मुकेश खन्ना ने अब तक क्यों नहीं की शादी? खुद बताई इसकी वजह

शक्तिमान तथा महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ यानि कि मुकेश खन्ना इन दिनों अपने इंटरव्यू और ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस समय वह छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन एक समय हुआ करता था जब टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी इतनी हुआ करती थी कि बच्चे-बच्चे उनके नाम और चेहरे से मुखातिब थे। मुकेश खन्ना को भीष्म पितामह के रोल में काफी पहचान मिली थी।

हाल ही में मुकेश खन्ना कपिल शर्मा के शो में न जाने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल महाभारत की पूरी टीम कामेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ के शो में पहुंची थी। लेकिन वहां पर भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना नहीं थे। फैन्स ने कपिल शर्मा के शो में मुकेश की मौजूदगी न होने पर मुकेश से ट्विटर पर सवाल पूछना शुरू कर दिया था। जिसके जवाब में मुकेश ने जो जवाब दिया था उसकी वजह से काफी कंट्रोवर्सी हो गयी थी। दरअसल मुकेश ने कपिल शर्मा के शो को अश्लील और डबल मीनिंग वाला बताया था।

असल जिन्दगी में भी भीष्म पितामह का रोल निभा रहे हैं

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना अभी शादीशुदा नहीं है। लगभग 62 साल के होने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की। इस बारें में उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। मुकेश का कहना है कि शादी उनकी होती है जिनकी किस्मत में यह लिखी होती है। मेरे बोलने की वजह से मेरे साथ बहुत कंट्रोवर्सी होती रही है। मै ऐसी कंट्रोवर्सी को ख़त्म करना चाहता हूँ जो बहुत सालों से मेरे साथ जुड़ी चली आ रही है।

शादी न करने के सवाल पर मुकेश कहते हैं कि एक जमाने में हर जर्नलिस्ट का यही सवाल होता था कि मैंने शादी क्यों नही की। मै आपको बता दूँ कि मै शादी के खिलाफ नहीं हूँ। लोग कई बार कहते हैं कि मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का रोल किया था और इस रोल को वह असल जिन्दगी में भी निभा रहे हैं। इसलिए उन्होंने शादी नहीं की क्योंकि भीष्म पितामह ने भी शादी नहीं की थी। लेकिन मै आपको बता दूँ कि मै इतना महान नहीं हूँ। और रही बात भीष्म पितामह बनने की तो उनके जैसा कोई नही बन सकता है। मैंने निजी जीवन में कोई भीष्म प्रतिज्ञा नहीं ली है।

किस्मत में लिखी होती है शादी

हालांकि मुकेश का कहना है कि वह शादी के इस इंस्टीट्यूशन को बहुत मानते हैं। वह शादी के खिलाफ नहीं है। शादी होनी किस्मत में लिखी होती है। जबकि अफेयर नहीं लिखा होता है। शादी के बारें में बात करते हुए मुकेश कहते हैं कि शादी में दो आत्माओं का मिलन होता है। इसमें दो खानदान की रीति और जींस मिलते हैं। वे इसके प्रति कमिटेड होते हैं।

मै यह मानता हूँ कि सच्चाई तो किसी को पता नहीं होती है शादी दो आत्माओं की होती है और यह 24 घंटे साथ रहती है। उन्हें साथ में रहना पड़ता है। साथ में रहने से उनकी जिंदगी बदल जाती है। दोनों के भाग्य भी आपस में टकराते हैं और एक दूसरे की मदद भी करते हैं। मेरी शादी होनी होगी तो होगी, अब तक तो कोई लड़की पैदा नहीं हुई और न ही होने वाली। शादी मेरा प्राइवेट मैटर है। मेरी कोई पत्नी नहीं है। मै अपनी शादी की कंट्रोवर्सी को ख़त्म करता हूँ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के शो पर फूटा ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले इससे घटिया कोई शो नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here