जब धोनी से एक यूजर ने कहा – ट्विटर नहीं बैटिंग पर ध्यान लगाओ, माही ने दिया था ऐसा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत रवैये से हर कोई वाक़िफ़ है। धोनी को कैप्टेन कूल कहा जाता है। वहीँ धोनी को शायद ही कभी मैदान पर गुस्सा होते हुए देखा जाता है। लेकिन कई बार फैन्स ने उनके गुस्सैल रूप को भी देखा है। वहीँ अगर सोशल मीडिया की बात की जाए तो धोनी इस समय बहुत ही कम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह बहुत ही कम इंटरव्यू देते हैं। मैच के इंटरव्यू के अलावा उनके ज्यादा इंटरव्यू नहीं है।

लेकिन एक ऐसा भी समय हुआ करता था जब धोनो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा करते हैं। बात 2012 के पहले की है। धोनी अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ शेयर किया करते थे। उसी समय की बात है जब धोनी से एक फैन्स से अपनी बैटिंग पर फोकस करने की सलाह दी तो धोनी ने उसका बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया।

MS Dhoni

फैन्स को दिए गए इस जवाब का थ्रेड वर्तमान समय में खूब चर्चा में आया था। बात 2012 की है। एक फैन्स ने धोनी को ट्विटर की बजाय अपनी बैटिंग पर फोकस करने की सलाह दे डाली। धोनी ने फिर जवाब में कहा, “यस सर, एनी टिप्स सर’ मतलब ‘जी सर, कोई टिप्स’ धोनी के इस जवाब से फैन्स झेंप गया।


धोनी के इस जवाब को 5 हज़ार लोगों ने लाइक किया है। हालांकि धोनी के समर्थन में कई फैन्स भी आ गए। उन्होंने कहा कि धोनी को इस तरह से क्रिटीसाइज मत करो। दरअसल धोनी ने 17 जुलाई 2012 को ट्विटर पर एक इमेज का लिंक शेयर किया और लोगों से इस इमेज में अंतर खोजने के लिए कहा। इस के जवाब में फैन ने उनसे अपनी बैटिंग पर ध्यान देने की सलाह दे डाली। फिर धोनी ने भी अपने अंदाज में बिना कोई रंज दिखाए उनसे टिप्स मांग ली।

सोशल मीडिया का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं धोनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी बहुत ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने एपने रिटायरमेंट के बारे में ट्वीट किया था। फिर सरकार की तरफ से उन्हें एक पत्र मिला था तो उसको धोनी ने शेयर किया।

फिर सेना का कोई कार्यक्रम था जिसे धोनी ने शेयर किया था। भले ही धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी उनकी पोपुलैरिटी कम नही हुई है। वह आज भी बहुत सारे टीवी ऐड को करते हुए और एंडोर्स करते हुए नज़र आते हैं। जहाँ बहुत सारे क्रिकेटर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ब्रांड के बारें में पोस्ट करते हैं तो वहीँ धोनी कभी भी ऐसा नहीं करते हैं।

यहाँ तक कि धोनी ने तब भी ट्वीट नहीं किया था जब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। हालांकि धोनी इस आत्महत्या से बहुत दुखी थे। लेकिन उन्होंने इसके लिए एक कंडोलेंस ट्वीट भी नहीं किया। फैन्स ने इस पर भी धोनी पर भड़ास निकाली थी। लोगो का कहना था कि धोनी को सुशांत की मौत पर ट्वीट जरूर करना चाहिए था। धोनी अपने जन्मदिन की मिली बधाई का जवाब भी नहीं देते हैं। फिर भी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर धोनी की फैनफालोविंग बहुत ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here