मनोरंजन

एक्ट्रेस अनुष्का सेन के नखरों से परेशान हुए प्रोड्यूसर्स, शो से किया बाहर

टीवी पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह बहुत ही मेहनत से शूट किया जाता है। कभी-कभी एक-एक मिनट की शूटिंग में घंटों लग जाते हैं। शूटिंग अगर लेट होती है तो प्रोड्यूसर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। कभी एक्टर के भी नखरे बहुत होते हैं जिसकी वजह से प्रोड्यूसर को उनकी मांगे मांगनी पड़ती है। कभी-कभी एक्टर खुद परेशानी में होता है तो जब वह कोई मांग करता है प्रोड्यूसर उसकी मनमानी समझते हैं।

उन्हें लगता है कि एक्टर नखरे दिखा रहा है। ऐसा ही कुछ मामला नज़र आ रहा है जी टीवी के सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ की मेन लीड अनुष्का सेन और इस शो के प्रोड्यूसर के बीच में। इस वजह से अनुष्का सेन ने शो से किनारा कर लिया है। दोनों ने इस बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगायें हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

प्रोड्यूसर का आरोप ‘अनुष्का के बहुत नखरे हैं’

दरअसल सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ को शुरू हुए सिर्फ कुछ हफ्ते ही हुए हैं। इस सीरियल के निर्माताओं ने शो की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन को रिप्लेस करने का फैसला किया है। अनुष्का सेन और शो के प्रोड्यूसर के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया कि अनुष्का शूट के बीच में स्टोरी बदल देती थी। इसके अलावा उन्हें हर सीन के बाद आराम करना होता था।

मात्र 17 एपिसोड ही हुए हैं शूट

शो को अभी 17 एपिसोड ही हुए हैं। और शो की लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की खबर आते ही दर्शकों को काफी धक्का लगा। इस बारे में अनुष्का के पापा ने आज तक के साथ हुई बातचीत में कहा है कि अनुष्का की तबियत ठीक नहीं रहती थी। वह शो के बीच में काफी बीमार हो गयी थी। 27 अक्टूबर को वह शूट में बेहोश भी हो गयी थी। 12-12 घंटे काम करने के कारण वह काफी थक जाती थी।

प्रोड्यूसर का आरोप

शो के प्रोड्यूसर वेद राज ने कहा कि किसी भी प्रोड्यूसर के लिए मात्र 18 एपिसोड के बाद लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करना आसान नहीं होता है। लेकिन हम यह निर्णय लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। अनुष्का ने शुरुआत से ही काफी नखरें दिखाएँ। हालांकि हम उम्मीद कर रहे थे कि समय के साथ चीजें बदल जायेंगी लेकिन यह परिस्थिति समय के साथ और भी बदतर होती चली गयी।

वेद राज ने आगे कहा कि जब भी सीरियल का कोई इम्पोर्टेंट सीन शूट होना होता था तो अनुष्का को उसे करने में काफी दिक्कत होती थी। उन्हें घरेलु काम की चीजे करने के लिए कहा जाता था। जिसे वह नहीं करती थी। इसके लिए उनकी डबल मांग होती थी। वह अपनी सोशल मीडिया की इमेज को ख़राब नहीं करना चाहती थी।

सीरियल की कहानी

इस सीरियल का पहला एपिसोड  20 अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। अनुष्का सेन के साथ इसमें फह्मान खान भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल एक गरीब लड़की की कहानी होती है जो बड़े-बड़े सपने देखती है और उसे पूरा करने में वह किसी से डरती नहीं है। लड़की इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुकी होती है लेकिन पैसे न होने की वजह से आगे की पढाई नहीं कर पाती है और मजबूरन उसे एक बड़े घर में नौकर बनके रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सबको हंसाने वाली ‘टीवी की गंगूबाई’ सलोनी डैनी अब दिखने लगी है ऐसी

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023