धोनी को मिले 45 करोड़ तो म‍िल्‍खा सिंह ने ल‍िया 1 रुपया, जान‍िए बायोप‍िक के ल‍िए क‍िसको कितना पैसा म‍िला

0
13
Bollywood Indian Biopics 696x365

बॉलीवुड में खेल हस्तियों के ऊपर फिल्मे बनाने का चलन काफी प्रेरणादायक रहा है। कई ऐसे खेल से जुड़े लोग हैं जिनके ऊपर बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है। इन फिल्मो ने अच्छी कमाई भी की है। क्या आप जानते हैं कि इन एथलीट पर जो फिल्मे बनती हैं उसके एवज में प्रोड्यूसर उन्हें पैसे देता है। अभी तक बॉलीवुड में महेंद्र सिंह धोनी, मिल्खा सिंह, मैरीकॉम पर फिल्मे बन चुकी है। वैसे खेल से इतर भी कई बायोपिक बन चुकी है।

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ पॉपुलर बायोपिक के बारें में बतायेंगे। हम आपको यह भी बताएँगे कि इस बायोपिक को बनाने के लिए प्रोड्यूसर ने उन्हें कितने पैसे दिए।

एम सी मैरीकॉम

Mary Kom

6 बार की विश्व चैम्पियन रह चुकी मैरीकॉम की जिंदगी पर ओमंग कुमार ने फिल्म बनायीं थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रोड्यूसर ने मैरीकॉम की जिंदगी पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया तो उन्होंने मैरीकॉम को 25 लाख रूपये दिए थे।

मिल्खा सिंह

Milkha Singh

‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के ऊपर 2013 में बायोपिक फिल्म बनी थी। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था। यह फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई थी। अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियों को प्रोड्यूसर को देने के एवज में मिल्खा सिंह ने मात्र 1 रूपये लिया था। वो भी शगुन के रूप में। वहीं इस फिल्म में काम करने वाली सोनम कपूर ने भी 1 रूपये की सैलरी ली थी। मिल्खा सिंह को जो 1 रूपये का नोट दिया गया था वह 1958 में छपा था।

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Sushant Singh Rajput

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म रही। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने इस फिल्म को बनाने देने के लिए प्रोड्यूसर से 45 करोड़ रुपये लिए थे। इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

लक्ष्मी अग्रवाल

Laxmi Agarwal

2020 की शुरुआत में आयी फिल्म ‘छपाक’ की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी थी। इसमें लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को बनाने के लिए प्रोड्यूसर ने लक्ष्मी को 13 लाख रूपये दिए थे।

संजय दत्त

Ranbir Kapoor Sanjay Dutt

बॉलीवुड के खलनायक यानि कि संजय दत्त के ऊपर बनी फिल्म ‘संजू’ के लिए प्रोड्यूसर ने संजय को 9 से 10 करोड़ रूपये दिए थे। यही नहीं संजय ने फिल्म की कमाई में भी हिस्सा लिया था। यह सबसे ज्यादा मशहूर और विवादास्पद बायोपिक रही है। इसमें संजय दत्त का मुख्य किरदार रणवीर कपूर ने निभाया है।

महावीर सिंह फोगाट

Dangal Film

अगर ‘दंगल’ फिल्म को बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म कहा जाए तो इसमें गलत नहीं होगा। आमिर खान ने इस फिल्म में पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए महावीर को प्रोड्यूसर ने करीब 80 लाख रुपये दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 हजार करोड़ रूपये की कमाई की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here