Home Blog Page 107

ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में पहनी थी लाखों रुपये की साड़ी, देखिये उनका वेडिंग लुक

0

भारत में अगर कोई व्यक्ति खूबसूरत सेलिब्रिटी की बात करता है तो उसके ख्याल में ऐश्वर्या राय का नाम आ ही जाता है। वैसे ऐश्वर्या राय वाकई में खूबसूरत हैं भी। उनका नाम ख़ूबसूरती के पर्याय में एक उदाहरण बन चुका था। ऐश्वर्या राय की शादी मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुई। दोनों की शादी सन्न 2007 में हुई थी। 2011 में दोनों ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या है।

जिस समय ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी उस समय यह सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। इस शादी की चर्चा दो-तीन सालों के बाद भी होती रही। शादी में कितना खर्चा आया था, कौन-कौन मेहमान आमंत्रित था, अभिषेक और ऐश्वर्या राय के वेडिंग कपड़ों की कीमत क्या थी आदि के बारें में मीडिया और लोगों के बीच खूब चर्चा हुई थी।

Jhanvi3 4454764 835x547 M

ऐश्वर्या राय ने जो वेडिंग लुक अपनाया था वह भारतीय शादियों के हिसाब से सबसे महंगे लुक्स में से एक था। ऐश्वर्या ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को भले इतने साल हो गए हैं लेकिन इनकी शादी की चमक अभी भी फीकी नहीं पड़ी है। इस आर्टिकल में हम आज आपको ऐश्वर्या के उस ख़ास वेडिंग लुक्स के बारें में बताएँगे।

ऐश्वर्या के वेडिंग लुक की कीमत

जैसे कि ऊपर बताया जा चुका है कि ऐश्वर्या का वेडिंग लुक कांजीवरम गोल्ड साड़ी वाला था। इस लुक में वह पूरी तरह से ट्रेडिशनल ज्वेलरी से सजी हुई थी। ऐश्वर्या ने जो साड़ी अपनी शादी में पहनी थी उसकी कीमत उस समय 75 लाख थी। इस साड़ी का बार्डर सोने का था। साड़ी में दर्जनों स्वरोव्सिक क्रिस्टल्स लगे हुए थे। इसमें जिस धागे से कारीगरी की गयी थी वह भी सोने का था। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था।

Aish 2 MUwrbvD

अभिषेक ने ऐश्वर्या के लुक से मैच करते हुए शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी में सोने से डिजाइन बनाया गया था। शेरवानी का बेस ऑफ़व्हाइट थी और उनकी शेरवानी में भी सोने के धागे से कारीगरी की गयी थी। ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग की कीमत 50 लाख रूपये थी। इसको अभिषेक ने उन्हें न्यूयार्क में प्रपोज करते हुए पहनाया था।

अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की तरह अभिषेक के शादी की वेडिंग थीम भी व्हाइट और पेस्टल बेस्ड थी और उनकी शादी में मेहँदी, संगीत आदि के लुक्स को भी इसी तरीके से डिजाइन किया गया था।

संगीत के फंक्शन में ऐश्वर्या का लुक

ऐश्वर्या ने अपने संगीत फंक्शन में पेस्टल ब्लू रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। ये रेशम से बना हुआ घाघरा था जिसमे कई सारे स्टोंस को मिलाकर करके डिजाइन किया गया था। डिजाइनर संदीप खोसला ने एक बार अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उन्हें पूरे बच्चन परिवार के कपड़ों को डिजाइन करने में पूरा तीन महीने का समय लगा था।

Aishwarya Rai And Abhi Sangeet

मेहँदी के फंक्शन में ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला का डिजाइन किया पिंग रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसमें उन्होंने फूलों वाली ज्वेलरी पहनी हुई थी। नीता लुल्ला ने ऐश्वर्या के लिए कई बार कपड़े डिजाइन किये हैं। जब ऐश्वर्या पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल जा रही थी और जब वह जोधा-अकबर की शूटिंग कर रही थी तब भी उन्होंने नीता लुल्ला ने उनके कपड़े को डिजाइन किया था। शादी और मेहँदी के कपड़े को भी नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था।

यह भी पढ़ें : साड़ी पहनते समय महिलाएं करती हैं यह 5 गलतियां, जाने साड़ी पहनने का सही तरीका

हीरोइन से कम नहीं है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी, दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में है शूमार

0

मध्य प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया वह नाम जिसके बिना मध्य प्रदेश की राजनीति पिछले 30 सालों से अधूरी रही है। इसी साल सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इससे पूरे देश में कोलाहल मचा हुआ था। वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनकी पत्नी कैसी दिखती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको सिंधिया की पत्नी के बारे में बतायेंगे।

हम आपको बता दें कि सिंधिया की पत्नी भी काफी खूबसूरत हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी का नाम प्रियदर्शनी सिंधिया हैं। प्रियदर्शनी का नाम दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिला में दर्ज है। आइये उनके बारें में विस्तार से जानते हैं।

6 750x555 031220041734

प्रियदर्शनी का पूरा नाम प्रियदर्शनी राजे सिंधिया हैं। इनका जन्म 1975 में हुआ था। प्रियदर्शनी के पिता संग्राम सिंह गायकवाड़ बड़ौदा राज्य के अंतिम शासक प्रताप सिंह राव गायकवाड़ के बेटे थे। उनकी माँ आशराजे गायकवाड़ नेपाल के राणा वंश से संबंध रखती थी। प्रियदर्शनी ने मुंबई के कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मेरी स्कूल से पढ़ाई की है। इस स्कूल को मुंबई में फोर्ट कान्वेंट के रूप में भी जाना जाता है। आगे की पढाई उन्होंने मुंबई के सोफिया कालेज फॉर वीमेंन से की है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी की शादी

1556610744priydarshini Raje

प्रियदर्शनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 में हुई थी। एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि वह पहली बार प्रियदर्शनी से दिसंबर 1991 के दौरान दिल्ली में एक सामजिक समारोह में मिले थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में रहा करते थे जबकि प्रियदर्शनी राजे मुंबई में रहती थी। ज्योतिरादित्य ने बताया कि वह जब पहली बार प्रियदर्शनी को देखे थे तो उन्हें तभी पता चल गया था कि वह उनके लिए ही बनी हैं।

प्रियदर्शनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो बच्चे हैं। इन दोनों बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। सन्न 2008 में प्रियदर्शनी को ‘बेस्ट ड्रेस्ड-2008’ में शामिल किया गया था। सन्न 2012 में प्रियदर्शनी को फेमिना द्वारा भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिला की लिस्ट में शामिल किया गया था।

Priyadarshini Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी की मुलाक़ात सन्न 1991 में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नज़र में ही प्रियदर्शनी से प्यार हो गया था। दोनों ने लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया इसके बाद 12 दिसंबर 1994 में दोनों ने शादी कर ली।

दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं में है शामिल

ज्योतिरादित्य की माँ माधवी राजे सिंधिया की पहली पसंद प्रियदर्शनी थी। क्योंकि प्रियदर्शनी बहुत खूबसूरत थी। इसी वजह से माधवी ने प्रियदर्शनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में स्वीकार किया। फैशन मैगजीन के एक सर्वे के मुताबिक़ प्रियदर्शनी का नाम दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल है। सन्न 2012 में प्रियदर्शनी का नाम फेमिना द्वारा देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल था।

Jyotiraditya Scindia Education

आज भी मध्यप्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम काफी बड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सगी-संबंधी हैं। वसुंधरा राजे भाजपा पार्टी से जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो साल के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दिया। वह भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं सांसद बनने वाली देश की तीन सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस

आंटी कहने पर भड़की महिला, खरीददारी छोड़ युवती को बीच बाजार बाल पकड़कर पीटा, देखें विडियो

0

उत्तर प्रदेश के एटा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल हुआ यूं कि एक महिला को किसी ने आंटी कह दिया जिसके बाद वह आग बबूला हो गई और नौबत मा’रपीट तक पहुंच गई। सोमवार को एटा के बाबूगंज बाजार में अक्सर काफी भीड़ लगी रहती है और अब तो त्योहरों का सीजन है तो भीड़ और भी ज्यादा थी ऐसे में बीच बाजार एक किशो’री से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशो’री ने अपनी गलती मानते हुए सॉरी आंटी बोल दिया। लेकिन आंटी शब्द सुनकर महिला और ज्यादा भड़क गई।

Women Fight 1604383053

यह मामला कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार का है। महिला को आंटी शब्द से इतना बुरा लगा कि वह अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पी’ट दिया। जिसके बाद बाजार के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कई देर तक हंगामा हुआ।

महिला बाजार में खरीदारी करने गई थी लेकिन आंटी शब्द सुनते ही वह खरीदारी छोड़कर लड़की के उलझ गई और दोनों में कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने युवती के बाल पकड़ पकड़ कर पि’टाई कर दी।

Women Fight 1604382894

इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मा’रपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोंनों महिलाओं को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।

देखें घटना की पूरी वीडियो :

width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशो’री में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।

अंबानी परिवार की भगवान के प्रति है काफी आस्‍था, अब चार धाम के लिये दान किये इतने करोड़ रूपए

0

अमीर बन जाने का मतलब यह नहीं हो होता है कि बस अपने ऐशों-आराम के बारें में ही सोचा जाए। अमीरी का मतबल तब कुछ होता है जब आप अपनी संपत्ति से किसी को कुछ दान देते हैं। इस मामलें में भारत के सबसे अमीर परिवार मुकेश अम्बानी आगे रहा है। अम्बानी परिवार ने कोरोना काल के संकट के दौरान चारधाम धाम बोर्ड को बहुत बड़ी राशि दान की है। आइये जानते हैं कि कितनी बड़ी राशि अम्बानी परिवार ने चारधाम बोर्ड को दान में दिया है।

5 करोड़ का दिया दान

अम्बानी परिवार को हर साल देखा जाता है कि वह दर्शन के करने के लिए किसी न किसी धाम में अवश्य जाते हैं। मुकेश अम्बानी का परिवार धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में रूचि रखता है। मुकेश अम्बानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अम्बानी ने चारधाम बोर्ड को पांच करोड़ रुपए का दान दिया है।

क्या होता है चारधाम बोर्ड?

Lord shiva kedarnath temple uttarakhand
Source

चारधाम बोर्ड उत्तराखंड स्थित केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और 51 अन्य मंदिरों का प्रबंधन और कार्यभार संभालता है। बोर्ड के चीफ एग्ज्यूक्युटिव रविनाथ रमन ने अनंत अम्बानी की तरफ से मिले 5 करोड़ रूपये की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह अम्बानी परिवार द्वारा मिली इस राशि के बहुत आभारी हैं।

दान देने का कारण

दरअसल कोरोना काल के दौरान मंदिरों के बंद होने से प्रबंधन एवं पूजा पाठ बंद हो चुका था। इस वजह से चारधाम बोर्ड आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बोर्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन देने में मुश्किल आ रही थी। अम्बानी परिवार की ओर से मिली इस धनराशि का प्रयोग धार्मिक स्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं के लिए किया जायेगा।

चारधाम बोर्ड ने अम्बानी परिवार से मांगी थी मदद

Char Dham Ili 339 Ogimg

आर्थिक संकट से जूझने के कारण चारधाम बोर्ड ने अम्बानी परिवार से संपर्क किया था। जिसके बाद अनंत अम्बानी ने यह दान दिया। बोर्ड के एडिशनल सीईओ बीडी सिंह ने इस बारें में बताया।

अम्बानी परिवार की श्रद्धा

आपको बता दें कि अम्बानी परिवार की भक्ति में काफी श्रद्धा है। अकसर यह परिवार बद्रीनाथ और केदारनाथ आता जाता रहता है। इसलिए इस मुश्किल समय में अनंत अम्बानी ने चारधाम बोर्ड की मदद की है। अनंत अम्बानी श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर कमेटी के सदस्य हैं। बीते साल मार्च में अनंत को कमेटी में शामिल किया गया था।

पहले भी परिवार कर चुका है दान

Mukesh Ambani Gave Rs 2 Crore 50 Lakh To Badrinath Kedarnath Temple Committee 1508138102

यह पहली बार नहीं है जब अम्बानी परिवार ने चारधाम बोर्ड को दान दिया है। इससे पहले पिछले साल परिवार की तरफ से 2 करोड़ का दान दिया गया था। 2018 में मुकेश अम्बानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन किये थे। उन्होंने बेटी ईशा अम्बानी के शादी के कार्ड को मंदिर में चढ़ाया था। इस दौरान उन्होंने 51 लाख रुपए की रकम मंदिर की समिति को दी थी।

दान कर चले दुर्लभ हाथी

मुकेश अम्बानी के परिवार की धार्मिक कर्मकांड में आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुकेश अम्बानी बचपन से तीर्थस्थलों को दान करते आ रहे हैं। साल 2012 में उन्होंने तिरुपति मंदिर को एक सफ़ेद दुर्लभ हाथी दान में दिया था। हाथी के अलावा वह मंदिर परिसर में दुधारू गायों और भैसों को भी दान कर चुके हैं। अम्बानी परिवार तिरुपति मंदिर का दर्शन करने के लिए अक्सर आता जाता रहता है।

यह भी पढ़ें :6 महीने बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, अद्भुत है यह धाम जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने उनको फेमस करने वाले यूट्यूबर के ही खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

0

सोशल मीडिया की ताकत में बहुत से लोगों की जिंदगी बनाई है आज सोशल मीडिया वह ताकत बन गया है जिसके जरिए एक आम आदमी भी रातों-रात मशहूर हो जाता है ऐसा ही हुआ था कुछ दिन पहले जब दिल्ली के एक ढाबे का वीडियो वायरल हुआ। आपने भी ‘बाबा का ढाबा’ का नाम जरूर सुना होगा। जब एक यूट्यूबर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो वह काफी वायरल हो गया जिसके बाद उस ढाबे पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई।

लेकिन अब खबर यह है कि जिस यूट्यूबर ने उस वीडियो को शूट किया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था उसी के खिलाफ ढाबे के मालिक कांता प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर उसने ही तो मदद की और उसी के खिलाफ ढाबे के मालिक ने शिकायत क्यों दर्ज कराई। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या वजह है।

ढाबे के मालिक कांता प्रसाद ने गौरव पर लगाया आरोप

Baba Ka Dhaba

दरअसल पिछले महीने की 7 तारीख को गौरव वासन नाम के एक यूट्यूबर ने एक ढाबे पर जाकर एक वीडियो बनाया था जिसमें कांता प्रसाद और उसकी पत्नी ग्राहक ना मिलने की वजह से काफी दुखी थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। लोगों को जब इस बात का पता चला तो लोग इस ढाबे पर आने लगे और रातों-रात यह ढाबा बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया। कुछ लोगों ने जाकर खाना भी खरीदा तो कुछ लोगों ने पैसे भी दान किए। जो लोग वहां जा ना सके उन्होंने अपने घर बैठे ही डोनेशन किया।

अब यह सारा मामला इस डोनेशन को लेकर ही है। ढाबे के मालिक कांता प्रसाद ने गौरव पर आरोप लगाया है कि उसने धोखाधड़ी से और लोगों का विश्वास जीतकर जो डोनेशन का पैसा लिया वह अपने पास रख लिया। दरअसल गौरव ने उनका वीडियो बनाकर लोगों से पैसे दान करने की अपील की थी।

Baba 571 855

प्रसाद ने कुछ लोगों के साथ शनिवार को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि ‘गौरव ने जानबूझकर अपने परिवार की बैंक डिटेल्स शेयर की और दान के रूप में एक बड़ी राशि इकट्ठा कर ली।’ डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि, ‘हमें कल शिकायत मिली थी और इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं।’

गौरव ने अपने बचाव में जारी किया बैंक स्टेटमेंट

हालांकि, गौरव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि ‘उन्होंने सारा पैसा प्रसाद के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया है।’ उन्होंने फेसबुक पर लेन-देन की तीन रसीदें भी साझा की जो 27 अक्टूबर की है। एक लाख रुपये और 2,33,000 रुपये के दो चेक और 45,000 रुपये के बैंक पेमेंट की एक रसीद थी। गौरव ने कहा कि ‘यह तीन दिनों में इकट्ठा धनराशि थी।’

Pjimage 2 1604284357

गौरव वासन ने फेसबुक पर एक बैंक स्टेटमेंट भी डाला, जिसमें तीन दिनों में जमा कुल धनराशि लगभग 3.5 लाख रुपये है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी डोनेशन दिया है वह उनकी बैंक स्टेटमेंट भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :सोशल मीडिया की ताकत ने इन 6 आम लोगों को रातों-रात बना दिया सेलेब्रिटी

टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक ने मशहूर डायरेक्टर पर लगाया बदसलूकी का आरोप

0

इस समय बिग बॉस 14 सीजन चल रहा है। इसमें भाग लेने वाला हर प्रतिभागी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तमाम तिकड़म कर रहा है। इस बार के बिगबॉस में टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी हैं। बिग बॉस के घर में वह बाकी सदस्यों से पंगे ले रही हैं। लोग उनको इस शो में पसंद भी कर रहे हैं। इस दौरान रुबीना बिग बॉस में तो छायी ही हैं उनकी चर्चा बाहर भी हो रही है। इसकी वजह है उनका एक इंटरव्यू।

दरअसल यह इंटरव्यू 6 साल पुराना है। जब रुबीना बिग बॉस के शो में आयी तो फैंस उनके पुराने वीडियो से लेकर इंटरव्यू तक को छान मारा, उसी दौरान एक ऐसा इंटरव्यू मिला जिसमें रुबीना एक डायरेक्टर के बारें में बात करती हुई दिखती हैं जिसमे वह कहती हैं कि कैसे उन्हें उस डायरेक्टर ने उनके साथ बर्ताव किया था। हालांकि रुबीना ने उस मशहूर डायरेक्टर का नाम नहीं बताया है।

डायरेक्टर के साथ मुलाकात में असहज हो गई थी रुबीना

Binade 1534221998

रुबीना का यह का इंटरव्यू लगभग 6 साल पुराना है। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इंटरव्यू में रुबीना ने डायरेक्टर के साथ हुई असहज मुलाक़ात के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि फ़िल्मी बिरादरी द्वारा टीवी एक्टर को बहुत नीची कैटेगरी का समझा जाता है। उन्हें बहुत छोटी-छोटी चीज़ों के लिए जज किया जाता है। जैसे कि उनके पास कौन सी गाड़ी है? किस ब्रांड की गाड़ी है? या वे किस ब्रांड के कपड़े पहनते हैं। रुबीना का कहना है कि स्क्रीन टेस्ट की बजाय टीवी एक्टर की हैसियत को टेस्ट किया जाता है। सेलेक्शन के लिए स्क्रीन टेस्ट की कोई अहमियत ही नहीं है।

Rubina Dilaik36

रुबीना ने आगे बताया कि जब उस मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्युसर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने उनकी कोई फिल्म देखी है? मैंने इस सवाल का जवाब ना में दिया। रुबीना ने उस डायरेक्टर की कोई फिल्म नही देखी थी। इसका कारण यह था उस समय वह कॉलेज में थी। और वह एक बहुत ही रुढ़िवादी परिवार से संबंध रखती है जहाँ पर उन्हें बाहर जाके फिल्मे देखने की इजाजत नहीं थी। इसलिए रुबीना ने उस डायरेक्टर को नहीं में जवाब दिया। यह जवाब सुनकर डायरेक्टर ने जो बात कही वह बात सुनकर रुबीना अवाक रह गयी।

रुबीना को डायरेक्टर ने कही बहुत घटिया बात :

Rubina Dilaik

दरअसल डायरेक्टर का ईगो हर्ट हो गया। उसने कहा- क्या वाकई? तुम्हें नहीं पता मैंने क्या काम किया है? I just feel like farting on your face. यह बात सुनकर रुबीना को जैसे सदमा लगा और वह खुद सोचने लगी कि क्या उन्होंने यही सुना। वह डायरेक्टर यह कहने के बाद हंसने लगा। इसके बाद रुबीना वहां से किसी तरह से निकलना चाहती थी। रुबीना के इस इंटरव्यू से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से टीवी एक्टर को बॉलीवुड में ट्रीट किया जाता है। सुशांत सिंह राजपूत इस बात के ज्वलंत उदाहरण है। यही कारण है कि रुबीना का यह इंटरव्यू इतना वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि रुबीना टीवी फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर नाम है। वह ‘शक्ति; अस्तित्व के एहसास की’; छोटी बहू, ‘जीनी और जूज’ जैसे टीवी सीरियल में नज़र आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :टीवी शो पर बने भाई-बहन, असल जिंदगी में कर ली शादी, अपनी ऑनस्क्रीन बहन को दिल दे बैठे ये अभिनेता