भारत की 5 ऐसी जगह जहां भारतीयों को ही नहीं मिलती एंट्री, लगा रखा है प्रतिबंध

अगर आपके पास पैसों हो तो आप दुनिया की खूबसूरत से खूबसूरत जगहें घूम सकते है, फिर चाहे इन जगहों पर जाने के लिए चाहे जितना खर्चा करना पड़े। वहीं अगर भारतीय जगहों पर घूमने की बात करें यहाँ भी बहुत रमणीय स्थान है जो अपने अंदर शानदार ख़ूबसूरती समेटे हुए इन ख़ूबसूरती को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते है।

वैसे आपने विदेश में सुना होगा कि कुछ जगहों पर भारतियों को जाने की मनाही है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसी पर्यटन वाली जगहें है जहाँ पर सिर्फ विदेशो पर्यटकों को ही जाने की इजाजत दी जाती है। यहाँ पर इंडियन की एंट्री बैन है आइये ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में जानते है।

1- फॉरवर्ड ओनली बीच, गोवा

गोवा अपने समुद्री बीचों के लिए मशहूर है यहाँ पर देश विदेश से लोग समुद्री नज़ारे का आनंद लेने के लिए आते है। वैसे तो यहाँ पर कई ऐसे बीच है जहाँ पर जाकर आप मजे लूट सकते है लेकिन गोवा में एक ऐसा बीच है जहाँ पर भारतियों का जाना मना है।

यहाँ के बीच मालिक इस मनाही का कारण बताते है कि विदेशो से आने वाली पर्यटक बिकनी में रहते है इसलिए उन्हें छेड़खानी से बचाए रखने के लिए इस बीच पर सिर्फ विदेशी पर्यटकों को ही आने की इजाजत दी जाती है।

2- ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई

फिरंग नाम से चेन्नई में सुर्ख़ियों में रह चुका ब्रॉडलैंड लॉज भारतीयों को एंट्री न देने के लिए मशहूर है। लॉज में वही लोग ठहर सकते है जिसके पास विदेशी पासपोर्ट या बीजा हो। यह लॉज बहुत खूबसूरत है लेकिन अपनी अजीबों-गरीब नीतियों को लेकर यह विवादों में रहा है।

3- फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कसोल में स्थिति के ‘फ्री कसोल कैफे’ नाम का कैफे है जो इसलिए मशहूर है क्योंकि इस कैफे में भारतियों को एंट्री नही दी जाती है। यह कैफे तब 2015 में सुर्ख़ियों में आया था जब एक भारतीय महिला को सर्व करने से कैफे ने मना कर दिया था।

यह कैफे काफी विवादों में रहा है भारतीयों की एंट्री बैन को लेकर कैफे के मालिक ने कहा कि कैफे में आने वाले विदेशी पर्यटकों से भारतीय पर्यटक बद्द्तमीजी करते है इसलिए इसमें भारतीयों के आने की मनाही है।

4- पुडुचेरी का ‘फौरेनरस ओनली’ बीच

यह बीच काफी खूबसूरत है लेकिन इस पर भारतीय लोगों की एंट्री नही मिलती है। भारतीयों की एंट्री को बैन को लेकर बीच मालिकों ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनज़र इस बीच पर भारतीय लोगों का आना मना है।

5- यूनो इन होटल, बेंगलुरु

बेंगलुरु में स्थित यूनो इन होटल हालांकि अभी बंद हो चुका है लेकिन एक समय यह अपने अजीबों-गरीब नियमों के लिए मशहूर हुआ था। दरअसल यह होटल भारतीय लोगों को ठहराता ही नही था। यह होटल तब विवादों में आया था जब होटल स्टाफ ने कथित रूप से एक भारतीय व्यक्ति को रूफ टॉप रेस्टोरेंट में जाने से मना कर दिया था। इस तरह के जातीय विवाद के कारण बेंगलुरु सिटी कारपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।

यह भी पढ़ें : घूमने के लिए ये हैं भारत की 4 सबसे बेहतरीन जगहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here