बॉलीवुड की इन फेमस जोड़ियों ने साबित कर दिया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है

0
5
Bollywood Couple Prove Love Has No Age 696x365

प्यार किया तो डरना क्या, प्यार दीवाना होता है, और प्यार ज़िन्दगी है आदि जुमलों को आपने तो सुना ही होगा। जब प्यार होता है तो न जाति दिखती है न धर्म, न उम्र दिखती है न कर्म। बॉलीवुड ने इस बात को साबित भी किया है। बॉलीवुड में कई ऐसे जोड़ें हैं जिन्हें देखकर लगता है वाकई प्यार अंधा होता है या पागल होता है। कई सारी बॉलीवुड हसीनाएं अपने से दुगनी उम्र के आदमियों से शादी की है जिनके पहले से कई बच्चे थे।

जोड़ों के बीच उम्र का फासला आपको चौंका सकता है लेकिन ये जोड़े आज भी ख़ुशी-ख़ुशी जिंदगी बिता रहे हैं और प्यार करने वाले लोगों के लिए आदर्श बने हुए है। आइये आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जोड़ों के बारें में जानते हैं जिन्होंने अपने पार्टनर की उम्र की परवाह किये बगैर शादी की है। यह लिस्ट काफी लंबी है। आइये विस्तार से जानते हैं।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

Rani Mukherjee Aditya Chopra

यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा की रानी मुखर्जी के साथ दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की। दोनों ने 2014 में इटली में शादी की थी। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह ज़िन्दगी में केवल एक ही आदमी के प्यार में गिरी थी और आज वह उनका पति है। शादी से पहले रानी यशराज फिल्म की कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है।

फराह खान और शिरीष कुंदर

Farah Khan Shirish Kunder

मैं हूँ ना, हैप्पी न्यू ईयर और ॐ शान्ति ॐ जैसे फिल्मो की डायरेक्टर रह चुकी कोरियोग्राफर फराह खान की मैरिड लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। इसका कारण यह है उनके पति की उम्र उनसे 8 साल कम है। आपको बता दें कि फराह के पति शिरीष कुंदर भी एक बॉलीवुड डायरेक्टर है। उन्होंने जोकर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फराह खान ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। यह जोड़ा आज भी ख़ुशी-ख़ुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहा है।

श्री देवी और बोनी कपूर

Boney Kapoor Sridevi

स्वर्गीय श्री देवी और बोनी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय रही है। इसका कारण यह है कि बोनी कपूर श्रीदेवी से उम्र में काफी बड़े लगते हैं। बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। बोनी और श्रीदेवी का प्यार कई टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर गुजरा। शुरूआत में ये एकतरफा प्यार था और इसकी शुरुआत फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से हुई लेकिन बोनी कपूर श्रीदेवी को तभी पसंद करने लगे थे जब वह 1970 के दशक में तमिल फिल्मों में काम किया करती थीं। बोनी उनसे मिलने के लिए चेन्नई भी गए थे।

Boney Kapoor Sridevi Love Story

जब श्री देवी की शादी हुई थी तो वह प्रेग्नेंट थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं। एक का नाम जाह्नवी कपूर है और दूसरी का नाम ख़ुशी कपूर है। जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और अपनी माँ के पदचिन्हों पर चल रही है। श्रीदेवी बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री थी। 24 फरवरी 2018 को वो दुनिया छोड़कर चली गयी।

जूही चावला और जय मेहता

Juhi Chawla And Jay Mehta

डर, क़यामत से क़यामत तक, बोल राधा बोल जैसी फिल्मों की वजह से लाखों दिलों पर राज करने वाली जूही चावला ने अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से शादी की है। उनके पति का नाम जय मेहता है। जय मेहता की शादी हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी की मौत एक प्लेन क्रैश के दौरान हो गयी थी। कहा जाता है कि जय मेहता जूही से केवल 5 से 6 साल ही बड़े है लेकिन देखने से लगता है उनकी उम्र बहुत ज्यादा है। दोनों ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी। ये दोनों आज भी ख़ुशी-ख़ुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहे है।

संजय दत्त और मान्यता दत्त

Sanjay Dutt Manyata Dutt

संजय दत्त की जितनी चर्चा उनकी फिल्मों को लेकर नहीं होती है उससे ज्यादा उनकी चर्चा उनसे सम्बंधित कंट्रोवर्सी की होती है। बॉलीवुड में खलनायक के रूप में मशहूर संजय दत्त ने तीन शादी की है। वर्तमान में उनको जो पत्नी है यानि कि मान्यता दत्त संजय से कम से कम 20 साल छोटी हैं। यह जोड़ा विपरीत परिस्थितियों में भी एक दूसरे के साथ खड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : मिलिए बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारों से जिन्होंने तलाकशुदा महिला से की है शादी

ये हैं टीवी की वो 10 एक्ट्रेसेस जिनकी पहली शादी रही असफल, करनी पड़ी दूसरी शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here