Categories: अजब-गजब

ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय रानी, जिसे देखने के लिए उमड़ रही है भीड़

आपने गाय तो बहुत देखी होंगी लेकिन क्या आपको इस सबसे छोटी और प्यारी गाय के बारे में पता है? अगर नहीं तो आईये आपको बताते हैं इस गाय के बारे में कुछ रोचक बातें। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में दुनिया की सबसे ‘छोटी’ गाय मिली है। इस गाय के बारे में खास बात यह है कि ये केवल 20 इंच की है और इसका नाम रानी है। लोग दूर दूर से इस 20 इंच की गाय को देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।

गाय के मालिक का कहना है कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास एक फार्म में मिली 23 महीने की गाय रातों-रात बांग्लादेशी मीडिया में छा गई और इसकी फोटो वायरल होने लगी। रानी नाम की इस गाय की मुंह से पूंछ तक की कुल लंबाई महज 26 इंच है। 23 महीने की गाय होने के बावजूद भी रानी का वजन महज 26 किलोग्राम है।

इसके मालिक ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज छोटी गाय से रानी चार इंच छोटी है। हालांकि, अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ रानी को सबसे छोटी गाय नहीं माना गया है। रानी को देखने वाली एक महिला ने बताया कि मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ पहली बार देखा है। लोग कुदरत के इस करिश्में में देख कर हैरान हैं।

वैसे आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के नाम है। 2014 में केरल राज्य की वेचुर नस्ल की माणिक्यम गाय की लंबाई 24 इंच मापी गई थी। हालांकि, अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स रानी की लंबाई को मान्यता देता है तो ये दुनिया की सबसे छोटी गाय बन जाएगी।

गाय के मालिक ने बताया कि इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को अपनी सूची में जोड़ने में तीन महीने का समय लगेगा। इस गाय को पालने वाले शिकार एग्रो फार्म ने नौगांव के एक फॉर्म में पैदा होने के बाद इस गाय को खरीदा था। फार्म मैनेजर ने कहा कि लोग सैकड़ों मील का सफर तय कर इस गाय को देखने आ रहे हैं।

लोग यहां आकर दुनिया की सबसे छोटी गाय रानी के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बताया गया है कि अभी तक 15 हजार से अधिक लोग रानी को देखने के लिए यहां आ चुके हैं। ये गाय बकरी से भी भी छोटी हैं और इसे कोई आसानी से अपनी गोद में भी उठा सकता है।

यह भी पढ़ें : गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 7 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर होगा आश्चर्य

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023