ये हैं विराट कोहली की भाभी, खूबसूरती के मामले में अनुष्का शर्मा को देती है टक्कर

0
7
Beautiful Sister In Law Of Virat Kohli 696x365

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। यहाँ पर क्रिकेटर तो सेलिब्रिटी होते ही हैं उनके परिवार वाले भी एक सेलिब्रिटी की तरह होते हैं। इसका अंदाजा उनके परिवार वालों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है। लोग भी क्रिकेटर के परिवार वालों को जानने के लिए उत्सुक होते हैं। वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में कौन नहीं जानता है, उनकी जिससे शादी हुई है उनके बारें में भी पूरी दुनिया जानती है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी एक जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री है।

काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इटली में 2017 में शादी की थी। यह एक प्राइवेट शादी थी। शादी के कुछ दिनों पहले तक इसके बारे में किसी को पता नहीं था। शादी में केवल 50 लोग ही गए थे। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कहा जाता है कि हर व्यक्ति के ऊपर कम से कम इस शादी में 1 करोड़ का खर्चा आया था।

Anushka Virat

इटली में शादी करके लौटने के बाद विराट ने दिल्ली और मुंबई दोनों में रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमन्त्री मोदी भी गए थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था। जब कोई इतना मशहूर हो कि कोई प्रधानमंत्री उसकी शादी के रिसेप्शन में जाए तो लोगों द्वारा यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है उस व्यक्ति के परिवार में कौन-कौन है। आज विराट कोहली भारतीय टीम की अगुवाई तीनो फार्मेट में करते हैं। अगर आप उनके परिवार के सदस्यों खासकर उनकी भाभी के बारें में नहीं जानते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए जानकारी वाली साबित होगी।

आइये जानते हैं कि कौन हैं विराट कोहली की भाभी

Chetna Kohli

कोहली और अनुष्का के बारें में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि विराट कोहली के परिवार का एक और सदस्य है जो अनुष्का शर्मा को भी ख़ूबसूरती के मामलें में बराबर की टक्कर देता हैं। यह कोई और नही बल्कि विराट कोहली की भाभी है। विराट कोहली की भाभी भी काफी खूबसूरत हैं। कोहली की तरह उनकी भाभी भी काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। अक्सर त्योहारों के मौके पर जब कोहली घर पर जाते तो पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर करते हैं।

Virat Kohli Sister In Law

आपको बता दें कि विराट कोहली के बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। विकास की शादी चेतना कोहली से हुई है। चेतना कोहली यानी अनुष्का की जेठानी और विराट की भाभी। चेतना ख़ूबसूरती के मामलें में अनुष्का शर्मा को बराबर की टक्कर देती हैं। कोहली की भाभी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपने पति के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती है। चेतना काफी स्टाइलिश भी हैं। ख़ूबसूरती के साथ-साथ वह फिटनेस के मामलें में भी अनुष्का से कम नहीं है।

विराट कोहली का बड़ा भाई है बिजनेसमैन

Virat Kohli Brother Bhabhi

विराट कोहली के बड़े भाई बिजनेसमैन हैं। दिल्ली में वह अपनी लग्जरी लाइफ जीते हैं। विराट की भाभी चेतना हॉउस वाइफ हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यवीर कोहली है। विकास और चेतना आईपीएल मैच के दौरान आरसीबी की जर्सी पहने हुए टीम का उत्साह बढ़ाते हुए स्टेडियम में नज़र आते हैं। विराट कोहली की एक बहन भी है जिसका नाम भावना कोहली है। भावना की शादी बिजनेसमैन संजय ढींगरा से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : जब गौतम गंभीर ने 150 रन की पारी के बावजूद विराट कोहली को दे दिया था अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here