बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की लव स्टोरी रह गई अधूरी, एक दुसरे से हो गए अलग

बॉलीवुड की जो फ़िल्में हमें प्यार करना, प्यार निभाना और प्यार की परिभाषा सिखाती है, इन्ही फिल्मों में काम करने वाले कई कलाकारों की प्रेम कहानी असल में अधूरी भी होती है। साथ में काम करने के दौरान सहकलाकारों को आपस में प्यार हो जाता है। लेकिन कई अडचने होती है जिसकी वजह से वे अपने प्यार को मुकम्मल नहीं कर पाते हैं। इनकी प्यार की ख़बरें बस मीडिया की गोसिप बन कर रही जाती है।

बॉलीवुड में जिस भी कलाकार ने काम किया है वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी न किसी के प्यार में जरूर गिरा है। हम आपको आज 6 ऐसी क्लासिक जोड़ियों के बारें में बताएँगे जिन्होंने परदे पर अपनी एक्टिंग से प्यार की कहानी को जीवंत कर दिया लेकिन असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी मरणासन्न अवस्था में ही रही। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- राज कपूर और नर्गिस

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकार राज कपूर और अभिनेत्री नर्गिस ने साथ में कई सारी फिल्मे की है। इन्होने जिन भी फिल्म में साथ काम किया है वह फिल्म क्लासिक साबित हुई है। दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे। कई सारी फिल्मों में काम करने के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन राज कपूर शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने नर्गिस से शादी नही की। बाद में नर्गिस ने सुनील दत्त के साथ शादी की। सुनील दत्त और नर्गिस की औलाद संजय दत्त हैं।

2- अमिताभ और रेखा

जब भी बॉलीवुड की क्लासिक जोड़ी की बात होती है उस लिस्ट में अमिताभ और रेखा का नाम जरूर आता है। दोनों में साथ में कई हिट फिल्मे दी है। एक समय था जब दोनों के प्यार के चर्चे हर अखबार और मैगजीन में मशहूर थे। लेकिन अमिताभ जया बच्चन के साथ शादी कर चुके थे इसलिए रेखा के साथ उनकी कोई बात नहीं बनी। रेखा अभी तक अकेली रहती है।

3- श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के प्यार के चर्चे उस समय तब बहुत मशहूर हुए जब इन दोनों ने जाग उठा इंसान, वतन के रखवाले, गुरु जैसी फिल्म में साथ काम किया था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। हालांकि मिथुन शादीशुदा थे इसलिए इस प्रेम कहानी को कोई मुकाम नहीं मिल पाया। बाद में श्री देवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी कर ली।

4- गोविंदा और नीलम

बॉलीवुड के डांसिंग हीरो, कामेडी किंग गोविंदा और अभिनेत्री नीलम के प्यार के चर्चे बहुत थे। दोनों ने सिन्दूर का फर्ज, दोस्त, गरीबों का खुदगर्ज, दो कैदी जैसी फिल्मो में साथ काम किया था। गोविंदा नीलम से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनकी माँ की वजह से दोनों की शादी नही हो सकी। इसके बाद गोविंदा की शादी सुनीता के साथ हो गयी और नीलम ने पहले मिस्टर सिथियम और बाद में समीर सोनू के साथ शादी की।

5- सलमान खान और ऐश्वर्या राय

aishwariya-salman

अगर बॉलीवुड की सबसे असफल प्रेम कहानी की कभी बात होगी तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी की बात जरूर होगी। दोनों फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। यही से दोनों के बीच में प्यार बढ़ा। हालांकि कुछ दिनों बाद सलमान की बंदिशों से तंग आकर ऐस्वर्या ने सलमान खान का साथ छोड़ दिया। बाद में ऐश्वर्या ने जूनियर बच्चन के साथ शादी कर ली।

6- जॉन अब्राहम और बिपासा बसु

John Abraham Bipasha breakup

एक जमाने में जॉन अब्राहम और बिपासा बसु की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट जोड़ी के रूप में मानी जाती थी। दोनों ने फिल्म ‘जिस्म’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन किसी कारण से दोनों अलग हो गए। बाद में बिपासा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। जॉन अब्राहम अब भी कुंवारें हैं।

यह भी पढ़ें :भाग्यश्री ने बताया बॉलीवुड का काला सच, शादीशुदा हीरोइनों को करना पड़ता था इन दिक्कतों का सामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here