VIDEO: आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस देखें वीडियो, माही का हो सकता है आखिरी सीजन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं। धोनी ने अभी से अगले साल होने वाले आईपीएल 2023 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार आईपीएल फिर से अपने पुराने फॉर्मेट में लौटेगा यानी कि इस बार सभी फ्रेंचाइजी टीमों को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलेगा।

दरअसल कोरोना के चलते आईपीएल को एक बार यूएई में कराना पड़ा था और भारत में भी जब हुआ, तो कुछ गिने-चुने स्टेडियम पर ही सारे मैच कराए गए थे।

आईपीएल 2022 में धोनी ने पहले कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को कप्तानी का जिम्मा सौंपा था लेकिन बीच सीजन में ही रविन्द्र जडेजा ने हाथ खड़े कर दिए थे क्योंकि उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी खराब प्रदर्शन किया था जिसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और धोनी ने हालात को समझते हुए फिर से कप्तान पद संभाल लिया था। माना जा रहा है आने वाले सीजन में धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे।

धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है जिसमें वो नेट में प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वे आईपीएल के लिए अभी से अभ्यास कर रहे हैं ताकि अच्छा प्रदर्शन कर सके। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स चार बार चैंपियन बनी हैं।


यह भी माना जा रहा है कि आने वाला सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी 41 साल के हो गए हैं। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 2023 के आईपीएल के बाद धोनी पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं हालांकि फैंस उन्हें अभी और क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here