Home Blog Page 103

जमानत मिलने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना का बड़ा बयान आया सामने, बताया क्या हुआ था पार्टी में

0

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, सुजैन खान सहित कई सेलिब्रिटीज मुंबई के एक पब में पार्टी कर रहे थे जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया था। सुरेश रैना के गिरफ्तार होने की खबरें आने के बाद क्रिकेट फैंस में सनसनी फ़ैल गई थी हालांकि सुरेश रैना को जमानत मिल गई थी। लेकिन लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि सुरेश रैना ने कानून का पालन क्यों नहीं किया। अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद रैना ने अपनी सफाई दी है।

दरअसल, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों सहित गिरफ्तार किया था जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना भी शामिल थे। इन सभी पर आरोप है कि ये नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लघंन कर रहे थे। लेकिन सुरेश रैना ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्‍हें समय और प्रोटोकॉल के बारे में जरा सा भी अंदाजा नहीं था।

सुरेश रैना ने बताया खुद को निर्दोष

1600x960 216074 011ea9035e2e113075822af7a4cba4d1

सुरेश रैना और उनकी मीडिया टीम की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया कि दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने से पहले सुरेश रैना को उनके एक दोस्‍त ने फटाफट डिनर के लिए बुलाया था।‍ उन्हें स्‍थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में बिल्कुल नहीं पता था। परंतु जल्‍द ही इस पर ध्‍यान जाने के बाद उन्‍होंने प्रक्रियाओं का पालन किया और दुर्भाग्‍य से हुई इस गलती पर पछतावा किया।

रिलीज में कहा गया कि रैना हमेशा नियमों का पालन करते हैं और भविष्‍य में भी वह इन नियमों का पालन करना जारी रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने रात करीब ढाई बजे अंधेरी स्थित जेडब्‍ल्‍यू मैरियट होटल में ड्रैगनफ्लाइ क्‍लब में छापा मारा था, जहां पर पार्टी चल रही थी।

Suresh Raina

वहां पर भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के अलावा गुरु रंधावा और रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को गिरफ्तार किया। बाद में उन्‍हें जमानत मिल गई थी। पार्टी कर रहे बाकी लोग वहां से भाग निकले।

बता दें कि मुंबई में कोविड और लॉकडाउन नियमों के तहत पब को खोले रखने का अधिकतम समय रात 11:30 बजे तय किया गया है। लेकिन जिस पब में ये सभी लोग पार्टी कर रहे थे, वह मंगलवार सुबह 4 बजे तक खुला हुआ था। मुंबई पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो रेड में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 होटल स्टाफ भी शामिल हैं।

Suresh Raina

पार्टी में कोरोना नियमों को तोड़ने का भी आरोप है। वहां न तो सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।

ये हैं भारत की 10 सबसे भूति’या और ड’रावनी जगह, जहां दिन में जाने से भी ड’रते हैं लोग

0

भारत में वैसे तो कई दर्शनीय स्थान हैं जिसे देखने विदेशों से भी लोग आते हैं। इन जगहों का अपना एक अलग इतिहास और महत्व है। लेकिन भारत में कुछ जगहें ऐसी भी जहाँ पर अदृश्य शक्तियों का साया रहता है। इन स्थानों को भू’तिया माना जाता है अक्सर इन जगहों पर जाने के लिए पर्यटकों को मनाही होती है। आइये ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

1- मेरठ- जी. पी. ब्लॉक

Meerut GP Block

मेरठ की यह बिल्डिंग काफी भयावह मानी जाती है। लोगों का कहना है कि यहाँ पर भू’तिया साया रहता है। लोगों का कहना है कि यहाँ एक औरत लाल रंग की साड़ी पहनकर कभी-कभी बिल्डिंग के ऊपर और बाहर नज़र आती है। इस वजह से इस जगह पर कोई जाता नहीं है।

2- बॉम्बे हाईकोर्ट

Bombay Highcourt

बॉम्बे हाईकोर्ट की आइकॉनिक बिल्डिंग को आपने कई बार देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बिल्डिंग के आसपास की जगहें भू’तिया मानी जाती है। यहाँ रहने वाले लोग इस जगह को हॉ’न्टेड प्लेस के रूप में मानते हैं।

3- राजस्थान- भानगढ़ का किला

Bhangarh most haunted forts in India

राजस्थान के अजबगढ़ जिले में स्थित भानगढ़ के किले में टूरिस्ट की भीड़ दिन में लगी रहती हैं लेकिन केवल दिन में। रात में यहाँ जाने पर मनाही है। यह सबसे प्रसिद्ध हॉन्टेड टूरिस्ट प्लेस है। इस प्लेस के हॉ’न्टेड होने के बारे में कई सारी कहानियां है।

4- दिल्ली- अग्रसेन की बावली, कनॉट प्लेस

06 1475734773 Ugrasen Ki Baoli Colour Delhi

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इस जगह के बारे में आपने सुना होगा। यहाँ पर बहुत सारे पर्यटक जाते हैं। कुछ लोगों को यह जगह ड’रावनी लगती है। इसके ड’रावनी होने के पीछे कई सारी कहानियां फेमस है। यहाँ पर आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का एक सीन शूट हो चुका है।

5- पुणे- शनिवार वाडा का किला

Shaniwar Vada Ka Kila

पुणे में स्थित शनिवार वाडा भारत की सबसे भू’तिया जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ पर एक छोटी बच्ची की चीखने की आवाज आती है। माना जाता है कि यह बच्ची पेशवाओं के राजकुमार नारायण की बेटी थी। उस बच्चे की चाची ने सिपाहियों से उसकी ह’त्या करवा दी थी। उसी बच्ची की ची’खने की आवाज इस जगह पर गूंजती हुई सुनी जाती है।

6- गुजरात- दमस बीच

Gujrat Dasm Beach

गुजरात के दमस बीच पर दिन में लोगों की भीड़ दिखायी देती है लेकिन रात में यहाँ पर कोई नहीं आता है। यहाँ पर रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर सूरज डूबने के बाद आप यहाँ पर गए तो आपको ची’खने और चिल्लाने की आवाज सुनाई देगी।

7- रांची-जमशेदपुर NH33

20 02 2020 Nh33 20048713 182123873

रांची और जमशेदपुर का NH33 हाइवे के बारे में लोगों का कहना है कि इस पर एक लम्बे-चौड़े कद वाली महिला की रूह भट’कती रहती है। इस वजह से यहाँ पर हा’दसे होते रहते हैं जिसकी वजह से लोगों की मौ’त होती रहती है।

8- मुंबई- कसारा घाट

Kasara Ghat

कसारा घाट मुंबई और नासिक के बीच स्थित है। लोगों का कहना है कि यहाँ से गुजरने पर पेड़ पर एक बिना सि’र वाली औरत बैठी हुई दिखाई देती है। इसकी वजह से लोगों को डर लगा रहता है।

9- थाणे-वृंदावन सोसाइटी

Vrindavan Society Haunted

ऐसा कहा जाता है कि इस सोसाइटी में कभी एक व्यक्ति ने आत्मह’त्या कर ली थी। इस वजह से यहाँ पर भू’तिया साया रहता है।

10- हैदराबाद- रामोजी फिल्म सिटी

Ramoji Film City

कहा जाता है कि यहाँ पर सैनिकों की आत्माएं घूमती रहती हैं। कभी-कभी शूटिंग के दौरान लोगों को इसका एहसास भी होता है। इस जगह को ‘सैनिकों का कब्रिस्तान’ कहा जाता है।

हालाँकि इन सब बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्यूंकि ऐसा लोग बताते हैं।

यह भी पढ़ें : सर्दियों में दिल्ली के आस-पास इन 5 खूबसूरत जगहों की करें सैर, ठंड का लें पूरा मजा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

0

देश में कोरोना को लेकर नई पाबंदी लगी है जिसके चलते मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। नाइट कर्फ्यू होने के बावूजद मुंबई के एक क्लब में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पंजाबी गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और ऐक्ट्रेस सुजैन खान बाकायदा पार्टी कर रहे थे। जब मुबई पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने क्लब पर छापा मारा, वहां पुलिस ने सुरेश रैना और रंधावा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी सितारे वहां से पहले ही निकल गए।

ख़बरों के मुताबिक इस पार्टी में करीब 34 लोग थे, जिसमें से कुछ मुंबई के बाहर से भी पार्टी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। रैना और रंधावा को पुलिस ने बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया।

Suresh Raina

बता दें कि यह पार्टी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में हो रही थी। इसे मुंबई के पॉश क्लब में शुमार किया जाता है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी।

जिसमें क्रिकेटर सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल थे। हालांकि, सभी के नाम का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। हिरासत में लिए गए 34 में 7 लोग होटल स्टाफ के सदस्य बताये जा रहे हैं।

1600x960 216074 011ea9035e2e113075822af7a4cba4d1

मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी विश्वास नागरे ने बताया कि “जब पुलिस को सूचना मिली की क्लब में पार्टी चल रही है। तो मुंबई पुलिस ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। क्लब में 34 लोग मौजूद थे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि बाद में रैना जमानत पर छूट गए।

Suresh Raina

रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कुछ ही मिनटों बाद सुरेश रैना ने भी 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक

0

हम फ़िल्मी दुनिया से कितने प्रभावित होते हैं इसका अंदाजा हम सभी अपनी जिंदगी में कई तरीके से लगा सकते हैं। कपड़े पहनने से लेकर से प्यार करने तक हम फिल्मों की तरह टर्म्स और ट्रेंड को कॉपी करते हैं। बॉलीवुड भारत में कई सारे बदलाव ले लाया है। बॉलीवुड ने प्यार की परिभाषा को बदला है। लोग बेहिचक अब एकदूसरे से प्यार जताते हैं और अपना रिश्ता कबूल करते हैं।

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी प्रेम कहानी से बहुत अच्छी खासी सुर्खियाँ बटोरी। लेकिन उनकी यह प्रेम कहानी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। आइये आज उन्ही में से कुछ के बारें में जानते हैं।

1- ऋतिक रोशन और सुजैन खान

Hrithik Roshan Sussanne Khan

बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन ने धर्म के विरुद्ध जाके अपने प्यार को हासिल किया था। उन्होंने सुजैन खान के साथ शादी की। उनका यह रिश्ता 14 साल तक चला। ये दोनों एक समय सबसे बेस्ट कपल माने जाते थे। लेकिन 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। अलग होने के बाद भी ये दोनों अपने बच्चों के साथ छुट्टियाँ मनाते हुए नज़र आ जाते हैं।

2- कमल हासन और सारिका

Kamal Haasan Sarika

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कभी कमल हासन और सारिका के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। हासन ने एक बार कहा था कि उन्हें बिना सारिका को देखे चैन नहीं मिलता है। वहीं सारिका ने जब कमल हासन से शादी की तो अपना फ़िल्मी करियर भी छोड़ दिया था। सारिका हासन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। शादी से पहले ही सारिका हासन के बच्चे की माँ बन गयी इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

3- फरहान अख्तर और अधुना

Farhan Adhuna Bhabani

फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिष्ट अधुना के साथ शादी की थी। पहली मुलाक़ात में ही फरहान अधुना को अपना दिल दे बैठे थे। अधुना को प्रपोज करने के बाद फरहान ने 2001 में अधुना से शादी कर ली। यह शादी 15 साल तक चली। 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस समय फरहान शिवानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

4- सैफ अली खान और अमृता सिंह

Saif Ali Khan Bd Jpg

सैफ अली खान और अमृता सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में से एक रही है। सैफ अमृता के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी से 10 साल बड़ी अमृता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हुए। हालांकि दोनों ने सन्न 2004 में तलाक ले लिया। इस समय सैफ करीना कपूर के पति है।

5- सुस्मिता सेन और विक्रम भट्ट

Sushmita Sen Vikram Bhatt

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुस्मिता सेन और फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपने प्यार को सरेआम कबूल किया था। विक्रम भट्ट पहले से ही शादीशुदा थे और एक बेटी के बाप भी थे। उनके प्यार में पागल सुस्मिता ने कहा था कि उन्हें विक्रम के बीवी बच्चों से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

सुस्मिता इस समय दो बेटियों को गोद लेकर उनका लालन पालन कर रही हैं। ख़बरों में पता चलता है कि सुस्मिता इस समय अपने से उम्र में छोटे एक लड़के को डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ अपनी तस्वीरें और फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते रहते है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं अक्षय कुमार

क्या आप जानते हैं फैक्ट्रियों के छत पर क्यों बनी होती है गोल घुमने वाली गुम्बद, ये है वजह

अगर आप शहर में रहते हैं या किसी इंडस्ट्रियल एरिया में रहते हैं तो आपके इलाके में फैक्टरियां जरूर होंगी। आपने फैक्टरियों की छत पर कुछ गोल-गोल घूमते देखा होगा। क्या आपने सोचा है कि यह क्या है। आपने इस घुमती चीज को देखकर जरूर यह सोचा होगा कि यह किस लिए फैक्टरी में लगाया जाता है यह यह घर में क्यों नहीं लगाया जाता है।

क्या यह कोई मशीन होती है या इसका कोई अलग संकेत होता है। अगर आप इसके बारें में नहीं जानते हैं तो हम आपको इसके बारें में बताने जा रहे हैं।

3083921ded3384d4575645370ab954f4704324eac59ad73d2cd666fc1821f4a5

चाहे आप दिल्ली में हो या मुंबई, गोरखपुर हो या कानपुर हर जगह इस तरह की फैक्टरी होती है जहाँ पर यह गोल-गोल घूमने वाली लगी होती है। यह फैक्टरी की छत पर ही लगती है। दूर से देखने पर यह चमकती रहती है. जब फैक्ट्री के अंदर काम होता है तब यह चलती रहती है. चलते रहने से पता लगता है कि अंदर काम हो रहा है.

यह अक्सर सभी फैक्ट्रियों में लगाया जाता है. इसका वैज्ञानिक महत्व होता है. जब फैक्ट्रियां बनती हैं तभी छत पर इसे लगा दिया जाता है. यह फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों की सेहत की सुरक्षा करता है. कैसे? तो आइये हम आपको विस्तार से इसके बारें में बताते हैं.

इसे कहते हैं विंड वेंटिलेटर

80fba342d164d3928d830c9af0f7ef41d7f9bfb0e8c0fc8dd39be77b893ece9e

इस गोल-गोल घूमने वाली चीज को विंड वेंटिलेटर कहते हैं। यह ऐसी फैक्ट्री और कारखानों में लगाया जाता है जहाँ पर जहरीली घुटन वाली गर्म गैस का बहाव होता है। इन गर्म हवाओं का बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। अगर ये हवाएं बाहर न निकल पायें तो फैक्टरी के अन्दर काम करने वाले कर्मचारियों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

ये गैसें उनका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती हैं। इन सब चीज़ों से बचने के लिए फैक्ट्री के मालिक फैक्ट्री के छत में वेंटिलेटर लगाते हैं ताकि अन्दर की हवा काम करने लायक बनी रहे।

जब फैक्ट्री बनती हैं तभी इन वेंटिलेटर को लगा दिया जाता है। जब फैक्ट्री में कोई किसी चीज का निर्माण होता हैं तो अंदर धुआं हो जाता है जिससे अंदर का तापमान बहुत गर्म हो जाता है जब ये वेंटिलेटर लगा होता है तो धुआं इनके जरिये यह ऊपर से निकल जाता है और इससे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचता हैं।

Roofing Ventilation

तापमान के कारण फैक्ट्री के अंदर बदबू भी हो जाती है और यह बदबू कर्मचारियों की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। वेंटिलेटर लगे होने से ऐसा नहीं होता है।

इन वेंटिलेटर से जब गर्म हवा बाहर निकल जाती है तो खिड़कियों के अंदर से हवा अंदर आती है। वेंटिलेटर के अंदर एक टर्बाइन लगी होती है इसमें गर्म हवा जाकर टर्बाइन में जाकर जमा हो जाती है। वेंटिलेटर के ब्लेड उल्टी दिशा में गति करते हैं जो अंदर से ज्यादा गर्म हवा को टर्बाइन में खींचता है।

इसी के साथ छत के ऊपर से चलने वाली प्राकृतिक हवा की मदद से टर्बाइन का आरपीएम बढ़ जाता है। इससे फैक्ट्री के अंदर तापमान सामान्य हो जाता है। यही कारण हैं कि फैक्टरियों की छत पर ये गोल-गोल घूमने वाले वेंटिलेटर लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों गंगा नदी का पानी कभी नहीं होता खराब, शोध में सामने आई यह बात

एक्ट्रेस अनुष्का सेन के नखरों से परेशान हुए प्रोड्यूसर्स, शो से किया बाहर

0

टीवी पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह बहुत ही मेहनत से शूट किया जाता है। कभी-कभी एक-एक मिनट की शूटिंग में घंटों लग जाते हैं। शूटिंग अगर लेट होती है तो प्रोड्यूसर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। कभी एक्टर के भी नखरे बहुत होते हैं जिसकी वजह से प्रोड्यूसर को उनकी मांगे मांगनी पड़ती है। कभी-कभी एक्टर खुद परेशानी में होता है तो जब वह कोई मांग करता है प्रोड्यूसर उसकी मनमानी समझते हैं।

उन्हें लगता है कि एक्टर नखरे दिखा रहा है। ऐसा ही कुछ मामला नज़र आ रहा है जी टीवी के सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ की मेन लीड अनुष्का सेन और इस शो के प्रोड्यूसर के बीच में। इस वजह से अनुष्का सेन ने शो से किनारा कर लिया है। दोनों ने इस बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगायें हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

प्रोड्यूसर का आरोप ‘अनुष्का के बहुत नखरे हैं’

Anuhka Sen

दरअसल सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ को शुरू हुए सिर्फ कुछ हफ्ते ही हुए हैं। इस सीरियल के निर्माताओं ने शो की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन को रिप्लेस करने का फैसला किया है। अनुष्का सेन और शो के प्रोड्यूसर के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया कि अनुष्का शूट के बीच में स्टोरी बदल देती थी। इसके अलावा उन्हें हर सीन के बाद आराम करना होता था।

मात्र 17 एपिसोड ही हुए हैं शूट

anushka sen

शो को अभी 17 एपिसोड ही हुए हैं। और शो की लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की खबर आते ही दर्शकों को काफी धक्का लगा। इस बारे में अनुष्का के पापा ने आज तक के साथ हुई बातचीत में कहा है कि अनुष्का की तबियत ठीक नहीं रहती थी। वह शो के बीच में काफी बीमार हो गयी थी। 27 अक्टूबर को वह शूट में बेहोश भी हो गयी थी। 12-12 घंटे काम करने के कारण वह काफी थक जाती थी।

प्रोड्यूसर का आरोप

Anuhka Sen Pics

शो के प्रोड्यूसर वेद राज ने कहा कि किसी भी प्रोड्यूसर के लिए मात्र 18 एपिसोड के बाद लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करना आसान नहीं होता है। लेकिन हम यह निर्णय लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। अनुष्का ने शुरुआत से ही काफी नखरें दिखाएँ। हालांकि हम उम्मीद कर रहे थे कि समय के साथ चीजें बदल जायेंगी लेकिन यह परिस्थिति समय के साथ और भी बदतर होती चली गयी।

वेद राज ने आगे कहा कि जब भी सीरियल का कोई इम्पोर्टेंट सीन शूट होना होता था तो अनुष्का को उसे करने में काफी दिक्कत होती थी। उन्हें घरेलु काम की चीजे करने के लिए कहा जाता था। जिसे वह नहीं करती थी। इसके लिए उनकी डबल मांग होती थी। वह अपनी सोशल मीडिया की इमेज को ख़राब नहीं करना चाहती थी।

सीरियल की कहानी

Anuska Sen Apna Time Aayega

इस सीरियल का पहला एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। अनुष्का सेन के साथ इसमें फह्मान खान भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल एक गरीब लड़की की कहानी होती है जो बड़े-बड़े सपने देखती है और उसे पूरा करने में वह किसी से डरती नहीं है। लड़की इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुकी होती है लेकिन पैसे न होने की वजह से आगे की पढाई नहीं कर पाती है और मजबूरन उसे एक बड़े घर में नौकर बनके रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सबको हंसाने वाली ‘टीवी की गंगूबाई’ सलोनी डैनी अब दिखने लगी है ऐसी