Home Blog Page 110

जानिए ‘बालिका वधू’ के डायरेक्टर को क्यों बेचनी पड़ रही है सब्जी

0

कोरोनावायरस ने हर किसी को आर्थिक टंगे से जूझने के लिए मजबूर कर दिया है। बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी इस महामारी से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दैनिक दिहाड़ी करने वाले मजदूर लॉकडाउन लगने के बाद पैसे न होने के बाद पैदल ही गाँव चल दिए थे। मध्यम वर्गीय व्यवसायी इस महामारी से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए।

लेकिन अगर आपको कोई कहे कि एक मशहूर टीवी सीरियल के डायरेक्टर की आर्थिक हालत इतनी ख़राब हो गयी कि वह सब्जी बेचने को मजबूर हो गया। क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे शायद नहीं। लेकिन ऐसा हुआ है एक मशहूर टीवी के डायरेक्टर के साथ।

इन्होने एक समय मशहूर रहे ‘बालिका बधू’ को डायरेक्ट किया है। इन डायरेक्टर का नाम रामवृक्ष गौड़ है। कभी लाइट्स, कैमरा और एक्शन की चकाचौंध में जीने वाले डायरेक्टर साहब अब आलू और टमाटर के भाव पर मोलतोल कर रहे हैं। रामवृक्ष की हालत इतनी ख़राब हो गयी कि वह सब्जी बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं। रामवृक्ष ने अपने डायरेक्शन से सीरियल में काम करने वाले एक्टर को स्टार बनाया लेकिन वह आज खुद आम आदमी की तरह जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं।

Rambriksh Gaur

रामवृक्ष ने बताया कि वह अपने परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेच रहे हैं। रामवृक्ष का मानना है कि रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों काफी अलग होती है। वह अपने बच्चों की परीक्षा के लिए आजमगढ़ आये थे लेकिन तभी कोरोनावायरस का प्रकोप आ गया। लॉकडाउन लग गया। इस वजह से ट्रेने और फ्लाइट रद्द हो गयी। यातायात ठप्प हो गया। और इस वजह से वह वापस मुंबई न जा पाए। पिछले 6 महीने में उनकी सारी पूँजी ख़त्म हो गयी। इसलिए उन्होंने घर का खर्चा उठाने के लिए ठेले पर सब्जी बेचना शुरू किया।

Balika Vadhu

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामवृक्ष ने बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। साल 2002 में अपने दोस्त साहित्यकार शाहनवाज खान की मदद से मुंबई पहुंचे। रामवृक्ष ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी मेहनत की। उन्होंने पहले लाइट डिपार्टमेंट में काम किया फिर टीवी प्रोडक्शन में हाथ आजमाया। जैसे-जैसे रामवृक्ष का अनुभव बढ़ा उन्होंने डायरेक्टर बनने का संकल्प किया और उन्हें मौका भी मिला।

रामवृक्ष ने ‘बालिका बधू’ के अलावा और भी कई टीवी सीरियल में बतौर डायरेक्टर काम किया है। रामवृक्ष ने ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ज्योति और सुजाता जैसे लगभग 25 से ज्यादा सीरियल को डायरेक्ट कर चुके हैं। जैसे ही रामवृक्ष की तंगी की खबर सोशल मीडिया में पहुंची बालिका बधू की पूरी टीम उनकी मदद के लिए सामने आयी। सीरियल में काम कर चुके अनूप सोनी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में बताया।

Rambriksh Gaur Balika Vadhu

उन्होंने फैन्स को बताया कि रामवृक्ष को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए बालिका बधू की पूरी टीम ने उनसे कांटेक्ट किया है और उनकी मदद की जा रही है। रामवृक्ष की पत्नी ने ‘आजतक’ के हवाले से कहा है कि अभी स्थिति ख़राब है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है आज नहीं तो कल हालात सुधर जायेंगे। जब परिवार की स्थिति सुधर जायेगी तब वह मुंबई जायेंगे।

यह भी पढ़ें : ये हैं 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी हमशक्‍ल बहनें, साथ में देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

सुनील गावस्कर ने नहीं की कोई अश्लील टिप्पणी, फिर भी भड़क गई अनुष्का और सुनाई खरी-खोटी

0

24 सितंबर को पंजाब और बंगलुरु के बीच खेले गये आईपीएल मैच के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ केएल राहुल का कैच छोड़ने और विराट के ख़राब प्रदर्शन को लेकर कोहली पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोग तो BCCI से गावस्कर को कमेंट्री पैनल से हटाने तक की बात करने लगे। लेकिन क्या गावस्कर ने सच में कुछ गलत और विवादित कहा था ? जिसके कारण अनुष्का शर्मा को खुद पोस्ट करना पड़ा

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर एक जाने माने खिलाड़ी है और कई सालों से कमेंट्री कर रहे हैं। लेकिन कल के मैच के बाद उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर भद्दी टिप्पणी की। परंतु हम आपको बता दें कि सुनील गावस्कर ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जो गलत हो। हां अगर जिन लोगों की सोच घटिया है उनको यह बात गलत लगेगी ही।

क्या कहा था सुनील गावस्कर ने जानिए


लेकिन जब गावस्कर ने कुछ गलत कहा ही नहीं तो इतना विवाद क्यों हो रहा है? यहाँ तक की खुद अनुष्का शर्मा भी इस विवाद में कूद पड़ी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौडी स्टोरी लिख दी। इससे पहले हम आपको अनुष्का की स्टोरी दिखाये आप यह जान लीजिये की असल में सुनील गावस्कर ने कहा क्या था? दरअसल, जब कोहली बल्लेबाजी करने आए, तब गावस्कर कॉमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने उस मैच में कोहली के खराब परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए कहा कि, “लॉकडाउन था तो सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की इन्होंने, वो वीडियो देखी है, उससे तो कुछ नहीं होना है।”

Article L 2020926816355859758000

यहां पर गावस्कर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बारे में बात कर रहे थे। इसमें विराट और अनुष्का शर्मा अपने घर पर क्रिकेट खेलते नजर आए थे। चूंकि उस समय देशभर में सम्पूर्ण लॉकडाउन था इसलिए विराट घर पर ही अनुष्का के साथ अभ्यास कर रहे थे। लेकिन लोगो और कुछ मीडिया वालों ने अपनी TRP के लिए मिर्च-मसाला लगाकर सुनील के बयान को गलत तरीके से दिखाया और दावा किया कि गावस्कर ने अनुष्का शर्मा पर बहुत भद्दे कमेंट किए हैं।

जिन्होंने सुनील गावस्कर की पूरी बात सुनी है उनको पता है उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला। मीडिया भले ही दिग्गज बल्लेबाज की टिप्पणी को गलत ढंग से पेश कर नाराजगी व्यक्त कर रही है, लेकिन गावस्कर ने अनुष्का के खिलाफ कोई भी अश्लील टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सुनील गावस्कर को बेवजह खरी-खोटी सुनाई।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में क्या लिखा

Anuska Story

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ” मिस्टर गावस्कर, आपका मैसेज काफी विचलित करने वाला तथ्य है, लेकिन मैं आपको यह समझाना पसंद करूंगी कि आपने एक पत्नी पर उसके पति के प्रदर्शन को लेकर उस पर आरोप लगाने के बारे में क्यों सोचा? मुझे यकीन है कि पिछले कुछ वर्षों में आपने खेल पर टिप्पणी करते हुए हर क्रिकेटर के निजी जीवन का सम्मान किया है. क्या आपको नहीं लगता कि आपको मेरे और हमारे लिए समान सम्मान होना चाहिए?’

अनुष्का ने आगे लिखा- ‘मुझे यकीन है कि कल रात मेरे पति के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने के लिए आपके दिमाग में कई अन्य शब्द और वाक्य हो सकते थे. या फिर आपको यह सही लगता है कि इन सबमें आप मेरे नाम का इस्तेमाल करें? यह 2020 है और चीजें मेरे लिए अभी भी नहीं बदली हैं. कब मुझे क्रिकेट में घसीटना और मुझ पर इस तरह की टिप्पणी करना बंद किया जाएगा. रिस्पेक्टेड मिस्टर गावस्कर, आप एक लेजेंड हैं, जिनका नाम इस खेल में जेंटलमैन के तौर पर लिया जाता है. मैं बस आपको बताना चाहती थी, कि जब आपने ये कहा तो मुझे कैसा महसूस हुआ.’

ये हैं 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी हमशक्‍ल बहनें, साथ में देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

0

कहते हैं कि दुनिया में हर किसी का कोई न कोई हमशक्ल होता है। कभी-कभी हम अपने हमशक्ल को देख लेते हैं लेकिन कभी-कभी नहीं। क्योंकि वह दुनिया के दुसरे कोने में होते हैं जिसकी वजह से उन्हें देख पाना मुमकिन नहीं होता है। लेकिन कभी-कभी भाई-बहन भी देखने में एक से लगते हैं। पहली मर्तबा देखने पर लगता है कि वह एक ही हैं। आइये आज हम बॉलीवुड की पांच अभिनेत्रियों के बारें में जानते हैं जिनकी बहन बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं।

1- भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर

Samiksha Pednekar And Twin Bhumi Pednekar

‘टॉयलेट’ फिल्म फेम भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर हुबहू एक दूसरे की तरह दिखती हैं। इस बात का पता फैन्स को तब चला जब भूमि ने समीक्षा के साथ इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की। पहली बार देखने में कोई पहचान भी नहीं सकता था कि कौन भूमि हैं और कौन समीक्षा? आपको बता दें कि समीक्षा भूमि की तरह बहुत ही स्टायलिश हैं लेकिन वह अपना करियर लॉ में बनाना चाहती हैं बॉलीवुड में नहीं। इस समय वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

2- तापसी पन्नू और शगुन पन्नू

Taapsee Pannu Sister Shagun

‘पिंक’ फेम तापसी पन्नू बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। आपको जानकार हैरानी होगी कि तापसी की एक बहन है जो हुबहू उनकी तरह दिखती हैं। उनकी बहन का नाम शगुन पन्नू है। शगुन का बॉलीवुड में कोई इंटरेस्ट नहीं है। शगुन की खुद की एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी है। शगुन के इन्स्टाग्राम एकाउंट को देखकर कोई नहीं बता सकता है कि वह फैशन और स्टाइल के मामलें में अपनी बहन से पीछे हैं। शगुन बहुत ही खूबसूरत और फैशनेबल हैं।

3- कंगना रानौत और रंगोली चंदेल

Kangana Ranaut Sister Rangoli Chandel

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रानौत इस समय पूरे भारत में एक जाना-पहचाना नाम है। उनकी बहन रंगोली चंदेल भी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। रंगोली की शक्लो-सूरत एक दम कंगना की तरह मिलती जुलती हैं। हालांकि एसिड अटैक से पीड़ित होने के कारण रंगोली के एक तरफ का चेहरा झुलस गया है। रंगोली अपनी बहन की मैनेजर है। कंगना की फिल्म, प्रोडक्शन और पैसे से जुड़ा वह सारा काम संभालती हैं।

4- कृति सेनन और नुपुर सेनन

Kriti Sanon And Nupur Sanon

जिस तरह से ‘हीरोपंती’ फेम कृति सेनन बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं ठीक उसी तरह उनकी बहन भी अक्षय कुमार के साथ ‘फिलहाल’ गाने में आकर फेमस हो ह चुकी हैं। नुपुर एक लाजवाब सिंगर हैं। वह बिल्कुल अपनी बहन की तरह दिखती हैं। नुपुर का लक्ष्य है कि वह अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में करियर बनाये। स्टाइल और फैशन सेन्स के मामलें में वह अपनी बहन से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके बहुत से फैन्स हैं।

5- रेखा और राधा उस्मान सैयद

Rekha Sister

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी अभिनेत्री रेखा की ख़ूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि उनकी तरह दिखने वाली उनकी एक बहन भी है। जिनका नाम राधा उस्मान सैयद है। एक बार में देखने में कोई भी धोखा खा सकता है कि कौन रेखा हैं और राधा। रेखा की बहन राधा विदेश में रहती हैं। राधा एक माडल भी रह चुकी है। इसके अलावा वह क्लासिकल सिंगर भी हैं। राधा और रेखा को साथ में करीना कपूर के कजिन अरमान जैन के रिसेप्शन में देखा गया था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड जगत की जीजा-साली की 4 मशहूर जोड़ियां जो हमेशा रहती हैं चर्चा में

IPL 2020: पंजाब को मिली हार के बाद शॉर्ट रन दिए जाने पर भड़की प्रीति जिंटा, कहीं ये बात

0

20 सितंबर को आईपीएल 2020 का दूसरा मैच खेला गया। यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच था। मैच काफी रोमांचक था और इस मैच में सुपर ओवर से निर्णय हुआ। लेकिन इस मैच 19वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ कि विवाद शुरू हो गया। दरअसल अंपायर ने निकोलस पूरन द्वारा लिए गए एक रन को अंपायर नितिन मेनन ने शॉर्ट रन दे दिया गया जो कि रिप्ले में देखने पर पता चला कि शॉट रन नहीं था। इस एक रन ने मैच का निर्णय बदल दिया।
Preity Zinta 625x300 1526914682512 152847

बता दें कि इस मामले को लेकर पंजाब की टीम ने मैच रेफरी जवगल श्रीनाथ से शिकायत की है। न्यूज एजेंसी ANI से पंजाब टीम की ओर से बताया गया है कि अंपायर नितिन का फैसला हैरान करने वाला था और इसकी वजह से मैच का निर्णय ही बदल गया। हमने अब इस मामले की रिपोर्ट मैच रेफरी से की है।

20cheer1

पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा भी इस घटना पर चुप नहीं रही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, महामारी के दौरान हमने काफी जोश से यात्रा की और 6 दिन क्वारंटाइन में भी बिताया और 5 कोविड टेस्ट से हंसते हंसते गुजरे लेकिन इस एक शॉर्ट रन ने काफी चोट पहुंचाई है। तकनीक का क्या मतलब बनता है अगर हम इसका प्रयोग ही नहीं करें। अब वक्त आ गया है कि BCCI नए नियम लागू करे। यह हर साल नहीं होना चाहिए। प्रीती जिंटा अपनी टीम की इस तरह की हार से बहुत नाराज़ नजर आई।


किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके सहवाग भी अंपायर के इस फैसले से काफी नाखुश नजर आए। सहवाग ने तंज कसते हुए लिखा, “मैं इस मैन ऑफ द मैच के चयन से खुश नहीं हूं। यह मैन ऑफ द मैच अंपायर को दिया जाना चाहिए जिसने शॉर्ट रन दिया। शॉर्ट रन नहीं था और यही अंतर है।


बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जिसकी वजह से यह मैच टाई हो गया, और अंत में खेल सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

ये हैं 3 सबसे कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

0

पहले के जमाने में कई जगहों पर लड़कियों की काफी कम उम्र में शादी कर दी जाती थी. वैसे कानून के हिसाब से लड़की बालिग़ होने पर ही शादी कर सकती हैं. बालिग़ होने की उम्र सरकार ने लड़कियों के लिए 18 साल रखी है. आज हम उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने काफी कम उम्र में ही शादी की और मां भी बनी. आइये उनके बारें में विस्तार से जानते हैं.

1. भाग्य श्री

Bhagyashree

‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्य श्री को 90 के दशक का हर सिनेमा प्रेमी जानता हैं. अगर आप भाग्यश्री के फैन हैं तो आपको यह जानकार हैरानी होगी कि वह मात्र 17 साल की उम्र में ही माँ बन गयी थी. भाग्य श्री ने बॉलीवुड में कई बड़े सितारों के साथ काम किया हैं. इनमे सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल हैं. सन्न 1990 में भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी की थी.

bhagya-shree

17 साल की उम्र में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. इस समय भाग्य श्री 2 बच्चे की माँ हैं. उनका 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका है. ऐसा कहा जाता है कि हिमालय दासानी से शादी करने से पहले ही वह गरभ वती हो गयी थी.

2. उर्वशी ढोलकिया

Urvashi Dholakia

‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से मशहूर हुई और बिग बॉस 6 का खिताब जीत चुकी उर्वशी ढोलकिया भी काफी कम उम्र में शादी करके गरभ वती हो गयी थी. उर्वशी की शादी मात्र 15 साल की उम्र में हो गयी थी और उन्होंने 16 साल की उम्र में 2 जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. उनके दो बेटे सागर और क्षितिज हैं. शादी के दो साल बाद ही उर्वशी अपने पति से अलग हो गयी थी. पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में की.

3. डिम्पल कपाड़िया

twinkle-khanna-dimple-kapadia

डिम्पल कपाड़िया अपने समय की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘बाबी’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 16 वर्ष की उम्र में की थी. डिम्पल कपाड़िया उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी. इसी दौरान दोनों में प्यार बढ़ा. इसके बाद डिम्पल ने राजेश खन्ना के साथ मात्र 16 साल की उम्र में शादी कर ली.

डिम्पल और राजेश की शादी मार्च 1973 में हुई थी और 29 दिसंबर 1973 में डिम्पल ने अपनी बड़ी लड़की ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया. इस तरह से वह 17 साल पूरा करने से पहले ही माँ बन गई थी. ट्विंकल के बाद डिम्पल ने एक और बेटी को जन्म दिया. बाद में राजेश खन्ना से मनमुटाव के बाद डिम्पल उनसे अलग रहने लगी. डिम्पल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश खुद अकेले की. उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल की शादी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हुई है.

यह भी पढ़ें : हुबहू अपनी मां की तरह दिखती है बॉलीवुड की यह 6 एक्ट्रेस, लोग बोलते हैं कार्बन कॉपी

बॉलीवुड जगत की जीजा-साली की 4 मशहूर जोड़ियां जो हमेशा रहती हैं चर्चा में

0

बॉलीवुड में इस समय नेपोटिज़्म की चर्चा जोरो पर है। वैसे नेपोटिज़्म के कई अच्छे उदाहरण देखने को मिले हैं। भाई-बहन, पति-पत्नी और माँ-बेटी के बॉलीवुड करियर को आपने कई एक्टर और एक्ट्रेस से सम्बंधित देखा होगा। बॉलीवुड में वैसे तो रिश्तों की हिट जोड़ियां हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जीजा-साली की पॉपुलर जोड़ियाँ कौन सी है। आइये आज हम आपको कुछ सबसे मशहूर जीजा-साली की जोड़ियों के बारें में बताते हैं।

निक जोनस और परिणीति चोपड़ा

nick jonas with parineeti

निक जोनस और परिणीति चोपड़ा की जीजा-साली की जोड़ी इंटरनेशनल जीजा-साली की जोड़ी हैं। परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी की है। इस तरह से परिणीति निक जोनस की साली लगती हैं। परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक जोनस उनकी बहन प्रियंका के लिए परफेक्ट पति और उनके बहुत ही अच्छे जीजू हैं। निक का व्यवहार बहुत मिलनसार है वह परिवार के साथ मिलके रहने वाले हैं। आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने सन्न 2018 में शादी की थी।

करिश्मा कपूर और सैफ अली खान

saif-ali-khan-karisma-kapoor

करीना कपूर के पति और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान को बॉलीवुड में एक रोमांटिक और चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाना जाता है। करीना कपूर से शादी करने पर करीना कपूर की बड़ी बहन और मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सैफ अली खान की साली बनी। करिश्मा और सैफ सन्न 1998 में आयी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में एक लव बर्ड के तौर पर नज़र आये थे।

करिश्मा और सैफ इस समय बॉलीवुड के सबसे मशहूर जीजा-साली में से एक हैं। सैफ और करिश्मा के बीच का रिश्ता दोस्त जैसा है। सैफ ने जब करीना से शादी की थी तो उन्होंने करिश्मा को एक बहुत ही खूबसूरत इयर रिंग तोहफे में दी थी। करीना कपूर अक्सर करिश्मा कपूर के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। वैसे बता दें करिश्मा कपूर का तलाक हो चुका हैं और उनके दो बच्चे हैं।

राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी

Shamita Shetty Raj Kundra

सेलिब्रिटी जीजा-साली की बात हो और शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम न आये यह नामुमकिन है। शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की बहन हैं और शिल्पा, राज कुंद्रा की बीवी हैं। शमिता अपने जीजू राज कुंद्रा के साथ बहुत ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। त्योहारों के मौके पर दोनों जीजा-साली साथ में तस्वीर खिंचवाते हुए नज़र आते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी ने साथ में काम किया है।

शमिता एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नज़र आयी थी और इस म्यूजिक वीडियो को राज कुंद्रा ने डायरेक्ट किया था। शमिता के मुताबिक उनके जीजा बहुत ही सरल और अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके जीजा ने उन्हें डायरेक्ट किया तब उन्हें पता चला कि उनमें बहुत सारी खूबियां हैं।

अजय देवगन और तनीषा मुखर्जी

Tanisha Mukherjee And Ajay Devgan

अजय देवगन न केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक आदर्श पति, पिता और जीजा हैं। यह बात अजय की साली यानी की काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने बताई हैं। तनीषा प्यार से अपने जीजू को ‘जय’ बुलाती हैं। दोनों साथ में ‘टैंगो चार्ली’ फिल्म में काम भी कर चुके हैं। तनीषा अजय की चहेती भी हैं। अपनी बहन और जीजा के लिए वह सोशल मीडिया पर अपने प्यार को दिखाती रहती है। कुछ दिनों पहले तनीषा ने अजय देवगन के बारे में एक चौकाने वाली बात बताई थी।

उन्होंने कहा था कि अजय को पार्टी करना बहुत पसंद है लेकिन फैंस जानते हैं कि अजय न तो किसी बॉलीवुड पार्टी या अवार्ड फंक्शन में जाते हैं। इसलिए उनके फैंस को लगता है कि अजय को पार्टी करना पसंद नहीं है लेकिन उनकी साली ने इस बात को उजागर किया की गंभीर पर्सनालिटी के बावजूद भी अजय को पार्टी करना पसंद हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं बॉलीवुड के वो 5 सीक्रेट लव अफेयर जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं