Home Blog Page 104

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से जुड़ी 10 बेहद दिलचस्प बातें, आपको जरुर जाननी चाहिए

0

भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के परिवार से लगभग पूरा देश वाकिफ है। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर भी सचिन की ही तरह काफी फेमस है, लेकिन उनके बारे में कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं जो शायद बहुत से लोगों को नहीं पता होंगी। आज हम आप को उनके बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें बता रहे हैं। मुंबई में जन्मीं सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन (UCL) से मेडिसिन में ग्रेजुएशन किया है।

Sara Tendulkar Pic

बॉलीवुड सितारों के स्टार किड्स की तरह सारा तेंदुलकर का नाम भी खेल जगत के प्रसिद्ध स्टार किड्स में आता है। सारा तेंदुलकर अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अपने दम पर कामयाब होने में जुटी हुई है।

Sara Tendulkar On Her Graduation Day With Mother Anjali And Father Sachin

क्या आपको पता है कि सारा का नाम एक क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर रखा गया है। जी हां और यह टूर्नामेंट है ‘सहारा कप’ 1997 में सचिन तेंदुलकर ने कप्तान के तौर पर इस टूर्नामेंट को पहली बार जीता था। इस लोकप्रिय टूर्नामेंट के नाम से प्रभावित हो कर ही सचिन ने अपनी बेटी का नाम भी सारा रख दिया।

Sara Tendulkar

साल 1990 में जब सचिन तेंदुलकर ने मैनचेस्टर में शतकीय पारी खेली था, तब उन्हें गिफ्ट में शैं’पेन की एक बोतल मिली थी। लेकिन उस वक्त सचिन 18 साल से कम उम्र के थे, इसलिए उन्होंने इस बोतल को नहीं खोला। लेकिन 8 साल बाद जब सचिन के घर में उनकी बेटी सारा का जन्म हुआ तो सचिन ने खुशी के इस मौके पर वही शैं’पेन की बोतल खोलकर खुशी मनाई थी।

Sara Tendukar Sachin

एक जाने-माने क्रिकेटर की बेटी होने की वजह से कई बार सारा को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है। साल 2018 में साइबर पुलिस ने अंधेरी से एक ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया था, जो सारा के नाम से फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर बड़े राजनेताओं के पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किया करता था।

Tendulakar Sara

सूत्रों की माने तो सारा तेंदुलकर का पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह है। रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी देखकर सारा रणवीर की फैन हो गई और यह उनकी पसंदीदा फिल्म भी बन गई। आपको बता दें कि सारा को फिल्म देखना बहुत पसंद है और उन्हें जो भी मौका मिलता है वह अपने दोस्तों के साथ सिनेमा हॉल में जरूर जाती हैं।

Sachin Sara Tendulkar Photo Gallery

एक बार यह भी अफवाह उड़ी थी कि सारा प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं लेकिन बाद में सचिन तेंदुलकर ने खुद इस पर सफाई देते हुए इन खबरों को आधारहीन बताया था।

Sara Sachin Old Photo

कुछ दिन पहले सारा तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ये तस्वीर शेयर की थी। इस पुरानी तस्वीर के कैप्शन में सारा ने लिखा था, ‘एक प्रोटेक्टिव, केयरिंग और क्रेजी पिता होने के लिए थैंक्यू पापा.’

Sara With Arjun

सारा और अर्जुन की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है और वे भाई-बहन से ज्यादा बेस्ट फ्रेंड है। अर्जुन तेंदुलकर के 18वें बर्थडे पर सारा ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें विश किया था।

Sara Tendulkar With Mother

मदर्स डे पर सारा ने अपनी मां के साथ ये तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘आपने हमारे लिए जो किया है और जो कर रही हैं, उसका मोल मैं कभी नहीं चुका सकती. हम तीनों उससे ज्यादा प्यार करते हैं जितना आपने कभी सोचा होगा.’

Sara Tendulkar Pics

सचिन की बायोपिक ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ के प्रीमियर पर सारा ने कहा था, ‘बचपन में मैं अपने पिता की महानता से अंजान थी। मेरे लिए वह सिर्फ एक साधारण पिता थे। लेकिन उनकी बायोपिक देखने के बाद मुझे पता चला कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं.’

यह भी पढ़ें :मिलिए विराट कोहली की भाभी से, खूबसूरती के मामले में अनुष्का शर्मा को देती है टक्कर

भारत की 5 महिला खिलाड़ी जिन्होंने गरीबी से निकलकर बनाई पहचान

महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता की कहानी है दिलचस्प

0

अगर आप भारतीय हैं और भारतीय संस्कृति से परिचित हैं तो आपने दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्य ‘महाभारत’ के बारें में और इसकी कहानी के बारे में सुना होगा। रामायण की तरह भी महाभारत भी अधर्म पर धर्म की जीत की कहानी हैं। इस कहानी को वैसे तो कई किताबों में कविताओं और कहानियों के जरिये पिरोया गया है। लेकिन जब टीवी का युग आया तो महाभारत पर एक सीरियल बना जिसका नाम भी था ‘महाभारत’

जब महाभारत सीरियल टीवी पर प्रसारित हुआ तब यह उस समय का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल था। इस सीरियल को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बी आर चोपड़ा ने बनाया था। इस सीरियल को देखने के लिए उस समय लोग अपने-अपने काम को छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।

इस पौराणिक सीरियल में किरदार निभाने वाले लोगों की चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल को प्रसारित हुए वर्षों बीत गए हैं लेकिन इनके किरदारों की चर्चा आज भी होती है।

जीवंत कर दिया था धृतराष्ट्र का किरदार

Girija Shankar Mahabharat

इस सीरियल में काम करने वाले सभी कलाकारों ने अपने किरदार के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। एक तरह से अगर देखा जाय तो महाभारत के हर किरदार एक से बढ़कर एक थे। लेकिन इसमें एक किरदार बहुत ही अहम था। वह किरदार था धृतराष्ट्र का। धृतराष्ट्र कौरवों के पिता होते हैं। धृतराष्ट्र की भूमिका को अभिनेता गिरिजाशंकर ने निभाया था।

अपनी एक्टिंग से गिरिजाशंकर से धृतराष्ट्र की लालसा, पुत्रमोह और अपने सभी पुत्रों को एक एक खोते देखने की एक्टिंग को किरदार में बखूबी उतारा था। नेत्रहीन धृतराष्ट्र की भूमिका निभाना इतना भी आसान काम नहीं था। लेकिन गिरिजाशंकर ने इस भूमिका को अपनी एक्टिंग के दम पर जीवंत कर दिया था। जब भी धृतराष्ट्र की चर्चा होती है तो गिरिजाशंकर का चेहरा बरबस दिमाग में आ जाता है।

Mahabharat Fame Girija Shankar On Playing Dhritrashtra It Begins With Him Ends With Him Everybody Else Comes Later 001

जब अभिनेता गिरिजाशंकर को महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार ऑफ़र किया गया था तो यह उन्हें बहुत छोटा लग रहा था। लेकिन जब उन्होंने स्क्रिप्ट को बढ़ा तो उन्हें यह बहुत ही जानदार और महत्वपूर्ण किरदार लगा। स्क्रिप्ट पढ़कर वह समझ गए थे कि यही वह किरदार है जिसके बल पर वह अपनी पहचान स्थापित कर सकते है। इस किरदार को निभाने के बाद गिरिजाशंकर को दर्शकों से काफी सराहना मिली।

महाभारत की शूटिंग किये हुए दशकों बीत गए हैं लेकिन गिरिजाशंकर बताते हैं कि उनमे वह किरदार अब भी जिन्दा है। उनका मानना है कि धृतराष्ट्र का प्रभाव उन पर अभी भी है। अगर गिरिजाशंकर के बैकग्रॉउंड की बात की जाय तो वह पटियाला पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं गिरिजाशंकर

Girija Shankar

एक्टिंग सीखने के लिए गिरिजाशंकर नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में भी गए थे। उन्होंने एडमिशन के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन व्यक्तिगत कारणों की वजह से वह एनएसडी में दाखिला नहीं ले पाए।

आपको जानकारी के लिए बता दूँ कि जब गिरिजाशंकर ने धृतराष्ट्र का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र केवल 28 साल थी लेकिन उन्होंने पूरे प्रौढ़ता के साथ इस किरदार को निभाया। गिरिजाशंकर ने टीवी सीरियल के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें : महाभारत में भीष्म पितामह का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने अब तक क्यों नहीं की शादी? खुद बताई इसकी वजह

सबको हंसाने वाली ‘टीवी की गंगूबाई’ सलोनी डैनी अब दिखने लगी है ऐसी

0

सलोनी डैनी को आपने कॉमेडी सर्कस और कई अन्य रियलिटी शो में परफॉर्म करते हुए देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अब कैसी दिखती है। आपको पता दें कि सलोनी का पूरा नाम सलोनी डैनी है। वह कॉमेडी सर्कस के महासंग्राम में ‘गंगूबाई’ का किरदार निभाकर हिट हुई थी। उस समय वह मोटी थी लेकिन हाल में उनकी जो फोटो सामने आई हैं उसमे वह बहुत पतली और सुन्दर दिख रही हैं। इस समय अपने ट्रांसफार्मेशन के कारण वह शहनाज गिल के बाद इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है।

स्लिम फिट हो गयी हैं ‘गंगूबाई सलोनी’

Saloni Daini Pic

हाल ही में सलोनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी वर्तमान की फोटो शेयर की। यह फोटो उनके एक दोस्त की बर्थडे पार्टी की थी। इस फोटो से उन्होंने अपने सभी फैंस को चौंका दिया। इस फोटो में वह पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पतली और सूंदर लग रही थी।

सलोनी के फैंस उनके इस ट्रांसफार्मेशन को देखकर हैरान हैं। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सलोनी ने ये ट्रांसफार्मेशन कैसे किया। अगर सलोनी के इंस्टाग्राम एकाउंट को देखा जाए तो यह उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। उनके फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार भी बरसाया है। सलोनी पिछले कई सालों से टीवी की दुनिया से नदारद थी। हाल ही में वह एक टीवी शो ‘ये जादू है जिन्न का’ में नज़र आयी थी।

बहुत छोटी उम्र से शुरू किया था काम

Saloni Daini

आपको जानकार हैरानी होगी कि सलोनी मात्र 3 साल की उम्र से काम कर रही है। उन्होंने अब तक कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। एक समय सलोनी डैनी को सबसे युवा कॉमेडियन माना जाता था। वह कॉमेडी सर्कस में कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के मुक़ाबलें नज़र आ चुकी हैं। आपको बता दें कि सलोनी ने डिज्नी के लिए एक म्यूजिक एल्बम भी निकाला था।

897625 Saloni Daini Gangubai

सलोनी बहुत अच्छी मिमिक्री भी कर लेती हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल से लेकर जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी तक की आवाज निकाल लेती है। काफी समय तक टीवी की दुनिया से दूर रहने के बाद सलोनी ने 2016 में एक टीवी शो से टीवी जगत में डेब्यू किया। इस समय वह ‘बड़े भैया की दुल्हनियां’ में नज़र आयी थी।

सलोनी बॉलीवुड फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुस्मिता सेन जैसे एक्टर्स ने काम किया था। इसके अलावा सलोनी ने कई मराठी सीरियल तथा फिल्मों में भी काम किया है।

Saloni Daini Pics

वह शाहरुख़ खान के शो ‘क्या आप पांचवीं पास’ से तेज हैं के प्रोमो में भी नज़र आ चुकी है। इस सलोनी की उम्र 19 साल है। सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आये दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करती रहती है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि उन्होंने कितना वजन घटाया है।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस

बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं अक्षय कुमार

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इस समय बॉलीवुड के वो हीरो हैं जो इस बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन है। पिछले कुछ सालों से उनकी फ़िल्में लगातार हिट हो रही है। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की चॉइस और संख्या के कारण चर्चा में रहते हैं। अपनी फिटनेस से वह बहुत सारे युवाओं को प्रभावित करते हैं। अक्षय कुमार का करियर बहुत ही प्रेरणादायक रहा है।

अक्षय कुमार की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ शादी कर चुके हैं। उनको एक बेटा और एक बेटी है। बॉलीवुड में यह एक परफेक्ट कपल माना जाता है। एक ऐसा भी समय था जब अक्षय कुमार अपनी लव स्टोरी के कारण बॉलीवुड में बहुत फेमस थे। कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा। आइये आज ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के साथ उनके प्यार के चर्चे को जानते हैं।

1- अक्षय कुमार और पूजा बत्रा

Akshay Kumar Pooja Batra

ऐसा कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने से पहले अक्षय कुमार पूजा बत्रा को डेट कर रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पूजा बत्रा एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री रह चुकी है

2- अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

Akshay Kumar Katrina Kaif

अपनी अदाओं से कैटरीना कैफ ने लाखो लोगों को दीवाना बनाया है। इस कड़ी में बॉलीवुड के खिलाडी कुमार शादीशुदा अक्षय कुमार भी थे। दोनों ने साथ में ‘हमको दीवाना कर गए’ ‘नमस्ते लन्दन’, ‘वेलकम’, ‘दें दना दन’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इतनी सारी फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी। इसकी खबर ट्विंकल खन्ना को लगी तो उन्होंने अक्षय कुमार को कैटरीना के साथ काम करने के लिए मना कर दिया।

3- अक्षय कुमार और रवीना टंडन

Akshay Kumar Raveena

अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा लव स्टोरी रवीना टंडन के साथ फेमस हुई थी। फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग के दौरान दोनों में करीबियां बढ़ी थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। ख़बरें तो यहाँ तक थी कि अक्षय की रवीना के साथ सगाई होने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

अपने कई इंटरव्यू में रवीना ने अक्षय के ऊपर आरोप लगा चुकी हैं वह अभिनेत्री रेखा और सुस्मिता सेन के साथ अक्षय को इंटिमेट होते हुए देख चुकी हैं। रवीना ने खुलासा किया कि अक्षय लड़कियों को इम्प्रेस करने के उन्हें मुंबई के एक मंदिर में ले जाते हैं। हालांकि कभी भी अक्षय ने रवीना के आरोपों पर सफाई नहीं दी।

4- अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Akshay

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा साथ में कई फिल्मो में काम कर चुके हैं। एक वक़्त था जब प्रियंका और अक्षय कुमार के बीच प्यार की पींगे बढ़ी थी। लेकिन अक्षय कुमार शादीशुदा थे इसलिए उनके प्यार को अंजाम नहीं मिल सका। आज प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी करके खुश हैं।

5- अक्षय कुमार और आयशा जुल्का

Akshay Ayesha Zulka

90 की दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री रह चुकी आयशा जुल्का अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दे चुकी हैं। आयशा ने ‘खिलाडी’ फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म की रिलीज के साथ दोनों रातोंरात स्टार बन गए थे। इस दौरान इनके अफेयर की चर्चा भी खूब चली। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस

दिसंबर के महीने में घूमने के लिए ये हैं भारत की 4 सबसे बेहतरीन जगहें

0

ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है। साल के इस मौसम के दौरान उत्तर भारत तथा आसपास के राज्यों में भयानक ठंड रहती हैं। इस दौरान लोग अक्सर घूमने की योजना बनाते हैं। अगर आप भारत में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहाँ पर आप घूमने जाना चाहते हैं और इस एक्सपीरियंस को जिंदगी भर महसूस करना चाहते हैं लेकिन आपकी समझ में नहीं आ रहा है कि कहाँ जाया जाएँ।

अगर आप इस हैसबैस में है तो आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएँगे कि दिसंबर के महीने में आप भारत में कहाँ पर घूमने के लिए जा सकते है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- शिलांग

Destination Of Shillong Vijayrampatrika Com 1

अगर आप कभी भारत के नार्थ ईस्ट में नहीं गए हैं तो मेघालय की राजधानी शिलोंग दिसंबर के महीने में आपके लिए बहुत ही शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। शिलोंग में प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यहाँ पर आप अनेक एडवेंचर भी कर सकते हैं।

शिलोंग घूमते समय आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में है। शिलोंग को नार्थ ईस्ट का ‘स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। अगर आप घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो शिलोंग को अपनी लिस्ट में जरूर कंसीडर करें।

2- कसौली

Kasauli Himachal Pradesh

अगर आपको पहाड़ों और वादियों का शौक है तो हिमांचल प्रदेश का कसौली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी गोद में प्रकृति की तमाम ख़ूबसूरती को छिपाए हुए है। यहाँ पर अक्सर लोग घूमने जाते हैं। अगर आप हिमांचल प्रदेश जा रहे हैं तो इस जगह जरूर जायें।

घने जंगल, झील और झरने इस जगह को स्वर्ग बनाते हैं। अक्सर नवविवाहित जोड़े और दोस्तों की टोली कसौली घूमने का प्रोग्राम बनाती रहती है।

3- अल्लेप्पी

Alleppey Holidays

भारत का उत्तरी भाग जितना खूबसूरत है उतना ही दक्षिणी भाग भी है। केरल इसकी बानगी है। वैसे तो केरल में घूमने के लिए तमाम जगहें हैं जो आपको मनोरम दृश्यों से मुग्ध कर देंगी। लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो सबसे अलग और सबसे मनोहर हो तो केरल का अलेप्पी आपके लिए दिसम्बर महीने में परफेक्ट डेस्टिनेशन होगा।

यह जगह कपल्स के लिए हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में बहुत मशहूर है। अगर आप इस हिल स्टेशन पर एक बार घूमने गए तो इस जगह के आप दीवाने हो जायेंगे और यहाँ के एक्सपीरियंस को कभी नहीं भूल पायेंगे। यहां पर आप नौका विहार और कुमारकोम पक्षी अभ्यारण भी जा सकते हैं।

4- गुलमर्ग

Gulmarg

गुलमर्ग को अगर स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अगर आप इस दिसंबर के महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जम्मू कश्मीर की यह जगह आपके लिए परफेक्ट होगी। यहाँ पर आप फैमिली वैकेशन, हनीमून या फिर पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए जा सकते है। इस मौसम में आप बर्फ से ढकी चादर का आनंद ले सकते हैं।

इस जगह पर विदेशों से घूमने के लिए लोग आते हैं। गुलमर्ग समुद्र तल से 2700 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यहाँ पर आपको बर्फ से लदे पहाड़ और सदाबहार देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : सर्दियों में दिल्ली के आस-पास इन 5 खूबसूरत जगहों की करें सैर, ठंड का लें पूरा मजा

खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइनों को भी मात देती हैं ये 5 भोजपुरी एक्ट्रेस

0

इन दिनों हिंदी भाषी और गैर हिंदी भाषी लोगों पर भोजपुरी का जादू चढ़ रहा है। भोजपूरी गाने हमेशा से हिंदी हार्टलैंड में मशहूर होते रहे हैं। कई-कई गाने तो विदेशों में भी मशहूर हैं। भोजपुरी भाषा मॉरीशस जैसे देशों में बहुतायत में बोली जाती है। हर बिहारी भोजपुरी गानो पर थिरकता है। आज भी नार्थ इंडिया में भोजपुरी गानों पर डांस होता है।

यूथ भी इन गानों को काफी पसंद करता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भोजपुरी गानों का अपना एक अलग जादू हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस भी न केवल हिंदी हार्टलैंड में फेमस होती है बल्कि पूरे देश में जानी पहचानी जाती हैं। हालांकि कभी-कभी भोजपुरी पर द्विअर्थी गाने बनाने को लेकर आरोप लग चुके हैं लेकिन ओवराल भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस अपने कलात्मक रवैये से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नए मुकाम पर ले जा रहे हैं।

ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो भोजपुरी में काम करने के बाद बॉलीवुड में नाम कमा चुकी हैं। यहाँ तक कई भोजपुरी अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा है। वह अपने ग्लैमरस लुक से लाखों करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस के फैंस भी सोशल मीडिया में लाखों-करोड़ों हैं। आइये ऐसे ही कुछ एक्ट्रेस के बारें में जानते हैं।

1- रानी चटर्जी

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत बड़ा है। वह ख़ूबसूरती और हॉटनेस के मामलें में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। रानी अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्डनेस के चलते चर्चा में बनी रहती हैं।

2- संभावना सेठ

Sambhavna Seth 01

संभावना सेठ के नाम का बोलबाला भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी है। वह आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। संभावना सेठ लगभग 20 भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। संभावना का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हॉट अभिनेत्री के रूप में फेमस हैं।

3- मोनालिसा

Monalisha

जब भी भोजपुरी अभिनेत्री की बात होती है तो मोनालिसा का नाम बरबस जबान पर आ जाता है। टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक मोनालिसा अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं और अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं।

4- अक्षरा सिंह

Akshra Singh

अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री के रूप में शुमार है। अक्षरा कई भोजपुरी आइटम नम्बर में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। वह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती है। वह कपिल शर्मा के शो में भी नज़र आ चुकी हैं।

5- आम्रपाली दूबे

Amrapali Dubey

आम्रपाली दूबे का नाम भोजपुरी की सबसे बड़ी अभिनेत्री के रूप में शुमार है। आम्रपाली भोजपुरी के सभी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। वह कई टीवी रियलिटी शो में भी नज़र आ चुकी हैं। हर भोजपुरी सुपरस्टार के साथ उनकी जोड़ी हिट रही है। भोजपुरी में वह कई आइटम नम्बर में कहर ढा चुकी हैं।

6- काजल राघवानी

Kajal Raghwani

काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ काफी हिट रह चुकी है। काजल राघवानी बोल्ड होने के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी हैं। वह भोजपुरी की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और हुस्न का जादू बिखेर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस