बॉलीवुड

इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई, सालों बाद जया बच्चन ने उठाया राज से पर्दा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते है। जहाँ ऐश्वर्या बला की खूबसूरत है तो वहीं अभिषेक भी अमिताभ बच्चन के बेटे है। इस वजह से दोनों की शादी संभव हो पाई। हालांकि दोनों की शादी होने में कई अड़चने आयी। दरअसल अभिषेक की शादी से पहले कई हीरोइन के साथ उनकी शादी की चर्चा चल रही थी।

इन हीरोइन में रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर का नाम शामिल है। करिश्मा कपूर से तो अभिशेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी। हालांकि यह सगाई टूट गयी। अब अभिषेक की माँ जया बच्चन ने इस सगाई के टूटने की वजह बताई है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते है।

दरअसल इस शादी के टूटने के 13 साल बाद एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने इसके पीछे की वजह बताई है। इस मौके पर जया बच्चन ने कहा था कि वह खुश थी कि बच्चन परिवार और कपूर परिवार का नाता जुड़ रहा था। इतना ही नहीं अभिषेक की शादी को उन्होंने अमिताभ के 60वें जन्मदिन का तोहफा भी बताया था। हालांकि बाद में ख़बरें मीडिया में आयी थी कि जया बच्चन नहीं चाहती है कि उनकी होने वाली बहू शादी के बाद भी फिल्मो में काम करें।

करिश्मा की माँ को अभिषेक नहीं थे पसंद

वहीं दूसरी ओर करिश्मा की माँ बबिता को अभिषेक खासे पसंद नहीं थे। इसका कारण यह था कि उस समय अभिषेक फ्लॉप एक्टर की कैटेगरी में आते थे। उनकी सभी फिल्मे लगातार फ्लॉप हो रही थी। जबकि करिश्मा उस समय टॉप की हीरोइन थी। इसलिए बबिता नहीं चाहती थी कि करिश्मा किसी स्ट्रगलिंग एक्टर के साथ काम करें।

करिश्मा की माँ बबिता को डर था कि अगर करिश्मा की शादी अभिषेक से हो जाती है और अभिषेक अपने करियर में सफल नही होते है तो उनकी बेटी का क्या होगा। इस वजह से करिश्मा ने अपनी माँ की बात मानी और उनकी ये सगाई टूट गयी।

जया ने बताया था कि वह और करिश्मा के पिता दोनों अच्छे दोस्त है। उनके मेरे पति के साथ भी काफी अच्छे संबंध है। ऐसे में हमें अपने परिवार वालों को इस शादी के न होने के बारें में कोई दोष नही देना चाहिए।

ऐश्वर्या राय को संस्कारी बहू मानती थी जया बच्चन

जया बच्चन अक्सर अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करती रहती है। उनका मानना है कि ऐश्वर्या राय खूबसूरत के साथ-साथ जमीन से जुड़ी हुई एक संस्कारी महिला है। वह एक जिम्मेदार माँ और एक बेटी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक और करिश्मा कपूर ने ‘हाँ, मैंने भी प्यार किया है’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद दोनों में नजदीकियां आयी थी। जिस वजह से बात आगे बढ़ी और दोनों की सगाई हो गयी।

मीडिया में एक खबर और फैली थी कि अमिताभ बच्चन रानी मुखर्जी को अपनी बहू बनाना चाहते थे। लेकिन किसी कारण वश अभिषेक और रानी मुखर्जी की शादी नहीं हो पायी। वर्तमान समय में जहाँ अभिषेक बच्चन अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे है वहीं करिश्मा कपूर का अपने पति के साथ तलाक हो चुका है. वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर पर रहती है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स के डूबते करियर को सलमान खान ने दिया था सहारा, आज भी मानते हैं एहसान

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023