अजब-गजब

शादी के 6 महीने बाद ही पैदा हुआ बच्चा, सास ने बहू को घर से निकाला, लेकिन फिर बहू ने

ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लव मैरिज को लेकर लोगों की छोटी सोच को जता दिया है। मध्य प्रदेश में शादी के एक साल बाद ही ऐसा क्या हो गया, जिसकी वजह से लड़के के परिवार ने लड़की को घर से निकाल दिया। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह मामला ग्वालियर का है। ग्वालियर के अशोक नगर की 25 वर्षीय महिला ने सोशल मीडिया पर कुटुंब न्यायालय के मीडिएशन सेल का फोन नम्बर देखने के बाद उन्हें फोन करके संपर्क किया। इसके बाद युवती ने जो बताया वह हैरान करने वाला था।

प्रेम विवाह करने के बाद छह महीने में ही बच्चा हुआ पैदा

महिला ने बताया कि उसने 2020 में 30 मई को गुना के रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। विवाह के छह महीने बाद ही दिसंबर में उसी साल उसे बच्चा हो गया। चूँकि शादी को मात्र 6 ही महीने हुए थे तो इसलिए समाज के लोगों ने परिवार पर बच्चे के पैदा होने की टाइमिंग को लेकर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसके बाद लड़के के परिवार ने महिला को घर से निकाल दिया। परिवार वाले ने बच्चे को नाजायज करार दे दिया। ससुराल वालों के इस कदम पर महिला बार-बार कहती रही कि यह बच्चा इसी परिवार का है लेकिन ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी।

जब महिला ने यह सब बातें मीडिएशन सेल को बतायी तो काउंसिलिंग टीम ने इस बाबत महिला के पति से बात की। पहले तो पति ने भी कहा कि बच्चा उसका नहीं है। इसके बाद टीम ने बताया कि उसने लव मैरिज की है, वो भी घरवालों के सामने। इससे पहले वह मंदिर में भी शादी कर चुका था और परिवार वालों के सामने शादी करने से पहले भी वह महिला के साथ संबंध बना चुका था।

इस केस में अगर वह फिर भी इनकार करता है कि बच्चा उसका नहीं है तो डीएनए जांच होगी। और अगर डीएनए जांच में पाया गया कि बच्चा उसी का है तो उसे पत्नी को न अपनाने और उस पर लांछन लगाने के केस में जेल भी हो सकती है।

पति ने फिर माना कि बच्चा उसी का है

टीम के समझाने पर पति को बात समझ में आयी। उसने अपने परिवार को जाकर बताया कि यह बच्चा उसी का है। उसने महिला से पहले ही शादी कर ली थी। लेकिन परिवार और समाज के डर की वजह से इसके बारे में वह किसी को बता नहीं पाया। उसकी बात सुनकर सभी को एहसास हुआ कि उन्होंने महिला के साथ ज्यादती की है। बच्चा उन्ही के परिवार का है। इसके बाद महिला की सास ने उसे महिला को घर में ख़ुशी-ख़ुशी ले आयी।

फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर की शादी

दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। दोनों फेसबुक पर एक दूसरे के साथ कुछ दिनों तक चैट करने के बाद आपस में मिलने लगे थे। फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। परिवार के सामने शादी करने से पहले दोनों ने मंदिर में चुपके से शादी कर ली थी।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023