अपनी बीवी बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहते हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बॉलीवुड न केवल फैशन में विविधता लाता है बल्कि यह नए विचारों को भी समाज में फैलाता है। बॉलीवुड की वजह से समाज में कई सारे बदलाव हुए। इस समय जिस विचार की लहर चल रही है वह है लिव इन रिलेशनशिप में रहना। हालांकि यह विचार समाज में अभी तक पूरी तरह से फैला नहीं है। फिर भी कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो इस समय लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कुछ सेलिब्रिटी तो ऐसे हैं जिनकी शादी और तलाक हो चुके हैं और उनके बच्चे भी जवान हो चुके हैं फिर भी वे अपने नए पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

क्या होता है लिव इन रिलेशनशिप

जब दो प्यार करने वाले बिना शादी किये हुए एक साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं और दोनों में शादी की तरह सब कुछ होता है तो ऐसे रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप कहते हैं। यह रिलेशनशिप आजकल युवाओं के बीच काफी चलन में है। आइये आज 3 ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को जानते हैं जिन्होंने पहली शादी से अलग होकर अपने नए पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

फरहान अख्तर

एक्टर, डायरेक्टर और लेखक फरहान अख्तर ने बॉलीवुड को ‘दिल चाहता है’ और ‘लक बाई चांस’ जैसी कई बेहतरीन मूवी दी है। फरहान ने अधुना भबानी के साथ शादी की थी। लेकिन उन्होंने शादी के 15 साल बाद 2016 में तलाक ले लिया। इसके बाद वह मॉडल, एक्टर और वीजे शिबानी दांडेकर को डेट करने लगे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

फरहान की पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हुई है। दोनों बेटियां जवान हो चुकी हैं। दोनों का नाम शाक्या तथा अकीरा है। ख़बरें है कि शिबानी और फरहान जल्द शादी करने वाले है। फरहान ने शिबानी के बारें में अपनी बेटियों को बताया। यह उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था। वह अपनी बेटियों को प्यार करते हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी अधुना भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। ख़बरों के मुताबिक़ वह किसी बिजनेसमैंन को डेट कर रही है।

अर्जुन रामपाल

मॉडल से एक्टर बने अर्जुन रामपाल बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। रामपाल ने सन्न 1998 में सुपर मॉडल रही जेसिया रामपाल के साथ शादी की थी। हालांकि शादी के करीब 20 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माहिका 18 साल की है। वहीं छोटी बेटी मायरा 15 साल की है। अर्जुन के मेहर से शादी टूटने की वजह ऋतिक रोशन की पत्नी रह चुकी सुजैन खान को बताया जाता है।

शादी से तलाक लेने के बाद अर्जुन इन दिनों अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेंट्रिएड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अर्जुन ने अभी गैब्रिएला से शादी नहीं की है लेकिन वह एक बेटे के पिता बन चुके हैं। पिछले साल गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस है।

अरबाज खान

आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। जहाँ मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज भी इटैलियन मॉडल जियोर्जिया एड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जियोर्जिया एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। इस रिश्ते को खान परिवार की सहमति भी मिल चुकी है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा अरहान भी है जिसकी उम्र 17 साल है।

अरहान को अपने पापा की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ कई बार देखा गया है। अरहान अपने माँ-बाप यानि की अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के पार्टनर के साथ अच्छी बोन्डिंग शेयर करते हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी माँ के रिश्ते को लेकर वह सहमत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here