Home बॉलीवुड ये हैं बॉलीवुड के बड़े घरानों में शादी करने वाले 11 सबसे चर्चित ‘जमाई राजा’

ये हैं बॉलीवुड के बड़े घरानों में शादी करने वाले 11 सबसे चर्चित ‘जमाई राजा’

0
ये हैं बॉलीवुड के बड़े घरानों में शादी करने वाले 11 सबसे चर्चित ‘जमाई राजा’

बॉलीवुड में किस हीरोइन की शादी किस एक्टर के साथ हुई है और वह घराना कैसा है इस बारे में मीडिया में अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐश्वर्या राय के बारें में तो इसके बारे में खूब चर्चा हो चुकी है। उनको जिस तरह से परिवार मिला वह इस समय बहुत ही संभ्रांत परिवार की बहू हैं। क्या आप ऐसे एक्टर को जानते हैं जिन्होंने बॉलीवुड के फेमस परिवार में शादी की है और वहां के जमाई राजा बने हुए हैं। आइये ऐसे ही 11 एक्टर के बारे में जानते हैं।

1- शर्मन जोशी

1 42

‘रंग दे बसंती’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाले शर्मन जोशी की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है। प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के बहुत बड़े ऑनस्क्रीन विलेन रह चुके हैं।

2- अतुल अन्ग्निहोत्री

14 02 082984024alv Ll

अतुल अग्निहोत्री की शादी सलमान खान की बहन अलवीरा खान के साथ हुई है। अतुल एक्टर रह चुके हैं। इस समय वह प्रोड्यूसर का काम करते हैं। वह अबतक ‘बॉडीगार्ड’ और ‘हेलो’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वह आयुष शर्मा की तरह खान परिवार के जमाई हैं।

3- कुमार गौरव

Kumar Gaurav 3042183 M

90 के दशक के मशहूर एक्टर कुमार गौरव की शादी बॉलीवुड के बहुत ही चर्चित घराने में हुई है। कुमार गौरव ने 1981 में आयी फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी शादी नर्गिस दत्त और सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त के साथ हुई है। कुमार गौरव एक समय बॉलीवुड के चमकते सितारे थे लेकिन समय के साथ उनकी चमक धूमिल पड़ गयी।

4- फरदीन खान

1520480719

फरदीन खान का नाम एक समय सबसे रोमांटिक और चोकलेटी हीरो के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कई हिट फिल्मे भी दी है। फरदीन खान फिरोज खान के बेटे हैं। इसके अलावा उनकी शादी मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी से हुई है। मुमताज की बेटी का नाम नताशा मढवानी है। नताशा और फरदीन की शादी 2005 में हुई थी।

5- सैफ अली खान

saif-ali-khan-karisma-kapoor

सबसे चर्चित घराने का कोई दामाद इस समय कोई एक्टर होगा तो वह हैं सैफ अली खान। सैफ अली खान ने अपनी दूसरी शादी रणधीर कपूर की बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ की है। सैफ ने अपनी पहली शादी अमृता सिंह से की थी। अमृता सिंह रुकसाना सुलतान अरु बेगम पारा जैसे मशहूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। इस तरह से सैफ अली खान ने अपनी दोनों शादी मशहूर घरानों में की है।

6- अजय देवगन

Ajay Devgan

अजय देवगन भी बहुत ही मशहूर फ़िल्मी खानदान के दामाद हैं। उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी की है। काजोल बीते जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी हैं। काजोल की चचेरी बहन रानी मुखर्जी भी है।

7- धनुष

Dhanush Opinion On His Wife Sister In Law

साउथ के सुपरस्टार धनुष रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी की है। धनुष ने ‘शमिताभ’ और ‘राँझना’ जैसी हिंदी फिल्मे की है।

8- अक्षय कुमार

651064 9051481 Akshay Updates

अक्षय कुमार खन्ना परिवार के दामाद हैं। उन्होंने राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की है। डिम्पल और राजेश अपने जमाने में बहुत ही मशहूर एक्टर रह चुके हैं।

9- कुनाल कपूर

5 555 101017110100

आपको यह जानकार है’रानी होगी कि कुनाल कपूर अमिताभ बच्चन के रिश्ते में दामाद लगते हैं। उन्होंने अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन के साथ शादी की है। नैना अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी हैं। दोनों की शादी सन्न 2015 में हुई थी।

10- आयुष शर्मा

arpita

आयुष शर्मा को अगर सबसे लकी जमाई राजा कहा जाए तो यह बुरा न होगा। क्योंकि सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मे की। हालांकि वह इतने सफल नहीं हुए लकिन सलमान खान के जीजा होने के नाते अक्सर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं।

11- कुनाल खेमू

Kunal Khemu Soha Ali Khan

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मशहूर हुए और ‘कलयुग’ जैसी फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले कुनाल खेमू सैफ अली खान के जीजा और शर्मीला टैगोर के दामाद हैं। उन्होंने सोहा अली खान के साथ शादी की है। हाल में वह मलंग फिल्म में नज़र आए थे। इसके अलावा वह ‘अभय’ और ‘लूटकेस’ वेब सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : टीवी शो पर बने भाई-बहन, असल जिंदगी में कर ली शादी, अपनी ऑनस्क्रीन बहन को दिल दे बैठे ये अभिनेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here