Home Blog Page 101

अगर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार तो गये हैं तो ऐसे वापस मिलेंगे आपके पैसे, RBI ने बताया नियम

डिजिटल युग आने के कारण सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। बात करने से लेकर शोपिंग तक यहाँ तक कि किसी को पैसे देने हो तो तब स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते है। अगर इसे विज्ञान का वरदान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जैसा कि हर एक चीज का दो पहलू होता है एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्कम। विज्ञान के क्षेत्र में भी ऐसा ही है। विज्ञान का वरदान भी है और अभिशाप भी।

डिजिटल युग में भी ऐसा ही है। आजकल हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं। सबके हाथ में स्मार्टफोन है। सभी या तो कभी न कभी पैसे ऑनलाइन भेजते हैं या रिसीव करते हैं। ट्रांजैक्शन के दौरान कभी-कभी ठगी भी हो जाती है। अगर आप भी ऑनलाइन लेन-देन करते हैं तो आप भी इन ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखेंगे तो आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं। आइये इन सावधानियों को विस्तार से जानते हैं।

OnlineFraud

अगर साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट की जानकारी गलत तरीके से पाकर आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं तो आप कुछ चीज़ों का पालन करके अपने पैसे को वापस पा सकते हैं। आज के युग में इस तरह की कार्रवाई बहुत जरूरी है। लोग आये दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होते रहते हैं।

कुछ लोग इसके बारे में परेशान तो बहुत होते हैं लेकिन पैसे रिकवरी के बारे में जानकारी न होने से वे अपने पैसे गंवा देते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नीचे बताये गए तरीके से आप अपने सारे पैसे अपने खाते में दस दिन के दिन के अंदर वापस पा सकते हैं।

RBI ने जारी किया है दिशा-निर्देश

RBI

भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑनलाइन ठगी से निपटने के लिए कुछ तरीके बताएं हैं। इन तरीकों का पालन करके आप ऑनलाइन ठगी में खोए अपने सारे पैसे वापस पा सकते हैं। आरबीआई का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ठगी की शिकायत तुरंत दर्ज कर आप अपना पैसा रिकवर कर सकते हैं।

ट्विटर के जरिये आरबीआई ने साझा की जानकारी

आरबीआई ने ट्वीट करके बताया कि अगर ‘अनधिकृत इलेक्ट्रानिक लेनदेन’ से आपके पैसे का नुकसान हुआ है तो आप अपने बैंक को इसकी जानकारी देकर नुकसान से बच सकते हैं।

पूरे पैसे की हो जायेगी रिकवरी

Banks

अगर आप सोचते हैं कि आपके नुकसान के पैसे को बैंक भरपाई करता है तो आप गलत सोचते हैं। लोगों के मन में सवाल उठता है कि कैसे बैंक आपके पूरे पैसे वापस करेगा? हम आपको बता दें कि बैंक की तरफ से ऐसे साइबर फ्राड के मद्देनज़र इंश्योरेन्स पॉलिसी ली जाती है। बैंक आपके साथ हुए फ्राड की जानकारी सीधे इंश्योरेंस कंपनी को देता है और इसके बाद बैंक इंश्योरेंस के पैसे लेकर आपके पैसे को आपको वापस करेगा। कई इंश्योरेंस कम्पनियाँ भी साइबर फ्राड से बचने के लिए लोगों को सीधे इंश्योरेंस कवरेज दे रही हैं।

3 दिन के अंदर करें शिकायत

अगर आपके साथ ठगी हुई है आप इस बात की जानकारी जितनी हो सके उतनी जल्दी बैंक को दें। तीन दिन के अंदर दी गयी शिकायत को बैंक कंशीडर करते हैं। आरबीआई का कहना है कि सही समय पर सूचना देने पर ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गयी राशि को बैंक दस दिन के अंदर वापस लौटा देगा।

यह भी पढ़ें :क्या कभी सोचा है पुलिस की वर्दी का रंग खाकी क्यों होता है ? ये है वजह

राशिफल 8 जनवरी: शुक्रवार को इन तीन राशियों के ग्रह दे रहे हैं शुभ संकेत, खूब बरसेगा पैसा

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 8 January 2021

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। आपके लिए बेहतर होगा यदि आप किसी नए संबंध की ओर प्रतिबद्ध होने के पूर्व कुछ सोचें। धार्मिक कार्यो के प्रति आप ज्यादा रूचि दिख रहे है। आपका मन शांत रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नहीं होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। रिश्ते में रहने वालों को चीजों को अनुकूल बनाने के लिए एक-दूसरे को समझने की जरूरत होती है। धंधे में किसी के साथ आपकी बहस होने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini)

आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी एक सिक्के के दो पहलू हैं परंतु जिस में सबसे ज्यादा प्रगति होगी उसी के प्रति आपके दृष्टिकोण में सुधार आएगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। तकदीर आपके साथ है लेकिन आपको भी कुछ एक्स्ट्रा करने की ज़रूरत है उसमे सबसे बड़ी यह होगी की अपने पैसे को प्लान करके चलाये। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज आप छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आपके साथी से आपको कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। सड़क पर करते वक्त आप सावधानी बरत सकते है।

कन्या राशि (Virgo)

आज कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा। प्रिय पात्रों के साथ वक्त अच्छा बीतेगा। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपके लिए धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आज आपके मन में भविष्य को लेकर कोई आशंका रहेगी। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों को अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिस पर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। शाम को आप स्वयं के साथी के साथ कुछ स्पेशल पल बिता सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने की है। कोर्ट-कचहरी के मामले में ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। आपको इसका लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा। आज आपको किसी अजनबी से भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती दिख सकती है। योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चीन में बना सामान भारतीय सामान की तुलना में आखिर इतना सस्ता क्यों होता हैं ? जानिए वजह

राशिफल 7 जनवरी: आज इन 3 राशि वालों की जागेगी सोई किस्मत, यादगार रहेगा आज का दिन

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 7 January 2021

Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करें। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। हो सकता है कि आपका भावनात्मक व्यवहार आपको अपना लक्ष्य हासिल न करने दें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। व्यावसायिक एवं आर्थिक परियोजनाएं उचित मनोभाव और परिश्रम के उपरान्त ही पूर्ण एवं संपन्न होंगी। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें।

मिथुन राशि (Gemini)

आपको प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए जो आपको सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। जीवन के हर पहलू पर आपके माँ बाप आपका साथ देंगे। मन में चल रही टेंशन खत्म होगी। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। कारोबारियों के लिए यह सामान्य दिन रहेगा। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। अचल संपत्ति के लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने परिवार की वजह से खुद को मज़बूत महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, नकारात्मक विचारों को दिल से निकाल दें। आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र वाद विवाद की वजह से दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें।

तुला राशि (Libra)

काम के मोर्चे पर आपके वरिष्ठ आपके प्रयास को सराहेंगे। इसलिए आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों को कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी। प्रेमी युगलों को समय शुभ नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

हितशत्रुओं को लेकर सावधान रहें। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अत्यंत शुभ कहा जा सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आज यात्रा का आयोजन सफल होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आंखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत टेंशन देगी। निवेश आपकी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

धन के अपव्यय के योग हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। व्यर्थ का विवाद मानसिक पीड़ा दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज छोटे भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। व्यक्तियों पर भरोसा करना बंद कर दें, क्योंकि वे आपकी बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस वजह से माँ बाप के कहने पर चुपचाप अरेंज मैरिज कर लेती है लड़कियां

राशिफल 6 जनवरी: गणेशजी की कृपा से इन 4 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 6 January 2021

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries)

मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। नौकरी में तरक्की का योग है। परिवार में वाद-विवाद से बचें। सुबह के समय योग करें। गेहूं का दान करें। अपने व्यवसाय में ठोस लाभ की संभावना है। आप उन परियोजनाओं में लाभ अर्जित करने की संभावना रखते हैं जो आप साझेदारी में कर रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी की परेशानियां खत्म होंगी। अपने पिता को मनाने का प्रयास करें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। केसर का तिलक करें। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दु:ख होगा। लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

इस दिन आपको लव लाइफ में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। छोटी यात्रा का योग बना हुआ है। गायत्री मंत्र का जाप करें। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनों का अंत होगा। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। परिवार में झगड़ा ना करें। जरूरत पड़ने पर मित्र की मदद करें। दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। भीगा हुआ अनाज पक्षियों को डालें। किसी करीबी का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें। आप अपने लव पार्टनर से भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। मेडिकल विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे-बुरे की पहचान कराने वाला है।

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तो मकसद में कामयाब हो पाएंगे। व्यापार और कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। गपशप का हिस्सा बनने से बचें। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें।

तुला राशि (Libra)

सेहत का ख्याल रखें और मेहनत से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप दूसरों के लिए बुरा न सोंचे। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ नया सिखने के बारे में आप सोच सकते है। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

क्रोध पर नियंत्रण रखें लड़ाई झगड़े से दूर रहें। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। आप अपने जीवन में नई मिसाल कायम करते हुए आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। सोशल मीडिया से आप पूरा दिन जुड़े रह सकते है। आज के दिन किसी भी व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आपके भाई-बहन हर निर्णय का समर्थन करेंगे। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

राजनैतिक मामलों में आपको संभलकर रहना पड़ सकता है। आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का आनंद मिलेगा। थोड़े आक्रामक सवभाव से आपको बढ़ने की जरूरत है। ज्यादा पैसा आपके लिए हानिकारक रहेगा। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

मीन राशि (Pisces)

आज आप व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। दुसरों के मुकाबले आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बाहरी खान पान के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। आप घर के मोर्चे पर अच्छा समय बिताएंगे। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों गंगा नदी का पानी कभी नहीं होता खराब, शोध में सामने आई यह बात

राशिफल 5 जनवरी: बजरंगबली आज इन 8 राशि वालों पर हो रहे हैं प्रसन्न, लाभ के अवसर हाथ आएंगे

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 5 January 2021

Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus)

दैनिक कार्यो में इस दिन थोड़ी परेशानी देख सकते है। नौकरी में तकलीफें बढ़ेंगी। जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस के लोग आपके काम को पसंद करेंगे। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिर भी वाहन, मकान आदि के पत्रों से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

विवाहित दम्पतियों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आप मजबूत महसूस करेंगे क्योंकि वित्तीय मोर्चे पर चीजें ठीक हो जाएंगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। आज आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ दायक दिन है सभी कार्यो में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

आपके सभी प्रकार के कष्ट नष्ट हो जाएंगे। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जो लोग लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। उनके मन की मुराद पूरी हो सकती हैं तथा इनके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। निवेश के लिए यह अनुकूल समय है।

कन्या राशि (Virgo)

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। आज व्यापार करने वालो को थोड़ी सी मेहनत करने मात्र से अच्छा लाभ होने के योग बने है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। यह साझेदार, मित्रों और आम जनता के सदस्यों के साथ मेलजोल करने का एक बढ़िया दिन है क्योंकि हर कोई उत्साहित है और अच्छे मूड में है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अनैतिक संबंधों से दूर रहें। आपके दांपत्य संबंधों में क्लेश रहेगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेगा। आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां उपजेंगी। यात्रा करने से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)

किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। बहस करने से बचें। परिवार की खुशी के लिए कुछ इच्छाएं मारनी पड़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

बुजुर्गो से आपको अच्छी सलाह प्राप्त हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान फैन ने अमिताभ से कहा- इसे बंद करवा दीजिए, अमिताभ बोले ये बात

राशिफल 4 जनवरी: सोमवार को भोलेनाथ इन 7 राशियों को देंगे वरदान, कदम चूमेगी सफलता

0

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 4 January 2021

Rashifal

मेष राशि (Aries)

आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। अपने पेशेवर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आपके अधिकारी आपको आशीर्वाद देंगे। कार्य से संबंधित भागदौड़ और अत्यधिक खर्च होगा। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने आने वाले परिणामों के बारे में चिंता रहेगी। आज आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपको अपने ससुराल वालों के कारण लाभ हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे अपने अहंकार और वाणी पर सख्त नजर रखें। इनकम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

कोई आपको भड़काने की कोशिश कर सकता है। आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। अपना काम करते समय जल्दबाजी न करें। आपको धन के संदर्भ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई बहन की और से आपको अपने धंधे के कार्य में आर्थिक सहायता हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

Kark Rashi

बेरोजगार लोगों की रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और इस पर काफी राशि भी खर्च करेंगे। आपका बच्चा अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा। आप जो भी कार्य करें उसे अच्‍छी तरह से सोच-समझकर करें। आपको अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना चाहिए। राजकीय कार्य में मनोबल की कमी के कारण मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo)

रुका हुआ पैसा आपको जल्द ही वापस मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंध गहरे रहेंगे। अनावश्यक तनाव और खर्चों से आप परेशान हो सकते हैं। यदि आपने ऋण के लिए आवेदन किया है, तो यह पास हो सकता है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा। छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी वित्तीय प्रोफ़ाइल मजबूत हो जाएगी। आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। आज आपके दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होने की उम्‍मीद है। आपके संतान संबंधी तनाव समाप्त होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।

तुला राशि (Libra)

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपको शांत और रचनाशील बने रहने की आवश्यकता है। आप किसी चीज़ के कारण अपने वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में खुशियाँ प्राप्त कर सकते हैं। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के लिए आप सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आपको काम करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट दिया जा सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। उच्च शिक्षा में नामांकित छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

Dhanu Rashi

आप आज किसी काम में अति उत्साह से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। एक मामूली मौद्रिक लाभ आपको खुश कर देगा, भले ही वह मामूली हो। हो सकता है कि रोज की अपेक्षा आज आपको कुछ ज्‍यादा ही संघर्ष करना पड़े लेकिन शाम तक आपको बेहतर परिणाम ही मिलने के योग हैं। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

धन का बेवजह व्यय होगा। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आपके छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखेगी। आज तनावग्रस्त रहने की संभावना है। अपना काम करते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। धैर्य बनाए रखें। आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। पेशेवर मोर्चे पर आपको अत्यधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। क्रोध पे नियंत्रण रखें। हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है।

मीन राशि (Pisces)

आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिल सकता है। आपके कुछ लंबित कार्यों को आज मंजूरी मिलने की संभावना है। आपके लंबित भुगतान भी आएंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। आज अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धैर्य आपको बनाये रखना होगा तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकते है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों गंगा नदी का पानी कभी नहीं होता खराब, शोध में सामने आई यह बात