खेल जगत

डोपिंग में फंसे पृथ्वी शॉ ने अपने ऊपर लगे बैन को लेकर कही यह बात, बताया कैसे हुई गलती

भारत के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने डोपिंग के आरोप में 8 महीने के लिए बैन कर दिया है। पृथ्वी शॉ पर आरोप है की उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है। जिसके चलते अब वे 15 नवंबर तक कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। इस खबर से पृथ्वी शॉ के फैंस को झटका लगा है और वे जानना चाहते है की आखिर उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन क्यों किया ? अपने ऊपर लगे बैन के बाद पृथ्वी शॉ ने एक ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पृथ्वी शॉ को 8 महीनों के लिए किया गया निलंबित :

अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शतक ठोकने वाले पृथ्वी शॉ को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिया गया है। बता दें की इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इसी साल 22 फरवरी को पृथ्वी शॉ का यूरीन सैंपल लिया गया था जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे। यह टेस्ट बीसीसीआई की एंटी डोपिंग प्रोग्राम के तहत किया गया था। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ पर 16 मार्च से लेकर 15 नवंबर तक का बैन लगाया गया है। इस दौरान वो क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

19 वर्षीय शॉ ने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच हैदराबाद में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। वे अभी अपनी चोट से उभर रहे है। दरअसल, उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले एंकल में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर भी होना पड़ा था। वैसे बीसीसीआई ने कहा है की, ‘पृथ्वी शॉ ने गलती से प्रतिबंधित पदार्थ लिया। जो कि आमतौर पर साधारण खांसी की दवाई में पाया जाता है।

बैन लगने के बाद पृथ्वी शॉ ने दी सफाई :

अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद पृथ्वी शॉ ने एक ट्वीट के माध्यम से सफाई देते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया है। पृथ्वी शॉ ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘आज मुझे पता चला कि मैं नवंबर तक क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। ये सब एक कफ सिरप में मौजूद प्रतिबंधित पदार्थ की वजह से हुआ, जिसको मैंने अनजाने में ले लिया था। फरवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुझे सर्दी-जुकाम हो गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैं पैर की चोट से जूझ रहा था, मैं ठीक होने के बाद क्रिकेट की ओर लौट रहा था और इसी चक्कर में मैंने सावधान रहने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मैं अपने भाग्य को स्वीकारता हूं। मैं अब भी अपनी चोट से जूझ रहा हूं जो मुझे पिछले टूर्नामेंट में लगी थी। अब इस खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है।’

पृथ्वी शॉ ने आगे कहा कि, मुझे उम्मीद है कि ये दूसरे खिलाड़ी भी ऐसी चीजों से सावधान रहेंगे। उन्होंने एथलीट्स को सलाह दी कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवा लेने में भी काफी सावधानी बरतें और प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। पृथ्वी शॉ ने बीसीसीआई और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और लिखा कि क्रिकेट ही मेरा जीवन है और भारत और मुंबई के लिए खेलने से बड़ी चीज कुछ और नहीं है। शॉ ने जल्द वापसी करने का भी दावा किया।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के सात सबसे गुस्सैल स्वभाव के खिलाड़ी, गुस्सा आने पर हो जाते हैं बेकाबू

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023