धोनी के संन्यास को लेकर युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मुझे लगता है कि धोनी को…’

yuvraj-singh-statement-on-ms-dhoni-retirement-rumours

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वैसे तो वर्ल्ड कप-2019 के बाद से ही धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि क्रिकेट फैंस को यह सवाल बहुत परेशान कर रहा था कि आखिर धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलेंगे या उसे पहले संन्यास ले लेंगे ? गौरतलब है कि, धोनी इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद नीली जर्सी में नजर नहीं आए हैं। वर्ल्ड कप के बाद उनके संन्यास को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। आपको बता दें कि पिछले साल युवी से धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया था आइये आपको बताते है युवराज सिंह ने इस सवाल को लेकर क्या कहा था

संन्यास का फैसला धोनी पर छोड़ देना चाहिए : युवराज

yuvraj singh announced retirement

पिछले साल पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने धोनी के संन्यास को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने दूसरे लोगों को धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा करने को गलत बताया है। युवराज ने कहा था कि धोनी के संन्यास का फैसला केवल उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा चर्चा करना उचित नही है। बतां दे कि धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनको टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में क्रिकेट फैंस को उनका करियर खतरे में नजर आ रहा था।

वर्ल्ड कप के दौरान धीमी गति से खेलने के चलते 38 वर्षीय धोनी से भारतीय क्रिकेट फैंस काफी निराश दिखे थे। लेकिन दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में युवराज ने धोनी का बचाव करते हुए कहा था कि, ‘धोनी ने इंडियन क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। वह सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे हैं, उन्हें समय देना चाहिए।’ युवी ने आगे कहा, यह पूरी तरह धोनी को तय करना है कि वह कब संन्यास लेना चाहते हैं। अगर वे आगे खेलना चाहते हैं, तो निश्चित तौर पर यह उनका फैसला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

धोनी का विकल्प ढूंढना मुश्किल : युवराज सिंह

MS Dhoni

युवराज का मानना है कि यदि धोनी संन्यास ले लेते है तो भारतीय टीम को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को चुनना काफी मुश्किल होगा। फिलहाल, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया था। लेकिन युवराज सिंह के मुताबिक ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। यह तुलना बिल्कुल अनुचित है। क्योंकि एक तरफ जहां धोनी के पास कई सालों का अनुभव है और वे मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में टीम को जिताने का दम रखते है वहीं ऋषभ पंत अभी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उनके पास अनुभव की कमी है।

ऐसे में धोनी जैसे खिलाड़ी की भरपाई करना BCCI के लिए बहुत मुश्किल होगा। युवी ने कहा कि, ‘धोनी कोई एक दिन में इतनी ऊपर नहीं पहुंचे। उन्हें इतना कामयाब क्रिकेटर बनने में सालों लगे हैं। इसलिए धोनी का विकल्प ढूंढने में काफी समय लगेगा।

नोट : इस आर्टिकल को 16 अगस्त 2020 को अपडेट किया गया है

यह भी पढ़ें : जानिए भारतीय क्रिकेटरों को हर साल सैलरी के तौर पर कितने पैसे मिलते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here