Home Blog Page 112

अक्षय-ऐश्वर्या समेत बॉलीवुड के ये 10 सितारें एक्टिंग ही नहीं खाना बनाने में भी हैं माहिर

0

अक्सर देखा गया है कि हम लोग बॉलीवुड कलाकारों को आदर्श मानते हैं जो चीज वे लोग करते हैं वही आम आदमी भी करना पसंद करते हैं। कलाकारों के जो शौक होते हैं आम लोग भी वही शौक पालते हैं। यहाँ तक कलाकारों के संघर्षों से भी लोग प्रेरित होते हैं। कलाकार भी अपने प्रशंसकों को प्रेरित करने में पीछे नहीं रहते हैं। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सभी लोग घर पर बैठे हुए थे तो इस दौरान भी बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी पुरानी यादों, शौक और दिलचस्प किस्सों से लोगों का मन बहलाए रखा। आइये आज हम आपको बॉलीवुड के 10 स्टार्स के खाने के शौक को लेकर बात करते हैं। जितना ये स्टार्स एक्टिंग में मझे हुए हैं उतना ही ये कूकिंग में भी पारंगत हैं। इसकी बानगी ये सब अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से पेश करते रहें हैं।

1- अक्षय कुमार

Akshay Kumar Cooking

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार एक अच्छे एक्टर के अलावा बहुत अच्छे कुक भी है। बॉलीवुड में आने से पहले वह बैंकाक के एक रेस्टोरेंट में नौकरी भी करते थे। वह यहाँ पर एक वेटर और शेफ के रूप में काम करते थे। अक्षय कुमार थाई ग्रीन करी बहुत अच्छी बनाते हैं। आज भी जब उन्हें शूटिंग से मौका मिलता है तो वह परिवार के लिए रसोईं में हाथ जरूर आजमाते हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि ज़िन्दगी का असली मजा स्वादिष्ट खाने में है।

2- मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora

फिटनेस फ्रीक, हॉट एंड सेक्सी मलाइका अरोरा फिटनेस के साथ कुकिंग में महारत हासिल की है। अपने बिजी शेड्यूल के बाद जब भी वह टाइम पाती है तो किचन में जरूर हाथ आजमाती है। उन्हें नई नई रेसिपी ट्राई करना बहुत पसंद हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह रेसिपी को शेयर करती रहती है।

3- दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

बॉलीवुड की ‘डिम्पल गर्ल’ दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए तो मशहूर हैं ही इसके साथ ही वह कूकिंग में भी पारंगत हैं। दीपिका पादुकोण अपने किचन की चीज़ें खुद खरीदती हैं। उन्हें किचन में हाथ आजमाना अच्छा लगता है। अब तो दीपिका की रणवीर सिंह के साथ शादी हो गयी है। शादी से पहले कभी-कभार वह खुद ही अपने लिए खाना बनाती थी। लॉकडाउन के दौरान वह पास्ता से लकर चिकन तक की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर करती रही है।

4- ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Bachchan

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग के अलावा खाने का भी शौक रखती हैं। वह कई तरह के डेजर्ट को बना लेती है। उनके पति अभिषेक को ऐश्वर्या के हाथ का बना बंगाली खाना बहुत भाता है। ऐश्वर्या जब भी खाना बनाती है तो वह रेसिपी के साथ प्रयोग करने से नहीं चूकती हैं।

5- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

Shilpa Shetty Kundra

शिल्पा शेट्टी को अगर बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शिल्पा एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, योग टीचर और फिटनेस कोच भी है। अपनी फिटनेस की वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। शिल्पा आर्गेनिक खाने में विश्वास करती है। वह जो भी खाना बनाती है वह सेहत के लिए बहुत ही हेल्थी और फायदेमंद होता है। लॉकडाउन के दौरान शिल्पा ने अपने वीडियो के माध्यम से फैन्स के साथ रेसिपी शेयर करती रही हैं। इसके अलावा शिल्पा ने ‘ द डायरी ऑफ़ ए डोमेस्टिक दीवा’ नाम की किताब भी लिखी है। यह किताब पूरी तरह से कुकिंग पर आधारित है।

6- अजय देवगन

Ajay Devgan

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक्शन में जितने माहिर हैं उतना ही वह कूकिंग में भी महारत रखते हैं। कुकिंग उनका शौक है। जब उन्हें रिलैक्स होना होता है तो वह कुकिंग में हाथ आजमाते हैं। अजय को मुगलाई, चीनी, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन फ़ूड पसंद हैं।

7- करीना कपूर

Kareena Kapoor Cooking

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानि की करीना कपूर यूथ आइकन के लिए ‘फैशन दीवा’ मानी जाती है। करीना को पहले कुकिंग का शौक नहीं था लेकिन धीरे-धीरे कुकिंग उनका शौक बन गया। करीना ज्यादातर वेज फ़ूड पसंद करती है। करीना का सबसे पसंदीदा फ़ूड पिज्जा है। अक्सर वह डाइटिंग पर रहती है लेकिन जब उन्हें मौका मिलता है तो वह अपना पसंदीदा फ़ूड खाने से परहेज नहीं करती हैं। इसके अलावा करीना को दाल तड़का और करेले की सब्जी बहुत पसंद है। जब भी फैमिली एक साथ इकठ्ठा होती है तो वह खुद खाना बनाती हैं।

8- कंगना रानौत

Kangana Ranaut

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रानौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने बेबाक और बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती है। कंगना कमाल की एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही साथ वह बेमिसाल कूक भी हैं। जब भी उन्हें एक्टिंग से मौका मिलता है तो वह किचन में अपनी कलाकारी दिखाती हैं। पेरिस में एक फिल्म की शूटिंग करते हुए कंगना ने अपने पूरे क्रू मेंबर के लिए भिन्डी मसाला और दाल तड़का बनाया था। लॉकडाउन के दौरान भी वह नई-नई डिशे सीखती रहीं और उसे बनाती रही।

9- रवीना टंडन

Raveena Tandon

रवीना टंडन एक्टिंग के अलावा खाना बनाने का शौक रखती है। हॉउसवाइफ होने के नाते अपने किचन में वह तरह-तरह की डिश तैयार करती रहती है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने फैन्स के साथ कई सारी रेसिपी शेयर की थी। वह आयल फ्री और सिन्धी फ़ूड बनाने में एक्सपर्ट हैं।

10- अभिषेक बच्चन

Aishwarya Rai Wedding Cooking Halwa Main

जूनियर बच्चन अभिषेक एक बेहतरीन कूक हैं वह फराह खान द्वारा होस्ट किये गए कूकिंग शो में भी नज़र आ चुके हैं इस शो में उन्होंने दही के साथ चिकन बनाना सिखाया था। अभिषेक को कई सारी चिकन की डिशेज बनानी आती है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन फेमस जोड़ियों ने साबित कर दिया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है

ये हैं टीवी की वो 10 एक्ट्रेसेस जिनकी पहली शादी रही असफल, करनी पड़ी दूसरी शादी

बॉलीवुड की इन फेमस जोड़ियों ने साबित कर दिया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है

0

प्यार किया तो डरना क्या, प्यार दीवाना होता है, और प्यार ज़िन्दगी है आदि जुमलों को आपने तो सुना ही होगा। जब प्यार होता है तो न जाति दिखती है न धर्म, न उम्र दिखती है न कर्म। बॉलीवुड ने इस बात को साबित भी किया है। बॉलीवुड में कई ऐसे जोड़ें हैं जिन्हें देखकर लगता है वाकई प्यार अंधा होता है या पागल होता है। कई सारी बॉलीवुड हसीनाएं अपने से दुगनी उम्र के आदमियों से शादी की है जिनके पहले से कई बच्चे थे।

जोड़ों के बीच उम्र का फासला आपको चौंका सकता है लेकिन ये जोड़े आज भी ख़ुशी-ख़ुशी जिंदगी बिता रहे हैं और प्यार करने वाले लोगों के लिए आदर्श बने हुए है। आइये आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जोड़ों के बारें में जानते हैं जिन्होंने अपने पार्टनर की उम्र की परवाह किये बगैर शादी की है। यह लिस्ट काफी लंबी है। आइये विस्तार से जानते हैं।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

Rani Mukherjee Aditya Chopra

यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा की रानी मुखर्जी के साथ दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की। दोनों ने 2014 में इटली में शादी की थी। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह ज़िन्दगी में केवल एक ही आदमी के प्यार में गिरी थी और आज वह उनका पति है। शादी से पहले रानी यशराज फिल्म की कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है।

फराह खान और शिरीष कुंदर

Farah Khan Shirish Kunder

मैं हूँ ना, हैप्पी न्यू ईयर और ॐ शान्ति ॐ जैसे फिल्मो की डायरेक्टर रह चुकी कोरियोग्राफर फराह खान की मैरिड लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। इसका कारण यह है उनके पति की उम्र उनसे 8 साल कम है। आपको बता दें कि फराह के पति शिरीष कुंदर भी एक बॉलीवुड डायरेक्टर है। उन्होंने जोकर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फराह खान ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। यह जोड़ा आज भी ख़ुशी-ख़ुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहा है।

श्री देवी और बोनी कपूर

Boney Kapoor Sridevi

स्वर्गीय श्री देवी और बोनी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय रही है। इसका कारण यह है कि बोनी कपूर श्रीदेवी से उम्र में काफी बड़े लगते हैं। बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। बोनी और श्रीदेवी का प्यार कई टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर गुजरा। शुरूआत में ये एकतरफा प्यार था और इसकी शुरुआत फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से हुई लेकिन बोनी कपूर श्रीदेवी को तभी पसंद करने लगे थे जब वह 1970 के दशक में तमिल फिल्मों में काम किया करती थीं। बोनी उनसे मिलने के लिए चेन्नई भी गए थे।

Boney Kapoor Sridevi Love Story

जब श्री देवी की शादी हुई थी तो वह प्रेग्नेंट थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं। एक का नाम जाह्नवी कपूर है और दूसरी का नाम ख़ुशी कपूर है। जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और अपनी माँ के पदचिन्हों पर चल रही है। श्रीदेवी बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री थी। 24 फरवरी 2018 को वो दुनिया छोड़कर चली गयी।

जूही चावला और जय मेहता

Juhi Chawla And Jay Mehta

डर, क़यामत से क़यामत तक, बोल राधा बोल जैसी फिल्मों की वजह से लाखों दिलों पर राज करने वाली जूही चावला ने अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से शादी की है। उनके पति का नाम जय मेहता है। जय मेहता की शादी हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी की मौत एक प्लेन क्रैश के दौरान हो गयी थी। कहा जाता है कि जय मेहता जूही से केवल 5 से 6 साल ही बड़े है लेकिन देखने से लगता है उनकी उम्र बहुत ज्यादा है। दोनों ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी। ये दोनों आज भी ख़ुशी-ख़ुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहे है।

संजय दत्त और मान्यता दत्त

Sanjay Dutt Manyata Dutt

संजय दत्त की जितनी चर्चा उनकी फिल्मों को लेकर नहीं होती है उससे ज्यादा उनकी चर्चा उनसे सम्बंधित कंट्रोवर्सी की होती है। बॉलीवुड में खलनायक के रूप में मशहूर संजय दत्त ने तीन शादी की है। वर्तमान में उनको जो पत्नी है यानि कि मान्यता दत्त संजय से कम से कम 20 साल छोटी हैं। यह जोड़ा विपरीत परिस्थितियों में भी एक दूसरे के साथ खड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : मिलिए बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारों से जिन्होंने तलाकशुदा महिला से की है शादी

ये हैं टीवी की वो 10 एक्ट्रेसेस जिनकी पहली शादी रही असफल, करनी पड़ी दूसरी शादी

ये हैं विराट कोहली की भाभी, खूबसूरती के मामले में अनुष्का शर्मा को देती है टक्कर

0

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। यहाँ पर क्रिकेटर तो सेलिब्रिटी होते ही हैं उनके परिवार वाले भी एक सेलिब्रिटी की तरह होते हैं। इसका अंदाजा उनके परिवार वालों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है। लोग भी क्रिकेटर के परिवार वालों को जानने के लिए उत्सुक होते हैं। वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में कौन नहीं जानता है, उनकी जिससे शादी हुई है उनके बारें में भी पूरी दुनिया जानती है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी एक जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री है।

काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इटली में 2017 में शादी की थी। यह एक प्राइवेट शादी थी। शादी के कुछ दिनों पहले तक इसके बारे में किसी को पता नहीं था। शादी में केवल 50 लोग ही गए थे। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कहा जाता है कि हर व्यक्ति के ऊपर कम से कम इस शादी में 1 करोड़ का खर्चा आया था।

Anushka Virat

इटली में शादी करके लौटने के बाद विराट ने दिल्ली और मुंबई दोनों में रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमन्त्री मोदी भी गए थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था। जब कोई इतना मशहूर हो कि कोई प्रधानमंत्री उसकी शादी के रिसेप्शन में जाए तो लोगों द्वारा यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है उस व्यक्ति के परिवार में कौन-कौन है। आज विराट कोहली भारतीय टीम की अगुवाई तीनो फार्मेट में करते हैं। अगर आप उनके परिवार के सदस्यों खासकर उनकी भाभी के बारें में नहीं जानते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए जानकारी वाली साबित होगी।

आइये जानते हैं कि कौन हैं विराट कोहली की भाभी

Chetna Kohli

कोहली और अनुष्का के बारें में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि विराट कोहली के परिवार का एक और सदस्य है जो अनुष्का शर्मा को भी ख़ूबसूरती के मामलें में बराबर की टक्कर देता हैं। यह कोई और नही बल्कि विराट कोहली की भाभी है। विराट कोहली की भाभी भी काफी खूबसूरत हैं। कोहली की तरह उनकी भाभी भी काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। अक्सर त्योहारों के मौके पर जब कोहली घर पर जाते तो पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर करते हैं।

Virat Kohli Sister In Law

आपको बता दें कि विराट कोहली के बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। विकास की शादी चेतना कोहली से हुई है। चेतना कोहली यानी अनुष्का की जेठानी और विराट की भाभी। चेतना ख़ूबसूरती के मामलें में अनुष्का शर्मा को बराबर की टक्कर देती हैं। कोहली की भाभी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपने पति के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती है। चेतना काफी स्टाइलिश भी हैं। ख़ूबसूरती के साथ-साथ वह फिटनेस के मामलें में भी अनुष्का से कम नहीं है।

विराट कोहली का बड़ा भाई है बिजनेसमैन

Virat Kohli Brother Bhabhi

विराट कोहली के बड़े भाई बिजनेसमैन हैं। दिल्ली में वह अपनी लग्जरी लाइफ जीते हैं। विराट की भाभी चेतना हॉउस वाइफ हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यवीर कोहली है। विकास और चेतना आईपीएल मैच के दौरान आरसीबी की जर्सी पहने हुए टीम का उत्साह बढ़ाते हुए स्टेडियम में नज़र आते हैं। विराट कोहली की एक बहन भी है जिसका नाम भावना कोहली है। भावना की शादी बिजनेसमैन संजय ढींगरा से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : जब गौतम गंभीर ने 150 रन की पारी के बावजूद विराट कोहली को दे दिया था अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

ब्रिटेन में महात्मा गांधी के चश्मे की लगी बोली, अमेरिकी शख्स ने खरीदा

0

दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी के दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं। जो आज भी उनके बताये आदर्शों का सम्मान करते हैं। गांधी जी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सबसे पहले राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। तब तक लोग उन्हें मोहनदास के नाम से ही जानते थे। महात्मा गांधी को इस धरती से गए कई साल हो गए हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुयी है।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में गांधी जी का बोलबाला है। उनकी लोकप्रियता का अनुमान आप उनके चश्मे की नीलामी की कीमत से लगा सकते हैं। दरअसल, हाल ही में ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे की ऑनलाइन नीलामी हुई थी। इस चश्मे की निलामी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी की ओर से की गयी थी। कहते हैं कि इस चश्मे को महात्मा गांधी पहनते थे और बाद में उन्होंने इसको एक परिवार को गिफ्ट में दे दिया था।

100 साल से भी ज्यादा पुराना है यह

Gandhi Chasma

जानकारों के अनुसार महात्मा गांधी का यह चश्मा तक़रीबन 100 साल से भी ज्यादा पुराना है और इस पर सोने की परत चढ़ी है। नीलामी से पहले इस चश्मे के 10,000 से 15,000 पौंड तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन जब नीलामी शुरू हुई तो कीमत बढ़ती ही गई और अंत में यह छह अंकों पर रुकी। महात्मा गांधी के चश्मे को नीलाम करने वाली एजेंसी का कहना है कि महात्मा गांधी को ये चश्मा उनके चाचा ने उस समय दिया था जब वो दक्षिण अफ्रीका में गए हुए थे। वो 1910 से 1930 के बीच का दौर था।

नीलामी के दौरान महात्मा गांधी के इस चश्मे को एक अमेरिकी कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख रुपए में खरीदा। जो की नीलामीकर्ता के अनुमान से कही ज्यादा है। इस नीलामी में बहुत से देशों के लोगों ने भाग लिया और काफी लोगो को इसने खासा आकर्षित किया। कुछ भारतीयों ने भी इसमें विशेष रुचि दिखाई। लेकिन अंत में अमेरिकी कलेक्टर ने बाजी मारते हुए इसे अपने नाम कर लिया।

महात्मा गांधी के करोड़ों चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है

Gandhi 6 620x400 1

नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक चश्मा है। नीलामीकर्ता के अनुसार चश्मे का मालिक नीलामी से प्राप्त धन को अपनी बेटी के साथ बांटेगा। महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए अहिंसा, प्रेम, करुणा और मानवता की प्रेरणा हैं। गांधीजी का शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा है। उनका मूलमंत्र था- ‘शोषण-विहीन समाज की स्थापना करना’। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका समेत कई बड़े बड़े देशों में महात्मा गांधी के करोड़ों चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं पेन के ढक्कन में छेद क्यों होता है ? अगर नहीं जानते तो जान लीजिये

सामने आई रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सएप चैट, सुशांत से ब्रेकअप को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

0

सुशांत सिंह राजपूत के केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के लिए मंजूरी दे दी है। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की 8 जून की सामने आई है जिसमें दोनों बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस चैट में दोनों ने क्या-क्या बात की है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हुआ था और वह सुशांत का घर छोड़कर वहां से चली आई थीं।

यह बात 8 जून की है जब सुशांत से ब्रेकअप के बाद रिया ने महेश भट्ट को मैसेज किया था। बता दें कि इंडिया टुडे ने एक बड़ा खुलासा करते हुए इन दोनों की चैट को उजागर किया है जिसमें महेश भट्ट और रिया बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंडिया टुडे ने जो व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उसके मुताबिक महेश भट्ट के कहने पर ही रिया 8 जून को सुशांत से ब्रेकअप करके चली गई थी।

क्या महेश भट्ट के कहने पर किया था रिया ने ब्रेकअप

When Mahesh Bhatt Unapologetic About The World Slamming Rhea Chakraborty Over Viral Pictures
सामने आई चैट में महेश भट्ट को रिया लिखती हैं- भारी दिल और थोड़ी शांति के साथ आएशा मूव आन कर गई है (Rhea move on) सर.. हमारी आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी। आप मेरे देवदूत हो, पहले भी थे और अभी भी हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आयशा किसका नाम है तो आपको बता दें कि आएशा नाम का किरदार रिया ने फिल्म ‘जलेबी’ में निभाया था जो महेश भट्ट ने प्रोड्यूस की थी।

महेश भट्ट ने रिया को जवाब देते हुए लिखा की- अब पीछे मुड़कर मत देखना, इसे अब मुमकिन बनाओ जो जरूरी है। तुम्हारे पिता अब खुश होंगे, उनको मेरा प्यार देना। उसके बाद रिया लिखती हैं- मैंने थोड़ी हिम्मत ढूंढ ली है और आपने पापा के लिए जो कहा था उसने मुझे उनके लिए मजबूत बनाया है। उन्होंने आपको प्यार भेजा है और थैंक्यू भी मेरे लिए हमेशा खास बने रहने के लिए।

रिया बोली महेश सर आप मेरे लिए भगवान जैसे हैं

महेश भट्ट ने आगे लिखा गया है- तुम मेरा बच्चा हो, मुझे हल्का लगता है। रिया लिखती हैं- आह कोई शब्द नहीं सर। आपके लिए मैं सबसे अच्छा फील करती हूं। महेश भट्ट इस पर उनका धन्यवाद देते हैं इतना मजबूत बने रहने के लिए। रिया ने फिर लिखा- आपने एक बार फिर मेरे पंखों को खोल दिया है। आप मेरे लिए फरिश्ते जैसे हैं।

1 3 2

इस चैट के सामने आने के बाद जो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन था वो दूर होता नजर आ रहा है और रिया का झूठ भी पकड़ा गया है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती अब तक यही कहती आ रही थी कि सुशांत ने ही उनको घर छोड़कर चले जाने को कहा था। जबकि सुशांत के परिवार का शुरू से ही यही कहना था कि रिया ब्रेकअप करके गई थीं। इस चैट ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल, अब देखना होगा सीबीआई इस केस में और क्या नए खुलासे कर पाती है।

यह भी पढ़ें : सुशांत की बैंक डिटेल भी आई सामने, रिया चक्रवर्ती और उसके भाई ने पानी की तरह बहाया पैसा, पढ़ें

ये हैं टीवी की वो 10 एक्ट्रेसेस जिनकी पहली शादी रही असफल, करनी पड़ी दूसरी शादी

0

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती है। आये दिन किसी की शादी तो किसी के ब्रेक-अप की ख़बरें आती रहती हैं। आज हम आपको दस ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें हैं जिनकी पहली शादी सफल नहीं हो पाई और उनको तलाक लेना पड़ा। तो आइये जानते हैं इस लिस्ट में वो कौन-कौन सी टीवी एक्ट्रेस शामिल हैं।

1. जेनिफर विंगेट

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on


जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर के साथ साल शादी की थी। जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर ने के दिलों का मेल ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुआ था। ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी दोनों ने साथ काम किया था। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर जेनिफर से पहले श्रद्धा निगम से भी शादी कर चुके थे लेकिन करण ने जेनिफर से शादी करने के लिए श्रद्धा को तलाक दे दिया। मगर उनकी यह दूसरी शादी भी लम्बे समय तक नहीं टिक पाई। बाद में करण ने बिपाशा बासु से तीसरी शादी की।

2. मान‍िनी डे

View this post on Instagram

A post shared by Maninee (@mannahsoulfry) on


मान‍िनी डे ने ‘संजीवनी’ एक्टर म‍िहिर ने साल 2004 में शादी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए। मानिनी ने 16 साल लंबी इस शादी के टूटने के पीछे आखिर क्‍या वजह से इस बात का खुलासा नहीं किया है। मान‍िनी ने कहना है क‍ि ये उनकी पर्सनल वजह है और वह इस बात को उजागर नहीं करना चाहतीं।

3. अर्चना पूरण सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on


अपनी हंसी से सबका दिल जितने वाली अर्चना पूरण सिंह की पहली शादी असफल रही थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की। साल 1992 में अर्चना ने परमीत सेठी के साथ दूसरी शादी की और अब उनके 2 बेटे हैं। अर्चना ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सी फिल्म की हैं जैसे लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती व बोल बच्चन।

4. रश्मि देसाई

View this post on Instagram

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

‘उतरन’ फेम रश्मि ने अपने को-स्टार नंदीश सिंह संधू से साल 2012 में शादी की लेकिन 2 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। रश्मि देसाई ने खुद ये दावा किया था कि उनकी शादी टूटने की वजह नंदीश की कई सारी लड़कियों से दोस्ती थी। नंदीश भी रश्मि के ओवर सेंसेटिव नेचर से परेशान थे। हाल ही में रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में नज़र आई थी।

5. जूही परमार

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar) on


‘कुमकुम’ सीरियल एक्ट्रेस ‘कुमकुम’ जूही परमार को तो आपन जानते ही होंगे। उनकी भी पहली शादी कामयाब नहीं हो सकी। उन्होंने साल 2009 में टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से शादी की लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा है। पति सचिन श्रॉफ से अलग होने के बाद वह मां और पिता दोनों की भूमिका बखूबी निभा रही हैं।

6. रेणुका शहाणे

View this post on Instagram

A post shared by Renuka Shahane (@renukash710) on


बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे को सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से बड़ी पहचान मिली थी। रेणुका ने मराठी थिएटर राइटर डायरेक्टर विजय केनकरे के साथ शादी की लेकिन दोनों का तलाक हो गया जिसके बाद रेणुका ने बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।

7. श्वेता तिवारी

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on


श्वेता तिवारी को आपने टीवी पर बहुत से सीरिअल्स में देखा होगा। वो काफी फेमस एक्ट्रेस है उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी के साथ शादी की थी लेकिन साल 2007 में दोनों अलग हो गए। उनकी पलक तिवारी नाम की एक बेटी भी है। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की लेकिन कुछ टाइम पहले इन दोनों के बीच भी अनबन की खबर आई थी।

8. गौतमी कपूर

View this post on Instagram

A post shared by @gautamikapoor on


गौतमी टीवी की दुनिया के अलावा कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। गौतमी ने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी लेकिन कुछ समय के बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद साल 2003 में गौतमी ने राम कपूर के शादी कर ली। दोनों की मुलाकात टीवी शोज ‘घर एक मंदिर’ के दौरान हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।

9. अश्विनी कलसेकर

View this post on Instagram

A post shared by Ashwini kalsekar (@ashwinikalsekar) on


अश्विनी ने कई सारे टेलीविज़न धारावाहिकों में काम किया है। अश्विनी कलसेकर की पहली शादी साल 1998 में नितेश पाण्डेय से हुई, जो किन्ही कारणों से ज्यादा नहीं चल सकी और शादी के 4 साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी टीवी कलाकार मुरली शर्मा से की है।

10. रिंकू धवन

View this post on Instagram

A post shared by Rinku Dhawan (@rinku.dhawan15) on


साल 2000 में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला शो ‘कहानी घर घर की’ की एक्ट्रेस रिंकू धवन ने अपने कोस्टार किरण करमाकर से शादी की थी लेकिन साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर सहमती नहीं बन पा रही थी, दोनों का मानना है कि रोज लड़ाई से अच्छा है कि वे तलाक ले लें। दोनों का एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें : मिलिए बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारों से जिन्होंने तलाकशुदा महिला से की है शादी

कभी एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे ये सात बॉलीवुड कपल्स, लेकिन आज शक्ल तक नहीं देखना चाहते