Home Blog Page 106

सनी देओल की वो पांच सबसे फ्लॉप फिल्में जिन्होंने बर्बाद कर दिया उनका करियर

0

सनी देओल का जब भी जिक्र होता है तो रौबदार आवाज और ढाई किलों का मुक्का बरबस जहन में आ जाता है। हम सभी जानते हैं कि सनी देओल धर्मेंद्र के बेटे और बॉबी देओल के भाई हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मे दी हैं। इन फिल्मों में घातक, घायल, डर, कहर, बॉर्डर और ग़दर जैसी फिल्मों का नाम आता है। अपने जमाने में सनी अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखते थे। उनकी जब फ़िल्में आती थी तो सिनेमा घर पर लोगों की भीड़ लग जाती थी।

सनी देओल अपने ‘ढाई किलों मुक्के’ के अलावा अपनी डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। आज भी उनके बहुत सारे फैंस उनकी फिल्मों का इंतज़ार बहुत बेसब्री से करते हैं। हालांकि इस समय सनी देओल बहुत ही कम फिल्मों में नज़र आते हैं। 2019 में उन्होंने अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लांच किया। इस फिल्म का नाम था ‘पल पल दिल के पास’ हालांकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चली।

0 000Sunny Paaji

सनी देओल की फिल्मे अक्सर गरीब-मजलूम लोगों पर आधारित होती हैं जहाँ पर वह दबे कुचले लोगों को इन्साफ दिलाते हैं फिर चाहे दामिनी हो या कहर। एक जमाने में सनी सबसे बड़े एक्टर माने जाते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा उनका स्टारडम कम होता गया। आज हम आपको सनी के करियर की 5 फिल्मों के बारे में बतायेंगे जो बहुत ही फ्लॉप साबित हुई और इन फिल्मो से उनका स्टारडम और मार्केट वैल्यू काफी गिर गयी।

1- काफिला

Sunny Deol

सनी देओल की इस फिल्म के बारे में शायद ही ज्यादा लोगों को पता है। यह फिल्म 17 करोड़ की लागत से बनी थी। बॉक्स आफिस पर यह केवल 7 करोड़ ही कमा पायी। इस फिल्म का निर्देशन अमितोज मान ने किया था। इसमें सनी के अलावा सना नकाज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सन्न 2007 में रिलीज हुई थी।

2- खुदा की कसम

Sunny Deol Tabbu

इस फिल्म में सनी देओल और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सन्न 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्शन भरपूर था। यह फिल्म 9 मिलयन रुपये में बनी थी और इसने मात्र 76 लाख की कमाई की थी। सनी के करियर की यह सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक गिनी जाती है। सनी के डाई हार्ड फैन भी इस फिल्म के बारे में नहीं सुने होंगे।

3- जो बोले सो निहाल

Jo Bole So Nihal Sunny Deol

सन्न 2005 में आयी फिल्म ‘जो बोले सो निहाल’ कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म थी। सनी ने इस फिल्म में एक सिख की भूमिका निभाई थी। इसमें वह एक ईमानदार पुलिसकर्मी बने थे। दर्शकों ने इस फिल्म को हालांकि पसंद किया लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। यह फिल्म 15 करोड़ की लागत से बनी थी और इसने मात्र 8 करोड़ की कमाई की थी।

4- रोक सको तो रोक लो

Sunny Deol Flop Film

इस फिल्म को शायद ही कोई सनी देओल का फैन जानता होगा। यह फिल्म सन्न 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 9 करोड़ की लागत से बनी थी और इसने मात्र 1.49 करोड़ की ही कमाई की थी।

5- लकीर

Lakeer Sunny Deol

सन्न 2004 में आयी फिल्म लकीर सनी देओल के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक गिनी जाती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और जॉन अब्राहम भी थे। इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी।

यह भी पढ़ें : गोविंदा की वो 5 गलतियां, जिन्होंने बर्बाद कर दिया उनका करियर, ऐसे हुए बॉलीवुड से गायब

बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की लव स्टोरी रह गई अधूरी, एक दुसरे से हो गए अलग

0

बॉलीवुड की जो फ़िल्में हमें प्यार करना, प्यार निभाना और प्यार की परिभाषा सिखाती है, इन्ही फिल्मों में काम करने वाले कई कलाकारों की प्रेम कहानी असल में अधूरी भी होती है। साथ में काम करने के दौरान सहकलाकारों को आपस में प्यार हो जाता है। लेकिन कई अडचने होती है जिसकी वजह से वे अपने प्यार को मुकम्मल नहीं कर पाते हैं। इनकी प्यार की ख़बरें बस मीडिया की गोसिप बन कर रही जाती है।

बॉलीवुड में जिस भी कलाकार ने काम किया है वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी न किसी के प्यार में जरूर गिरा है। हम आपको आज 6 ऐसी क्लासिक जोड़ियों के बारें में बताएँगे जिन्होंने परदे पर अपनी एक्टिंग से प्यार की कहानी को जीवंत कर दिया लेकिन असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी मरणासन्न अवस्था में ही रही। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- राज कपूर और नर्गिस

Images 14

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकार राज कपूर और अभिनेत्री नर्गिस ने साथ में कई सारी फिल्मे की है। इन्होने जिन भी फिल्म में साथ काम किया है वह फिल्म क्लासिक साबित हुई है। दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे। कई सारी फिल्मों में काम करने के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन राज कपूर शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने नर्गिस से शादी नही की। बाद में नर्गिस ने सुनील दत्त के साथ शादी की। सुनील दत्त और नर्गिस की औलाद संजय दत्त हैं।

2- अमिताभ और रेखा

Amitabh Rekha

जब भी बॉलीवुड की क्लासिक जोड़ी की बात होती है उस लिस्ट में अमिताभ और रेखा का नाम जरूर आता है। दोनों में साथ में कई हिट फिल्मे दी है। एक समय था जब दोनों के प्यार के चर्चे हर अखबार और मैगजीन में मशहूर थे। लेकिन अमिताभ जया बच्चन के साथ शादी कर चुके थे इसलिए रेखा के साथ उनकी कोई बात नहीं बनी। रेखा अभी तक अकेली रहती है।

3- श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती

Mithun Shree Devi

मिथुन चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के प्यार के चर्चे उस समय तब बहुत मशहूर हुए जब इन दोनों ने जाग उठा इंसान, वतन के रखवाले, गुरु जैसी फिल्म में साथ काम किया था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। हालांकि मिथुन शादीशुदा थे इसलिए इस प्रेम कहानी को कोई मुकाम नहीं मिल पाया। बाद में श्री देवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी कर ली।

4- गोविंदा और नीलम

Govinda And Neelam Wife

बॉलीवुड के डांसिंग हीरो, कामेडी किंग गोविंदा और अभिनेत्री नीलम के प्यार के चर्चे बहुत थे। दोनों ने सिन्दूर का फर्ज, दोस्त, गरीबों का खुदगर्ज, दो कैदी जैसी फिल्मो में साथ काम किया था। गोविंदा नीलम से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनकी माँ की वजह से दोनों की शादी नही हो सकी। इसके बाद गोविंदा की शादी सुनीता के साथ हो गयी और नीलम ने पहले मिस्टर सिथियम और बाद में समीर सोनू के साथ शादी की।

5- सलमान खान और ऐश्वर्या राय

aishwariya-salman

अगर बॉलीवुड की सबसे असफल प्रेम कहानी की कभी बात होगी तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी की बात जरूर होगी। दोनों फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। यही से दोनों के बीच में प्यार बढ़ा। हालांकि कुछ दिनों बाद सलमान की बंदिशों से तंग आकर ऐस्वर्या ने सलमान खान का साथ छोड़ दिया। बाद में ऐश्वर्या ने जूनियर बच्चन के साथ शादी कर ली।

6- जॉन अब्राहम और बिपासा बसु

John Abraham Bipasha breakup

एक जमाने में जॉन अब्राहम और बिपासा बसु की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट जोड़ी के रूप में मानी जाती थी। दोनों ने फिल्म ‘जिस्म’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन किसी कारण से दोनों अलग हो गए। बाद में बिपासा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। जॉन अब्राहम अब भी कुंवारें हैं।

यह भी पढ़ें :भाग्यश्री ने बताया बॉलीवुड का काला सच, शादीशुदा हीरोइनों को करना पड़ता था इन दिक्कतों का सामना

क्यों गंगा नदी का पानी कभी नहीं होता खराब, शोध में सामने आई यह बात

साफ़ और स्वच्छ पानी इंसान की मौलिक जरूरत है। पहले के जमाने में लोग नदियों और कुओं से पानी पिया करते थे। यह पानी साफ़ भी होता था। लेकिन अब यह पानी पीने के लायक नहीं है। लेकिन भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा का पानी आप किसी बोतल में सालों तक रख दें तब भी यह पानी खराब नहीं होगा, इसमें कीड़े नहीं पड़ेंगे, इससे दुर्गन्ध नहीं आएगी।

आखिर क्या कारण है गंगा का पानी ख़राब नहीं होता है। क्या इसमें कोई दैवीय शक्ति होती है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

Ganga Nadi Haridwar

गंगा नदी का उद्भव गंगोत्री से हुआ है। गंगा नदी की पवित्रता और अवतरण के सम्बन्ध में कई कहानियां मौजूद हैं। ऐसी अवधारणा है कि गंगा में नहाने से पाप धुल जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान भागीरथ की वजह से गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा नदी शिव जी के सिर पर भी विद्द्मान हैं।

जब कोई व्यक्ति मरने वाला होता है तब उसे गंगाजल दिया जाता है ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके और वह स्वर्ग में निवास कर सके। इसके लिए जब लोग गंगा में स्नान करने जाते हैं तो अपने साथ एक बोतल या कोई अन्य बर्तन लेके जाते हैं जिसमे वह गंगा का पानी भरते हैं और घर पर लाकर रख देते हैं। यह पानी पूजा-पाठ के दौरान बहुत उपयोग होता है। सालों तक रखने के बाद भी इस पानी में कोई कीड़ा या कीटाणु नही पड़ते हैं।

कुदरत का करिश्मा मानते हैं कुछ लोग

Ganges 620x342 1

कुछ लोग पानी के ख़राब न होने के पीछे कुदरत का करिश्मा मानते हैं। लोगों का कहना है कि माँ गंगा की दैवीय शक्ति की वजह से गंगा का पानी कभी ख़राब नहीं होता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस पर एक रिसर्च की। जिसमे पता चला कि गंगा के जल में एक वायरस होता है जो पानी को ख़राब नहीं होने देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गंगा के जल में उपस्थित यह वायरस जल को निर्मल बनायें रखता है। इस वजह से जल में सडन नही पैदा होती है।

अगर इतिहास के पन्ने को पलट करके देखा जाय तो पता चलेगा कि सन्न 1890 में जब अर्नेस्ट हैकिंग गंगा के पानी पर रिसर्च कर रहे थे तो उस समय देश में भयंकर महामारी फैली हुई थी। हैजा का प्रकोप हर जगह था। जो लोग हैजा से मर रहे थे उन्हें गंगा नदी में बहाया जा रहा था। हैकिंग को डर था कि कही जो लोग नदी में नहाते हैं अगर वे शवों के अवयवों के संपर्क में आये तो उन्हें भी हैजा हो सकता है।

Aad 2079076 835x547 M

लेकिन जब हैकिंग ने अपनी रिसर्च पूरी की तो उन्हें पता चला कि इसके बावजूद भी गंगा का जल शुद्ध था। इस जल में कोई भी बैक्टीरिया या जीवाणु नहीं मौजूद थे।
हैकिंग ने गंगा के जल पर लगभग 20 साल तक रिसर्च की। इस दौरान उन्होंने पाया कि गंगा के जल में एक वायरस होता है जो पानी को खराब नहीं होने देता है।

उन्होंने इस वायरस को ‘निंजा वायरस’ नाम दिया था। हाल में हुई शोधों में यह बात पता चली है कि निंजा वायरस की वजह से ही पानी में कोई जीवाणु नहीं रहते हैं। यही वजह है कि गंगा का पानी हमेशा शुद्ध रहता है और कभी ख़राब नहीं होता है।

यह भी पढ़ें :क्या आप जानते हैं पेन के ढक्कन में छेद क्यों होता है ? अगर नहीं जानते तो जान लीजिये

रुझानों में पिछड़ते ही कांग्रेसी नेता उदित राज ने EVM को लेकर कही ऐसी बात लोग करने लगे ट्रोल

0

बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में बीते दिन हुये उपचुनाव का आज नतीजा आया है जिस में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। अगर बिहार की बात की जाये तो में बीजेपी वहां एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। खबर लिखे जाने तक NDA को राज्य में 124 सीटें मिल रही है। हालांकि अभी पूरी पिक्चर बाकि है

लेकिन इसी बीच बाजी पलटती देख अब विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस के प्रचारक और राज्यसभा सांसद उदित राज ने EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि EVM हैक क्यों नही की जा सकती? अपने ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती?’

वहीं एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे?’

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी EVM पर सवाल उठाए थे। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘ आज के तकनीकी युग में अमेरिका जैसे विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’

Freepressjournal Import 2019 04 Udit Raj Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश की बात करें तो MP में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमे भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर तथा BSP दो सीटों पर आगे है। बीजेपी सांसद और मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, ‘बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे आने में अभी समय बचा हैं। कल दोपहर बाद तक यह तय हो पायेगा कि राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा। एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने के बाद से आरजेडी और कांग्रेस ने जश्न से लेकर सरकार गठन तक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है

दो बार माँ बनने के बाद भी इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फिटनेस और खूबसूरती और नही आई कोई कमी

0

भारतीय महिलाओं की ख़ूबसूरती का दीवाना पूरी दुनिया है और जब यही ख़ूबसूरती बॉलीवुड के जरिये पूरी दुनिया में पहचान पाती है तो इसकी हर तरफ तारीफ होती है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जो अपने हुस्न और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़े हैं वे बॉलीवुड में अपना करियर चमकाने के बाद अब खुशहाल वैवाहिक जिंदगी बिता रही है।

लेकिन इनके दीवाने अब भी लाखो और करोड़ों में हैं। बल्कि जितनी ज्यादा इनकी उम्र बढ़ रही हैं इनकी सुंदरता और भी निखर रही है और इनको सोशल मीडिया पर लोग फॉलो भी कर रहे है। ये एवरग्रीन ब्यूटी किसी जमाने में बॉलीवुड की सबसे सूंदर एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी।

आज के समय में भी इन एक्ट्रेस के 2-2 बच्चे हो चुके हैं लेकिन कमाल यह है कि इनकी ख़ूबसूरती अभी भी ढली नहीं है। यह ख़ूबसूरती के मामलें में आज भी दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आइये ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारें में जानते हैं।

1- माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit Strict Mother Giving Fitness Tips For Other Mothers Main

बॉलीवुड में ‘धक धक गर्ल’ के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित अपने जमाने में टॉप की हेरोइन थी। एक्टिंग और सुंदरता के मामलें में उनका कोई तोड़ नहीं था। बॉलीवुड में एक सफल करियर बनाने के बाद सन्न 1999 में उन्होंने अमेरिका के सर्जन डॉ माधव नेने से शादी कर ली। इस समय माधुरी दीक्षित दो बेटों अरिन और रायन की माँ हैं। अब माधुरी की उम्र करीब 53 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिटनेस और सुंदरता आज की हीरोइन्स को टक्कर देती हैं।

2- काजोल

Kajol Ajay Devgn

अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की सबसे हिट अभिनेत्रियों में शुमार काजोल की ख़ूबसूरती के आज भी करोड़ों लोग दीवाने हैं। काजोल न केवल एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि बहुत अच्छी माँ और पत्नी भी हैं। काजोल के दो बच्चे एक बेटा युग और एक बेटी न्यासा हैं। दो बच्चे होने के बावजूद 46 साल की काजोल आज के जमाने की हीरोइन्स को सुन्दरता के मामलें में बराबर का टक्कर देती हैं।

3- रवीना टंडन

Raveena Tandon

बॉलीवुड में ‘टिप टिप’ गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन की हॉटनेस के दीवाने आज भी बहुत हैं। रवीना टंडन 90 की दशक की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। अपनी एक्टिंग और ख़ूबसूरती से वह लाखों लोगों को घायल कर चुकी हैं। इस समय रवीना दो बच्चों की माँ बन चुकी हैं। उनकी बेटी का नाम साक्षी थडानी और बेटे का नाम रणवीर थडानी है। दोनों बच्चे जवान हो चुके हैं लेकिन आज भी रवीना टंडन दो बच्चों की माँ होने के बावजूद काफी बोल्ड दिखती हैं।

4- जूही चावला

Zuhi Chawla Kids

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल जूही चावला की मुस्कान पर कभी पूरा भारत मरता था। आज भी जूही चावला के करोड़ों दीवाने हैं। दो बच्चे की माँ होने के बावजूद जूही आज भी ख़ूबसूरती के सभी पहलु को लांघती हुई नज़र आती हैं। 53 साल की जूही के दो बच्चे जान्हवी और अर्जुन मेहता हैं।

5- भाग्य श्री

Bhagya Shree Pic

‘मैंने प्यार किया’ से सबका दिल जीतने वाली भाग्य श्री की ख़ूबसूरती पर आज भी लाखों लोग फ़िदा हैं। हालांकि इस समय भाग्यश्री बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर हैं। इस समय वह खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके दो बच्चे अभिमन्यु और अवंतिका हैं। बेटी और बेटा दोनों 20 से ज्यादा के हो चुके हैं। खुद भाग्यश्री भी 50 साल की उम्र का आंकड़ा पार कर चुकी हैं लेंकिन आज भी वह 20 साल की लड़की जैसी खूबसूरत और क्यूट दिखती हैं।

यह भी पढ़ें : इन 6 फिल्मों की बदौलत बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई थी रेखा

ये हैं बॉलीवुड के बड़े घरानों में शादी करने वाले 11 सबसे चर्चित ‘जमाई राजा’

0

बॉलीवुड में किस हीरोइन की शादी किस एक्टर के साथ हुई है और वह घराना कैसा है इस बारे में मीडिया में अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐश्वर्या राय के बारें में तो इसके बारे में खूब चर्चा हो चुकी है। उनको जिस तरह से परिवार मिला वह इस समय बहुत ही संभ्रांत परिवार की बहू हैं। क्या आप ऐसे एक्टर को जानते हैं जिन्होंने बॉलीवुड के फेमस परिवार में शादी की है और वहां के जमाई राजा बने हुए हैं। आइये ऐसे ही 11 एक्टर के बारे में जानते हैं।

1- शर्मन जोशी

1 42

‘रंग दे बसंती’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाले शर्मन जोशी की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है। प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के बहुत बड़े ऑनस्क्रीन विलेन रह चुके हैं।

2- अतुल अन्ग्निहोत्री

14 02 082984024alv Ll

अतुल अग्निहोत्री की शादी सलमान खान की बहन अलवीरा खान के साथ हुई है। अतुल एक्टर रह चुके हैं। इस समय वह प्रोड्यूसर का काम करते हैं। वह अबतक ‘बॉडीगार्ड’ और ‘हेलो’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वह आयुष शर्मा की तरह खान परिवार के जमाई हैं।

3- कुमार गौरव

Kumar Gaurav 3042183 M

90 के दशक के मशहूर एक्टर कुमार गौरव की शादी बॉलीवुड के बहुत ही चर्चित घराने में हुई है। कुमार गौरव ने 1981 में आयी फिल्म ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी शादी नर्गिस दत्त और सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त के साथ हुई है। कुमार गौरव एक समय बॉलीवुड के चमकते सितारे थे लेकिन समय के साथ उनकी चमक धूमिल पड़ गयी।

4- फरदीन खान

1520480719

फरदीन खान का नाम एक समय सबसे रोमांटिक और चोकलेटी हीरो के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कई हिट फिल्मे भी दी है। फरदीन खान फिरोज खान के बेटे हैं। इसके अलावा उनकी शादी मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी से हुई है। मुमताज की बेटी का नाम नताशा मढवानी है। नताशा और फरदीन की शादी 2005 में हुई थी।

5- सैफ अली खान

saif-ali-khan-karisma-kapoor

सबसे चर्चित घराने का कोई दामाद इस समय कोई एक्टर होगा तो वह हैं सैफ अली खान। सैफ अली खान ने अपनी दूसरी शादी रणधीर कपूर की बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ की है। सैफ ने अपनी पहली शादी अमृता सिंह से की थी। अमृता सिंह रुकसाना सुलतान अरु बेगम पारा जैसे मशहूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। इस तरह से सैफ अली खान ने अपनी दोनों शादी मशहूर घरानों में की है।

6- अजय देवगन

Ajay Devgan

अजय देवगन भी बहुत ही मशहूर फ़िल्मी खानदान के दामाद हैं। उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी की है। काजोल बीते जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी हैं। काजोल की चचेरी बहन रानी मुखर्जी भी है।

7- धनुष

Dhanush Opinion On His Wife Sister In Law

साउथ के सुपरस्टार धनुष रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी की है। धनुष ने ‘शमिताभ’ और ‘राँझना’ जैसी हिंदी फिल्मे की है।

8- अक्षय कुमार

651064 9051481 Akshay Updates

अक्षय कुमार खन्ना परिवार के दामाद हैं। उन्होंने राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की है। डिम्पल और राजेश अपने जमाने में बहुत ही मशहूर एक्टर रह चुके हैं।

9- कुनाल कपूर

5 555 101017110100

आपको यह जानकार है’रानी होगी कि कुनाल कपूर अमिताभ बच्चन के रिश्ते में दामाद लगते हैं। उन्होंने अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन के साथ शादी की है। नैना अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी हैं। दोनों की शादी सन्न 2015 में हुई थी।

10- आयुष शर्मा

arpita

आयुष शर्मा को अगर सबसे लकी जमाई राजा कहा जाए तो यह बुरा न होगा। क्योंकि सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मे की। हालांकि वह इतने सफल नहीं हुए लकिन सलमान खान के जीजा होने के नाते अक्सर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं।

11- कुनाल खेमू

Kunal Khemu Soha Ali Khan

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मशहूर हुए और ‘कलयुग’ जैसी फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले कुनाल खेमू सैफ अली खान के जीजा और शर्मीला टैगोर के दामाद हैं। उन्होंने सोहा अली खान के साथ शादी की है। हाल में वह मलंग फिल्म में नज़र आए थे। इसके अलावा वह ‘अभय’ और ‘लूटकेस’ वेब सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : टीवी शो पर बने भाई-बहन, असल जिंदगी में कर ली शादी, अपनी ऑनस्क्रीन बहन को दिल दे बैठे ये अभिनेता