Home Blog Page 105

सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस

0

बॉलीवुड में सलमान खान का नाम कितना बड़ा है इस बारे में लगभग सभी जानते हैं। सलमान खान के साथ हर डायरेक्टर, एक्टर और एक्ट्रेस काम करना चाहते है। सलमान खान का स्टारडम ऐसा है कि वह अपने दम पर कोई भी फिल्म हिट करा सकते है। पिछले 10 सालों से वह लगातार 100 करोड़ी फ़िल्में दे रहे हैं।

एक ऐसा भी समय था जब सलमान खान की फिल्मे हिट नही हो रही थी। सलमान अक्सर अपने व्यवहार की वजह से कई लोगों की आँखों में काटे की तरह चुभते हैं। उनकी कई लोगों के साथ कंट्रोवर्सी भी हो चुकी है। जो भी एक्टर या एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ पंगा लिया है उसका करियर बर्बाद हो गया है।

इसलिए जब भी कोई मौका आता है तो कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस उनके साथ काम करने के लिए इनकार नहीं करते है। कई एक्ट्रेस का तो सपना होता है कि वह परदे पर सलमान खान के साथ नज़र आयें। लेकिन हम आपको बॉलीवुड की 7 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से मना किया है।

1- सोनाली बेंद्रे

Sonali Bendre

सोनाली बेंद्रे और सलमान खान ने साथ में तीन फिल्मे की है। हालांकि फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामलें में नाम आने के बाद फिर सोनाली ने कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। हालांकि इस मामलें अब सब बरी हो चुके हैं।

2- दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण ने कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया है। वह शुरू-शुरू में सलमान खान के साथ काम करना चाहती थी लेकिन सलमान खान द्वारा इंटरेस्ट न दिखाने पर उन्होंने फिर कभी उनके साथ न काम करने की कसम खायी है। सलमान दीपिका के पति रणवीर का भी अक्सर मजाक उड़ाते रहते हैं यह भी दीपिका को पसंद नहीं है।

3- कंगना रनौत

Kangana Ranaut Krish

कंगना रनौत का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने कभी भी ‘खान’ तिकड़ी के साथ काम करने की मंशा नहीं जाहिर की। वह अपने दम पर फिल्मे हिट कराने का माद्दा रखती हैं। एक बार फिल्म सुलतान के प्रोड्यूसर ने इस फिल्म में काम करने के लिए कंगना से बात की थी लेकिन कंगना ने इस फिल्म में सलमान की गर्लफ्रेंड बनने से इनकार कर दिया था।

4- अमीषा पटेल

Ameesha Patel

अपने करियर में ‘कहो न प्यार है’ और ‘ग़दर’ जैसी हिट फिल्मे देने वाली अमीषा पटेल ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘ये है जलवा’ में साथ में काम किया। हालांकि इसके बाद फिर कभी भी अमीषा ने सलमान खान के साथ काम नहीं किया।

5- ट्विंकल खन्ना

twinkle-khanna-dimple-kapadia

ट्विंकल खन्ना और सलमान खान ने साथ में ‘जब प्यार किसी से होता है’ में साथ में काम किया है। यह फिल्म हालांकि हिट हुई थी लेकिन इसके बाद फिर ट्विंकल ने कभी सलमान खान के साथ न तो काम किया और न ही फिर से काम करने की इच्छा जतायी।

6- उर्मिला मार्तोड़कर

Urmila Matondkar

सलमान खान और उर्मिला मार्तोडकर ने साथ में ‘जानम समझा करो’ में काम किया है। हालांकि ख़राब स्क्रिप्ट के कारण यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी और फिल्म फ्लॉप हो गयी। इसके बाद फिर उर्मिला ने कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया।

7- ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwariya-salman

ऐश्वर्या राय की बात हो और सलमान खान का जिक्र न हो यह हो ही नही सकता है। दोनों की प्रेम कहानी काफी मशहूर रह चुकी हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों के बीच रिलेशनशिप डेवलप हुई। हालांकि कुछ समय बाद तथाकथित सलमान द्वारा फिजकल एब्यूज के चलते ऐश्वर्या राय ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। जब प्रोड्यूसर उनसे सलमान खान के साथ काम करने के लिए कहते थे तो वह साफ़ मना कर देती थी।

यह भी पढ़ें : बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं बॉलीवुड की ये 8 हसीनाएं

इन 6 भारतीय क्रिकेटरों ने की है बड़े घरानों में शादी, पत्नी का खानदान है बेहद अमीर

0

क्रिकेट वह खेल है जिसे लगभग भारत का हर युवा खेलता है। ज्यादातर युवा इस खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। जिस भी क्रिकेटर का करियर बन जाता है वह न केवल भारत में फेमस होता है बल्कि पूरा दुनिया में उसका नाम हो जाता है। इसके अलावा जो भी क्रिकेटर भारत की जर्सी पहनकर खेल लेता है वह कई लड़कियों का क्रश हो जाता है। वैसे तो कई भारतीय क्रिकेटर की प्रेम कहानी चर्चा में रही है।

हाल ही में हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जहाँ हार्दिक ने लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करके एक बच्चे के पिता बने हैं वहीं चहल ने डांसर धनुश्री वर्मा के साथ सगाई की है।

वैसे तो लगभग सभी नामी क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों के बारे में हर क्रिकेट फैंस जानता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताएँगे जिनकी पत्नियां काफी अमीर हैं। आइए इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- सचिन तेंदुलकर

Anjali Tendulkar Sachin Tendulkar Wife 01

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नाम अंजलि तेंदुलकर हैं अंजलि पेशे से एक डॉक्टर हैं। उनके पिता एक व्यवसायी हैं। सचिन तेंदुलकर इस समय के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। आपको बता दें कि अंजलि तेंदुलकर सचिन से 6 साल बड़ी हैं। सचिन और अंजलि की लव मैरिज हुई है। पैसे के मामलें में अंजलि भी काफी अमीर हैं।

2- गौतम गंभीर

Gautam Gambhir Wife

दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर रह चुके हैं। वह भारत के लिए 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जिता चुके हैं। वर्तमान में गौतम गंभीर भाजपा की तरफ से दिल्ली के सांसद हैं। गौतम गंभीर की पत्नी का नाम नताशा जैन है। नताशा जैन दिल्ली के एक बड़े व्यवसायी की बेटी हैं। नताशा रवीन्द्र जैन की बेटी है। रवीन्द्र जैन पेशे से एक कपड़ा व्यापारी हैं। नताशा का नाम अमीर क्रिकेटर्स की पत्नी के लिस्ट में शुमार है।

3- वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag Wife

भारत के विस्फोटक ओपनर रह चुके वीरेंद्र सहवाग हर ओपनिंग बल्लेबाज़ के लिए एक आदर्श की तरह हैं। सहवाग भारत की तरफ से तीनो फार्मेट खेल चुके हैं। सहवाग की पत्नी का नाम आरती अहलावत है। उन्होंने आरती से सन्न 2004 में शादी की थी। आरती बहुत ही बड़े वकील की बेटी हैं। जब सहवाग 21 साल के थे तब उन्होंने आरती को परपोज किया था।

4- रोहित शर्मा

Rohit Ritika

दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक रोहित शर्मा के बारे में हर क्रिकेट फैन्स जानता हैं। उनकी पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। रितिका सजदेह के पिता जी बॉबी सजदेह मुंबई के पाश इलाके कफ परेड में एक बंगले के मालिक हैं।

रितिका और उनके भाई खुद एक सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। उनके भाई का फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा कनेक्शन है। रितिका और रोहित की इस समय एक बेटी है। रोहित आईपीएल टीम मुंबई इंडियन के कप्तान हैं।

5- हरभजन सिंह

Harbhajan Wife Geeta

भारतीय टीम के सबसे महान स्पिनर में से एक हरभजन सिंह ने अपनी गुगली से सबको खूब नचाया है लेकिन उन्हें एक्ट्रेस गीता बसरा ने बोल्ड किया है। गीता बसरा और हरभजन सिंह पति और पत्नी हैं। गीता खुद एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। गीता के पिता इंग्लैण्ड के एक प्रसिद्ध व्यवसायी है।

6- रविन्द्र जडेजा

Ravindra Jadeja Wife Reeva

दुनिया के सबसे शानदार फील्डर के रूप में मशहूर रविन्द्र जडेजा ने रीवाबा सोलंकी के साथ शादी की है। रीवाबा पेशे से एक मैनेनिकल इन्जीनियर है। रीवाबा का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि रीवाबा का परिवार गुजरात के सबसे अमीर घरानों में से एक है।

यह भी पढ़ें : मिलिए भारत के दस ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों से जो हैं बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी, नॉन-वेज से रहते है दूर

इ’स्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी सना खान ने मौ’लाना मुफ्ती अनस से किया निकाह

0

अभी कुछ ही समय हुआ है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने अपने धर्म का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान किया था। अब ख़बर है कि सना खान ने अचानक शनिवार को मुफ्ती अनस से सूरत में निकाह कर लिया। उनके अचानक शादी करने से फैंस हैरान है।

आपको बता दें कि पहले सना खान ने शोबिज की दुनिया छोड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। सना की पोस्ट पर लोगों ने उनके मेकअप को लेकर काफी मजाक उड़ाया था। लोगों ने उन्हें खूब नसीहतें दी थीं। इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद सना खान ने इंस्टाग्राम से सभी पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

Sana Khan Pic

बता दे कि सना ने ये निकाह गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शुक्रवार को हुए इस निकाह में सना खान सफेद रंग के कपड़े पहने हुए है। साथ ही उनके शौहर मुफ्ती अनस भी सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए दिख रहे हैं। सना ने अपने करियर में ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया है। सना का ज्यादातर काम साउथ फिल्मों में रहा।

आप यह जानकर चौक जाएंगे कि सना का पति मुफ्ती अनस खान ना कोई बड़ा उद्योगपति है ना कोई बड़ा अधिकारी है बल्कि वह सूरत की एक मस्जिद में मौलाना है। बता दें कि सना ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड छोड़ते हुए अपने पहले इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखा था। मैसेज में ऐसा करने की वजह उन्होंने अपने मजहब इस्लाम को बताया था। सना खान ने यह पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैसले को जिंदगी का सबसे अहम फैसला बताया था साथ ही उन्होंने अपने फैसले पर खुशी भी जताई थी।

सना ने कहा था अल्लाह मेरे इस सफर में मेरी मदद करें

कैप्शन में सना ने लिखा था- ‘मेरा सबसे खुशी वाला पल. अल्लाह मेरे इस सफर में मेरी मदद करें और रास्ता दिखाएं. आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें.’ अपने पोस्ट में सना ने लिखा- ‘भाईयों और बहनों… अब मैं अपनी जिंदगी के सबसे अहम मोड़ पर आ गई हूं और आपसे बात कर रही हूं. मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री में जिंदगी गुजार रही हूं. एक अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत मिली. मुझे ये सब अपने चाहने वालों से मिला, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं.’

Sana Khan

सना ने आगे लिखा था- ‘लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये अहसास कब्जा जमाए हुए है कि दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ ये है की वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उसका ये फर्ज नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी में उन लोगों की खिदमत करे जो बेआसरा और बेसहारा हैं?

क्या उसे ये नहीं सोचना चाहिए कि मौत किसी भी वक्त आ सकती है और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है. इन दो सवालों के जवाब मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं. खासकर दूसरे सवाल का जवाब की मरने के बाद मेरा क्या होगा?’

यह भी पढ़ें : रिश्ते में फेल हुए दो IAS टॉपर, टीना डाबी और उनके शौहर अतहर खान ने दी तलाक की अर्जी

रिश्ते में फेल हुए दो IAS टॉपर, टीना डाबी और उनके शौहर अतहर खान ने दी तलाक की अर्जी

0

2015 में सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रहने वाली टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। टीना और उनके शौहर अतहर खान ने जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। आपको बता दें कि अतहर खान ने टीना डाबी के साथ ही UPSC परीक्षा पास में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इन दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। दो साल बाद ही तलाक की खबरें आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

तलाक की अर्ज़ी में कहा गया है कि हम आगे साथ नहीं रह सकते। ऐसे में कोर्ट हमारी शादी को समाप्त करें। ये दोनों 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में टीना वित्त विभाग में संयुक्त सचिव और आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर कार्यरत हैं। 2018 में दोनों की शादी काफी चर्चित रही थी और टीना कई दिनों तक खबरों में छाई रही थी। कहा जाता है कि टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान के बीच नजदीकियां ट्रेनिंग के दौरान बढ़ी थीं। जिसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी।

Unnamed

टीना ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपने बायो में ‘खान’ सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ा था लेकिन कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने सरनेम से खान शब्द हटा लिया था। इसके साथ ही टीना ने अपने फॉलोअर्स को यह भी बताया था कि उन्होंने ट्विटर पर अपने पति को अनफॉलो कर दिया है साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपने पति को अनफॉलो कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

टीना ने इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट में जय श्रीराम लिखते हुए हनुमान चालीसा की चौपाई- “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहु को डरना। जय श्रीराम” लिखी थी। तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबर आने के बाद भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे स्पष्ट तौर पर लव जिहाद से जोड़ा और यह कदम उठाने के लिए टीना की सराहना की। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं, लेकिन इसमें तलाक लेने वाली बात नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

पहले प्रयास में ही IAS बन गई थीं टीना :

9 नवंबर 1993 को जन्मी टीना ने महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में आईएएस बन गई थीं। टीना डाबी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया था। ट्रेनिग पूरी होने के बाद इन्हें राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बतौर एसडीएम पहली पोस्टिंग दी गई। इसके बाद सालभर तक भीलवाड़ा में एसडीएम रहीं। भीलवाड़ा से हाल ही इनका श्रीगंगानगर जिला परिषद के सीईओ पद पर ट्रांसफर कर दिया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)


खबरों के मुताबिक टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने अपनी नजदीकियों को कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। टीना डाबी ने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर अपनी और आमिर के रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था। लेकिन अब यह जोड़ा तलाक लेने जा रहा है।

जल्द पिता बनने वाले विराट कोहली को BCCI ने दी छुट्टी, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला था यह मौका

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज होने वाली है उससे पहले वनडे और टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पूरी टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। खबर है कि वह सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस लौट आएंगे। विराट कोहली ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि वह अपनी गर्भवती पत्नी अनुष्का शर्मा और परिवार के साथ वक्त बिता सकें। BCCI ने उनको पितृत्व अवकाश की मंजूरी भी दे दी है।

यह ऐसा अवकाश होता है जो किसी खिलाड़ी को तब मिलता है जब वह पिता बनने वाला होता है। लेकिन क्रिकेट इतिहास की बात करें तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनको यह मौका नहीं मिला और उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर खेलना जारी रखा। आइए आपको बताते हैं वह कौन-कौन से खिलाड़ी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2015 में वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे हुए थे। तब साक्षी प्रे’ग्नेंट थी और मां बनने वाली थी। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले एक वार्म अप मैच खेल रहा था। उस समय धोनी अपने पास फोन भी नहीं रखते थे ताकि पूरा फोकस खेल पर रहे। इसी बीच साक्षी ने जीवा धोनी को जन्म दिया। धोनी को यह खबर टीम के साथी खिलाड़ियों ने दी।

सुरेश रैना ने धोनी को यह गुड न्यूज़ देते हुए बताया कि वह एक बच्ची के पिता बन गए हैं। जब धोनी से यह सवाल पूछा गया कि वह अपनी पत्नी के पास क्यों नहीं रहे तो इसका जवाब देते हुए धोनी ने कहा था कि “इस समय मैं देश की सेवा कर रहा हूं बाकी सभी चीजें इंतजार कर सकती हैं।”

सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar

1999 में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप हो रहा था। भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चूका था और दूसरा मैच जिंबाब्वे के साथ खेला जाना था। लेकिन इसी बीच सचिन तेंदुलकर को खबर मिली कि उनके पिता का नि’धन हो गया है। यह वाकई हर किसी के लिए मुश्किल समय होता है। दूसरी तरफ भारतीय टीम जिंबाब्वे से दूसरा मैच भी हार गई।

टीम को मुश्किल में देखकर सचिन तेंदुलकर केवल 4 दिनों में ही इंग्लैंड वापस लौट आए और उन्होंने तीसरे मैच में केन्या के खिलाफ 140 रन की नाबाद पारी खेली। वह बहुत खास पल था जब सचिन ने अपनी शतकीय पारी के बाद आसमान की तरफ देखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी थी। मैदान में उनके लिए तालियां बज रही थी और भारत मैच जीत चुका था।

सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar

साल 1976 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर न्यूजीलैंड में हो रही एक सीरीज खेल रहे थे। इसी बीच उनको एक शुभ समाचार मिला। गावस्कर के घर पुत्र ने जन्म लिया था। वह इस मौके पर भारत वापस लौटना चाहते थे लेकिन बिजी शेड्यूल होने के कारण बीसीसीआई नहीं उनको भारत लौटने की इजाजत नहीं दी।

क्योंकि इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक दूसरी सीरीज खेलनी थी। करीब ढाई महीने बाद गावस्कर घर लौटे और अपने पुत्र रोहन को पहली बार देखा।

एलन बॉर्डर

Allan Border

बात 1986 की है जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एलन बॉर्डर भारत में हो रही टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे थे। उनकी टीम मैच को अपने पाले में करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही थी। इस दौरान एलन की पत्नी ग’र्भवती थी और वह मां बनने वाली थी लेकिन एलन ने खेलना जारी रखा और उसे मैच के बीच में ही स्कोर बोर्ड के जरिए बधाई देते हुए यह बताया गया कि वह एक बेटी के बाप बन गए हैं।

विराट कोहली

king kohli

विराट कोहली को इस मौके पर तो अवकाश मिल गया लेकिन 2006 में जब विराट कोहली केवल 18 साल के थे और अपने करियर के शुरुआती दौर में थे तब वह दिल्ली की रणजी टीम में खेला करते थे। बात 9 दिसंबर 2006 की है उस दिन विराट कोहली दिल्ली की तरफ से टेस्ट खेलते हुए दिन की समाप्ति तक 40 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन दिल्ली की टीम मुश्किल में थी और कर्नाटक से वो मैच हार सकती थी।

उसी रात हार्ट-अटैक से कोहली के पिता की आकस्मिक मृ-त्यु हो गई। कोहली ने सुबह सुबह अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और बाद में वह वापस मैदान पर लौट आए। 90 रन की शानदार पारी खेलते हुए विराट ने अपनी टीम को फॉलो ऑन से बचा लिया।

यह भी पढ़ें :अगर कोहली की मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट कोहली की दुलहन

ये हैं विराट कोहली की भाभी, खूबसूरती के मामले में अनुष्का शर्मा को देती है टक्कर

बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं बॉलीवुड की ये 8 हसीनाएं

0

बॉलीवुड में इस समय आउटसाइडर एक्टर और कलाकार के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में देश भर के तमाम लोग काम करते हैं। मुंबई में न केवल देश से ही बल्कि विदेश से भी लोग काम करने आते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बंगाल के लोगों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। फिर चाहे ऋषिकेश मुखर्जी हो या शर्मीला तैगोर। आइये आज हम आपको बंगाल की कुछ खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारें में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया।

1- काजोल

Kajol

काजोल का नाम बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री के रूप में दर्ज हैं। वह अजय देवगन की पत्नी हैं। काजोल गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनूजा की बेटी हैं। हालांकि काजोल का जन्म मुम्बई में ही हुआ है लेकिन उनकी माँ तनूजा बंगाली हैं। काजोल के चाचा जॉय मुखर्जी बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर रह चुके हैं। काजोल का परिवार बंगाली हैं।

2- रानी मुखर्जी

Rani mukerji

रानी मुखर्जी काजोल की कजिन सिस्टर हैं। इस तरह से उनका भी परिवार बंगाली हुआ। रानी ने फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्हें फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से पहचान मिली। इस समय रानी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की पत्नी है।

3- मौनी राय

Moni Roa

चोटे पर्दे के मशहूर शो ‘नागिन’ से मशहूर हुई बंगाली बाला मौनी राय इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। मौनी ने ‘गोल्ड’ और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्म में काम किया है। आपको बता दें कि मौनी बंगाल की रहने वाली हैं। हिंदी फिल्मो में एक्टिंग करने के अलावा मौनी कई आइटम सोंग में भी नज़र आ चुकी हैं।

4- बिपाशा बसु

Bipasha Basu

बॉलीवुड की सबसे हॉट बंगाली बाला बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका परिवार बंगाली हैं। बिपाशा ने ‘अजनबी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें ‘मर्डर’ फिल्म से पहचान मिली। बिपाशा कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के आइटम सोंग में नज़र आ चुकी है। वह अब भी सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है।

5- सुस्मिता सेन

Sushmita Sen

1994 में मिस यूनिवर्स रह चुकी सुस्मिता सेन बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह दिल्ली में भी रह चुकी है। इनका जन्म सन्न 1975 में हुआ था। दिलबर दिलबर गाने से मशहूर हुई सुस्मिता ने बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर के साथ काम किया है।

6- पाउली दाम

Paoli Dam

कोलकाता की रहने वाली पाउली दाम ने बॉलीवुड में फिल्म ‘हेट स्टोरी’ से डेब्यू किया था। जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो अपनी हॉटनेस से तहलका मचा दिया था। उनके इस बोल्ड अवतार को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बॉलीवुड के अलावा पाउली ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया है।

7- रिया चक्रवती

Rhea Chakraborty

‘मेरे डैड की मारुती’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रिया चक्रवती इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। सुशांत सिंह के केस के बाद पूरे देश की नज़र उनपर है। रिया का परिवार बंगाली हैं। लेकिन उनका लालन-पालन और पढ़ाई हरियाणा तथा आगरा में हुई है।

8- रिया सेन

Ria Sen

रिया सेन भी वह बंगाली बाला है जिन्होंने एक समय में अपने हुस्न की खूब चमक बिखेरी थी। हालांकि इस समय वह बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन जब-जब बंगाली अभिनेत्रियों की बात आती हैं तो उनका नाम जरूर इस लिस्ट में आता है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की लव स्टोरी रह गई अधूरी, एक दुसरे से हो गए अलग

दो बार माँ बनने के बाद भी इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फिटनेस और खूबसूरती और नही आई कोई कमी