धोनी के लिए IPL 2023 होगा आखिरी सीजन, माही के जाने के बाद ये खिलाड़ी बनेगा CSK का नया कप्तान

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। दो साल पहले धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। लेकिन माही फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अब धोनी आईपीएल में भी ज्यादा दिन खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे क्योंकि आगामी आईपीएल सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा इसके बाद धोनी आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि धोनी के जाने के बाद चेन्नई का नया कप्तान कौन होगा ?

धोनी के जाने के बाद चेन्नई के नए कपत पर बहस छिड़ गई है। आपको मालूम होगा कि IPL 2022 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी लेकिन जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था जिसके बाद बीच में ही रवीन्द्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ते हुए वापिस धोनी को कप्तानी हैंडओवर कर दी थी।

भविष्य में रवींद्र जडेजा शायद ही चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएं। ऐसे में इस सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक टीम की अगुवाई कौन करेगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, जडेजा को सीएसके ने आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किया है। CSK केन विलियमसन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों की ओर भी देख सकती है, क्योंकि ये खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली आईपीएल की नीलामी में होने वाले है।

चेन्नई की टीम ने कई बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। उसमें सबसे ज्यादा भूमिका धोनी की कप्तानी की बताई जाती है। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान को लेकर पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने एक बयान दिया है। वसीम जाफर ने कहा है कि कप्तानी के लिए रुतुराज गायकवाड़ का ऑडिशन होगा। जाफर ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वे डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर के रूप में) के साथ बने रहेंगे। वह अगली पंक्ति में हैं। धोनी किसी और को भी देख सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वह कौन होगा।”

जाफर ने आगे कहा,” मुझे लगता है कि धोनी के बाद चेन्नई का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर उनकी निगाहें होंगी। गायकवाड़ वह हो सकते हैं, क्योंकि वह युवा हैं। वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी भी करते हैं। वे उसे अगले नेता के रूप में विकसित करने पर विचार कर सकते हैं और संभवत: उसे कुछ जिम्मेदारी दे सकते हैं।” अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के जाने के बाद चेन्नई की बागडोर किसके हाथ लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here