Home Blog Page 111

शादी से पहले करीना कपूर ने सैफ अली खान के सामने रखी थी यह शर्त, फिर शादी करने को हुई थी तैयार

0

बॉलीवुड में ‘सैफीना’ के नाम से मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर मीडिया के नज़र में रहते हैं। दोनों की शादी के 8 साल होने वाले हैं लेकिन फिर भी यह जोड़ी अभी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। दोनों का एक बच्चा भी है। बच्चे का नाम तैमूर है। तैमूर भी अक्सर मीडिया में बना रहता है। इस साल यह जोड़ा 16 अक्टूबर को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनायेगा।

करीना और सैफ अली खान दोनों का बॉलीवुड करियर बहुत ही शानदार रहा है। दोनों ने अपने एक्टिंग करियर में तमाम उपलब्धियां हासिल की है। करीना के साथ सैफ की यह दूसरी शादी है। जब सैफ ने अपनी पहली पत्नी अमृता के साथ शादी की थी तो करीना उस समय उनकी शादी में शामिल हुई थी उस समय उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी। वह सैफ को चाचू कहके बुलाती थी।

Kareena Saif Ali Khan

यह जोड़ा अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। करीना दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। इस साल करीना और सैफ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 2012 में 16 अक्टूबर को शादी की थी। करीना सैफ से 10 साल छोटी है। फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार बढ़ा था। हालांकि फिल्म तो फ्लाप हो गयी लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ गया था। करीना का पहले शाहिद कपूर के साथ अफेयर था।

जानिए क्या थी करीना कपूर की शर्त

दोनों के प्यार की भनक मीडिया को तब लगी जब सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू गुदवाया था। शादी से पहले करीना ने सैफ के सामने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी एक्टिंग करना जारी रखेंगी और वह उन्हें बिना किसी रोक-टोक के सपोर्ट करते रहेंगे। सैफ ने यह किया भी, 8 साल की शादी में सैफ ने करीना को कई फ़िल्में करने दी है। करीना अंतिम बार अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज़’ फिल्म में नज़र आयी थी। करीना जब प्रेग्नेंट थी तब वह काम कर रही थी। अपने बेबी बंप के साथ वह रैंप पर भी चली थी। यहाँ तक कि उन्होंने एक अवार्ड फंक्शन में भी भाग लिया था।

Kareena And Saif Ali Khan

करीना ने अपने काम, प्यार और शादी से समाज में मौजूद तमाम भ्रांतियों को तोड़ा है। उन्होंने साबित किया कि महिला शादी के बाद भी काम कर सकती है और अपने सपने को पूरा कर सकती है। यही कारण है कि करीना की अच्छी खासी फैन-फॉलोविंग है। वह केवल इन्स्टाग्राम पर ही एक्टिव हैं। वहीं सैफ किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं हैं। सैफ अली खान के इस समय तीन बच्चे हैं। बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं जबकि इब्राहिम अली खान अभी एक्टिंग के गुर सीख रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे सैफ अली खान के पिता :

Kareena Kapoor Saif Ali Khan

तैमुर सैफ अली खान का परिवार ‘नवाबों का खानदान’ कहा जाता है क्योंकि सैफ अली खान मध्य प्रदेश के पटौदी रियासत से संबंध रखते हैं। उनके पिता मंसूर अली खान और उनके दादा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। सैफ के पिता मंसूर अली खान और माँ शर्मीला टैगोर की लव स्टोरी भी ‘सैफिना’ की तरह उस समय काफी मशहूर हुई थी।

सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ शादी करने से बॉलीवुड के दो बड़े बड़े घराने में संबंध बना। एक कपूर खानदान जो राजकपूर से संबंध रखता है। दूसरा टैगोर परिवार जो शर्मीला टैगोर से संबंध रखता है। शर्मीला टैगोर रवीन्द्र नाथ टैगोर की संबंधी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : ये हैं बॉलीवुड के वो 5 सीक्रेट लव अफेयर जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

ये हैं बॉलीवुड के वो 5 सीक्रेट लव अफेयर जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

0

जितनी ज्यादा लोग फिल्मों को पसंद करते हैं उससे कहीं ज्यादा इन फिल्मों में किरदार निभाने वाले एक्टर को लोग पसंद करते हैं। इन एक्टर के बारे में वह सब कुछ जानने की कोशिश करते हैं मसलन उनका किस हीरोइन या हीरो के साथ अफेयर चल रहा है या चल चुका है आदि। बॉलीवुड के कुछ मशहूर लव अफेयर पर आज भी काफी चर्चा होती है जैसे कि अमिताभ और रेखा तथा सलमान खान और ऐश्वर्या राय आदि।

आज हम 5 ऐसे बॉलीवुड रोमांस के बारें में बात करेंगे जिनमे बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं क्योंकि ये अफेयर ज्यादा चल नहीं सके और मीडिया की नज़र में नहीं आ पाये।

1- आमिर खान और पूजा का अफेयर

Aamir Khan and Pooja Bhatt

इस अफेयर के बारें में बहुत ही कम लोगों को पता है क्योंकि इस बारे में मीडिया को उस समय कोई खबर नहीं हुई थी। बात ‘दिल है कि मानता नहीं’ के वक़्त की है। जब आमिर खान और पूजा भट्ट इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। इस फिल्म को पूजा के पापा महेश भट्ट बना रहे थे। हालाँकि फिल्म रिलीज होने के बाद काफी हिट साबित हुई लेकिन दोनों का रिश्ता लम्बा नहीं चल सका। इसलिए मीडिया में इस बारें में कोई चर्चा भी नहीं हुई। आमिर खान की इस दौरान शादी भी हो चुकी थी।

2- दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या

Deepika padukone Nihar Pandya

रणबीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम तो वैसे कई लोगों के साथ जुड़ा। जिसके बारें में सभी जानते हैं लेकिन दीपिका की निहार पांड्या के साथ लिंकअप की खबरे बहुत ही कम लोगों को पता है। यह उस समय की बात है जब दीपिका हीरोइन नहीं बल्कि मॉडल हुआ करती थी।

निहार और दीपिका हिमेश रेशमिया के एल्बम ‘आपका सुरूर’ में नज़र आ चुके थे। इसी दौरान निहार और दीपिका में नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन जैसे-जैसे दीपिका मशहूर होती गयी उन्होंने निहार से दूरी बना ली। आज वह रणवीर सिंह के साथ ख़ुशी-ख़ुशी शादीशुदा ज़िन्दगी बिता रही है।

3- रणवीर कपूर और अवंतिका मलिक

Ranbir Kapoor Avantika Malik

बॉलीवुड के चाकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रणवीर कपूर का अफेयर वैसे तो कई हीरोइन के साथ चला लेकिन अवंतिका मलिक के साथ उनके अफेयर को बहुत ही कम लोग जानते हैं। अवंतिका इस समय आमिर खान के भांजे इमरान खान की बीवी हैं। रणवीर और अवंतिका बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे। तभी रणवीर का क्रश अवंतिका थी। लेकिन उनका यह प्यार परवान नही चढ़ पाया। बाद में अवंतिका की इमरान खान के साथ शादी हो गयी।

4- अनुष्का शर्मा और जोहेब युसूफ

Anushka Sharma And Zoheb Yusuf

विराट कोहली की पत्नी और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा का विराट कोहली के साथ अफेयर तो खूब चर्चा में रहा लेकिन कभी उनका अफेयर जोहेब युसूफ नाम के व्यक्ति के साथ भी था। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अनुष्का शर्मा ने उस समय बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया था। इसलिए यह अफेयर चर्चा में नहीं आ पाया।

5- रणवीर सिंह और आहना देओल

Ranveer Singh Ahana Deol

डैशिंग हीरो रणवीर सिंह को कौन नहीं पसंद करता है। उनका अफेयर तो वैसे कई लोगों के साथ चला। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की रणवीर सिंह कभी हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल पर मरते थे। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों ने एक दूसरे को डेट भी करते थे। आहना हेमा मालिनी की छोटी बेटी है। आहना की अब शादी हो चुकी है और इधर रणवीर की भी दीपिका के साथ शादी हो चुकी है। दोनों ख़ुशी-ख़ुशी अपनी ज़िन्दगी बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन फेमस जोड़ियों ने साबित कर दिया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है

हुबहू अपनी मां की तरह दिखती है बॉलीवुड की यह 6 एक्ट्रेस, लोग बोलते हैं कार्बन कॉपी

0

भारत में चाहे शहर हो या गाँव हर जगह लड़की के गुण की उसकी माँ से तुलना की जाती है। गुण के अलावा रंग-रूप और चाल-ढाल भी उसकी माँ के अनुसार ही लोग मानते हैं। चाहे कोई विशेष आदत हो या कोई ख़ास प्रतिभा लड़कियां अक्सर अपनी माँ के स्वाभाव की वजह से पहचानी जाती हैं। फिर जब बात अगर बॉलीवुड की हो कई ऐसी माँ-बेटी की जोड़ी देखने को मिल जाती हैं जहाँ पर माँ का गुण, रूप, और टैलेंट बेटी के अन्दर साफ-साफ़ नज़र आता है।

माँ-बेटी की ऐसी कई जोड़ियाँ है लेकिन आज हम बॉलीवुड की 6 जानी-मानी माँ-बेटी की जोड़ी के बारे में बात करेंगे जो हुबहू एक दूसरे से मिलती-जुलती हैं।

1- सारा अली खान और अमृता सिंह

Sara ali khan Amrita Singh

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सारा अली खान और अमृता सिंह का। यह जोड़ी हाल-फिलहाल में खूब चर्चा का विषय रही है। इसका कारण हैं सारा अली खान का हाल के वर्षों में हुआ डेब्यू। सारा अली का चेहरा बिल्कुल अपनी माँ की तरह मिलता जुलता है। एक बार में सारा को देखने पर लगता है कि वह जवानी के दिनों की अमृता सिंह हैं जब उनके पापा सैफ ने उनकी माँ से शादी की थी। माँ-बेटी की यह जोड़ी इस समय की सबसे चर्चित जोड़ी है। वह दिन दूर नहीं जब हमें इन दोनों की केमेस्ट्री किसी फिल्म में देखने को मिले।

2- डिम्पल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना

twinkle-khanna-dimple-kapadia

स्वर्गीय राजेश खन्ना की पत्नी और वर्तमान में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एकदम डिम्पल कपाड़िया की तरह दिखती हैं। इसका कारण यह है कि डिम्पल ट्विंकल खन्ना की माँ है। डिम्पल ने फिल्मों में जितना नाम कमाया उतना ट्विंकल ने अपने फ़िल्मी सफ़र में ऊंचाईयां नहीं छू पायी लेकिन आजकल वह अपने लेखन के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। वह अब तक दो किताबें लिख चुकी हैं। दोनों माँ-बेटी की चर्चा उनके मिलते-जुलते लुक्स के कारण अक्सर मीडिया में होती रहती हैं।

3- शर्मीला टैगोर और सोहा अली खान

soha-ali-khan-sharmila-tagore

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और नवाब मंसूर अली खान की पत्नी शर्मीला टैगोर का चेहरा एकदूसरे से मिलता जुलता है। कारण हैं कि दोनों का रिश्ता माँ-बेटी का है। सोहा अली खान बिल्कुल अपनी माँ की कार्बन कॉपी है। अपनी माँ की तरह सोहा ने करियर में उतना नाम नहीं कमाया है लेकिन कुनाल खेमू के साथ शादी करके वह इस समय खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

4- हेमा मालिनी और ईशा देओल

esha-deol-hema-malini

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी का नाम ईशा देओल है। दोनों का चेहरा एक दूसरे से काफी मिलता जुलता है। जब भी माँ-बेटी की जोड़ी की बात आती हैं तो इन दोनों की चर्चा किये बिना लिस्ट पूरी नहीं होती है। हालांकि जिस तरह से हेमा ने अपने फ़िल्मी करियर में नाम कमाया था उस तरह से ईशा नहीं कर पायी लेकिन वह शादी करके इस समय खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

5- पूजा बेदी और अलाया फर्नीचरवाला

Pooja Bedi Alaya

अपने जमाने में हॉट अभिनेत्रियों में शुमार पूजा बेदी और उनकी बेटी अलाया फ़र्नीचरवाला हुबहू एक दूसरे से मिलती जुलती हैं। हाल ही में अलाया ने सैफ अली खान के साथ ‘जवानी जानेमन’ फिल्म में नज़र आ चुकी हैं।

6- सारिका हासन और श्रुति हासन

Shruti Haasan Sarika

कमल हासन की पत्नी और अपने जमाने में मशहूर अभिनेत्री रह चुकी सारिका हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं। श्रुति हसन तमिल, तेलगु और कई हिंदी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। श्रुति बहुत अच्छा अंग्रेजी गाना भी गाती है। इसकी झलक वह इन्स्टाग्राम पर देती रहती हैं। श्रुति बिल्कुल अपने माँ की कार्बन कॉपी लगती है।

यह भी पढ़ें : 40 साल की उम्र के बाद भी कुंवारी हैं ये 5 खूबसूरत और कामयाब टीवी एक्ट्रेस

ये हैं भारत के अरबपतियों की 8 खूबसूरत बेटियां, पिता से निकली दो कदम आगे

जानिए शादीशुदा महिला को भगा ले जाने वाले को कानून में क्या सजा मिलती है ?

शादी करने की क़ानूनी उम्र लड़कों के लिए 21 साल और लड़कियों के लिए 18 साल होती है हालांकि सरकार लड़कियों के लिए भी 21 साल शादी की उम्र करने पर विचार कर रही है। क़ानून के मुताबिक वर्तमान में अगर कोई अपने बेटी की निर्धारित उम्र से कम में शादी करता है तो उसे अपराध माना जाता है। यह अपराध तब और संगीन हो जाता है जब कोई नाबालिग लड़की को भगा ले जाता है।

अभी पिछले साल ही साक्षी-अजितेश का मामला खूब चर्चा में आया में था। दोनों बालिग़ थे इसलिए उनपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उस समय इसी तरह के कई और केस भी सामने आये थे। फिर भी अगर कोई किसी बालिग़ लड़की को भी उसके घर से बिना उसके सरंक्षक के इजाजत से भगा लाता है तो लड़की के परिवार वालों को हक़ है कि वह लड़के के खिलाफ बहलाने-फुसलाने का केस दर्ज कर सकते है।

विवाहित महिला को भगा ले जाने पर सजा

Women Kidnap
यह तो बात हुई गैरशादीशुदा लड़की की। लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाता है तो उसके खिलाफ क्या मुकदमा बनता है? क्या यह कोई आपराधिक कृत्य है? इस स्थिति में पति क्या कर सकता है? आपने ऐसे केसेस के बारे में रोज अखबारों में पढ़ते होंगे तो आइये इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसा देखा गया है कि जैसे-जैसे हम विकसित हो रहे वैसे-वैसे हमारे रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं। वैवाहिक रिश्ते ख़राब होने का सबसे बड़ा कारण है अवैध संबंध का बनना। कोई महिला या पुरुष किसलिए अवैध संबंध बनाते हैं या इसके प्रति क्यों आकर्षित होते हैं इसके बहुत से कारण होते हैं। जैसे एक-दूसरे को समय न दे पाना, शारीरिक असंतुष्टि, पैसों का लालच, प्यार की कमी, भावना की कद्र आदि।

लेकिन यह सच है रिश्ते का यह खेल हर देश, हर शहर, हर क़स्बे और हर घर में हो रहा है। कहीं पर बात उजागर हो जाती है तो कहीं पर छुपी रह जाती है। यह समाज का सच है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाता है तो उसके खिलाफ क्या केस बनता है?

भारतीय दंड सहिंता (IPC),1860 की धारा 498 की परिभाषा

Lawyers

जब भी कोई व्यक्ति किसी महिला को उसके पति या सरंक्षक से बहला-फुसलाकर या कोई लालच देकर भगा ले जाता है तो इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। व्यक्ति आईपीसी की धारा 498 के अंतर्गत दोषी माना जायेगा।

विशेष: इस धारा के अंतर्गत तभी अपराध माना जायेगा जब महिला की मर्जी व्यक्ति के साथ न हो। अगर महिला अपनी मर्जी से व्यक्ति के साथ भागी है तो कोई भी अपराध नहीं बनेगा। इसके अलावा तब भी अपराध नहीं माना जायेगा जब महिला का कोई संरक्षक महिला को व्यक्ति के साथ जाने की इजाजत दिया हो।

आईपीसी 1860 की धारा 498 के अंतर्गत दंड का प्रावधान

Judge Hammer

जब कोई व्यक्ति महिला को उसकी मर्जी के बिना भगाकर ले जाता है तो यह असंज्ञेय एवं जमानतीय अपराध माना जाता है। इसकी सुनवाई किसी भी मजिस्ट्रेट में की जा सकती है। अपराध साबित होने पर दोषी व्यक्ति को दो साल की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : जानिए शादी के बाद क्यों चलता है महिलाओं का अफेयर ? यह है वजह

पत्नी का 14 गैर मर्दों से था अवैध संबंध, पति को पता चला तो ठनका माथा और कर दिया यह काम

भारत की 5 महिला खिलाड़ी जिन्होंने गरीबी से निकलकर बनाई पहचान

0

जब भी खेल की बात आती है तो बस जुबान पर क्रिकेट का नाम आता है। लेकिन ऐसे कई सारे खेल हैं जिसमे न केवल भारतीय लड़कों ने कमाल दिखाया है बल्कि लड़कियों ने भी परचम लहराया है। अगर बात एथलेटिक्स की हो तो भारतीय लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ती हुई दिखाई देती है। सफलता का यह अनुपात बताता है कि भारत की लड़कियां तमाम बन्धनों को तोड़कर, मुसीबतों को हराकर और बाधाओं को लांघकर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि देश का सिर भी गर्व से ऊंचा कर रही हैं।

‘दंगल’ जैसी फिल्म में हमने देखा कि एक महिला खिलाड़ी को खेल को सीखने और उसमे सफल होने के लिए किन-किन परेशानियों से होकर गुज़रना पड़ता है। असलियत में उन्हें उससे भी कई गुना ज्यादा परेशानियां लड़कियों को सहनी पड़ती है फिर वे अपने जज्बे और कौशल से खेल जगत पर अपना रुतबा कायम करती हैं। आइये आज ऐसी ही 5 लड़कियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने संघर्ष और सफलता से न केवल भारतीय लड़कियों को प्रोत्साहित किया है बल्कि विदेशों में कई लड़कियों की रोल मॉडल रही हैं।

1- हाकी प्लेयर रानी रामपाल

Ranirampal File Bhanu Prakash Chandra

भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान भारतीय महिला हाकी में महेंद्र सिंह धोनी जैसी हैसियत रखती हैं। उन्हें 2019 में ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड भी मिला था। यह अवार्ड पाने वाली रानी पहली भारतीय हैं। इस अवार्ड के लिए उनके नाम पर 705,610 वोट के मुकाबलें 199477 वोट पड़े थे। रानी रामपाल का जन्म हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के मारकंडा गाँव में हुआ था। वह मात्र 14 साल की उम्र में भारतीय महिला की सीनियर टीम में शामिल हुई थी।

आज वह भारतीय टीम की कप्तान हैं। रानी का परिवार बहुत ही गरीब था उनके पिता परिवार का पेट पालने के लिए रिक्शा चला करके ईंटें बेचा करते थे। पिता के पास रानी की ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं होते थे। रानी को नंगे पाँव ही ट्रेनिगं करना पड़ता था। भारत की ओर से रानी अबतक कुल 240 मैच खेल चुकी हैं। हाल ही में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

2- क्रिकेटर राधा यादव

Radha Yadav

क्रिकेट में करियर बनाना किसी के लिए भी आसान नही होता है। फिर चाहे वह लड़की हो या लड़का। राधा यादव मुंबई की कोलिवरी इलाके में 220 फूट की झुग्गी में रहा करती थी। यहाँ से लेकर टीम इंडिया तक जाने में उनका सफ़र बहतु ही संघर्ष भरा रहा है। राधा यादव भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार हैं। उन्हें वर्ल्ड टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।

राधा यादव ने 6 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से लोग उनके पिता को ताने मारा करते थे। लोग कहा करते थे कि बेटी को इतनी छूट देना ठीक नहीं है। लेकिन उनके पिता ने इन सब बातों को दरकिनार कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। राधा के पिता मुंबई में दूध बेचा करते थे। वह अपने घर का गुज़ारा बहुत ही मुश्किल से कर पाते थे।

राधा ने पहले पुरानी लकड़ी के बैट से प्रैक्टिस करनी शुरू की। घर से स्टेडियम जाने के लिए उन्हें 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। कभी -कभार उनके पिता स्टेडियम तक छोड़ आते थे। जब राधा क्रिकेट में सफल हुई तो उन्होंने अपने पिता के लिए अपनी कमाई से एक दुकान खरीदी।

3- एथलीट पी टी उषा

P. T. Usha

भारत में पी टी उषा का नाम दौड़ के लिए एक पर्यायवाची के रूप में प्रयोग होता है। जब भी कोई लड़की तेज दौडती हैं तो लोग कह्ते हैं कि देखो कैसे पी टी उषा की तरह दौड़ रही है। पी टी उषा अब खेल से सन्यास ले चुकी हैं। वह केरल में एक एथलीट स्कुल को चलाती हैं जहाँ पर वह बच्चों को खासकर लड़कियों को एथलीट के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनका यह स्कूल बच्चों को बिना फीस के ही कोचिंग देता है।

पी टी उषा ने जब ट्रैक एंड फील्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया तो उनके घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी। उस समय के दौरान लड़कियों का स्पोर्ट्स में आना बहतु ही अचम्भे की बात समझी जाती थी। क्योंकि लड़कियों को तब बहुत सारे लांछन, फब्तियों को झेलकर मुकाम बनाना पड़ता था। उषा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि लोग उनके घर पर पत्थर फेंका करते थे मगर उन्होंने अपने हौंसलों के सामने इन बाधाओं को नहीं आने दिया।

4- बास्केटबाल प्लेयर गीता चौहान

Geeta Chauhan

जो बच्चे अपनी शारीरिक कमजोरी और अक्षमता के कारण घुटने टेक देते हैं अन्तराष्ट्रीय बास्केटबाल प्लेयर गीता चौहान उनके लिए के प्रेरणा हैं। महज छः साल की उम्र में पोलियो के कारण अपना पैर गवाने वाली गीता ने बास्केटबाल प्लेयर बनने का सपना नहीं छोड़ा। अपने दोस्तों की मदद से उन्होंने टेक्सटाइल बिजनेस को शुरू किया। इसी दौरान उन्हें पैर बास्केटबाल में करियर बनाने का मौका दिखाई दिया।

इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर बास्केटबाल टीम को ज्वाइन कर लिया और खेलना शुरू किया। आज वे कई मैडल अपने नाम कर चुकी हैं। गीता का मानना हैं कि ‘ज़िन्दगी में चाहे जितनी भी मुसीबत आये कभी भी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए।’ उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो बच्चे शारीरिक विकलांगता के कारण अपनी उम्मीद खो चुके हैं।

5- पैरा बैडमिन्टन की चैम्पियन मानसी जोशी

Manasi Girishchandra Joshi

मानसी जोशी ने न केवल अपने जज्बे से देश का नाम रोशन किया बल्कि जज्बे और कौशल का अद्भुत नमूना पेश किया। आपको बता दें कि मानसी एक सड़क हाद्सें में अपना पैर खो चुकी थी। कुछ महीने पहले उन्होंने बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। मानसी छः साल की उम्र से ही बैडमिन्टन खेला करती थी।

इंजीनियरिंग करने के बाद भी उन्होंने बैडमिन्टन खेलना जारी रखा और बाद में इसे अपना करियर बनाया। सड़क हादसें में पैर गवाने के बाद भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें अपने इस अक्षमता के बावजूद देश का नाम रोशन करके दिखाना हैं।

भारत में बहुत सारी महिला एथलीट खिलाड़ी हैं जिनकी कहानी जानकार एक हारे हुए इंसान को प्रेरणा मिलती हैं। इससे हमे अपने क्षेत्र में लगातार बढ़ते रहने का जज्बा मिलता है। सलाम है भारत की तमाम ऐसी लड़कियों को।

यह भी पढ़ें : IPL ने बदल दी इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की जिंदगी, गुमनाम टैलेंटेड खिलाड़ियों को कर दिया मालामाल

विजडन ने दशक के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची की जारी, भारत का यह इकलौता खिलाड़ी है शामिल

40 साल की उम्र के बाद भी कुंवारी हैं ये 5 खूबसूरत और कामयाब टीवी एक्ट्रेस

0

एंटरटेनमेन्ट वह इंडस्ट्री है जो दो भागों में बटी हुई है एक फिल्म इंडस्ट्री और दूसरी टीवी इंडस्ट्री। फिल्म इंडस्ट्री में फ़िल्में बनती है और यह सिनेमा हाल में दिखायी जाती है बाद में जब ये सिनेमा हाल से उतरती है तो टीवी पर दिखायी जाती है वहीं टीवी इंडस्ट्री में धारावाहिक और रियलिटी शो बनते हैं। ये हर दिन टीवी पर प्रसारित होते हैं। भारत जैसे देश में जहाँ पर आबादी बहुत ज्यादा है अब आप सोच सकते हैं जो पॉपुलैरिटी फिल्मों के एक्टर्स की होती है उससे कहीं ज्यादा टीवी में काम करने वालों की होती है।

टीवी में काम करने वाले एक्टर घर-घर पहचाने जाते हैं। भारतीय धारावाहिक खासकर महिला किरदारों पर केन्द्रित होता है यही कारण है महिलाएं ही इसे सबसे ज्यादा पसंद करती है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं टीवी एक्ट्रेस की नक़ल करके कपड़े और साज सिंगार करती हैं।

आपको शायद मालूम होगा कि किन फ़िल्मी एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी की कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी काफी उम्र होने के बाद भी उनकी शादी नही हुई है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- साक्षी तंवर

sakshi tanwar

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साक्षी तंवर का। साक्षी ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और कहानी घर घर की’ जैसे सीरियल से हर एक घर में फेमस हो चुकी हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ ‘दंगल’ जैसी फिल्म में भी काम किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि 47 साल की होने के बावजूद साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि साक्षी ने 2018 में 9 महीने की एक बच्ची को गोद लिया था। जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा है। साक्षी अभी भी अविवाहित है।

2- शिल्पा शिंदे

Angoori bhabhi Shilpa Shinde joins Congress

‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी और बिग बॉस जीत चुकी शिल्पा शिंदे 42 साल की हो चुकी है लेकिन अभी वह अविवाहित हैं। टीवी सीरियल में काम करने के दौरान वह रोहित राज नाम के एक्टर को डेट कर रही थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। 2009 में दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश दोनों का रिश्ता टूट गया। तब से शिल्पा सिंगल ही हैं।

3- मेघना मलिक

Meghna Malik

‘न आना इस देश लाडो’ में दादी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस मेघना मलिक की शादी एक बार 2000 में हो चुकी थी लेकिन किन्ही कारणवश उनका तलाक हो गया तब से वह अपनी सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

4- जया भट्टाचार्य

Jaya Bhattacharya

जया भट्टाचार्य 42 साल की हो चुकी है। वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से फेमस हो चुकी हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह सिंगल है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने सिंगल स्टेटस से खुश हैं। लेकिन अगर उन्हें कोई समझने वाला, प्यार करने वाला मिलेगा तो वह जरूर शादी करेंगी लेकिन अभी भी उसकी तलाश जारी है।

5- नेहा मेहता

Neha Mehta

छोटे परदे के सुपरहिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज तारक का किरदार निभा चुकी नेहा मेहता अभी भी अविवाहित है। नेहा ने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। वह अभी भी अपने सच्चे प्यार को खोज रही है। 42 साल की होने के बावजूद वह अभी कुंवारी हैं।

यह भी पढ़ें : अक्षय-ऐश्वर्या समेत बॉलीवुड के ये 10 सितारें एक्टिंग ही नहीं खाना बनाने में भी हैं माहिर