राशिफल 4 जनवरी: सोमवार को भोलेनाथ इन 7 राशियों को देंगे वरदान, कदम चूमेगी सफलता

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 4 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। अपने पेशेवर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आपके अधिकारी आपको आशीर्वाद देंगे। कार्य से संबंधित भागदौड़ और अत्यधिक खर्च होगा। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने आने वाले परिणामों के बारे में चिंता रहेगी। आज आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपको अपने ससुराल वालों के कारण लाभ हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे अपने अहंकार और वाणी पर सख्त नजर रखें। इनकम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

कोई आपको भड़काने की कोशिश कर सकता है। आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। अपना काम करते समय जल्दबाजी न करें। आपको धन के संदर्भ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई बहन की और से आपको अपने धंधे के कार्य में आर्थिक सहायता हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

बेरोजगार लोगों की रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और इस पर काफी राशि भी खर्च करेंगे। आपका बच्चा अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा। आप जो भी कार्य करें उसे अच्‍छी तरह से सोच-समझकर करें। आपको अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना चाहिए। राजकीय कार्य में मनोबल की कमी के कारण मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo)

रुका हुआ पैसा आपको जल्द ही वापस मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंध गहरे रहेंगे। अनावश्यक तनाव और खर्चों से आप परेशान हो सकते हैं। यदि आपने ऋण के लिए आवेदन किया है, तो यह पास हो सकता है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा। छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी वित्तीय प्रोफ़ाइल मजबूत हो जाएगी। आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। आज आपके दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होने की उम्‍मीद है। आपके संतान संबंधी तनाव समाप्त होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।

तुला राशि (Libra)

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपको शांत और रचनाशील बने रहने की आवश्यकता है। आप किसी चीज़ के कारण अपने वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में खुशियाँ प्राप्त कर सकते हैं। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के लिए आप सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आपको काम करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट दिया जा सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। उच्च शिक्षा में नामांकित छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आप आज किसी काम में अति उत्साह से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। एक मामूली मौद्रिक लाभ आपको खुश कर देगा, भले ही वह मामूली हो। हो सकता है कि रोज की अपेक्षा आज आपको कुछ ज्‍यादा ही संघर्ष करना पड़े लेकिन शाम तक आपको बेहतर परिणाम ही मिलने के योग हैं। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

धन का बेवजह व्यय होगा। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आपके छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखेगी। आज तनावग्रस्त रहने की संभावना है। अपना काम करते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। धैर्य बनाए रखें। आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। पेशेवर मोर्चे पर आपको अत्यधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। क्रोध पे नियंत्रण रखें। हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है।

मीन राशि (Pisces)

आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिल सकता है। आपके कुछ लंबित कार्यों को आज मंजूरी मिलने की संभावना है। आपके लंबित भुगतान भी आएंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। आज अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धैर्य आपको बनाये रखना होगा तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकते है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों गंगा नदी का पानी कभी नहीं होता खराब, शोध में सामने आई यह बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here