Categories: खबरें

महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान, कल दोपहर 2 बजे हो जाइए तैयार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं, और बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चीजें शेयर नहीं करते। फिर भी फैंस तक कुछ बड़ी ख़बरों को पहुंचाने के लिए वे इसका सहारा लेते हैं। आज उन्होंने फेसबुक पर जानकारी दी कि रविवार सितंबर को दोपहर 2 बजे एक खबर अपने फैंस के साथ साझा करूंगा।

धोनी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी कि वह लाइव आकर आपको रोमांचक खबर देने वाले हैं। धोनी ने लिखा – मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा। मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे।

एमएस धोनी ने 2 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालाँकि धोनी अभी आईपीएल में खेलते हैं, वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। 25 सितम्बर को धोनी अपने फैंस से बात करेंगे और उम्मीद है कि वो कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं।

धोनी ने वर्ष 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। टेस्ट में उन्होंने दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ शुरुआत की। धोनी का क्रिकेट करियर काफी सफल रहा है। धोनी वनडे डेब्यू के बाद 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर चर्चा में आए थे और हर कोई उनका मुरीद हो गया था। इस पारी में उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए थे।

धोनी को सितंबर 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्वकप की ट्रॉफी दिलाई थी। इसको आज पूरे 15 साल हो गए हैं। इसके बाद साल 2011 में भी भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। हर किसी के मन में यह सवाल है कि कल धोनी लाइव आकर क्या कहेंगे वो कल क्या घोषणा कर सकते हैं? हो सकता है शायद यह कोई विज्ञापन से संबंधित घोषणा हो लेकिन इसके बारे में पक्का नहीं कहा जा सकता। यह तो कल ही पता चल‌ सकेगा।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023