धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी का यूं उड़ाया मजाक, मजेदार विडियो में देखिए धोनी ने कैसे किया ट्रोल

ms-dhoni-trolls-sakshi-dhoni

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी भले है आजकल अंतरास्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन बिना खेले ही वह आजकल चर्चा में बने हुए है। धोनी ड्रेसिंग रूम में कब वापस आएंगे इसका न तो टीम के कोच रवि शास्त्री को कोई आइडिया है और न ही मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद को। धोनी के खेलने या न खेलने के बारें में इस समय शायद ही किसी को पता है। यह धोनी ही बता सकते हैं कि वह टीम में कब वापस आएंगे।

इसी अनिश्चितता के कारण धोनी हमेशा मीडिया की नज़रों में बने रहते हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया एकाउंट पर नज़र गड़ाए रहते हैं कि वह कब कुछ कह जाए। धोनी तो छोड़ो लोग उनकी पत्नी साक्षी के सोशल एकाउंट पर भी नज़र रखते हैं। अक्सर धोनी और बेटी जीवा को लेकर साक्षी सोशल मीडिया के जरिए फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को किया ट्रोल :

Sakshi Dhoni troll by Dhoni

इस समय धोनी ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में है। ट्रोलिंग उनकी नहीं हो रही है बल्कि वह खुद ट्रोल कर रहें हैं वह भी अपनी ही पत्नी साक्षी को। दरअसल धोनी ने एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे साक्षी एक डायलॉग भी नहीं बोल पा रही हैं।

धोनी ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। इस वीडियो के जरिए धोनी ने पत्नी साक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की है क्योकि इस वीडियो में वह एक भी डायलॉग नहीं बोल पा रही हैं।

Dhoni-troll-Sakshi

आपको बता दें कि यह वीडियो एक एड शूट का है। इस वीडियो में धोनी मास्टरकार्ड के विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी थी। धोनी इस वीडियो में एक डायलॉग नहीं बोल पाते है तो उनकी पत्नी कहती हैं कि ये कितना आसान डायलॉग है लेकिन जब उनसे बोला गया कि वह इस डायलॉग को बोल के सुनाए तो वह भी नहीं सुना पाती है। इसी को लेकर धोनी ने साक्षी को यह कहते हुए ट्रोल किया कि तुमसे लिखा हुआ भी नहीं पढ़ा जा रहा है।

देखिए एड शूट का है ये वीडियो :

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी जब डायलॉग को पढ़ती है तो वह अटक जाती है। इसके बाद वह दोबारा पढ़ती हैं लेकिन इस बार उनकी नज़र कैमरे के बजाय कागज़ पर होती है। जिसे देखकर सभी हंस पड़ते हैं। जब साक्षी दो तीन कोशिशों के बाद भी डायलॉग नहीं बोल पाती हैं तो धोनी कहते हैं कि जब तुम देखकर नहीं बोल पा रही हो तो तुम डायलॉग की डिलीवरी कैसे दोगी?


इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया है: “पुरानी यादों का एक धमाका, जब डायरेक्टर को ही डायलॉग डिलीवरी देने के लिए बोला जाता है तो ये होता है। खासतौर पर तब जब वह लगातार कह रहा हो कि ये कितना आसान डायलॉग है, इसे एक टेक में कर देना चाहिए।”

यह भी पढ़े : IPL ने बदल दी इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की जिंदगी, गुमनाम टैलेंटेड खिलाड़ियों को कर दिया मालामाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here