Categories: खबरें

कभी मजदूरी करके घर चलाते थे ‘द ग्रेट खली’, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

कहते हैं कि जब जज्बा और जूनून इंसान में रहता है तो कोई भी परेशानी  उसे सफलता हासिल करने में रोड़ा नहीं बन पाती है। कुछ ऐसा ही कारनामा किया है  द ग्रेट खली यानि कि दलीप सिंह राणा ने।  एक ऐसा भी समय था जब खली ने ढाई रुपये फीस न दे पाने के कारण स्कूल छोड़ दिया था, पढ़ाई छोड़ दी थी,  लेकिन वही खली आज करोड़ों रूपये के मालिक हैं। आइये इस किस्से के बारें में विस्तार से जानते हैं।

जब फीस न दे पाने की वजह से स्कूल से निकाला गया

खली ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि  1979 के दौरान गर्मियों के मौसम में फीस न दे पाने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था क्योंकि उस समय सूखा पड़ने से कोई फसल नहीं हो पायी थी जिसकी वजह से खली के घरवालों के पास फीस देने के पैसे नहीं थे।

फीस के लिए खली को स्कूल में बहुत अपमानित होना पड़ा। इसके बाद फिर उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। उनके साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने फीस न दे पाने पर खली का खूब मजाक उड़ाया था। इसके बाद स्कूल छोड़कर खली मजदूरी करने लग गए।

5 रुपये में की मजदूरी

खली के घर में आर्थिक तंगी थी तो इससे निपटने के लिए उन्होंने अपने पिता के कामो में हाथ बटाने का फैसला किया। जब वह मात्र 8 साल के थे तभी उन्होने अपने पिता के साथ मजदूरी करने लगे। उन्हें इसके बदले दिन के 5 रूपये मिलते थे। उस जमाने में यह रकम बहुत बड़ी थी। क्योंकि उन्हें महज ढाई रूपये के लिए स्कूल से निकाला गया था इसलिए वह 5 रूपये में मजदूरी करके संतुष्ट थे।

खली अपने बाद के सालों में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए। इस दौरान वह बॉडी बिल्डिंग किया करते थे। खली ने 1997 और 1998 में मिस्टर इंडिया का खिताब भी जीता। खली की प्रतिभा से पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम बहुत प्रभावित हुए थे। कलाम ने खली को राष्ट्रपति भवन में बुलाकर उनसे मुलाकात की थी।

विश्व हैवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं

खली विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप जीत चुके हैं वह जब डब्लूडब्लूई में आये थे तब उन्होंने खूब शोहरत बटोरी थी। जब खली ने अंडरटेकर को रिंग में पटखनी दी थी तो वह पूरी दुनिया में छा गए थे। यही नहीं खली बिग बॉस में भी नज़र आ चुके हैं। उन्होंने अपने गाँव में एक पहलवानी की संस्था खोली है।

वर्ष 2000 में वह संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने रिंग नाम जायंट सिंह के तहत ऑल प्रो रेसलिंग के लिए एक पेशेवर पहलवान के रूप में उतरे। खली की लम्बाई 7 फिट 1 इंच है। उनका वजन 157 kg है। खली के माता-पिता की लम्बाई नार्मल है। उनके दादा की लम्बाई  6 ft 6 इंच थी।

करोड़ों के हैं खली मालिक

ढाई रूपये न होने के कारण पढ़ाई न कर पाने वाले खली के पास आज के समय में करोड़ों की संपत्ति है। 2016 के दौरान उनकी कुल कमाई 96 करोड़ रूपये थी। खली का एक शानदार घर भी है। इसके अलावा खली एक सीमेंट कंपनी के लिए प्रचार भी करते हैं।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023