अध्यात्म

ज्योतिष शास्त्र : नाम के पहले अक्षर से जानिए आपके लव पार्टनर का स्वभाव कैसा है

हिंदू धर्म में ज्यादातर बच्चों का नाम जन्म कुंडली या राशि के आधार पर निकले अक्षर पर ही रखा जाता है। हमारे यहां प्राचीन समय से ही राशि के नाम तथा नक्षत्र के आधार पर नाम रखने की परंपरा रही है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर का बहुत महत्व होता है। बच्चे के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, उसी राशि के अनुसार शिशु के नाम का पहला अक्षर निर्धारित होता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव का भी पता लगाया जा सकता हैं।

वैसे तो हर व्यक्ति के स्वभाव में भिन्नता पाई जाती है और एक-दो मुलाकातों में यह समझना मुश्किल होता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी बहुत सी विद्याएं हैं जिनसे हम अनजान व्यक्ति के स्वभाव को भी जान सकते हैं। उन्हीं विद्याओं में से एक है नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाना। इससे आप अपने लव पार्टनर का स्वभाव भी बड़ी आसानी से जान सकते हैं।

मेष राशि (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) :

ये लोग दूसरों की भावनाओं के प्रति थोड़े असंवेदनशील होते हैं। ये हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं और इनका प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिकता। ये काफी रोमांटिक स्वभाव के होते है और इनके दिमाग में हमेशा शारीरिक सम्बंध बनाने का विचार घूमता रहता है। ये अपने करीबी रिश्तों को बहुत अहमियत देते है।

वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो) :

ये लोग थोड़े भावुक स्वभाव के होते है और इनमें आत्म-विश्वास की कमी होती है साथ ही ये बेहद जिद्दी प्रवृत्ति के भी होते हैं। परंतु जब ये किसी से सच्चा प्यार करते है तो अपनी सारी जिंदगी उस एक शख्स के नाम कर देते है। इनकी सबके अच्छी बात यह है की जब ये किसी से रिश्ता जोड़ लेते हैं तो उम्र भर अपना रिश्ता निभाते है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :

इस राशि के लोग बेहद धार्मिक स्वभाव के होते हैं और ये जल्दी ही किसी के प्रति आकर्षित हो जाते है। ये प्यार का इजहार करने में कभी नहीं हिचकिचाते। इन्हें खूबसूरत चीजों का बहुत शौक होता है। इनका चेहरा काफी आकर्षक होता है।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

इस राशि के लोगों में अपने पार्टनर के प्रति बहुत सम्मान होता है और ये अपने साथी की बहुत इज्जत करते हैं। चाहे सुख हो या दुःख ये हमेशा अपने जीवनसाथी के साथ रहते हैं। ये जिस किसी से प्रेम करते हैं उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :

ये दिखने में बेहद आकर्षित होते है और ये जिन्हें पसंद करते हैं उनके बेहद करीब हो जाते हैं। इस राशि के लोग फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग आवाज के धनि होते है। लेकिन इनकी कमी ये है की ये अपने मन में बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार रखते हैं।

कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :

ये अपने परिवार व अपनों के लिए सुखों का त्याग कर सकते हैं। ये शक्की स्वभाव के भी होते हैं। हर मामले में इन्हें अपार सफलता हाथ लगती है। ये कभी भाग्य के भरोसे नहीं रहते और अपनी मेहनत पर यकीन करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी अटूट होता है। लोगों की बातों पर ध्यान न देकर ये खुद अपने मन की करते है।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :

इन्हें सच्चे प्रेम की बहुत समझ होती हैं और ये कभी किसी का दिल नहीं तोड़ते। इस राशि के लोग मिलनसार प्रवृति के होते हें। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में ये अपने दोस्तों और संबंधियों का साथ निभाते है। ये लोग कला, विज्ञान में दिलचस्पी रखते हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :

ये लोग काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते है। हालांकि इनमें थोड़ी जलन की भावना भी पाई जाती है। लेकिन जो ये ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ये जन्म से ही स्मार्ट होते हैं। किसी की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते। रिश्ते निभाने के मामले में ये बहुत विश्वासी होते हैं।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) :

इस राशि के लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। इन लोगों का गुस्सा बहुत तेज होता है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाते हैं। इन्हें किसी की परेशानियों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। इन्हें अकेले रहना काफी भाता है। ये फिजूलखर्ची नहीं करते, हमेशा सोच-समझकर ही पैसे खर्च करते है।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :

इस राशि के लोग कठोर स्वभाव के होते हैं। इसी कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोमांस तो इनमें कूट-कूटकर भरा होता है। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। इनका दिल बिल्कुल साफ होता है, लेकिन अपने साथ हुई बेईमानी को ये कभी भूलते। ये लोग बेहद व्यवहारिक होते हैं।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :

ये लोग काफी चंचल स्वभाव के होते हैं और किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। ये हमेशा शांत रहते हैं और आमतौर पर इन्हें गुस्सा कम ही आता है लेकिन अपने साथ गलत होता देख कई बार ये आपा खो देते हैं। इन्हें जीवन में जोखिम उठाने में बहुत मजा आता है। ये दूसरों को धोखा देने में भी माहिर होते हैं।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :

ये प्यार के मामले में समझदारी और धैर्य से काम लेते हैं। ये लोग दिल के सच्चे होते हैं और स्वभाव से बेहद ही रोमांटिक होते हैं। विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं। पढ़ने-लिखने में थोड़ा पीछे ही रहते हैं। इन्हें दूसरों से हटकर चलना पसंद है। ये बोलते कम हैं और करते ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें : अगर सपने में दिखाईं दें ये 5 चीजें तो किसी के साथ ना करें शेयर, वरना पड़ सकता है पछताना

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023