पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

0
8
Raina Arrest 696x365

देश में कोरोना को लेकर नई पाबंदी लगी है जिसके चलते मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। नाइट कर्फ्यू होने के बावूजद मुंबई के एक क्लब में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पंजाबी गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और ऐक्ट्रेस सुजैन खान बाकायदा पार्टी कर रहे थे। जब मुबई पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने क्लब पर छापा मारा, वहां पुलिस ने सुरेश रैना और रंधावा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी सितारे वहां से पहले ही निकल गए।

ख़बरों के मुताबिक इस पार्टी में करीब 34 लोग थे, जिसमें से कुछ मुंबई के बाहर से भी पार्टी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। रैना और रंधावा को पुलिस ने बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया।

Suresh Raina

बता दें कि यह पार्टी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में हो रही थी। इसे मुंबई के पॉश क्लब में शुमार किया जाता है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी।

जिसमें क्रिकेटर सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल थे। हालांकि, सभी के नाम का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। हिरासत में लिए गए 34 में 7 लोग होटल स्टाफ के सदस्य बताये जा रहे हैं।

1600x960 216074 011ea9035e2e113075822af7a4cba4d1

मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी विश्वास नागरे ने बताया कि “जब पुलिस को सूचना मिली की क्लब में पार्टी चल रही है। तो मुंबई पुलिस ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। क्लब में 34 लोग मौजूद थे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि बाद में रैना जमानत पर छूट गए।

Suresh Raina

रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कुछ ही मिनटों बाद सुरेश रैना ने भी 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here