राशिफल 3 जनवरी: आज की रात इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 3 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज आपके लम्बे वक्त से अटके काम पुरे होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। आपको लम्बे वक्त से महसूस हो रही थकान एवं तनाव से आराम मिलेगा। विद्यार्थीयों को अपने सोचे हुए परिणाम मिल सकते है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण हो सकता है। बिजनेस के मामले में कोई नई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। कागजी काम निपट जाएगा। सच्चे मन से शनि महाराज की पूजा करके दिन की शुरुआत करने से आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer)

यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप बजरंगबली का नाम लेकर जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। घर परिवार में आई आर्थिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे।

तुला राशि (Libra)

पति पत्नी के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। बुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अत: सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। इस दिन ग्रहों का संयोग उत्तम हैं जिससे आपका नसीब खुल सकता हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दैनिक कार्यो में इस दिन थोड़ी परेशानी देख सकते है। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। मौजूदा कामकाज इस समय निपटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आपके प्रेम संबंधों में चली आ रही तकरार की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। लम्बी बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति नियमित रूप से दवाएं ले। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता समाज में आपका मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। दौड़धूप अधिक होगी। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने के लिए भी समय नहीं मिलेगा जो की कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज आप काम की वजह से ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपको भाग्यशाली बना सकता हैं। अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और सुख प्राप्त होगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 6 महीने बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, अद्भुत है यह धाम जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here