Home Blog Page 102

कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान फैन ने अमिताभ से कहा- इसे बंद करवा दीजिए, अमिताभ बोले ये बात

0

सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया है। इसके बारें में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई है। सावधानियों के बारें में लोगों को समझाया है। सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए विधिवत एडवाइजरी जारी की है। आज का जमाना डिजिटल है तो सरकार ने भी पब्लिक सुरक्षा निर्देशों को उन तक पहुंचाने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट का सहारा लिया। आपने कोरोना की कालरट्यून जरूर सुनी होगी।

जब भी आप कॉल करते हैं तो आपको अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से बचने की सावधानी जरूर सुनाई दी होगी। शुरू-शुरू में लोगों को यह सुनने में अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा लेकिन जैसे-जैसे समय बीता लोगों को यह बहुत बुरा लगने लगा। वहीं जब अमिताभ बच्चन खुद कोरोना से पॉजिटिव हो गए तो सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि जो खुद कोरोना पॉजिटिव हो गया वो हम सबको क्यों सलाह दे रहा है। इस पर अमिताभ बच्चन का खूब मजाक उड़ा था।

Amitabh Bachchan

वहीं इस कॉलरट्यून से परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अमिताभ बच्चन से सवाल कर डाला। बिग बी का यह फैन इतना परेशान हो गया कि उसने अमिताभ बच्चन से पूछ डाला कि यह कब बंद होगा। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी उसके सवाल का जवाब दिया। आइये जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने इस पर क्या कहा।

कॉलरट्यून बंद करने पर बिग बी का जवाब

अमिताभ बच्चन ने उस यूजर से इस समस्या के लिए माफ़ी मांगी। अमिताभ ने बताया कि इस तरह के काम वह निशुल्क करते हैं। उन्होंने इसे एक कैम्पेन के तहत रिकार्ड किया था। उन्हें यह रिकार्ड करने के लिए कहा गया था सो उन्होंने रिकार्ड कर दिया। अमिताभ ने उस फैन्स को हुई इस तकलीफ के लिए माफ़ी मांगी।

Amitabh Kshama1 1609143629

अमिताभ ने यूजर को जवाब देते हुए कहा, “यह कॉलरट्यून मेरा निर्णय नहीं था। सरकार ने मुझे इसे रिकार्ड करने के लिए कहा सो मैंने रिकार्ड कर दिया। कोरोनाकाल के चलते उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ की तरफ से यह कैम्पेन है और मुझे ये शब्द बोलने थे। उन्होंने कहा कि उसे यह पूरे देश में चलाएंगे। फिर जाकर उन्होंने इसे कॉलरट्यून बना दिया। अब मै इसमें क्या कर सकता हूँ।

मै देश, राज्य और समाज के लिए जो भी करता हूँ निशुल्क करता हूँ। इसमें कोई कागजी काम नहीं होता है। अगर आपको इससे कष्ट हो रहा है तो मै क्षमाप्रार्थी हूँ। लेकिन यह विषय मेरे हाथों में नहीं है।”

amitaabh

हालांकि भले ही यह कॉलरट्यून थोड़ा परेशान करने वाली होती है लेकिन जब भी हम इसे सुनते हैं तो हमें याद आता है कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है। हमें अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है। सरकार ने इस कॉलरट्यून को हमारी भलाई के लिए लगाया ताकि हम सुरक्षित रह सके। यह बिग बी की भलमनसी और बड़प्पन है कि उन्होंने इसके लिए खुद माफ़ी मांगी है। उनके द्वारा किया गया यह एक परोपकारी और सामजिक कार्य है। हमें यह समझना होगा।

सोशल मीडिया पर अक्सर अमिताभ को ट्रोल किया जाता है। जब वे कोरोना से पीड़ित हुए थे तो लोगों का कहना था कि जो बंदा कोरोना से खुद नहीं बच पाया वह हमे क्यों ज्ञान दे रहा है। ट्विटर पर अक्सर अपने ट्वीट संख्या को लेकर भी अमिताभ बच्चन ट्रोल किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रोलर ने अमिताभ बच्चन को कहा ‘काश आप कोरोना से मर जाते’, बिग बी ने गुस्से में दिया यह जवाब

राशिफल 3 जनवरी: आज की रात इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 3 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज आपके लम्बे वक्त से अटके काम पुरे होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। आपको लम्बे वक्त से महसूस हो रही थकान एवं तनाव से आराम मिलेगा। विद्यार्थीयों को अपने सोचे हुए परिणाम मिल सकते है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण हो सकता है। बिजनेस के मामले में कोई नई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। कागजी काम निपट जाएगा। सच्चे मन से शनि महाराज की पूजा करके दिन की शुरुआत करने से आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप बजरंगबली का नाम लेकर जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। घर परिवार में आई आर्थिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे।

तुला राशि (Libra)

पति पत्नी के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। बुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अत: सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। इस दिन ग्रहों का संयोग उत्तम हैं जिससे आपका नसीब खुल सकता हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दैनिक कार्यो में इस दिन थोड़ी परेशानी देख सकते है। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। मौजूदा कामकाज इस समय निपटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आपके प्रेम संबंधों में चली आ रही तकरार की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। लम्बी बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति नियमित रूप से दवाएं ले। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता समाज में आपका मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। दौड़धूप अधिक होगी। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने के लिए भी समय नहीं मिलेगा जो की कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज आप काम की वजह से ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपको भाग्यशाली बना सकता हैं। अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और सुख प्राप्त होगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 6 महीने बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, अद्भुत है यह धाम जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

राशिफल 2 जनवरी: शनिदेव आज इन 4 राशियों पर हो रहे हैं मेहरबान, दूर करेंगे सारे कष्ट, पढ़ें राशिफल

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 2 January 2021

Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखे। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें माता पिता की ओर से स्वीकृति मिल सकती हैं। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड ख़राब कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए आपका जीवनसाथी आय के दूसरे स्रोत की योजना बना सकता है। काम-काज से तनाव बढेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। चोट व रोग से बचें। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कोई लंबी यात्रा की प्रोजेक्ट बन सकती है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। यात्रा आप लोगों को थकान एवं तनाव देगी मगर आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo)

वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। जल्दबाजी न करें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सही दिशा में मेहनत से छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपके पहल करने से दूर हो जायेगा। जरुरतमंद की सहायता करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे। कोई छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

तुला राशि (Libra)

करियर के क्षेत्र में आज आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप के आत्मविश्वास के कारण आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बड़ा निर्णय लेने से पहले विवके का इस्तेमाल जरूर से करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

भवन की समस्याओं की टेंशन रहेगी। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। शासकीय रीजन में कुछ अड़चने आ सकती हैं, पर आप के संबंधों से काम होंगे। दूसरों की लोचना से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)

दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। सेहत फिट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। भावनाओ में बह कर ऐसा कोई भी कार्य करने से आपको बचना चाहिए जो आपके हित के लिए जोखिमकारक साबित हो।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वयं के प्रिय से दूर हो जाने का कष्ट आपको टीस देता रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कठिन परिस्थितियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर छोटी-मोटी चुनौतियाँ आपको व्यस्त रखेंगी- जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज

राशिफल 1 जनवरी: साल के पहले दिन चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, जानिए अपना राशिफल

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 1 January 2021

Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। जमा धन खर्च होगा और शिक्षा में कमी आएगी। आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है। पूजा पाठ से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। आपने परिवार को समय दीजिए जिससे आपके सबंध मजबूत बने रहे। कार्य से संबंधित यात्रा आपको प्रसन्न करेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

बहुत देर होने से पहले अपने व्यवहार पर काम करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। काम के मोर्चे पर स्थिति सुचारू रहेगी क्योंकि आपका बॉस आपका पक्ष लेगा।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करे। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएं हैं। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। कर्ज वाले परेशान कर सकते है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर आप इस दिन बड़े निर्णय ले सकते है।

सिंह राशि (Leo)

किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे तो आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। भाग्य कमजोर होगा और धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। छोटा मोटा तनाव घर में आपको देखने को मिल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo)

यह दिन सुचारू रूप से चलेगा। आप जल्दी नहीं करना चाहेंगे, लेकिन यह ठीक है। ज्ञान में इजाफा होगा। निवेश समझदारी से करें, लाभ के योग हैं। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा और इनका सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आपका दिन बना देगा।

तुला राशि (Libra)

आज आप कोई भी कार्य करने में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन या आलस्य रहेगा। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। व्यापार में लाभ होगा और सरकारी कार्य बनेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। कई मामले और काम के बोझ से आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी इंसान विशेष से झगड़े की आशंका है। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। किसी अनचाही कार्य बाधा से नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आज आपकी आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। चोट-चपेट से भी बच कर रहें। खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। आज मित्रों के कारण मन खराब हो सकता है। बुद्धि और विवेक से धन प्राप्ति के योग है। यात्रा में विघ्न आ सकते हैं। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हेल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज किसी से आँखें चार होने की संभावना है। अपने आपमें कुछ बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले अपनी अच्छाई अपनों के प्रति बनाये रखें। घर-परिवार में या रिश्तों में सुख ओर सुकून ही इस समय काम करेगा लेकिन जो भी परेशानी है उनके कारणों को भी समझें। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम करने का मन नहीं करेगा। आलस्य बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन व मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी रखें। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता भी हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips: बिस्‍तर के आस-पास कभी भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, होता है नुकसान

IPL 2021 में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे या नहीं, फ्रेंचाइजी ने किया स्पष्ट

0

हाल ही में विवादों में फंसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस साल के आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। क्रिकेट फैंस के मन में अब यह सवाल है कि क्या रैना अगले साल रहना आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते नजर आएंगे या नहीं। आपको पता होगा कि इस साल आईपीएल 2020 खेलने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यूएई गए थे, लेकिन बाद में निजी कारणों का हवाला देते हुए वापस भारत लौट आए थे।

खबरें आई थी कि रैना को यूएई में बालकनी वाला कमरा नहीं मिला जिससे नाराज होकर रैना वापस आ गए लेकिन अपने वापस भारत लौटने के बाद सुरेश रैना ने कहा था कि वह अपने परिवार खासकर दोनों बच्चे ग्रेसिया और रियो की वजह से लौटें हैं।

आईपीएल 2021 में नजर आएंगे सुरेश रैना

12

आईपीएल 2021 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना अगले साल चेन्नई की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। अगर रैना 2021 के आईपीएल में खेलेंगे तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि इस साल चेन्नई की टीम कहा प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई की टीम बीते आईपीएल में निचले पायदान पर रही। और जीतने के लिए जूझती नजर आई।

Dhonirainacsk

रैना के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। वैसे भी सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है। आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता है इसलिए इस बात में कोई शक नहीं है कि सुरेश रैना का टीम में वापस लौटना टीम को मजबूती प्रदान करेगा। रैना के फिर से चेन्नई की तरफ से खेलने की पुष्टि फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने बताया

चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने ‘मुंबई मिरर’ से बात करते हुए बताया है कि सुरेश रैना अगले साल होने वाले IPL में चेन्नई की तरफ से खेलते नजर आएंगे। रैना के बिना चेन्नई की टीम आईपीएल 2020 में आठ टीमों के बीच सातवें नंबर पर रही थी। इसके अलावा टीम के कप्तान एमएस धोनी का भी प्रदर्शन व्यक्तिगत तौर पर अच्छा नहीं रहा था।

Suresh Raina

सीएसके के अधिकारियों ने कहा कि टीम की रैना के बिना आईपीएल 2021 में हिस्सा लेने की कोई प्लानिंग नहीं है। आपको पता होगा कि इस साल अगस्त महीने में महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया था।

यह भी पढ़ें : जमानत मिलने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना का बड़ा बयान आया सामने, बताया क्या हुआ था पार्टी में

रणबीर कपूर से कब शादी करेंगी आलिया भट्ट, एक्ट्रेस का जवाब आया सामने

0

इन दिनों बॉलीवुड के आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव-स्टोरी काफी चर्चित है। फैंस इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। जब से आलिया और रणबीर कपूर एक-दूसरे के करीब आये हैं इनको लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है और काफी वायरल भी होती है। फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शादी को लेकर अभी तक किसी ने खुलकर नहीं बोला है।

बता दें पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वे 2020 में शादी करेंगे लेकिन इस साल शादी नहीं हो पाई। जिसके बाद खबरें आई की आलिया और रणबीर साल 2021 में शादी कर सकते है। इन सबके बीच आलिया ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है।

Alia Ranbir Kapoor

जब एक इंटरव्यू में आलिया से यह पूछा गया कि वह शादी कब कर रही है तो आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि अभी वह शादी के लिए तैयार नहीं है। आलिया ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि पता नहीं लोग हमेशा उनसे शादी को लेकर क्यों पूछते रहते हैं।

आलिया ने कहा मैं अभी केवल 25 साल की हूं

आलिया ने कहा बार-बार शादी का सवाल सुनकर वह परेशान हो गईं हैं। आलिया भट्ट ने कहा ‘कि वह जल्दी शादी नहीं करने वाली, क्योंकि वह अभी बहुत छोटी है। “मैं शादी कब करूंगी? हर कोई मुझसे क्यों पूछ रहा है कि मैं कब शादी करने वाली हूं? आप जानते हैं कि मैं अभी केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्द होगा।

Alia Bhatt

हाल ही में ये खबरें भी आई थीं, कि कपूर खानदान में रणबीर की शादी की तैयारियां हो रही है। लेकिन आलिया के बयान ने इन सब खबरों पर फुलस्टॉप लगा दिया है। आलिया के बयान से तो यही लगता है कि अभी वह कई साल तक शादी नहीं करने वाली।

वैसे बता दें कि रणबीर और आलिया दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।

Alia Bhatt Pic

इसके अलावा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म को लेकर रियल गंगूबाई के परिवार वालों ने आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाया है। कोर्ट ने इस मामले पर तीनों हुसैन, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को अगले साल 7 जनवरी तक जवाब देने का समय दिया है।

यह भी पढ़ें : कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक