श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों से मांगी मदद

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका पिछ्ले एक साल से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। चीन के कर्ज में दबे श्रीलंका में इस समय राजनीतिक संकट छाया हुआ है। अर्थव्यवस्था ढह चुकी है। जनता के बीच त्राहिमाम मचा हुआ है। ऐसे में श्रीलंका के एक मशहूर सेलिब्रिटी ने इस मुश्किल घड़ी मे श्रीलंका की मदद करने के लिए भारतीय लोगो से गुहार लगाई है। आइए जानते हैं कि कौन है वह सेलेब्रिटी जिन्होंने भारत से मदद मांगी है।

अपनी ओपनिंग बल्लेबाजी से भारतीयों की रातों की नींद उड़ाने वाले धाकड़ बल्लेबाज जयसूर्या ने भारत के लोगों से विनती की है कि भारत के ज्यादा से ज्यादा लोग श्रीलंका आए और यहां के पर्यटन स्थलों का आनंद लें जिससे कि यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति मे कुछ सुधार हो सके।

गौरतलब है कि श्रीलंका की जीडीपी का अधिकांश भाग पर्यटन से आता है। श्रीलंका सरकार की गलत नीतियों और चीन की चालबाज रणनीतियों की वजह से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई। रही सही कसर कोरोना महामारी ने पूरी कर दी। कोरोना के आने से पर्यटन पूरी तरह से ठप हो गया जिससे लोगों की आय का स्रोत बंद हो गया। चीज़ें महंगी हो गई। दोगुने तिगुने दामों मे बेसिक चीजें बिकने लगी। इस वजह से जमाखोरी शुरू हो गईं। जनता ने श्रीलंका सरकार का तख्ता पलट कर दिया। हालांकि अभी भी श्रीलंका की आर्थिक हालत सुधरी नही है लेकिन लोग धीरे धीरे सामन्य हालात मे वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीलंका पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं जयसूर्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयसूर्या श्रीलंका पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसलिए श्रीलंकाई वाणिज्य दूतावास की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम मे बोलते हुए उन्होने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारतीय नागरिको से यह विनती की।

जयसूर्या ने कहा, “मुझे लगता है कि पर्यटन के क्षेत्र मे श्रीलंका की मदद हो सकती है। हमारा देश बहुत छोटा है और हम पर्यटन पर काफ़ी हद तक निर्भर करते हैं। अगर पर्यटक हमारे यहां आते हैं तो वे अर्थव्यवस्था में मदद कर सकते हैं। हमे इस समय भारत से समर्थन की ज़रूरत है। मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग यहां आएंगे और श्रीलंका की मदद करेंगे।”

भले ही श्रीलंका में स्थिति चिन्ताजनक है लेकिन इस बीच श्रीलंका की क्रिकेट टीम अपने नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। हाल ही मे टीम ने एशिया कप जीतकर अपने सभी नागरिकों को सारी मुसीबतों को भुलाकर जश्न मनाने का मौका दिया। श्रीलंका एशिया कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार नही मानी जा रही थी लेकिन उसने पाकिस्तान और भारत को धूल चटाते हुए एशिया कप अपने नाम किया और क्रिकेट के दीवाने देश श्रीलंका को मुस्कुराने का मौका दिया। हालांकि इस बार श्रीलंका टी 20 विश्व कप में क्वालीफायर खेलकर सुपर 12 ग्रुप में खेलेगी।

गौरतलब है कि 2014 टी 20 विश्व कप विजेता श्रीलंका डायरेक्ट 2022 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नही कर पाया था इसलिए उसे इस बार क्वालीफायर खेलना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here