IPL 2022 : पहले दिन 74 खिलाड़ियों पर लगी बोली, देखिए पूरी लिस्ट कौनसी टीम में गया कौनसा खिलाड़ी

0
14
IPL 2022 Auction 696x365

IPL 2022 ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर भी खूब धन वर्षा हुई। कुल 94 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के पेश किए गए। जिनमें से 74 खिलाड़ी बिके। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि मुंबई इंडियंस ने सबसे कम 4 खिलाड़ी ही अपनी टीम में शामिल किए। पहले दिन की नीलामी में इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिसको मुम्बई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वैसे इशान किशन पहले से मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलते हैं।

1 1

पहले दिन सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने 9-9 खिलाड़ी खरीदे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स ने भी 8-8 खिलाड़ियों को अपने में शामिल किया।

2

पिछले कुछ समय से एक शानदार ऑल राउंडर के रूप में उभरे दीपक चाहर में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखायी और उनकी बोली काफी ऊंची पहुंची लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें 14 करोड़ रुपये खर्च करके एक बार फिर अपनी टीम में जोड़ लिया।

3

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले सुरेश रैना को पहले दिन खरीदार नहीं मिले। किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। रैना के अलावा डेविड मिलर, स्टीव स्मिथ, इमरान ताहिर, एडम जांपा, अमित मिश्रा, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद, विष्णु सोलंकी, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, मैथ्यू वेड, ऋधिमान साहा, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, आदिल राशिद, मुजीब उर रहमान, एन जगदीशन और सी हरि निशांत पहले दिन नहीं बिके।

0a832a44 5239 4e53 9f01 90ab69f444ee

आवेश खान आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में कृष्णप्पा गौतम को पीछे छोड़ते हुए सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। गौतम को पिछले साल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा शुरुआती दौर में विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे। उन्होंने 10.75 करोड़ में RCB ने खरीदा।

7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here