बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की हिंदी बोलने में लड़खड़ा जाती है जुबान, नहीं बोलनी आती हिंदी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपने संगीत, भाषा और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए न केवल भारतीय लोग सपने देखते है बल्कि विदेशी लोग भी इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहते है। कई विदेशी लोगों ने इस इंडस्ट्री में अपना नाम और पहचान कमाया है। यह इंडस्ट्री भाषा के बंधन में किसी भी एक्टर को नही बांधती है।

भले ही इस फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहा जाता है लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे एक्टर मिल जायेंगे जिन्हें ढंग से हिंदी बोलनी या पढ़नी नही आती है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुर्भाग्य और ऐसे एक्टर का सौभाग्य है कि उन्हें देश-विदेश में इस इंडस्ट्री से शोहरत मिलने के बावजूद भी वे इस इंडस्ट्री की भाषा नहीं सीख पाये।

आइये आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारें में बताते है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है लेकिन यहाँ पर सालों काम करने के बाद भी हिंदी भाषा में उनका हाथ तंग है।

सनी लियोनी

बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी के रूप के जलवे न केवल भारत में है बल्कि विदेशो में भी उनके हुस्न के चर्चे है। बिग बॉस से चर्चा में आयी सनी लियोनी बॉलीवुड में आइटम सोंग तथा फिल्मे करने के बाद पूरे भारत में मशहूर हो गयी।

आज भी उन्हें बॉलीवुड में बहुत सारा काम मिलता है। लेकिन इतने सालों के बाद भी सनी लियोनी आज भी ढंग से हिंदी बोल नही पाती है वह अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा इंटरव्यू में अंग्रेजी में ही बात करती है।

एली अवराम

स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम को भी बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में वह आमिर खान के साथ ‘हरफनमौला’ गाने में नज़र आयी थी। एली ने बॉलीवुड की कई टॉप के बैनर के फिल्मो में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो चाहने वाले है। लेकिन आज भी एली अवराम हिंदी में ढंग से बात नही कर पाती है। वह हमेशा अंग्रेजी में ही बात करती है।

नरगिस फाकरी

फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमेरिकन मॉडल नरगिस फाकरी बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम कर चुकी है। बॉलीवुड में आये नरगिस को कई साल हो चुके है लेकिन आज भी हिंदी में उनके हाथ तंग है। उनकी एक्टिंग में उनके हिंदी के डायलोग से उनकी कमजोर हिंदी नज़र आती है।

जैकलींन फर्नांडिस

जन्नत, किक, और रॉय जैसी फिल्मो में अपने रूप का जलवा बिखेर चुकी जैकलीन बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है। उन्होंने सन्न 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इतने सालों के बाद भी उनकी हिंदी बहुत कमजोर है। हिंदी सीखने के लिए उन्होंने कई ट्यूशन क्लासेस भी लिए। लेकिन आज भी हिंदी में वह सही तरीके से नही बोल पाती है।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड में कैटरीना कैफ को आये लगभग 20 साल हो चुके है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर, बैनर और डायरेक्टर के साथ कैटरीना कैफ काम कर चुकी है। उनके कई फिल्मे सुपरहिट भी रह चुकी है। हालांकि कैटरीना कैफ आज के समय में फ्लुयेंट हिंदी नहीं बोल पाती है। विदेशी टच आज भी उनकी जुबान पर रहता है।

लीजा हेडन

मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन का जन्म तो चेन्नई में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश आस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशो में हुई हैं। इसलिए उनको भी हिंदी अच्छी तरह बोलनी नहीं आती। लीजा ने ‘आयशा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें फिल्म ‘क्वीन’ से सही मायने में पहचान मिली थी। हिंदी में बात करते हुए भी उन्हें आज भी बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का सहारा लेना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : पति ने ठुकराया तो पिता ने थामा हाथ, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तलाक के बाद रहती हैं अपने पापा के घर

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023