Categories: खेल जगत

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप मे पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं? पीसीबी के नए अध्यक्ष ने किया साफ

पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। रमीज राजा की जगह पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। पाकिस्तान के क्रिकेट मामलों को देखने वाली कमिटी का इंचार्ज अब नजम सेठी को बनाया गया है। 14 सदस्यीय यह कमिटी अगले चार महीनों तक PCB का कामकाज देखेगी। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हाथ धोने के बाद अब रमीज राजा ने यूट्यूब पर वापसी की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नजम सेठी से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में भाग लेगा या नहीं? तो इस पर सेठी ने कहा, ‘अगर सरकार कहती है कि भारत मत जाइये तो हम नहीं जाएंगे. जहां तक भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट सम्बंधों की बात आती है तो यह साफ है कि आपस में क्रिकेट खेलना है या नहीं, दौरा करना है या नहीं, यह बातें सरकार के स्तर पर ही तय होंगी.’

अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप होना है

अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप होना है ऐसे में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं जाने की बात कही थी, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान को मिर्ची लग गयी थी। शाह ने साफ कह दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी और एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

जय शाह के इस बयान पर पिछले PCB चेयरमैन रमीज़ राजा ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की बात भी कही थी। शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान ने भी भारत को गीदड़ भभकी देनी शुरू कर दी थी। पाकिस्तान की ओर से कई पूर्व खिलाड़ियों ने यह कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगा तो हम भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलने नहीं जाएंगे।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023