Home Blog Page 108

टीवी शो पर बने भाई-बहन, असल जिंदगी में कर ली शादी, अपनी ऑनस्क्रीन बहन को दिल दे बैठे ये अभिनेता

0

कुछ लोग सोचते हैं कि वे जो कुछ भी टीवी पर या परदे पर देखते हैं वही सच होता है मसलन अगर कोई एक्टर या एक्ट्रेस फिल्म या सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाते हैं तो लोग समझते हैं कि वे एक्टर्स असल में भी भाई-बहन की तरह रहते होंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है। साथ में काम करते हुए भाई-बहन का किरदार निभाने वाले एक्टर्स के बीच में कभी-कभी रियल लाइफ में प्यार हो जाता है।

क्या आप किसी ऐसे टीवी एक्टर को जानते हैं जिसने अपनी ऑन-स्क्रीन बहन के साथ की है या किसी ऐसी एक्ट्रेस को जानते हैं जिसने अपने ऑन-स्क्रीन भाई के साथ शादी की है। अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे कुछ मशहूर ऑन-स्क्रीन भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताएँगे जिन्होंने रियल लाइफ में या तो एक दूसरे को डेट किया है या उनसे शादी की है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1-मयंक

3 40

‘तू सूरज मै सांझ पिया जी’ सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाते हुए जिन एक्टर्स को आपने देखा था असल में वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ में काम करते हुए दोनों को इश्क हो गया था। यह सीरियल ‘दिया और बाती हम’ का सीक्वल था. यह सीरियल 2017 से 2018 के बीच में टेलीकास्ट हुआ था हालांकि अपने प्रीक्वल की तरह यह सीरियल उतना महशूर नहीं हो पाया

2- रोहन मेहरा

Naksh Gayu 1470984889

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और टीवी रियलिटी शो ‘बिग बास से फेमस हुए रोहना मेहरा उस लड़की को डेट कर रहे हैं जिसने सीरियल ‘ये क्या कहलाता है’ में उनकी बहन का किरदार निभाया था। कांची सिंह ने सीरियल में उनकी बहन का किरदार निभाया था। इस सीरियल में काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी लोगों द्वारा खूब पसंद की गयी थी। दोनों दिखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

3- अमन शर्मा

Aman Verma And Vandana Lalwani 1 5721624 835x547 M

टीवी जगत के मशहूर एक्टर अमन शर्मा को लगभग हर टीवी दर्शक पहचानता है। अमन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अमन की जिससे शादी हुई है वह ‘शपथ’ सीरियल में उनकी बहन का किरदार निभा चुकी हैं। अमन शर्मा की पत्नी का नाम वंदना लालवानी है। सीरियल में साथ काम करते हुए दोनों को रियल लाइफ में प्यार हुआ और आगे चलकर उन्होंने शादी भी कर ली।

4- नीरज मालवीय

Malvi 1521539940

सीरियल ‘मेरे अंगने में’ से मशहूर होने वाले नीरज मालवीय ने इसी सीरियल में उनकी बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चारू आसोपा को बहुत प्यार करते थे। दोनों इस बात की बानगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर करते रहते हैं। ‘मेरे अंगने में’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस एकता विष्ट ने एक्टर सुमित व्यास के साथ शादी की है. हाल ही उन्हें एक बच्चा भी पैदा हुआ है.

5- शिविन नारंग

Veera

टीवी सीरियल ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में शिविन नारंग ने दिन्गागना सूर्यवंशी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में जिस एक्ट्रेस ने उनकी बहन का किरदार निभाया था वह शिविन से रियल जिंदगी में प्यार कर बैठी। दोनों एक दूसरे को डेट भी करते हैं। शिविन टीवी जगत के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं 3 सबसे कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

आइपीएल टीम के अलावा इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन है प्रीति जिंटा, कभी शोरूम में करती थी नौकरी

जब-जब आईपीएल की शुरुआत होती है तब-तब प्रीति जिंटा की बात जरुर होती है यह इसलिए क्योंकि वह आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर में कई हिट फिल्मे दी हैं। एक एक्ट्रेस होने के अलावा वह एक कारोबारी, फिल्ममेकर, प्रोडूसर, लेकर और आईपीएल टीम की सहमालकिन भी हैं।

आईपीएल टीम की सहमालकिन होने के कारण प्रीति जिंटा हर साल ख़बरों में रहती हैं क्योंकि आईपीएल हर साल होता रहता है और वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने हुए स्टेडियम मे देखी जाती है। हालांकि उनकी टीम ने अभी तक कोई आईपीएल ख़िताब नहीं जीता है। इस टीम के कप्तान के केएल राहुल है। वह टीम को अच्छे तरीके से लीड कर रहें हैं। इस बार आईपीएल दुबई में हो रहा है और प्रीति जिंटा अपनी टीम को चीयर करने के लिए वहां भी पहुँची हैं। आइये आज जानते हैं कि बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा आईपीएल टीम के अलावा और किन-किन चीज़ों की मालकिन हैं।

एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रूपये लेती हैं प्रीति जिंटा

20cheer1

एक समय ऐसा भी था जब प्रीति एक छोटे से शो रूम में जॉब करती थी, ताकि उनकी सैलरी से घर चल सके। लेकिन वक्त बदला और प्रीति अपनी मेहनत से करोड़ों की मालकिन बन गई। celebritiynetworth में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति जिंटा की कुल संपत्ति लगभग 73.87 करोड़ रूपये है। प्रीति जिंटा खुद एक प्रोड्यूसर हैं उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी हैं। जिसका नाम PZNZ मीडिया हैं। इस मीडिया हॉउस के अंतर्गत वह कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीति जिंटा एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा प्रीति जिंटा के दो आलिशान अपार्टमेंट भी है। एक अपार्टमेंट मुंबई में है तो दूसरा कैलिफोर्निया है। कैलिफोर्निया में वह अपने पति के साथ रहती है। इन सबके अलावा प्रीति जिंटा वर्साची और होऊटे 24 का विज्ञापन भी करती हैं।

D1DgEuVXcAAKz5q

प्रीति जिंटा को कमाल अमरोही की गोद ली हुई बेटी बताया जाता है। जब कमाल अमरोही ने दुनिया को अलविदा कहा तो प्रीति जिंटा के पास 600 करोड़ रूपये संपत्ति पाने का अवसर था क्योंकि कमाल अमरोही प्रीति को अपनी सारी संपत्ति देना चाहते थे। लेकिन प्रीति ने संपत्ति लेने से मना कर दिया। जिसकी वजह से संपत्ति को जरूरतमंदों में बाँट दिया गया।

फिल्म ‘दिल से’ से की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खासी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7. 7 मिलियन फालोवर हैं। प्रीति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला के साथ फिल्म ‘दिल से’ से की थी। वह लगभग बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। वह आखिरी बार ‘भैया जी सुपरहिट’ फिल्म में नज़र आयी थी। इस फिल्म में उनके अलावा सनी देओल, अरशद वारसी और अमीषा पटेल भी थे।

Preity Zinta 625x300 1526914682512 152847

हालांकि इस समय प्रीति जिंटा कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। वह अभी अपना सुखद वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके पति का जेन गुडएनफ है। प्रीति ने 2016 में जेन के साथ लांस एजिलिस में हिन्दू रीति-रिवाज के तहत शादी की। जब कुछ साल पहले प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के सहमालिक नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था तब जेन इस छेड़छाड़ के चश्मदीद गवाह थे। इस दौरान जेन प्रीति जिंटा के साथ थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार बढ़ा और आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली। जेन प्रीति के साथ भारत में भी देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत की 5 महिला खिलाड़ी जिन्होंने गरीबी से निकलकर बनाई पहचान

इन 6 फिल्मों की बदौलत बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई थी रेखा

0

बीते 10 अक्टूबर को सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अपने जीवन के 66 वसंत पार कर लिए। 66 साल की होने के बावजूद रेखा ख़ूबसूरती और एक्टिंग में आजकल की कई हीरोइन्स को मात देती हैं। उनके आज भी लाखों करोड़ों फैन्स हैं। हालांकि इतनी उम्र के बावजूद अभी तक उनका कोई हमसफ़र नहीं है। अभिनेत्री रेखा का नाम अक्सर अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है। रेखा के जन्मदिन के एक दिन बाद अमिताभ का जन्मदिन पड़ता है।

रेखा का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। आपको जानकार हैरानी होगी कि रेखा बचपन से अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। लेकिन आज एक्टिंग के मामलें में उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किये हैं उसका कोई सानी नहीं है। आज हम रेखा की एक्टिंग करियर की कुछ ऐसी फिल्मों के बारें में बताएँगे जिसने उन्हें अर्श से फर्श तक पहुंचाया और उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर लाकर खड़ा कर दिया।

1- मुकद्दर का सिकंदर
Rekha Muqaddar Ka Sikandar

इस फिल्म में रेखा ने जोहराबाई नाम की वे’श्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ के साथ कई सितारों ने काम किया था। इस फिल्म के लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार मिला था। यह फिल्म रेखा के करियर में मील का पत्थर मानी जाती है।

2- उमराव जान

Rekha

रेखा को फिल्म ‘उमराव जान’ से जो शोहरत मिली वह आज भी कायम है लोग आज भी उन्हें उमराव जान के कैरक्टर में देखते हैं। इस फिल्म में उनके द्वारा बोले गए डायलाग, एक्सप्रेशन और डांस के मूव्स बहुत लोकप्रिय हुए। इस फिल्म में भी रेखा ने उमराव जान नाम की वे’श्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उहे बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला था।

3- खूबसूरत

इस फिल्म में रेखा ने मंजू दयाल का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक गिनी जाती है। इस फिल्म के लिए भी उन्हें बाद में बेस्ट अभिनेत्री का पुरूस्कार भी मिला था। इस फिल्म को बाद में रीमेक भी किया गया था जिसमे सोनम कपूर ने रेखा का किरदार निभाया था।

4- सिलसिला

Amitabh Bachchan Silsila

इस फिल्म में अमिताभ और रेखा के बीच की केमेस्ट्री को लोग आज भी याद करते हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। उनके अफेयर की चर्चा उस समय खूब हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक गिनी जाती है।

5- सावन भादों

Rekha Pic

रेखा ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह तमिल फिल्मो में काम कर चुकी थी। जब रेखा ने इस फिल्म को साइन किया था तब उन्हें हिंदी नहीं आती है लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हिंदी बोलना और समझना सीख गयी। हालाँकि इस फिल्म से पहले रेखा की ‘अंजाना सफ़र’ 1969 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड में यह फिल्म अटक गयी जिसकी वजह से सावन भादों उनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म बनी।

6- दो अनजाने

Rekha Actress

अमिताभ और रेखा ने ‘दो अनजाने’ फिल्म में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में रेखा ने एक लालची पत्नी का किरदार निभाया था। इसमें रेखा ने बहुत ही दमदार अभिनय किया था।

उपरोक्त 6 फिल्मों के अलावा भी रेखा के करियर की कई हिट फ़िल्में थी जिसके लिए रेखा को जाना और पहचाना जाता है। इन फिल्मो में हैं खिलाड़ियों का खिलाड़ी, कोई मिल गया, घर, खून भरी मांग, फूल बने अंगारें आदि।

यह भी पढ़ें : ये हैं बॉलीवुड के वो 5 सीक्रेट लव अफेयर जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

मुकेश खन्ना ने अब तक क्यों नहीं की शादी? खुद बताई इसकी वजह

0

शक्तिमान तथा महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ यानि कि मुकेश खन्ना इन दिनों अपने इंटरव्यू और ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस समय वह छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन एक समय हुआ करता था जब टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी इतनी हुआ करती थी कि बच्चे-बच्चे उनके नाम और चेहरे से मुखातिब थे। मुकेश खन्ना को भीष्म पितामह के रोल में काफी पहचान मिली थी।

हाल ही में मुकेश खन्ना कपिल शर्मा के शो में न जाने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल महाभारत की पूरी टीम कामेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ के शो में पहुंची थी। लेकिन वहां पर भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना नहीं थे। फैन्स ने कपिल शर्मा के शो में मुकेश की मौजूदगी न होने पर मुकेश से ट्विटर पर सवाल पूछना शुरू कर दिया था। जिसके जवाब में मुकेश ने जो जवाब दिया था उसकी वजह से काफी कंट्रोवर्सी हो गयी थी। दरअसल मुकेश ने कपिल शर्मा के शो को अश्लील और डबल मीनिंग वाला बताया था।

असल जिन्दगी में भी भीष्म पितामह का रोल निभा रहे हैं

Mukesh Khanna 1

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना अभी शादीशुदा नहीं है। लगभग 62 साल के होने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की। इस बारें में उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। मुकेश का कहना है कि शादी उनकी होती है जिनकी किस्मत में यह लिखी होती है। मेरे बोलने की वजह से मेरे साथ बहुत कंट्रोवर्सी होती रही है। मै ऐसी कंट्रोवर्सी को ख़त्म करना चाहता हूँ जो बहुत सालों से मेरे साथ जुड़ी चली आ रही है।

Mukesh Khanna Shaktimaan

शादी न करने के सवाल पर मुकेश कहते हैं कि एक जमाने में हर जर्नलिस्ट का यही सवाल होता था कि मैंने शादी क्यों नही की। मै आपको बता दूँ कि मै शादी के खिलाफ नहीं हूँ। लोग कई बार कहते हैं कि मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का रोल किया था और इस रोल को वह असल जिन्दगी में भी निभा रहे हैं। इसलिए उन्होंने शादी नहीं की क्योंकि भीष्म पितामह ने भी शादी नहीं की थी। लेकिन मै आपको बता दूँ कि मै इतना महान नहीं हूँ। और रही बात भीष्म पितामह बनने की तो उनके जैसा कोई नही बन सकता है। मैंने निजी जीवन में कोई भीष्म प्रतिज्ञा नहीं ली है।

किस्मत में लिखी होती है शादी

Mukesh Khanna

हालांकि मुकेश का कहना है कि वह शादी के इस इंस्टीट्यूशन को बहुत मानते हैं। वह शादी के खिलाफ नहीं है। शादी होनी किस्मत में लिखी होती है। जबकि अफेयर नहीं लिखा होता है। शादी के बारें में बात करते हुए मुकेश कहते हैं कि शादी में दो आत्माओं का मिलन होता है। इसमें दो खानदान की रीति और जींस मिलते हैं। वे इसके प्रति कमिटेड होते हैं।

मै यह मानता हूँ कि सच्चाई तो किसी को पता नहीं होती है शादी दो आत्माओं की होती है और यह 24 घंटे साथ रहती है। उन्हें साथ में रहना पड़ता है। साथ में रहने से उनकी जिंदगी बदल जाती है। दोनों के भाग्य भी आपस में टकराते हैं और एक दूसरे की मदद भी करते हैं। मेरी शादी होनी होगी तो होगी, अब तक तो कोई लड़की पैदा नहीं हुई और न ही होने वाली। शादी मेरा प्राइवेट मैटर है। मेरी कोई पत्नी नहीं है। मै अपनी शादी की कंट्रोवर्सी को ख़त्म करता हूँ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के शो पर फूटा ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले इससे घटिया कोई शो नहीं

जानिए नवरात्रि में माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

नवरात्रि 2020 शनिवार यानि की 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। भारतीय संस्कृति और परंपरा में नवरात्रि के महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के लिए सभी लोग हफ्ते भर पहले से ही तैयारी कर लेते हैं। नवरात्रि के दौरान कई चीज़ों का ख्याल रखना पड़ता है। कुछ चीज़ें तो लोगो को पता होती है लेकिन कुछ चीज़ों के बारे में लोग नहीं जानते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि के दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

घर की साफ़-सफाई का रखे ध्यान

Best Bedroom Art Ideas

लोग नवरात्रि के पहले घर साफ़ कर लेते हैं। यह जरूरी भी होता है नहीं तो मां लक्ष्मी गन्दा घर देखकर वापस लौट जाती हैं। नवरात्रि से पहले तो सफाई जरूरी है ही नवरात्रि के दौरान भी घर में सफाई बनाये रखें। पवित्रता के लिए यह बहुत जरूरी होता है।

हर रोज मंदिर जाएँ

Navdurga Mantra Mantras For The 9 Forms Of Maa Durga

नवरात्रि के नौवों दिन मंदिर जाना चाहिए। चाहे आप व्रत रहें या न रहें लेकिन सुबह-सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जरूर जाएँ। इससे मन को शांति मिलती है और मन की कामना भी पूरी होती है। अगर कोरोना की वजह से आप मंदिर नही जा पा रहे हैं तो घर में ही माँ का ध्यान करें।

साफ-सुथरे कपड़े पहनें

bengali saree kaise banate hain
Source

नवरात्रि के दौरान आपने चाहे व्रत रखा हो न रखा हो लेकिन साफ़ कपड़े हर रोज पहनें। गंदे कपडें पहनने से घर में दरिद्रता आती है और मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती है।

16 श्रृंगार करें

नवरात्रि के दिनों में महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। उन्हें माँ दुर्गा की चुनरी, फूलों की माला, हार और नए कपड़ों के साथ श्रृंगार करना नहीं भूलना चाहिए।

अखंड ज्योति जलाते रहें

Importance Of Navratri 1460105273

नवरात्रि के दिन आपके घर के मंदिर में आठो पहर अखंड ज्योति जलती रहनी चाहिए। दिन में 2 बार ज्योति चलायें और दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें। नवरात्रि के नौवें दिन कंजकों की पूजा जरूर करें। नवरात्रि के दिनों में अपने घर में ताला नहीं लगायें नहीं तो मां लक्ष्मी आकर लौट जाएँगी।

शांत और विनम्र स्वाभाव बनाये रखें

नवरात्रि के दिनों में गुस्सा करना मना है। शांत रहकर सिर्फ माँ का ही ध्यान करना चाहिए। घर में शांति रहने से लक्ष्मी माँ प्रसन्न होती है। जिन घरों में इस दौरान आपसी कलह होती है वहां पर माँ लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। इस वजह से उस घर में कभी भी बरकत नहीं होती है।

नवरात्रि के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए

nail-cutter-for-babies

♦ आपने चाहे व्रत रखा हो या न रखा हो इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। शारीरिक संबंध या प्रेम आलिंगन या स्पर्श सर्वथा मना है।

♦ नवरात्र में शुद्ध आहार वाला भोजन करना चाहिए। प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए। शराब, मांस और अंडे का सेवन भी न करें।

♦ नवरात्रि के दिनों में काले रंग का कपड़ा न पहनें। इसके अलावा चमड़े की चीज जैसे कि जूता, बेल्ट, चप्पल या बैग का इस्तेमाल न करें।

♦ नवरात्रि के दिनों में बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित है। वे लोग तो बिल्कुल भी इन चीज़ों को न कटाएँ जिन्होंने व्रत रखा है।

♦ व्रत रखने वाले को दिन में नहीं सोना चाहिए। इससे आपको व्रत का लाभ नहीं मिलता है।

♦ नवरात्रि के 9 दिनों तक बिना छौंक लगे भोजन को खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शाम होने के बाद महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे अंजाम

लड़कियों के हेयरकट से आप जान सकते हैं उनकी खासियत और स्वभाव

ऐसी कहावत है कि भगवान ने लड़कियों को बनाने के बावजूद भी वह लड़कियों को समझने में कामयाब नहीं हुए। आम आदमी की फिर बात ही क्या। लेकिन आप कुछ चीज़ों पर गौर करने पर लड़कियों के स्वाभाव को जान पाएंगे। हर लड़की अपने स्वाभाव में यूनीक होती है। उनकी सोच, स्टाइल, फैशन सेन्स और तौर-तरीका एकदम अलग होता है। अगर आप भी यह जानने के उत्सुक हैं कि बालों से लड़कियों को कैसे पहचाने तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत उपयोगी हो सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं-

पिक्सी हेयरकट वाली लड़कियां

Anushka Sharma New Hair Look Pk Movie

फिल्म ‘पीके’ में आपको अनुष्का शर्मा के बालों का स्टाइल याद होगा इसे पिक्सी हेयरकट कहा जाता है। इस हेयरकट को अनुष्का शर्मा पर इसलिए फिट किया गया था क्योंकि वह इस फिल्म में एक रिपोर्टर का किरदार निभा रही थी। आप जानते हैं कि रिपोर्टर बहुत ही कॉंफिडेंट और उत्साही होते हैं। ऐसी लड़कियों को नए लोगों से मिलना काफी पसंद होता है। ये अपने नियम से जिंदगी को जीती हैं। ये आरामदायक और क्लासी लुक के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

लेयर्ड या लेजर हेयरकट वाली लड़कियां

Katrina Hair 4 759

लेयर्ड या लेजर हेयरकट वाली लड़कियां काफी स्टायलिश होती है। इन्हें एलीगेंट लुक पसंद होता है। ऐसी लड़कियां भीड़ में भी खुद को अलग दिखना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियों को स्टाईल और फैशन की अच्छी समझ होती है।

बॉब हेयरकट वाली लड़कियां

Black Bob Haircut 9

बॉब हेयरकट वाली लड़कियां अपने काम और करियर में काफी ध्यान केन्द्रित करने वाली होती हैं। ये अपनी ज़िन्दगी में हमेशा कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती रहती हैं। यह ट्रेंड को फालो और फैशनेबल दिखना पसंद करती हैं। बॉब हेयरकट वाली लड़कियों में एनर्जी बहुत होती है। किसी भी काम को यह बहुत जल्दी कर लेती हैं।

बैंग्स हेयरकट वाली लड़कियां

Priyanka Chopra Bangs Haircut

बैंग्स हेयरकट वाली लड़कियों के बारें में बात करें तो ऐसी लड़कियों का स्वाभाव बिल्कुल अलग होता है। इनका दिमाग काफी तेज होता है। इनकी पर्सनालिटी काफी उम्दा होती है ये जहाँ जाती हैं लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इनमे लीडरशिप क्वालिटी होती है। यह किसी भी चीज का नेतृत्व करना पसंद करती हैं। यह निडर होती है यह हालात या किसी व्यक्ति से डरती नहीं है और पूरी लगन के साथ काम करती हैं। ये ट्रेंड सेटर होती हैं फैशन फालोवर नहीं।

ब्लंट हेयरकट वाली लड़कियां

Blunt Haircut

ब्लंट हेयरकट वाली लडकियों के बारें में बात करें ये काफी सिंपल होती है। इन्हें क्लासी फैशन पसंद होता है। ये ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने में विश्वास नहीं करती हैं। यह अपनी सोच में काफी क्लियर होती हैं। ब्लंट हेयरकट में बाल का स्टाईल आगे और पीछे से एक सा होता है। आपके बाल किसी भी तरफ से छोटे और बड़े नहीं होते हैं।

लड़कियां वैसे तो कई हेयरकट रखती हैं। लेकिन एक समय में वह केवल एक ही हेयरकट रख पाती हैं। अपने स्वाभाव के कारण वह एक हेयरकट को चुनती हैं। जिससे लड़कियों के स्वाभाव को पहचानना आसान होता है। अगर आप किसी लड़की को देखते हैं और उसके स्वभाव के बारें में जानना चाहते हैं तो आपको उनके बालों की स्टाइल और उन स्टाइल से जुड़ी बातों से रूबरू होना पड़ेगा तभी आप लड़कियों के स्वाभाव को बेहतर तरीके से जानने में सफल हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें : व्यक्ति के सोने का तरीका बताता है उसकी पर्सनालिटी के सभी छिपे राज