धोनी ने 0 पर आउट होने से बचने के लिए लगाई शानदार डाइव, देखिये विडियो

तेजी से रन चुराने के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के खिलाफ रन आउट होने से बाल बाल बच गए। राहुल तेवतिया की गेंद पर तेजी से रन लेने की कोशिश में धोनी ने दौड़ लेकिन बाद में धोनी को इस बात एहसास बाद में हुआ कि वह गलती कर बैठे। और जल्दी से वापस मुड़ते हुए डाइव लगाई।

धोनी ने बिना देर किए ही वापस विकेटों की तरफ भागने लगे। रन आउट से बचने के लिए उन्होंने डाइव तक लगा दी। परंतु, धोनी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 18 रन बनाकर ही आउट हो गए। चेतन सकरिया की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। धोनी की इस डाइव को देखकर फैंस कह रहे हैं कि काश 2019 वर्ल्ड कप में भी धोनी ने ऐसी ही डाइव लगाई होती तो शायद वर्ल्ड कप हमारा होता। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी डाइव नहीं लगा पाए थे, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।


राजस्थान के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर मुस्ताफिजुर की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। चेन्नई की टीम के बल्लेबाज इसके बाद लगातार आउट होते चले गए।


धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए थे। मार्टिन गप्टिल ने कमाल के थ्रो से धोनी को आउट किया। धोनी और क्रीज की लाइन के बीच केवल एक इंच का फासला रह गया था। धोनी के रन आउट ने करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था।

पहले मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। आज भी वह बिना खाता खोले आउट हो सकते थे लेकिन फील्डर का थ्रो विकेट पर सीधा नहीं लगा और धोनी ने इस उम्र में भी डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। पूरे 6 गेंद खेलने के बाद धोनी ने पहला रन लिया।


महेंद्र सिंह धोनी इस गति से बल्लेबाजी करते रहे तो फिर उनका यह सीजन पिछले सीजन से भी बुरा जाने वाला है। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here