राशिफल 2 जनवरी: शनिदेव आज इन 4 राशियों पर हो रहे हैं मेहरबान, दूर करेंगे सारे कष्ट, पढ़ें राशिफल

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 2 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखे। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें माता पिता की ओर से स्वीकृति मिल सकती हैं। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड ख़राब कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए आपका जीवनसाथी आय के दूसरे स्रोत की योजना बना सकता है। काम-काज से तनाव बढेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। चोट व रोग से बचें। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कोई लंबी यात्रा की प्रोजेक्ट बन सकती है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। यात्रा आप लोगों को थकान एवं तनाव देगी मगर आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo)

वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। जल्दबाजी न करें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सही दिशा में मेहनत से छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपके पहल करने से दूर हो जायेगा। जरुरतमंद की सहायता करें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे। कोई छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

तुला राशि (Libra)

करियर के क्षेत्र में आज आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप के आत्मविश्वास के कारण आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बड़ा निर्णय लेने से पहले विवके का इस्तेमाल जरूर से करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

भवन की समस्याओं की टेंशन रहेगी। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। शासकीय रीजन में कुछ अड़चने आ सकती हैं, पर आप के संबंधों से काम होंगे। दूसरों की लोचना से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)

दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। सेहत फिट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। भावनाओ में बह कर ऐसा कोई भी कार्य करने से आपको बचना चाहिए जो आपके हित के लिए जोखिमकारक साबित हो।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वयं के प्रिय से दूर हो जाने का कष्ट आपको टीस देता रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कठिन परिस्थितियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर छोटी-मोटी चुनौतियाँ आपको व्यस्त रखेंगी- जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here