राशिफल

राशिफल 5 जनवरी: बजरंगबली आज इन 8 राशि वालों पर हो रहे हैं प्रसन्न, लाभ के अवसर हाथ आएंगे

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 5 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus)

दैनिक कार्यो में इस दिन थोड़ी परेशानी देख सकते है। नौकरी में तकलीफें बढ़ेंगी। जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस के लोग आपके काम को पसंद करेंगे। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिर भी वाहन, मकान आदि के पत्रों से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

विवाहित दम्पतियों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आप मजबूत महसूस करेंगे क्योंकि वित्तीय मोर्चे पर चीजें ठीक हो जाएंगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। आज आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ दायक दिन है सभी कार्यो में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

आपके सभी प्रकार के कष्ट नष्ट हो जाएंगे। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जो लोग लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। उनके मन की मुराद पूरी हो सकती हैं तथा इनके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। निवेश के लिए यह अनुकूल समय है।

कन्या राशि (Virgo)

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। आज व्यापार करने वालो को थोड़ी सी मेहनत करने मात्र से अच्छा लाभ होने के योग बने है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। यह साझेदार, मित्रों और आम जनता के सदस्यों के साथ मेलजोल करने का एक बढ़िया दिन है क्योंकि हर कोई उत्साहित है और अच्छे मूड में है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अनैतिक संबंधों से दूर रहें। आपके दांपत्य संबंधों में क्लेश रहेगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेगा। आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां उपजेंगी। यात्रा करने से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)

किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। बहस करने से बचें। परिवार की खुशी के लिए कुछ इच्छाएं मारनी पड़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

बुजुर्गो से आपको अच्छी सलाह प्राप्त हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान फैन ने अमिताभ से कहा- इसे बंद करवा दीजिए, अमिताभ बोले ये बात

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023