Home Blog Page 119

विजडन ने दशक के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची की जारी, भारत का यह इकलौता खिलाड़ी है शामिल

0

जिस तरह से हिन्दू धर्म में ‘गीता’ को पवित्र माना जाता है ठीक उसी तरह क्रिकेट में ‘विजडन’ मैगजीन को महत्व दिया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछला दशक (2010-2019) समाप्त हो चुका है तो विजडन मैगजीन ने 5 क्रिकेट खिलाडियों को ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ घोषित किया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ में जगह बनाने वाले 5 खिलाडी विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, एलिस पैरी और स्टीव स्मिथ हैं। इस लिस्ट में शामिल एलिस पैरी महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इन खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा विजडन मैगजीन ने पिछले एक दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों के नाम जारी किये हैं। इस लिस्ट में कोहली टॉप पर हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं।

आइये ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ लिस्ट में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के बारें जानते है।

1- विराट कोहली (भारत)

Virat Kohli jersey number is 18

विराट कोहली को ‘रन मशीन’ भी कहा जाता है यह नाम उनपे फिट भी बैठता है क्योंकि वह जिस गति और निरंतरता से रन बनाते हैं वह एक मशीन ही बना सकती है। विराट कोहली वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह मात्र 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक और 7 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। उनके रनों की गिनती 21 हज़ार से ज्यादा हो गयी है। पिछले तीन सालों से वह दुनिया में सबसे ज्यादा रन बना रहें हैं।

इसके अलावा इस समय विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज़ है। कोहली लक्ष्य का पीछा करने में काफी मशहूर हैं। उनके रिकॉर्ड के आसपास फिलहाल कोई खिलाड़ी नहीं दिख रहा है। कोहली जिस तरह से अपना फार्म बनाये हुए है उसे देखकर लगता है कि वह क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और ऐसा रिकॉर्ड स्थापित करेंगे जिसे तोड़ना नामुमकिन सा होगा।

कोहली को विजडन ने इसलिए टॉप में रखा है क्योंकि कोहली ने इस बीते दशक में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले वह 5775 रन ज्यादा है। वनडे में उनके नाम 43 शतक है और टेस्ट में 26 शतक। वनडे में अबतक वह 11,609 रन और टेस्ट में 7,202 रन बना चुके है।

2- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

Steve Smith (स्टीव स्मिथ)

कोहली का अगर इस समय कोई सानी है तो वह स्मिथ है। कोहली और स्मिथ को अगर इस समय दुनिय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि दोनों ICC की रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर है। स्मिथ ने कोहली के बाद 2010 में डेब्यू किया था। अब तक स्मिथ 72 टेस्ट मैचों में 26 शतक, 28 अर्द्धशतक और 3 दोहरे शतक 7149 रन बना चुके है। 118 वनडे में स्मिथ ने 8 शतक और 23 अर्द्धशतक की मदद से 3810 रन बनाये हैं।

इस दशक में ऑस्ट्रेलिया की कई जीत में स्मिथ का हाथ रहा है। फिर चाहे एशेज हो या 2015 का वर्ल्डकप। स्मिथ ने अपने प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया को कई मौको पर जीत दिलाई है। दिलचस्प बात है कि स्मिथ जब ऑस्ट्रलियाई टीम में शामिल हुए थे तो वह लेग स्पिनर की वजह से शामिल हुए थे लेकिन आज वह एक प्योर बल्लेबाज़ है। इसलिए विजडन ने उन्हें क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड की लिस्ट में शामिल किया है।

3- एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

AB de Villiers six

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स अपने अलग तरह के शॉट खेलने के तरीके की वजह से जाने जाते हैं। एबी डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। यही नहीं उनके नाम सबसे तेज 50, 100 और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि एबी डिविलियर्स अब सन्यास ले चुके हैं लेकिन अब भी फ्रैंचाइज़ी लीग में खेलते हैं।

एबी डिविलियर्स ने 2004 में टेस्ट डेब्यू और 2005 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20014 रन बना चुके हैं। जिसमे कुल मिलाकर 47 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल है। एबी डिविलियर्स भले ही रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस लौटने की चर्चाएं होती है।

4- एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)

Ellyse Perry (एलिसे पेरी)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। पैरी की उम्र महज 29 साल है। इनका डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ और वनडे में डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ 2007 में हुआ था।

एलिस पैरी ने अपने करियर में कुल 231 मैच खेलें है जिसमे उन्होंने 4747 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 13 पारियों में कुल 624 रन बनाये हैं। टेस्ट में उनका औसत 78 का है और उनका सर्वोच्च स्कोर 213 है।

Ellyse Perry workout

वनडे मैचों में पैरी ने 52 की औसत से 2 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3022 रन बनाये हैं। इसके अलावा वह 289 विकेट भी ले चुकी हैं। अपने इसी आंकड़ों की वजह से उन्होंने विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड में जगह बनायी है।

5- डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके डेल स्टेन आधुनिक समय के सबसे अच्छे गेंदबाज़ हैं। क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाजों का खेल समझा जाता है लेकिन जिस तरह से स्टेन ने अपने करियर में रिकॉर्ड बनाये हैं उन्हें देखकर हर गेंदबाज़ उन्हें अपना आइडल मानता है।

Dale Steyn (डेल स्टेन)

स्टेन ने कुल 264 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं। इन मैचों में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 696 विकेट लिए हैं। डेल स्टेन वैसे तो टेस्ट स्पेसिलिस्ट गेंदबाज़ माने जाते हैं लेकिन अगर क्रिकेट के तीनों फार्मेट को मिलाकर देखा जाए तो ट्वेंटी क्रिकेट में उनका औसत शानदार हैं। यह चौकाने वाली बात है।

स्टेन को 2013 में विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर उअर इसी साल विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड ऑफ द इयर का अवार्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें 2014 में विजडन क्रिकेटर्स अलमैक में नामित किया गया था। इस समय स्टेन दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं विश्व क्रिकेट के 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, जानिए कौन है टॉप पर

आजकल के लड़कों को क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की लड़कियां ? ये है दिलचस्प वजह

0

आजकल के स्मार्टफोन के ज़माने में लगभग सभी युवाओं के पास एक विपरीत लिंग का साथी होता है। युवा आज इतने खुले विचार के हो गए हैं कि उन्हें गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने में कोई संकोच नहीं होता है। अगर देखा जाये तो ज्यादातर लड़को के पास उनकी गर्लफ्रेंड हैं और जिनके पास नहीं है वे बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

लड़को में गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर कई सारे विचार होते हैं। इसी एक विचार में आता है लड़की की लम्बाई। क्योंकि पुरुष कभी भी नहीं चाहता कि महिला उससे ऊंची हो, तो इसलिए लंबाई में लड़के छोटी हाइट वाली लड़की ही पसंद करते हैं। ऐसा देखा गया है कि आजकल लड़के कम लम्बाई की लड़कियों में इंटरेस्ट दिखा रहें हैं।

यह तो साफ़ है कि छोटी लम्बाई की लड़कियां दिखने में क्यूट और प्यारी लगती हैं। वह दिखने में बहुत मासूम भी लगती है। लड़कों का मानना है कि छोटे कद की लड़कियां कम खर्चा करवाती हैं और आपके प्यार से संतुष्ट रहती हैं।

कम लम्बाई की लड़कियों में ऐसी कई सारी खूबी है जिसे लड़के खूब पसंद करते हैं और ऐसी ही गुणों वाली लड़की ढूढ़ते हैं।

ख्याल रखने वाली

girlfriend boyfriend

छोटे कद की लड़कियां दिखने में तो प्यारी होती ही हैं इसके साथ वह ख्याल रखने वाली भी होती हैं। उन्हें अपने पार्टनर का ख्याल रखने की आदत होती है। ऐसी लड़कियों पर लड़के जान छिड़कते हैं।

प्रेम और मदद करने वाली

छोटे कद की लड़कियों को अक्सर कुछ मदद की जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर आप उनसे लम्बाई में बड़े होने की वजह से उनकी कुछ मदद करते हैं तो उन्हें आप पर बहुत प्यार आता है। वह आपकी मदद के बदले आपकी भी बहुत मदद करती है। इससे प्यार बढ़ता है। छोटे कद की लड़कियां केयरिंग होने के साथ-साथ भावुक भी होतीं हैं।

दिल की आवाज सुनने वाली

Katrina Kaif with Hrithik Roshan

कम लम्बाई की गर्लफ्रेंड को गले लगाते समय वह केवल सीने तक ही आ पाती है। इससे उनका कान सीने तक रहने से वह धड़कन सुन पाती हैं और अहसास कर लेती हैं कि आपको क्या दिक्कत है। उसी के अनुसार वह आपसे प्यार जताती हैं। यह बात लड़कों को बहुत पसंद आती है। गर्लफ्रेंड द्वारा गले मिलते हुए लड़कों को उनकी कमर पकड़ने में भी आसानी होती है और उन्हें इससे बहुत अच्छा महसूस हाता है। लड़के चाहते है कि उनकी गर्लफ्रेंड बार-बार उनसे इस तरह गले मिले।

किस करने में होती है आसानी

love couple

छोटी लड़कियों को किस करने में आसानी होती है। यह अहसास ज्यादा लम्बाई के लड़के महसूस कर चुके होंगे। जब छोटे कद की लड़की अपनी एड़ियां उठाकर अपने पार्टनर को किस करती है तो यह अहसास ही काफी अलग होता है। इससे लगता है कि लड़की लड़के के प्रति कितनी ज्यादा वफ़ादार है।

उम्र में दिखती हैं कम

small height girlfriend

छोटे कद की लड़कियां हमेशा उम्र में अपने बॉयफ्रेंड से कम दिखती है। यह बात लड़कों को भी पसंद आती है कि उनकी गर्लफ्रेंड उनसे उम्र में कम हो। कई बार छोटी हाइट वाली लड़कियां ऐसी मासूम हरकतें कर देती है कि लड़कों को ना चाहते हुए भी हंसी आ जाती हैं। छोटे कद की लड़कियों का नटखट स्वभाव लड़को को बहुत भाता है।

होती है लम्बी उम्र

hug with love

कई शोधों में साबित हुआ है कि छोटे कद की लड़कियां लम्बी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा समय तक जीती हैं। जबकि लंबे कद की लड़कियां जल्द ही बूढी दिखने लगती हैं। इसके अलावा छोटी हाइट वाली गर्लफ्रेंड का एक फायदा ये भी है कि वह छोटा कद होने के कारण आसानी से गोद में उठाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते है होटल रूम में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है ? ये है खास वजह

लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो अपनाए यें 8 टिप्स, पहली बार में ही हाँ करने को हो जायेगी मजबूर

गलती से भी नहीं छूना चाहिए स्त्री का यह अंग, वरना भुगतने पड़ सकते है बुरे परिणाम… जानिए

भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर महिलाओं को देवी के समान मानते हैं। भारतीय लोग देवी-देवताओं की पूजा किए बिना अपने अनुष्ठानों और पूजा प्रक्रियाओं को पूरा नहीं कर सकते। यह बिलकुल सत्य है की नारी ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है। औरत की वजह से इतिहास में कई सारे युद्ध हुए। चाहे महाभारत हो या रामायण, लगभग सभी धार्मिक घटनाएं महिलाओं के योगदान के बिना अपूर्ण है।

ऐसा देखा गया है ज्योतिष और धार्मिक अनुष्ठानों के अनुसार महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां भी लगाई जाती है। अगर घर में सुख शांति चाहिए होती है तो महिलाओं को कई तरह के परहेज और नियमों से होकर गुज़रना पड़ता है। लेकिन पुरुष इन सब अनुष्ठानो से दूर रहते हैं। आज हम एक ऐसी चीज़ बताने जा रहें जिसमें परहेज पुरुष को करना पड़ेगा महिलाओं को नहीं।

दरअसल, यह परहेज ऐसे समय में किया जाता है जिस समय पुरुष सबसे ज्यादा उत्तेजित होते हैं। दरअसल यह परहेज है कि कोई भी पुरुष किसी भी महिला की नाभि को न छुए। इसलिए महिला से सम्बन्ध बनाते समय कभी भी नाभि को नही छूना चाहिए। स्त्री के साथ कभी भी जोर-जबरदस्ती नही करनी चाहिए हमेशा औरत से शालीनता के साथ पेश आना चाहिए।

स्त्री की नाभि में होती है माता काली की शक्ति :

navel of women

नाभि को न छूने के पीछे एक कारण है। यह कारण धार्मिक है। कहा जाता है कि स्त्री की नाभि पवित्र होती है इसमें काली माता की शक्ति होती है। जब भी कोई पुरुष स्त्री की नाभि को हाथ लगाता है तो माता काली नाराज़ हो जाती हैं। यह तो सर्वमान्य है कि महिला को देवी माना जाता है। इसलिए उसकी नाभि में देवी की शक्ति का वास होता है।

अगर कोई भी स्त्री की नाभि को छूता है तो इसका मतलब होता है कि वह माता काली की शक्ति को चुनौती दे रहा है। इससे माता काली नाराज हो जाती है। इसलिए स्त्री की नाभि को पुरुष द्वारा छूना वर्जित माना गया है। जो भी पुरुष स्त्री की नाभि को छू लेता है वह महापाप का भागी बन जाता है जिसका आगे चलकर उसे फल भोगना पड़ता है।

मानव शरीर में नाभि का महत्व :

Ileana D'Cruz
Source

मानव शरीर में सबसे महत्वपूर्ण भाग नाभि है। नाभि के बाद हृदय और उसके बाद मस्तिष्क की महत्ता आती है। इसके बाद सभी अंगो का महत्व बढ़ता है। मस्तिष्क में ज्ञान के फूल खिलते हैं, हृदय में प्यार के फूल खिलते हैं। लेकिन मनुष्य के शरीर और उसकी जीवन-ऊर्जा की जड़ें नाभि में होती है।

कहा जाता है कि पिछले पाँच हज़ार वर्षों में मानव जीवन का जो पतन हुआ है, वह यह है कि हमने अपना सारा ध्यान या तो मस्तिष्क पर या हृदय पर लगाया है। नाभि से सम्बंधित काम और महत्व को हमने कभी भी वरीयता नहीं दी। इसलिए मानव का पिछले ज़माने में पतन हुआ है। आज के समय में भी लोग मस्तिष्क और हृदय का ही ध्यान दे रहें हैं।

महिलाओं के लिए नाभि होती है बहुत जरूरी :

nabhi khiskne ke lakshan

एक बच्चा मां के गर्भ में बनता है और वहीं पनपता है। बच्चा अपनी माँ से सिर के माध्यम से या दिल के माध्यम से नहीं जुड़ा होता है बल्कि वह वह नाभि के माध्यम से माँ से जुड़ा होता है। पैदा होने के बाद बच्चे की नाभि माँ से काटी जाती है। जीवन-ऊर्जा इसे नाभि के माध्यम से उपलब्ध होती है – हृदय और मस्तिष्क बाद में विकसित होते हैं। मां की जीवन-ऊर्जा नाभि से बच्चे को उपलब्ध हो जाती है। बच्चा अपनी नाभि के माध्यम से अपनी माँ के शरीर से जुड़ा होता है।

नाभि की सफाई का रखें विशेष ख्याल :

nabhi thik karne ka tarika

गौरतलब है कि नाभि शरीर का केंद्रबिंदु होता है। इसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। सर्दियों के मौसम में अगर नाभि में तेल डाला जाए तो शरीर की त्वचा कभी भी रूखी नही होती है।

यह भी पढ़ें : शाम होने के बाद महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे अंजाम

जानिए कौन है हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टैनकोविक, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

0

टीम इंडिया के हरमनमौला खिलाडी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सगाई कर ली है। जब से हार्दिक ने सगाई की ख़बर सोशल मीडिया पर शेयर की तब से लोग उस लकी लड़की के बारें में जानने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि उस लड़की का नाम नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) है। नताशा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह सर्बिया की रहने वाली है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइये आज हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड नताशा के बारें में और जानते हैं।

जानिए कौन है नताशा स्टैनकोविक :

View this post on Instagram

☀️🏝🍹💙

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था। वह इस समय 27 साल की हैं। नताशा हार्दिक पांड्या से डेढ़ साल बड़ी है। नताशा की राशि मीन है। बता दें कि नताशा (Natasa Stankovic) 2012 में एक्ट्रेस बनने के लिए भारत आयी थी। वह प्रकाश झा की 2013 की हिंदी फिल्म ‘सत्याग्रह’ के आइटम नंबर में नज़र आयी थी। यह उनका पहला बॉलीवुड अपियरेन्स था। उन्होंने 17 साल की उम्र तक बैले डांस स्कूल में पढ़ाई की, फिर उन्होंने सर्बिया में मॉडलिंग शुरू कर दी। वह 2012 में मुंबई आई और जॉनसन एंड जॉनसन के लिए विज्ञापन में काम शुरू किया।

2014 में नताशा अक्षय कुमार की फिल्म हॉलिडे में एक छोटे से रोल में भी नज़र आयी थी। उन्होंने भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस 8 के आठवें सीज़न में भाग लिया। कुछ बिग बॉस के घर के नियमों के कारण, स्टैनकोविक ने हिंदी भाषा सीखना शुरू किया।

View this post on Instagram

☀️🏝💙

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

हालांकि वह बिग बॉस 8 से 1 महीने बाद ही बाहर हो गयी। नताशा फेमस रैपर बादशाह के मशहूर गाने ‘डीजे वाले बाबू’ में भी नजर आ चुकी हैं। वह अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म ‘डैडी’ में भी नज़र आ चुकी है।

नताशा स्तानकोविक अपने पूर्व प्रेमी एली गोनी के साथ ‘नच बलिए’ में नजर आई थीं। पिछले कुछ सालों में, उसका करियर चरम पर रहा। जब से नताशा का हार्दिक पांड्या से नाम जुड़ा तब से वह भारत में काफी मशहूर हो गयी।

View this post on Instagram

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

इंस्टाग्राम पर नताशा के 1.1M फॉलोवर है। और वह अक्सर अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या के साथ सगाई करके नताशा स्टैनकोविक बेहद खुश हैं।

हार्दिक व नताशा को मिल रही है खूब बधाईयाँ :

Hardik-Pandya-Gets-Engaged-To-Serbian-Actress-Natasa-Stankovic

जब से हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टैनकोविक के साथ अपने रिश्ते की बात जगजाहिर की है उनको काफी लोगों से बधाईयाँ मिल रही है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहलीने भी उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले टीम के साथी खिलाडियों ने भी उन्हें बधाई दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जो हार्दिक पांड्या व नताशा स्टैनकोविक की सगाई को लेकर उनको ट्रोल कर रहा है।

जैसे ही हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नताशा के साथ रिलेशनशिप का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गयी। बतां दे कि हार्दिक पांड्या ने नताशा को दुबई में समंदर के बीच एक क्रूज पर प्रपोज किया था, नताशा ने उन्हें किस करते हुए हामी भर दी, जिसके बाद हार्दिक ने उन्हें अंगूठी पहनाई।

यह भी पढ़ें : कोई है ‘बाबू’ तो कोई ‘लंबू’… जानिए आपके चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों के मजेदार निक नेम

क्या आप जानते है होटल रूम में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है ? ये है खास वजह

एक चीज़ सबने कॉमन देखी होगी कि चाहे होटल हो या धर्मशाला, इनके कमरों में बेड पर हमेशा सफ़ेद रंग की चादर बिछाई जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि बेड पर सफ़ेद रंग की ही चादर क्यों बिछाई जाती है ? सफ़ेद चादर में दाग बहुत जल्दी लग जाते है फिर भी इसे ही बिछाया जाता है। हम आज इस बारें में जानेंगे।

घूमने टहलने का शौकीन आदमी कभी न कभी जरूर होटल में ठहरा होगा। वहाँ पर बिछी चादर को देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह सफ़ेद चादर क्यों बिछाई गयी है कोई दूसरे रंग की चादर क्यों नहीं ? क्या होटल वालों को इसकी चिंता नही रहती कि होटल में ठहरने वाला व्यक्ति इसपर जूते पहनकर भी सो सकता है या खाते हुए भी इसपर कुछ गिरा सकता है। फिर भी होटल वाले सफ़ेद चादर ही क्यों बिछाते हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

सफेद चादर से दिखती है सफाई

Hotel room safed chadar

हर ग्राहक जब होटल में जाता है तो घर से ज्यादा साफ़ सुथरी चीज़ें वहाँ चाहता है। होटल वाले इसलिए कमरे में सफ़ेद चादर बिछाते हैं। सफ़ेद रंग सफाई का प्रतीक है इससे सभी चीज़ें साफ़ दिखती है। जब बेड पर सफ़ेद चादर बिछी रहती है तो देखने में कमरा बहुत ही साफ़ सुथरा लगता है। अक्सर अस्पताल में भी बेड पर सफ़ेद चादर बिछाई जाती है।

काफी मुश्किल रहता है सफ़ेद चादर की हिफाजत करना

अगर सफ़ेद चादर बहुत साफ़ सुथरी लगती है तो इसपर बहुत जल्दी दाग लगने का खतरा भी रहता है। सफ़ेद चादर में लगा दाग बहुत जल्दी नहीं छूटता है। ऐसे में कस्टमर खाने-पीने में काफी ध्यान रखता है ताकि सफेद चादर पर कुछ दाग न लग जाये।

ब्लीच करना होता है आसान

Relax

सफ़ेद चादर पर ब्लीच करना आसान होता है। इससे सफ़ेद चादर में चमक आती है। सफ़ेद चादर में ब्लीच भी कम इस्तेमाल होती है। सफ़ेद रंग के होने के कारण इसमे लगे दाग आसानी से दिख जाते हैं जिसे जल्दी ही साफ़ कर दिया जाता है और इसमें कोई गंदिगी नहीं रह पाती है।

आरामदायक महसूस करते हैं मेहमान

मान्यता है कि सफ़ेद रंग मन को शांत रखता है। जब कोई यात्री होटल में थककर ठहरने के लिए आता है तो शरीर के आराम के अलावा मन की शांति भी चाहता है। बेड पर बिछी सफ़ेद चादर मन को अच्छा फील कराती है।

एक खास कारण

piloow

आपको बता दें कि सन्न 1990 से पहले होटल में रंगीन चादरें इस्तेमाल की जाती थी। इन चादरों का रखरखाव भी आसान होता है। इसके अलावा इसमें लगे दाग भी आसानी से छुप जाते थे। फिर एक सर्वे हुआ। उसमे लोगों से पूछा गया कि होटल में ठहरने वाले एक यात्री के लिए बेड या कमरे से सम्बंधित साफ़-सफाई, लग्जरी का क्या मतलब होता है। लोगों ने जो जवाब दिया उसके मुताबिक उनकी राय में सफ़ेद रंग झलक कर आता था। फिर चाहे दीवारों का रंग, खिड़कियों का रंग या चादरों का रंग हो सभी ने सफ़ेद रंग को लेकर ज्यादा सहमति जताई। तब से होटल में सफ़ेद चीज़ें रखने का चलन चल पड़ा।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं ट्रेन कोच पर लगी पीली और सफेद रंग की धारियों का क्या मतलब होता है ?

कोई है ‘बाबू’ तो कोई ‘लंबू’… जानिए आपके चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों के मजेदार निक नेम

0

नाम और पैसा दो ऐसी चीज़ है जिसके पीछे दुनिया का हरेक इंसान भाग रहा है। हालाँकि ये दोनों चीज़ें एक दूसरे की विपरीत भी होती है। किसी को पैसे चाहिए होते हैं तो किसी को नाम चाहिए होता है। ऐसा देखा गया है कि दुनिया के धनी व्यक्तियों के पास धन होने के बावजूद उनका उतना नाम नहीं है जितना उनसे गरीब शख्स का होता है। वहीं जब कोई आदमी मशहूर होता है तो वह अपना नाम तो रोशन करता है साथ ही लोग अलग से उसे उसके व्यवहार और काम के हिसाब से नाम दे देते हैं।

पुराने जमाने में नया नाम देना किसी भी शख्स को एक ‘उपाधि’ कहा जाता था। आज के समय में लोग मशहूर शख्स को छोटे से नाम से पुकारते हैं। इस मामले में चाहे खिलाड़ी हो या फिल्म हस्ती लगभग सभी का निक नेम मिलेगा। आज हम कुछ ऐसे क्रिकेटरों के निक नेम के बारें में जानेंगे जिनके बारें में शायद ही आप को मालूम होगा

क्रिकेट खिलाड़ियों के मजेदार निक नेम :

अगर भारतीय क्रिकेट टीम की बात की जाए तो सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी का निकनेम ‘माही’ है। कोहली का ‘चीकू’, सुरेश रैना का ‘सोनू’ , जडेजा का ‘सर जडेजा’ , शिखर धवन का ‘गब्बर’ , रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ वहीं युजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी को ‘कुल्चा’ नाम दिया गया है। आइये कुछ ऐसे अजीबों-गरीब नाम के बारें में जानते हैं जिसे सुनकर हंसी निकलना लाज़मी है।

Ajit Agarkar (अजीत आगरकर)

1- इस कड़ी में पहला नाम आता है भारतीय तेज गेंदबाज़ अजित अगरकर का। अजीत ने खुद अपना नाम ‘बॉम्बे डक’ रख लिया था। इसका कारण यह था कि वह 7 बार डक (0) पर आउट हुए थे। 8वें मैच में जाकर उनका डक से पीछा छूटा था। चूँकि अजीत मुंबई के रहने वाले थे तो इसलिए उन्होंने अपना नाम खुद ‘बॉम्बे डक’ रख लिया।

उमर गुल

Umar Gul (उमर गुल)

2- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ रहे उमर गुल का निकनेम थोड़ा अजीब सा है। इनका नाम ‘पेशावर रिक्शा’ है। इनका नाम इसलिए पेशावर रिक्शा इसलिए पड़ा क्योंकि यह पेशावर के रहने वाले है। शोएब अख्तर रावलपिंडी के रहने वाले थे इसी तरह उनका नाम रावलपिंडी एक्सप्रेस पड़ा। उसी की तर्ज पर उमर गुल का नाम भी ‘पेशावर रिक्शा’ पड़ा।

3- 70 और 80 के दशक में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ़ पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ माइकल होल्डिंग का नाम ‘विस्प्रिंग डेथ’ था। बाउंसर और तेज गेंदबाज़ी के कारण उनका ऐसा नाम पड़ा।

रावलपिंडी एक्सप्रेस (शोएब अख्तर)

Shoaib Akhtar Afridi

4- शोएब अख्तर का नाम ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ है। चूँकि अख्तर रावलपिंडी के रहने वाले थे इसलिए तेज गेंदबाज़ी के कारण उनका नाम रावलपिंडी एक्सप्रेस पड़ा।

5- मात्र 22 टेस्ट मैचों में 10 शतक ठोकने वाले वेस्टइंडीज के जार्ज हेडली को ‘ब्लैक ब्रैडमैन’ कहा जाता है। इनकी बल्लेबाज़ी बहुत ही आक्रामक थी और इनका रिकॉर्ड ब्रेडमैन की तरह था। रंग काला होने के कारण लोग इन्हें ‘ब्लैक ब्रेडमैन’ कहते थे।

6- इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को ‘फ्रेडी’ कहके पुकारा जाता था। पहली बार जब उन्हें किसी ने फ्रेडी कहकर पुकारा था तो उन्हें बहुत बुरा लगा था। लेकिन बाद में वह इसके आदी हो गए।

Rahul Dravid (राहुल द्रविड़)

7- ‘भारत की दीवार’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को ‘जैमी’ नाम से पुकारा जाता था। ऐसा इसलिए कि उनके पिता ‘किसान’ नाम की जैम फैक्ट्री में उच्च पद पर तैनात थे।

8- विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल को उनकी छोटी लम्बाई के कारण टीम के साथी उन्हें ‘बच्चा’ कहके बुलाते थे। वहीं टीम के इस समय सबसे लंबे तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा को ‘लंबू’ नाम से पुकारा जाता है।

टर्बनेटर (हरभजन सिंह)

Harbhajan Singh Andrew Symonds

9- अपनी शानदार फिरकी से बल्लेबाज़ों को नचाने वाले हरभजन सिंह को ‘टर्बनेटर’ कहा जाता है। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज़ इयान बेल को ‘शर्बिनेटर’ कहा जाता है। बेल को यह नाम शेन वार्न ने दिया था। शर्बिनेटर ‘अमेरिकन पाई’ टीवी सीरियल का एक पात्र का नाम था।

10- सन्न 2003 में भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जगवाल श्रीनाथ को ‘बाबू’ के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि श्रीनाथ 2002 में ही सन्यास लेना चाहते थे लेकिन गांगुली के कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। गांगुली ने उन्हें 2003 का वर्ल्ड कप खेलने को कहा था। इस वर्ल्ड कप में श्रीनाथ ने 23.06 की शानदार औसत से 16 विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इस हसीना के साथ अधूरी रह गई जहीर खान की लव स्टोरी, करना चाहते थे शादी