Home खेल जगत एक ओवर में 31 रन‌ देने वाले अर्जुन तेंदुलकर बड़ी शर्मिंदगी से बचें, नाम हो जाता यह शर्मनाक रिकॉर्ड

एक ओवर में 31 रन‌ देने वाले अर्जुन तेंदुलकर बड़ी शर्मिंदगी से बचें, नाम हो जाता यह शर्मनाक रिकॉर्ड

0
एक ओवर में 31 रन‌ देने वाले अर्जुन तेंदुलकर बड़ी शर्मिंदगी से बचें, नाम हो जाता यह शर्मनाक रिकॉर्ड

शनिवार को वानखेड़े में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंका। उन्होंने पंजाब किंग्स की पारी के 16वें ओवर में कुल 31 रन लुटाए। मुंबई इंडियंस को इस मैच में 13 रन से हार भी मिली।

ऐसे में देखना होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा आने वाले मैचों में अर्जुन को मौका देते हैं या नहीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने टी-20 लीग के 16वें सीजन से आईपीएल डेब्यू किया है।

अर्जुन तेंदुलकर की पहली गेंद पर सैम करन ने शानदार सिक्स जड़ा। दूसरी गेंद पर अर्जुन ने वाइड गेंद डाली। दूसरी गेंद पर करन ने एक और चौका लगाया, जबकि तीसरी गेंद पर सिर्फ एक सिंगल मिला। इसके बाद हरप्रीत भाटिया ने भाटिया ने चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर एक और चौका आया। इस तरह अर्जुन ने इस ओवर में कुल 31 रन लुटाए। इस खराब ओवर के बाद लोग सोशल मीडिया पर अर्जुन को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

FB IMG 1682178057206

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए मैच का सबसे महंगा ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 31 रन दिए, लेकिन वह एक बड़ी शर्मिंदगी या कलंक लगने से बाल-बाल बच गए। दरअसल आईपीएल के इतिहास में जब मुंबई इंडियंस के सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले बॉलरों की बात आती है, तो इसमें सबसे पहला नाम डैनियल सैम्स का आता है। सैम्स ने पिछले साल पुणे में केकेआर के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन खर्च कर दिए थे और जिस तरह अर्जुन को मार पड़ रही थी, उससे लग रहा था कि कहीं अर्जुन के नाम पर यह खराब अनचाहा रिकॉर्ड न जुड़ जाए।

अर्जुन इस अनचाहे रिकॉर्ड से मात्र चार रन इसे पीछे रह गए। अगर ऐसा होता, तो इससे उनके मनोबल पर खासा असर पड़ता। उम्मीद है कि इस ओवर से अर्जुन को खासा सीखने को मिला होगा और वह इससे सबक लेकर भविष्य में और बेहतर करेंगे।

Arjun Tendulkar Debut Ipl

मैच की बात करें तो रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की यह आईपीएल 2023 में 6 मैचों में तीसरी हार है। टीम 6 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में 7वें नंबर पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here