Home बॉलीवुड कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक

कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक

0
कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक

हम फ़िल्मी दुनिया से कितने प्रभावित होते हैं इसका अंदाजा हम सभी अपनी जिंदगी में कई तरीके से लगा सकते हैं। कपड़े पहनने से लेकर से प्यार करने तक हम फिल्मों की तरह टर्म्स और ट्रेंड को कॉपी करते हैं। बॉलीवुड भारत में कई सारे बदलाव ले लाया है। बॉलीवुड ने प्यार की परिभाषा को बदला है। लोग बेहिचक अब एकदूसरे से प्यार जताते हैं और अपना रिश्ता कबूल करते हैं।

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी प्रेम कहानी से बहुत अच्छी खासी सुर्खियाँ बटोरी। लेकिन उनकी यह प्रेम कहानी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। आइये आज उन्ही में से कुछ के बारें में जानते हैं।

1- ऋतिक रोशन और सुजैन खान

Hrithik Roshan Sussanne Khan

बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन ने धर्म के विरुद्ध जाके अपने प्यार को हासिल किया था। उन्होंने सुजैन खान के साथ शादी की। उनका यह रिश्ता 14 साल तक चला। ये दोनों एक समय सबसे बेस्ट कपल माने जाते थे। लेकिन 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। अलग होने के बाद भी ये दोनों अपने बच्चों के साथ छुट्टियाँ मनाते हुए नज़र आ जाते हैं।

2- कमल हासन और सारिका

Kamal Haasan Sarika

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कभी कमल हासन और सारिका के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। हासन ने एक बार कहा था कि उन्हें बिना सारिका को देखे चैन नहीं मिलता है। वहीं सारिका ने जब कमल हासन से शादी की तो अपना फ़िल्मी करियर भी छोड़ दिया था। सारिका हासन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। शादी से पहले ही सारिका हासन के बच्चे की माँ बन गयी इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

3- फरहान अख्तर और अधुना

Farhan Adhuna Bhabani

फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिष्ट अधुना के साथ शादी की थी। पहली मुलाक़ात में ही फरहान अधुना को अपना दिल दे बैठे थे। अधुना को प्रपोज करने के बाद फरहान ने 2001 में अधुना से शादी कर ली। यह शादी 15 साल तक चली। 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस समय फरहान शिवानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

4- सैफ अली खान और अमृता सिंह

Saif Ali Khan Bd Jpg

सैफ अली खान और अमृता सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में से एक रही है। सैफ अमृता के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी से 10 साल बड़ी अमृता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हुए। हालांकि दोनों ने सन्न 2004 में तलाक ले लिया। इस समय सैफ करीना कपूर के पति है।

5- सुस्मिता सेन और विक्रम भट्ट

Sushmita Sen Vikram Bhatt

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुस्मिता सेन और फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपने प्यार को सरेआम कबूल किया था। विक्रम भट्ट पहले से ही शादीशुदा थे और एक बेटी के बाप भी थे। उनके प्यार में पागल सुस्मिता ने कहा था कि उन्हें विक्रम के बीवी बच्चों से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

सुस्मिता इस समय दो बेटियों को गोद लेकर उनका लालन पालन कर रही हैं। ख़बरों में पता चलता है कि सुस्मिता इस समय अपने से उम्र में छोटे एक लड़के को डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ अपनी तस्वीरें और फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते रहते है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं अक्षय कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here