Home Blog Page 109

जानिए कौन है काजल अग्रवाल का होने वाला पति गौतम किचलू, जिससे जल्द होने वाली है शादी

0

सॉउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की खबर शेयर करके अपने फैन्स को चौंका दिया। इसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। शादी की खबर को उन्होंने एक तस्वीर में नोट लिखकर शेयर किया। इसे उन्होंने ट्विटर और इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। फैन्स तो फैन्स सेलिब्रिटी भी का भी उन्हें बधाई देने का तांता लग गया है।

30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगी काजल अग्रवाल

Kajal Aggarwal

आपको बता दें कि काजल 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगी। यह शादी फंक्शन 2 दिन तक मुंबई में चलेगा। इस शादी में वही लोग आमंत्रित हैं जो काजल के रिश्तेदार या करीबी हैं। जैसे ही काजल ने अपनी शादी की खबर शेयर की लोग उनके होने वाले पति के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल के होने वाले पति एक बिजनेसमैंन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। आइये उनके बारें में विस्तार से जानते हैं।

कौन है काजल अग्रवाल का पति ?

काजल अग्रवाल के होने वाले पति का नाम गौतम किचलू है। गौताम पेशे से एक बिजनेसमैंन और इंटीरियर डिजाइनर है। गौतम को डिजाइनिंग आर्ट का बहुत शौक हैं। गौतम के साथ काजल की यह शादी लव-अरेंज मैरिज होगी। आपको बता दें कि काजल और गौतम किचलू की इंगेजमेंट पहले ही हो चुकी हैं।

2004 में ही हो गया था बॉलीवुड में डेब्यू

Gautam Kichalu Kajal Aggarwal Husband

काजल की एक्टिंग का जलवा हिंदी, तेलगु और कई अन्य साउथ फिल्मो में देखा जा चुका हैं। पूरे भारत में उनके हुस्न और एक्टिंग के दीवाने हैं। काजल को फिल्म ‘सिंघम’ से पहचान मिली। लेकिन उन्होंने सन्न 2004 में ही बॉलीवुड की फिल्म ‘क्यों हो गया न’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबराय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या की बहन का रोल अदा किया था।

वह ‘स्पेशल 26’ में अक्षय कुमार के साथ भी नज़र आ चुकी हैं। 2016 में वह रणदीप हुड्डा के साथ ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने अंधी लड़की का किरदार निभाया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी थी।

आने वाली फ़िल्में

Kajal Aggarwal Picture

अगर काजल की हाल के फिल्म अपीयरेंस के बारे में बात करे तो वह अदिति राव हैदरी के साथ फिल्म ‘हे सिनामिका’ ने नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वह कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी नज़र आएँगी।

काजल अग्रवाल को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 16 साल हो चुके हैं। इस दौरान वह अजय देवगन, पवन कल्याण, राम चरण तेजा तथा साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आ चुकी हैं। काजल के सोशल मीडिया पर करोड़ों प्रसंशक हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

काजल अग्रवाल की पैदाईश मुंबई में 19 जून 1985 को हुई थी। काजल ने जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। काजल साउथ की मशहूर फिल्म ‘मग्धीरा’ में नज़र आ चुकी हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर वह कई तेलगु फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : अगर कोहली की मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट कोहली की दुलहन

मशहूर डांसर सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी में इस सख्श से गुपचुप तरीके से कर ली थी शादी

0

लोकप्रिय गायिका और डांसर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपना के फैंस में हड़कंप मच गया। दरअसल, लोगों को यह नहीं पता था कि सपना चौधरी की शादी हो चुकी है क्योंकि उन्होंने इसको सार्वजनिक नहीं किया था गुप्त रखा था। बहरहाल, सपना अब मां बन चुकी हैं और मां और बेटा दोनों तरह स्वस्थ हैं। दरअसल खबरों की माने तो सपना चौधरी ने हरियाणा के ही एक सिंगर वीर साहू के साथ जनवरी 2020 में शादी की थी। बीते रविवार उसने अपने ससुराल क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया।

सपना के पति वीर साहू हरियाणा के जिला हिसार के रहने वाले हैं। उन्होंने कई मशहूर गानों में काम किया है। मंगलवार को उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर इस बात की जानकारी दी कि वो बाप बन गए हैं। उन्होंने बताया कि वह बाप बनकर बहुत खुश हैं। सपना के मां बनने की घोषणा वीर साहू से पहले उनके साथी कलाकार ने कर दी थी। साहू ने बताया कि परिवार में कुछ प्रोब्लम होने की वजह से वे अपने फैंस को इस बारे में नहीं बता पाए।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है खबर

Sapna Chaudhary Holi Songs

वहीं जब सपना के मां बनने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली पहले तो लोगों को पहले तो यकीन नहीं हुआ बाद में वह सपना चौधरी और वीर साहू को ये कहकर ट्रोल करने लगे कि इनकी शादी कब हुई? बिना शादी किए बच्चे को कैसे जन्म दिया? कुछ ट्रोल इतने अभद्र और अश्लील थे कि वीर साहू से चुप नहीं रहा गया और उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर गुस्से में ट्रोल करने वाले लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। वीर साहू अपना आपा खो बैठे और उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने वाले लोगों को जवाब में गालियां तक दी।

फेसबुक लाइव में क्या कहा वीर साहू ने

Veer Sahu Sapna

वीर ने सबसे पहले तो कहा, ‘जितने भी मेरे छोटे या बड़े भाई हैं उन सबके लिए खुशी की बात है.. तुम्हारा भाई बाप बन गया है। ट्रोल करने वालों को आड़ हाथों लेते वीर ने कहा आज एक सिंगर कलाकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार बाप और परिवार वाला गृहस्थ बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरे के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान करना हर किसी का फर्ज बनता है। अनुचित टिप्पणियां कर रहे लोगों को चुनौती देते हुए वीर साहू ने कहा किसी में दम है तो यहां आ जाओ।

कौन है सपना चौधरी का पति वीर साहू

Sapna Husband Veer Sahu

वीर साहू हरियाणा के एक मशहूर सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट हरियाणवी गानों में काम किया है। स्कूल और कॉलेज के दौरान भी वीर साहू बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। वीर साहू को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था इसलिए MBBS की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। सूत्रों की माने तो सपना चौधरी और वीर साहू के बीच 2017 में नजदीकियां बढ़ी थी।

वर्ष 2016 में आया उनका गाना ‘ठाडी बाडी’ बहुत हिट हुआ और इस गाने नहीं वीर साहू को रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद भी उनके कई गाने आए। वीर हरियाणा के हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से संबंध रखते हैं। वही सपना की बात करें तो वे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ से है। पुत्र जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपना व वीर के फैंस ने उनको बधाईयां भी दी।

यह भी पढ़ें : अगर कोहली की मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट कोहली की दुलहन

अगर कोहली की मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट कोहली की दुलहन

0

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी को अगर सबसे बेहतरीन शादीशुदा जोड़ी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों अपने पहले बच्चे को स्वागत करने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली इस समय यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा भारत में अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। इस कपल में बहुत सारा प्यार है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस बात की बानगी ये दोनों कई बार सोशल मीडिया पर पेश कर चुके हैं।

विराट और अनुष्का की शादी सन्न 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया था। यह शादी बहुत हाईलाइट हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी एक आदर्श प्रेम कहानी मानी जाती है। आज के समय में अनुष्का विराट का प्यार हैं लेकिन एक ऐसा भी वक़्त था जब विराट की शादी अनुष्का के साथ होने के कोई भी आसार नहीं थे। अनुष्का से पहले विराट की लाइफ में कोई और लड़की थी। इसी लड़की को विराट अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे। लेकिन उनकी माँ इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुई।

इस लड़की पर आया था विराट का दिल

Virat Kohli Sarah Taylor

अगर विराट कोहली की माँ मान जाती तो आज विराट कोहली की दुल्हन यह लड़की होती। आइये फिर आपको बताते हैं कि कौन थी यह लड़की जिसने अनुष्का से पहले विराट कोहली को बोल्ड किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लड़की थी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सारा टेलर। सारा टेलर ने विराट कोहली से सरेआम शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन विराट कोहली की माँ को विलायती बहू नहीं चाहिए थी इसलिए उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया।

एक पार्टी के दौरान दोनों में हुई थी मुलाक़ात

0 England Womens Training Session

विराट कोहली और सारा टेलर की मुलाक़ात एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में मुलाक़ाते होने लगी। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। सारा बॉलीवुड में काम करने के लिए भारत भी आयी थी, लेकिन उन्हें इस काम में सफलता नहीं मिली। एक पार्टी में इसी दौरान वह विराट कोहली से मिली।

माँ नहीं थी राजी

सारा टेलर ने अपने ट्विटर एकाउंट से विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन उनकी माँ को यह रिश्ता नहीं पसंद था। विराट की माँ दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी। अपने ट्वीट में सारा टेलर ने लिखा, वह विराट कोहली की प्रसंशक है और उन्हें बहुत पसंद करती है। इससे पहले कि विराट सारा के ट्वीट का जवाब दे पाते उनकी माँ बीच में आ गयी। माँ ने कहा कि विराट अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। विराट को अभी खेल पर ध्यान देना है।

SarahTaylor

विराट कोहली की माँ अगर इस रिश्ते के लिए हाँ कहती तो शायद विराट की बीवी सारा होती। सारा और विराट कोहली एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे होते। आपको बता दें कि सारा टेलर बहुत खूबसूरत है। वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की विकेटकीपर थी। फैंस उनकी ख़ूबसूरती के कायल थे। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोवर हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं विराट कोहली की भाभी, खूबसूरती के मामले में अनुष्का शर्मा को देती है टक्कर

कपिल शर्मा के शो पर फूटा ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले इससे घटिया कोई शो नहीं

0

‘शक्तिमान’ सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने समाज में फैली फूहड़ता पर अपने विचार व्यक्त किये है। बता दें कि हाल ही में कामेडी शो ‘ द कपिल शर्मा’ के शो पर महाभारत के तमाम कलाकार बतौर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस पौराणिक सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना शो पर नहीं गये थे। इसके बारे में ट्विटर पर फैन्स ने उनसे इसका कारण जाना। इसके बाद मुकेश ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये। इस ट्वीट को उनके द्वारा फैन्स को दिया गया जवाब समझा जा रहा है।

ट्विटर और फेसबुक के जरिये मुकेश ने बताया कि वह ‘द कपिल शर्मा’ के शो पर क्यों नहीं गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए। मुकेश खन्ना ने ‘द कपिल शर्मा’ के शो को फूहड़ शो बताया था। उन्होंने फेसबुक पर इसके बारे में एक लम्बा चौड़ा लेख भी लिखा था। लेकिन बाद में उन्होंने ये सब डिलीट कर दिए।

Mahabharat Star On Kapil Sharma Show

अपने ट्वीट में मुकेश ने लिखा- ‘ये प्रश्न क्यों वायरल हो रहा है कि महाभारत शो के भीष्म पितामाह कपिल के शो पर क्यों नहीं आये?’ कोई कहता है कि उनको बुलाया नहीं गया है। कोई कहता है कि उन्होंने खुद मना किया है। यह सच्चाई है कि महाभारत भीष्म पितामह के बिना अधूरा है। इन्वाइट न करने का सवाल ही नहीं उठता है। सच यह है कि मैंने खुद मना कर दिया।”

मुकेश खन्ना बोले इस शो से ज्यादा वाहियात और कोई शो नहीं

Mukesh Khanna

अपने अन्य ट्वीट में मुकेश ने लिखा- ‘अब लोग मुझसे ये भी पूछेंगे कि आपने कपिल शर्मा जैसे शो में हिस्सा लेने के लिए क्यों मना किया। इस शो में बड़े से बड़े एक्टर जाता है लेकिन मुकेश खन्ना क्यों नहीं गए। यह प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले है, मैंने कहा, तुम सब जाओ मै नहीं जाऊंगा।’

‘इसका कारण यह है कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में फेमस है लेकिन मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई और नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग और जुमलों से भरा हुआ, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमे मर्द औरतों के कपडें पहनते हैं और घटिया हरकत करते हैं। यही देखकर लोग लोट-पोट होकर हँसते हैं।”

अपने एक अन्य ट्वीट में मुकेश ने लिखा, ‘इस शो में लोग क्या देखकर हँसते हैं, मुझे आजतक समझ नहीं आया। एक बन्दे को सेंटर में बैठाते हैं, उसका काम है खाली हँसना। हंसी न भी आये तो उसे हँसना है। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धू भाई बैठते थे और अब अर्चना बहन बैठती है। और काम सिर्फ हा हा हा करना है।’

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा शो को लेकर दिया एक उदाहरण :

Mahabharat Stars On Kapil Sharma Show

मुकेश खन्ना ने अगले ट्वीट में लिखा- “मैं एक उदाहरण दूंगा, आप समझ जाएंगे कि इस शो में कॉमेडी का स्तर कितना खराब है। यह सब आपने भी देखा होगा. इससे पहले रामायण की कास्ट आयी थी तब कपिल ने अरुण गोविल से पूछा- जब आप समुद्र तट पर स्नान कर रहे होते हैं, भीड़ में से एक चिल्लाते हुए बोलता है अरे देखो राम जी (अरुण गोविल) भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं। आप क्या कहेंगे? मैंने सिर्फ प्रोमो देखा।

अरुण गोविल जो श्री रामजी की छवि लेकर चलते हैं, बस मुस्कुराते है। जिनसे दुनिया राम को देखती है, आप उनसे इन हीन सवालों को कैसे पूछ सकते हैं। जवाब में अरुण ने क्या कहा, यह मैं नहीं जानता। मुकेश खन्ना ने कहा, अगर मैं होता तो मैं कपिल का मुंह बंद रखता। इसलिए मैं नहीं गया.” आपको बता दें कि मुकेश खन्ना इस समय बहुत ही कम फिल्मों और सीरियल में नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें : भाग्यश्री ने बताया बॉलीवुड का काला सच, शादीशुदा हीरोइनों को करना पड़ता था इन दिक्कतों का सामना

वो दौर जब लाल बहादुर शास्त्री जी के कहने पर पूरा देश सप्ताह में एक दिन का उपवास रखने लगा था

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मतिथि पड़ती है। लाल बहादुर शास्त्री भारत के सबसे दृढ़ इच्छा शक्ति वाले प्रधानमंत्री रहे हैं। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में लाल बहादुर शास्त्री का बहुत बड़ा हाथ रहा है। शास्त्री 16 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़कर असहयोग आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने भारत की समृद्धि और उन्नति के लिए ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया था। आइये आज जानते हैं कि क्यों शास्त्री जी के कहने पर पूरा देश हफ्ते में एक दिन उपवास करने लगा था।

1- पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद वह 1964 में प्रधानमंत्री बने। उनके शासन में पाकिसान के युद्ध हुआ। उस समय देश में भयंकर सूखा पड़ा हुआ था। देश को अनाज के लिए अमेरिका और किसी अन्य देश के सामने हाथ न फैलाना पड़े इसके लिए उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया। इसके लिए उन्होंने सभी देशवासियों से हफ्ते में एक बार उपवास रखने की अपील की थी। शास्त्री जी को देश इतना मानता था कि पूरा देश उस समय उपवास रखने लगा था।

Lal Bahadur Shastri Biography and Facts

2- शास्त्री नेहरू जी की मृत्यु के बाद भारत के प्रधानमन्त्री बने थे। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता का नाम शारदा प्रसाद तथा माता का नाम राम दुलारी था। शास्त्री जब डेढ़ साल के थे तो तभी उनके पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

3- जब शास्त्री के पिता की मृत्यु हो गई तब वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अपने चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिए गए। बचपन में घरवाले उन्हें ‘नन्हे’ नाम से बुलाते थे। लाल बहादुर कई मील की दूरी तय करके स्कुल पढने जाते थे। मात्र 11 साल की उम्र में उनके देश भक्ति की इच्छा जागी थी।

4- 16 की उम्र में लाल बहादुर ने गांधी से प्रभावित होकर अपनी पढाई छोड़ दी और असहयोग आन्दोलन में शामिल हो गए। इसके अलावा 1930 में दांडी मार्च और 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में भी वह शामिल हुए।

Lal Bahadur Shastri Ji

5 – लाल बहादुर शास्त्री ने बाद में आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए काशी विद्यापीठ में दाखिला लिया। विद्यापीठ की ओर से उन्हें स्नातक की डिग्री दी गयी। इस डिग्री का नाम ‘शास्त्री’ था। इसके बाद लाल बहादुर अपने नाम के आगे शास्त्री लगाने लगे।

6- महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में शामिल होने की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी के 7 साल जेल में काटें। उन्होंने ये 7 साल ब्रिटिश जेल में बिताये।

7 – आजादी के बाद जब भारतीय सरकार बनी तो शास्त्री दिल्ली आ गए और नेहरु के मंत्रिमंडल में रेल मंत्री, परिवहन एवं संचार मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, गृह मंत्री और नेहरू जी की बीमारी के समय बिना विभाग के मंत्री भी रहे।

Lal Bahadur Shastri Facts

8- अपने आह्वान में उन्होंने कहा था कि अपने पेट पर रस्सी बांधों और साग-सब्जी ज्यादा खाओ। हफ्ते में एक दिन उपवास रखो देश को अपना मान दो। गांधी जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि मेहनत प्रार्थना के समान होती है।

9- शास्त्री जी लोकतंत्र में जनता को ही सबकुछ मानते थे। उनका कहना था कि जो शासन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर कितना भरोसा करते हैं।

10- शास्त्री जी की मृत्यु आज भी रहस्यापद है। 10 जनवरी 1966 में रूस के ताशकंद में पाकिस्तान के साथ शान्ति समझौते पर हस्ताक्षर करने के 12 घंटे के बाद उनकी मृत्यु 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में ही हो गयी।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते हैं ? जानिए इसके पीछे की कहानी

भाग्यश्री ने बताया बॉलीवुड का काला सच, शादीशुदा हीरोइनों को करना पड़ता था इन दिक्कतों का सामना

0

माँ बनने का फैसला आसान नहीं होता है। फिर चाहे कामकाजी महिला हो घरेलु। माँ बनने से पहले सभी को सोचना पड़ता है। बात जब अभिनेत्रियों की आती है उन्हें बहुत सोच-विचार करना पड़ता है क्योंकि उनके लिए यह करियर का सवाल होता है। बॉलीवुड में यह मान्यता है कि जिस अभिनेत्री की शादी हो गयी उसका स्टारडम कम हो गया। इस वजह से उसको मेन लीड मिलना बंद हो जाता है। इस तरह अभिनेत्रियों के लिए शादी करने का मतलब होता है कि करियर को दूसरा फेज प्रदान करना।

वहीं जब यहीं अभिनेत्रियाँ माँ बन जाती हैं तो उनको समझा जाता है कि वो ‘आउट ऑफ़ बिजनेस’ हो गयी। कई केसेस में ऐसा देखा भी गया है। ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी कई ऐसे नाम जो इस मिथक का शिकार हुए हैं। लेकिन हर किसी के लिए यह बात सच साबित नहीं होती है। इस बारें में ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्य श्री ने अपने एक इंटरव्यू में बताया।
bhagya-shree

भाग्य श्री के मुताबिक जब उनकी शादी हुई थी तो लोगों ने भी उनके बारें में ऐसी ही बाते कहीं थी। लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब उनको बेटा हुआ था तब यश चोपड़ा ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी। मुझे बस हाँ बोलने की जरुरत थी और वे फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार थे। भाग्य श्री ने बताया यश चोपड़ा के अलावा भी कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे जो उनके माँ बनने के बाद भी उनके साथ काम करना चाहते थे।

भाग्य श्री ने बताया कि जब ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म आ रही थी तो उनके जगह कोई और होता तो इस तरह का मौका नहीं छोड़ता। लेकिन उन्होंने इन मौकों को जाने दिया। इसका कारण वह बताती हैं कि उस समय वह बहुत भोली थी। उनका मानना था कि उस समय वह अपने परिवार के लिए बहुत प्रोटेक्टिव थी। उनका परिवार ही उनका संसार था। और वह इससे बाहर नहीं आना चाहती थी।

Bhagyashree Pic

वह नहीं चाहती थी कि मीडिया उनके परिवार के बारे में कुछ लिखे। हालांकि उस समय प्रिंट मीडिया ही था। एंटरटेनमेंट के नाम पर न्यूज़ पेपर और कुछ मासिक मैगजीन ही हुआ करती थी। उस समय ख़बरें ज्यादा नहीं घूमती थी। यही कारण था कि वह स्टारडम के पीछे ज्यादा नहीं भागी। भाग्य श्री के लिए उनका परिवार ही पहली प्राथमिकता था। उन्होंने अपने परिवार को हर चीज़ में वरीयता दी। यहाँ तक कि अपने करियर में भी।

उन्होंने आगे बताया कि उस समय महीने में एक मैगजीन आती थी और फिर महीने भर तक उसको ही पढ़ा जाता था और उसके बारें में ही बात होती थी। वह किसी ऐसी खबर का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी जिसे लोग चटकारे लेकर पढ़ें क्योंकि ये बेवकूफी भरा होता है। भाग्य श्री के मुताबिक जिस तरह से उन्होंने अपने करियर को लीड किया वह उनके परिवार और प्रतिष्ठा दोनों के लिए प्रोटेक्टिव रहा।

Bhagyashree

वह आगे बताती हैं कि लोग यह नहीं समझते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाला व्यक्ति और असल में दिखने वाला व्यक्ति अलग-अलग होता है। आजकल यह चीज़ें बहुत मुश्किल हो गयी हैं। लोग जिस तरह से पर्दे पर एक्टर को देखते हैं उसी तरह से उस व्यक्ति को असल जिंदगी में भी मानने लगते हैं। प्रेम चोपड़ा, रणजीत और प्राण जैसे अभिनेताओं के साथ यही हुआ।

बुरा किरदार निभाने के कारण लोग इन कलाकारों को ही बुरा समझने लगे थे। इसी तरह से जब आप ऑफिस जाते है तो आपका व्यक्तित्व अलग होता है लेकिन जब आप घर पर होते हैं तो आपका व्यक्तित्व अलग होता है। यही एक्टर के साथ भी होता है। भाग्यश्री इस समय 51 साल की हैं। उनके दो बच्चे-एक बेटा अभिमन्यु और एक बेटी अवंतिका है। भाग्यश्री प्रभास और पूजा हेंगडे के साथ ‘राधे श्याम’ फिल्म में नज़र आएँगी।

यह भी पढ़ें : ये हैं 3 सबसे कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां