मनोरंजन

क्रिकेटर्स ने अपनी पत्नियों संग खास अंदाज में मनाया करवाचौथ व्रत, धनश्री की मेहंदी में दिखे चहल

करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और अपन जीवनसाथी की लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की। युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव की पत्नी एक साथ दिखी तो वहीं दीपक चाहर अपनी पत्नी के हाथों में मेहंदी लगाते नजर आए। आपको पता होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव भी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं।

किसी भी क्रिकेटर्स के साथ में उनकी पत्नी या परिवार का कोई भी मेंबर ऑस्ट्रेलिया साथ रखने की अनुमति भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दी है। इसलिए भारत में रहकर ही खिलाड़ियों की पत्नियों ने करवाचौथ का व्रत रखा।

चोटिल होकर टी-20 वर्ल्डकप की रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके दीपक चाहर ने खुद अपनी पत्नी के हाथों में मेहंदी लगाई, इसके अलावा उन्होंने पत्नी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। दीपक चाहर और उनकी पत्नी का ये पहला करवा चौथ है। दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया के साथ इसी साल 1 जून को हुई थी।

दीपक चाहर ने जो वीडियो शेयर की उसमें गाना लगा था’ चांद छुपा बादल में, शरमा के मेरी जाना

हरभजन ने करवाचौथ के मौके पर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मेरी पत्नी और सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई।” हरभजन ने इस अवसर भी मजाक का मौका नहीं गंवाया। उन्होंने आगे लिखा, ”चलो एक दिन खाना नहीं खाया, अब साल भर मेरा दिमाग खाना।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सभी शादीशुदा जोड़ों को करवाचौथ की शुभकामनाएं और पत्नी प्रियंका चौधरी की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ”सभी प्यारे जोड़ों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान इस शुभ दिन पर आप सभी को प्यार और खुशियां प्रदान करें!”

चहल की पत्नी धनश्री उनके साथ वहां नहीं गई है। चहल ने ऑस्ट्रेलिया से पोस्ट शेयर कर लिखा, ”मेरी क्यूट पत्नी को करवा चौथ की बधाई।

चहल ने अपनी पत्नी की खास मेहंदी की फोटो भी शेयर की जिसमें बीच में चहल की जर्सी बनी हुई दिख रही थी।

धनाश्री ने चहल को ऑस्ट्रेलिया में वीडियो कॉल के जरिए देखकर अपना करवाचौथ का व्रत खोला।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023