Home Blog Page 120

शाम होने के बाद महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे अंजाम

0

भारतीय संस्कृति और सभ्यता में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है। पुराणों और वेदों को उठाकर देखा जाए तो इस सृष्टि को बनाने और सँवारने में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ रहा है। भारत में महिला को देवी माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में महिला सुसंगठित और सुविचारों वाली गुणी और दयालु होगी तो इस मृत्यलोक को स्वर्ग बनाया जा सकता है।

अक्सर देखा गया है घर से सम्बंधित जितने रीति-रिवाज होते हैं कोई भी महिलाओं के बिना सम्पूर्ण नहीं होते है। घर की सुख-समृद्धि महिलाओं के रहन-सहन पर निर्भर करती है। महिलाओं के ऊपर हालांकि इस समय भी पाबंदियां है लेकिन रस्मों रिवाजों को लेकर देखा जाए तो महिलाओं को कई चीज़ों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे ही कुछ कार्य है जो महिलाओं को शाम होने के बाद नहीं करने चाहिए। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- दूध और दही का दान

dahi

अगर घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो शाम के वक़्त महिलाओं को दूध या दही किसी को नहीं देना चाहिए। दूध या दही शाम को दान देने से घर में शांति भंग होती है। इसके अलावा किसी के घर से दही लेना भी नहीं चाहिए। यह सब चीज़ें न करके आप अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि बरकरार रख सकती हैं।

2- जूठे बर्तन न रखना

जूठे बर्तन

रात के वक़्त जब घर के सभी सदस्य खाना खा लें तो जूठे बर्तनों को साफ़ कर लें। साफ़ करने के बाद उन्हें सही स्थान पर रख दें। कोई भी जूठा बर्तन छूटना नहीं चाहिए। सुबह के भरोसे कभी भी बर्तन जूठे न रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है। अगर घर में लक्ष्मी का वास चाहिए तो शाम के वक़्त ही बर्तनों को साफ़ कर लें। इससे मां लक्ष्मी तो ख़ुश रहेंगी ही साथ ही साथ घर से बीमारियां भी दूर रहेंगी।

3- बाल खोलकर न सोएं

open-hair-while-sleeping

महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि सोते समय बालों को बांधकर सोएं। बालों को खोलकर सोने से घर में नकारात्मकता आती है। जिससे घर का माहौल बिगड़ता है। अगर बालों के स्वास्थ्य की बात की जाए तो इससे बाल भी टूट जाते हैं। खुले बाल करके सोने से बाल सर के बल दबते हैं जिससे वो कमजोर होकर टूटना शुरू हो जाते हैं।

4- भरपेट न खाएं

eating-healthy

महिलाओं को रात में सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। रात को सोने से पहले ज्यादा भोजन कभी भी नहीं करना चाहिए। यह बात महिलाओं के अलावा पुरुषों पर भी लागू होती है। अगर आप ज्यादा भोजन खा के सोने जाते हैं वह रात में पच नहीं पाता है जिससे आपकी नींद तो प्रभावित होती ही है इसके अलावा आप सुबह ढंग से फ्रेश भी नहीं हो पाते हैं।

ऊपर बताई गयी बातों पर महिलाएं अगर गौर करें तो वह अपने घर को स्वर्ग बना सकती हैं। बताई गयी बातों पर अमल करने से घर में खुशहाली और लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : ये 9 संकेत आपको बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको दे रहा है धोखा

ये 9 संकेत आपको बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको दे रहा है धोखा

कहा जाता है कि रिश्ता तभी मजबूत रहता है जब उसमें सच्चाई और विश्वास होता है। ऐसा देखा गया है विश्वास न होने के कारण कई रिश्ते टूटकर बिखर जाते हैं। सच्चा आदमी किसी भी आदमी पर आँख मूंदकर भरोसा कर लेता है। जब वही आदमी उस सच्चे आदमी को धोखा दे रहा होता है तो उस सच्चे आदमी को पता नहीं चलता है। जब पता चलता है तो बहुत देर हो चुकी होती है। वह आदमी फिर किसी पर भरोसा करने लायक नहीं हो पाता है।

आज की दुनिया में सभी मतलबी है। चाहे पति-पत्नी हो या प्रेमी-प्रेमिका, सभी अपने-अपने मतलब के लिए जी रहें हैं। और यही मतलब एक दिन रिश्ते में धोखा देने का कारण बनता है। अगर आप धोखे से बचना चाहते हैं तो पार्टनर के कुछ संकेतों को समझना होगा। इन संकेतों को समझने के बाद आप पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा है।

1- फोन को छुपाना

micro-cheating

अगर पार्टनर आपसे अपना फोन छुपाकर रखता है, उसे डर रहता है कि कहीं आप उसका फ़ोन चेक न कर लें तो यह डर एक निशानी होती है कि वह आपसे कुछ छिपा रहा है। उसमे दिमाग में कुछ खिचड़ी पक रही है। पार्टनर से कुछ भी छिपाने का मतलब वह अपने पार्टनर से झूठ बोल रहा है और उसे धोखा दे रहा है। जब यह संकेत मिले तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

2- घर से बाहर रहना

trust break

अगर आपका पार्टनर काम का बहाना करके शहर से या घर से बाहर जाने की बात बार-बार करता है तो उस समय समझ लेना चाहिए कि कुछ तो गलत चल रहा है। बिजनेस ट्रिप पर बार-बार जाना भी धोखे की एक निशानी हो सकती है। अगर आपका पार्टनर अचानक जिम ज्वाइन करके अपनी बॉडी बनाने लगे, बाल को कलर करा ले, ज्यादा सजने सवरने लगे तो समझ लेना चाहिए उसका चक्कर किसी से चल रहा है या चलने वाला है।

3- पार्टनर का अपने दोस्तों और परिवार वालों से आपको दूर रखना

आपके बार-बार कहने पर भी अगर आपका पार्टनर आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलाता है तो समझ लेना चाहिए कि वह आपके साथ रिश्ते को सबसे छुपाना चाहता है। वह किसी को बताए बिना इस रिश्ते में रहकर इसे ख़त्म कर देगा। इस धोखें से बचें।

4- अपने धोखे पर पछतावा न होना

partner cheating signs

अगर आपने अपने पार्टनर को आपसे झूठ बोलते हुए या धोखा देते हुए पकड़ लिया है और आपका पार्टनर इसके बावजूद भी पछता नहीं रहा है तो इसका मतलब है कि उसे अपनी गलती का एहसास नहीं है। वह आगे चलकर आपसे दोबारा धोखा कर सकता है। इसलिए आपको ऐसे रिश्ते के बारें में पहले से सोच लेना चाहिए।

5- आपके साथ समय बिताने की बात को महत्व न देना

किसी भी रिश्ते में अगर प्यार होता है तो वह दोनों पार्टनर साथ में वक़्त बिताना पसंद करते हैं। अगर आपका पार्टनर वक़्त नहीं बिता रहा है और इसे उसको कोई अफ़सोस नहीं है तो यह चिंता करने वाली बात है क्योकि उसे आपके इमोशन का ख्याल नहीं है। वह आगे चलकर बिना सोचे समझे आपको धोखा दे सकता है। जब यह संकेत मिले कि वह आपके साथ समय बिताने को ज्यादा महत्व नहीं देता है तो सावधान हो जाना चाहिए।

6- आपके प्रति बेपरवाह होना

when your partner cheat on you

अगर आपका पार्टनर आपकी कोई परवाह नहीं करता है- आपको क्या हुआ है, आप कैसे हो, आप उसके साथ कम्फ़र्टेबल हो या नहीं। अगर यह सब चीज़ें पार्टनर आपके बारें में न सोचे तो समझ लेना चाहिए उसे आपकी कोई चिंता नहीं है। वह आगे चलकर आपसे धोखा कर सकता है। रिश्ते में बेपरवाही धोखे की सबसे बड़ी निशानी होती है।

7- काम का बहाना करके ऑफिस में समय बिताना

अगर आपका पार्टनर ऑफिस के काम के बहाने घर से लेट आता है या ऑफिस में ही रुक जाता है। यह प्रक्रिया अगर बार-बार होती है तो समझ लेना चाहिए कि आपका पार्टनर किसी और के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा है। ऑफिस से लेट आना मतलब वह आपसे कुछ छिपा रहा है।

8- सोशल मीडिया एकाउंट को आपसे शेयर न करना

Signs Your Spouse Could Be Cheating

अगर आपका पार्टनर प्राइवेसी की बात कहके फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया एकाउंट के पासवर्ड को आपसे छुपाए तो संकेत समझ लेना चाहिए कि वह आपसे कुछ छिपा रहा है। आगे चलकर वह आपसे धोखा कर सकता है।

9- बैंक से रिलेटेड कागजात आपसे छुपाना

अगर आपका पार्टनर आपसे क्रेडिट, मोबाइल बैंकिग और पासबुक जैसी जानकारी आपसे शेयर नहीं करता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह आप पर भरोसा नहीं करता है/करती है। कुछ पार्टनर शुरू-शुरू में सबकुछ शेयर करते हैं लेकिन बाद में छुपाने लगते है। यह संकेत बताता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

यह भी पढ़ें : मनचाहा पार्टनर पाना चाहते हैं तो वास्‍तु के ये चार टिप्‍स करेंगे आपकी ख्‍वाहिश पूरी

क्या आप जानते हैं ट्रेन कोच पर लगी पीली और सफेद रंग की धारियों का क्या मतलब होता है ?

भारत में कहीं भी घूमना हो तो आपका सफर बिना भारतीय रेलवे के नहीं पूरा हो सकता है। भारतीय रेलवे के नाम कई रिकॉर्ड है। यह एशिया की सबसे बड़ी परिवहन संस्था है। यह दुनिया की एकमात्र ऐसी सरकारी संस्था है जो सबसे ज्यादा नौकरी प्रदान करती है। लगभग 150 साल हो गए भारतीय रेलवे को, यह तब भी प्रासंगिक थी और आज भी है। आज हम भारतीय रेलवे के बारे में जानेंगे और यह भी जानने की कोशिश करेंगे ट्रेन के डिब्बों में बने संकेतों और रंगों का क्या मतलब होता है।

भारतीय रेलवे की स्थापना

भारतीय उपमहाद्वीप पर पहली ट्रेन बंबई से ठाणे तक 21 मील तक चली थी। 1843 में भांडुप की यात्रा के दौरान, बॉम्बे को ठाणे, कल्याण और थाल और भोरे घाटों से जोड़ने के लिए एक रेलवे का विचार पहली बार बॉम्बे सरकार के मुख्य अभियंता जॉर्ज क्लार्क के दिमाग में आया था।

भारतीय रेलवे का औपचारिक उद्घाटन समारोह 16 अप्रैल 1853 को किया गया था। उद्घाटन के समय लगभग 400 मेहमानों को लेकर 14 रेलवे के डिब्बे 3.30 बजे बोरी बंदर के लिए बहुत सारी भीड़ की जोरदार तालियों और 21 बंदूकों की सलामी के बीच रवाना हुई थी। जिस दिन उद्घाटन हुआ हटा उस दिन सार्वजानिक छुट्टी की घोषणा कर दी गयी थी। भारतीय रेल, देश का प्रमुख परिवहन संगठन एशिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और एक प्रबंधन के तहत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

Indian railway picture

भारतीय रेलवे में माल, यात्री, पर्यटक, उपनगरीय रेल प्रणाली, टॉय ट्रेन और लक्जरी ट्रेनें शामिल हैं। इस समय भारतीय रेलवे के अंतर्गत 4,337 ऑपरेटिंग रेलवे स्टेशन हैं। भारतीय रेलवे 16 जोन में बटा हुआ है। भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग 2.5 करोड़ यात्रियों को ढोती है। इसके अंतर्गत करीब 14 लाख लोग काम करते हैं। भारतीय रेलवे संगठन के अंतर्गत लगभग 11,000 ट्रेन रोज चलती है।

आइये अब जानते हैं कि भारतीय रेलवे के तहत ट्रेन में बने संकेतों का क्या मतलब होता है-

ट्रेन से यात्रा करते समय सभी ट्रेन के डिब्बों पर पीले और सफ़ेद आदि रंगों के पट्टियों को देखते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन रंगीन पट्टियों को ट्रेन के कुछ डिब्बों पर क्यों लगाया जाता है, इसका क्या मतलब है? आइए जानते हैं कि रंगीन धारियों के बारे में, रंग के डिब्बों और उनके महत्व के बारे में।

ट्रेन के डिब्बों पर पीली और सफेद लाइन या धारियाँ क्या बताती हैं?

meaning of lines on the train

भारतीय रेलवे में बहुत सी चीजों को समझने के लिए एक विशेष प्रकार के प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। इन सभी प्रकार के प्रतीकों की आवश्यकता लोगों को ट्रेन और स्टेशन के बारें में जानकारी प्रदान करने के लिए होती है। ट्रेन के नियम और कानून, इन सभी को ध्यान में रखते हुए, ट्रेन के डिब्बों में एक विशेष प्रकार के प्रतीकों का उपयोग किया जाता है।

नीले आईसीएफ कोच पर कोच के अंत में पीले या सफेद रंग की रेखाएं खिड़की के ऊपर होती हैं, जो वास्तव में कोच को दूसरे कोच से अलग करने के लिए उपयोग की जाती हैं। ये लाइनें दूसरी श्रेणी के अनारक्षित कोच को दर्शाती हैं। जब कोई ट्रेन स्टेशन पर आती है, तो कई लोग होते हैं जो जनरल बोगी के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन इन पीली पट्टियों को देखकर लोग आसानी से समझ सकते हैं कि यह जनरल कोच है।

इसी तरह, नीले / लाल पर पीले रंग की धारियों का उपयोग विकलांग और बीमार लोगों के लिए किया जाता है। इसी तरह, ग्रे रंग पर हरी धारियों से संकेत मिलता है कि कोच केवल महिलाओं के लिए है। ये रंग पैटर्न केवल मुंबई, पश्चिम रेलवे में नए ऑटो डोर क्लोजिंग ईएमयू के लिए शामिल किए गए हैं।

इसी तरह लाल रंग की पट्टी फर्स्ट क्लास के कोच को दर्शाती है। तो अब हम समझ गए हैं कि इन रंगीन पट्टियों को ट्रेन के डिब्बों में क्यों लगाया जाता है और वे क्या संकेत देते हैं

यह भी पढ़ें : जानिए ब्लैक होल से जुड़े रहस्य और रोचक तथ्य, सामने आई ब्लैक होल की पहली तस्वीर

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से मिलते है ये 4 गजब के फायदे

सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। इन सर्दियों में सबसे मुश्किल काम नहाना होता है। लोग ठंडे पानी को छूने से डरते हैं। इसके लिए लोग पानी गर्म करके नहाते हैं। वैसे तो नहाना सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए रामबाण साबित होता है।

जब शरीर गर्म रहता है तो ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। यह गर्म पानी से हो सकता है। हॉट शॉवर आराम करने के लिए गले या तंग मांसपेशियों को भी मदद कर सकता है। गर्म स्नान करने से एप्सोम सॉल्ट जोड़ गठिया या अन्य मांसपेशियों के रोगों का निवारण करता है।

सर्दियों में त्वचा का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गर्म पानी से नहाने से पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। गुनगुने पानी से स्नान करने से मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है। यह शरीर की तनावग्रस्त मांसपेशियों और दिमाग को तरोताजा रखता है। आइये आज जानते हैं ठंड में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए कितना लाभदायक है।

सुकून की नींद

best posture to sleep

दशकों के शोध से पता चला है कि हॉट शॉवर से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। पूरे दिन काम करने के बाद अगर गुनगुने पानी से नहाया जाए तो इससे सुकून की नींद आती है। क्योंकि पूरे दिन काम करते हुए शरीर की मांसपेशियों में में तनाव आ जाता है तो गर्म पानी शरीर के तापमान को बढ़ा देता है जिससे मांसपेशियों और हड्डियों को राहत मिलती है। इससे मानसिक आराम भी मिलता है जिससे बहुत मीठी नींद आती है।

ब्लड प्रेशर

blood pressure problem
Source

एक स्टडी से पता चला है कि ब्लड प्रेशर को गर्म पानी कंट्रोल करता है। जिन लोगों को हार्ट की बीमारी होती है अगर वे गर्म पानी से नहायें तो यह उनके लिए बहुत लाभकारी होगा। हालांकि इसके लिए एक बार डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

कुछ शोधों के अनुसार नियमित गुनगुने पानी से नहाने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्लड प्रेशर दिल के दौरे या स्ट्रोक जैसी अधिक गंभीर हार्ट बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन करने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए।

त्वचा संबंधी लाभ

garam pani se nahane ke fayde

सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र सही हो जाते हैं। इसके साथ ही गर्म पानी शरीर की सारी गंदिगी को निकाल देता है। जिससे त्वचा ताज़ी और चमकदार दिखने लगती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि जब भी मुँह धोएं तो गर्म पानी से धोए।

सर्दी और फ्लू से मिल सकती है राहत

गर्म पानी से नहाने से नज़ला-जुखाम और खांसी से भी राहत मिलती है। गर्म पानी के भाप से आपके चेहरे और नाक से रक्त वाहिकाएं निकल जाती हैं, जिससे बलगम की समस्या छूमंतर हो जाती है। इसके अलावा हॉट शॉवर लेने से फ्लू और इन्फेक्शन होने का डर भी खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए मखाना खाने के फायदे, रोजाना सिर्फ 1 मुट्ठी मखाने खाने से मिलते है 7 गजब के फायदे

मनचाहा पार्टनर पाना चाहते हैं तो वास्‍तु के ये चार टिप्‍स करेंगे आपकी ख्‍वाहिश पूरी

0

हर एक इंसान की इच्छा होती है कि उसका जो भी पार्टनर हो उसके मनमुताबिक हो, उसका ख़्याल रखता हो। लड़कियाँ आशा करती है कि उनका जीवनसाथी उनके सपनों का राजकुमार हो। लेकिन सब कुछ मनमुताबिक नहीं हो पाता है। कुछ परेशानियां ऐसी होती है जिसके कारण आप अपने मनपसंद जीवनसाथी से नहीं मिल पाते हैं।

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जिसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं वो आपको मिल नहीं पाता है तो आप अपनी किस्मत को कोसते हैं। अगर हम वास्तुशास्त्र में बताये गए कुछ नियमों का पालन करें तो हम अच्छा जीवनसाथी न मिलने की समस्या को सुलझा सकते हैं। वास्तुशास्त्र से सम्बन्धित यह उपाय लड़का या लड़की दोनों कर सकते हैं।

वास्तुशास्त्र में लिखे हुए नियमों को अगर हम आधार मानकर जीवनयापन करें तो कई ऐसी समस्याएं हैं जो हमारे पास नहीं फटकेंगी। अगर ज़िन्दगी में अच्छा जीवनसाथी हो तो कुछ समस्याएं तो वैसे ही हल हो जाती हैं। आइये आज हम जानते हैं कि अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए वास्तुशास्त्र में किन उपायों के बारें में बताया गया है?

1- कुर्सियों और सोफे को एक साथ जोड़ें में रखें

modern-design-pu-leather-sofa-set

कहते हैं कि अगर जोड़ा अच्छा पाना हो तो कुछ चीजें आपको भी जोड़े में करनी होगी। पहली चीज़ है कि आप अपने कमरें में अगर कुर्सी और सोफे रखतें है तो उन्हें हमेशा जोड़े में रखें। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि अगर आप इन चीज़ों को अकेले रखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप अकेले रहना पसंद करते हैं।

2- पैर की दिशा का ध्यान

best sleeping position

ऐसा देखा गया हैं कि हम सिर किस तरफ रखकर लेटे इसका बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन पैर किस तरफ करें, यह भूल जातें हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी पैर को दरवाजें की तरफ करके बैठना और लेटना नहीं चाहिए। इससे दरवाजे से आने वाली सकारात्मक उर्जा पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव आपकी जोड़ी बनाने में नकारात्मक असर डालता है।

3- बेड और दीवार के बीच रखें थोड़ी जगह

bed design

लगभग हर घर में बेड और दीवार के बीच जगह शायद ही रहती होगी। लोग बेड को दीवार से सटाकर लगाते हैं और बेड की सामने वाली दीवार पर कुछ न कुछ कलाकृति लगा देते हैं। यह दोनों चीज़ें नहीं करनी चाहिए। कभी भी बेड को दीवार से सटाके न लगाएं। हमेशा कुछ दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा बेड की सामने वाली दीवार पर कुछ न लगाएं। क्योंकि ऐसे में आपका मन शांत रहता है जिससे घर में और आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है।

4- डूबते सूरज की तस्वीर कभी भी न लगाएं

 Best Bedroom Art Ideas

डूबता हुआ सूरज देखने में तो बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन कभी भी बेडरूम में डूबते सूरज की सीनरी न लगाएं। यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे रिश्ते में दरार में आ जाती है।

अगर आप भी शादी के लिए जीवनसाथी ढूढ़ रहें हैं तो उपरोक्त बताई गयी चीज़ों पर ध्यान दें इससे आपका जीवन सुखमय गुजरेगा।

ये भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज

धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी का यूं उड़ाया मजाक, मजेदार विडियो में देखिए धोनी ने कैसे किया ट्रोल

0

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी भले है आजकल अंतरास्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन बिना खेले ही वह आजकल चर्चा में बने हुए है। धोनी ड्रेसिंग रूम में कब वापस आएंगे इसका न तो टीम के कोच रवि शास्त्री को कोई आइडिया है और न ही मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद को। धोनी के खेलने या न खेलने के बारें में इस समय शायद ही किसी को पता है। यह धोनी ही बता सकते हैं कि वह टीम में कब वापस आएंगे।

इसी अनिश्चितता के कारण धोनी हमेशा मीडिया की नज़रों में बने रहते हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया एकाउंट पर नज़र गड़ाए रहते हैं कि वह कब कुछ कह जाए। धोनी तो छोड़ो लोग उनकी पत्नी साक्षी के सोशल एकाउंट पर भी नज़र रखते हैं। अक्सर धोनी और बेटी जीवा को लेकर साक्षी सोशल मीडिया के जरिए फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को किया ट्रोल :

Sakshi Dhoni troll by Dhoni

इस समय धोनी ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में है। ट्रोलिंग उनकी नहीं हो रही है बल्कि वह खुद ट्रोल कर रहें हैं वह भी अपनी ही पत्नी साक्षी को। दरअसल धोनी ने एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे साक्षी एक डायलॉग भी नहीं बोल पा रही हैं।

धोनी ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। इस वीडियो के जरिए धोनी ने पत्नी साक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की है क्योकि इस वीडियो में वह एक भी डायलॉग नहीं बोल पा रही हैं।

Dhoni-troll-Sakshi

आपको बता दें कि यह वीडियो एक एड शूट का है। इस वीडियो में धोनी मास्टरकार्ड के विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी थी। धोनी इस वीडियो में एक डायलॉग नहीं बोल पाते है तो उनकी पत्नी कहती हैं कि ये कितना आसान डायलॉग है लेकिन जब उनसे बोला गया कि वह इस डायलॉग को बोल के सुनाए तो वह भी नहीं सुना पाती है। इसी को लेकर धोनी ने साक्षी को यह कहते हुए ट्रोल किया कि तुमसे लिखा हुआ भी नहीं पढ़ा जा रहा है।

देखिए एड शूट का है ये वीडियो :

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी जब डायलॉग को पढ़ती है तो वह अटक जाती है। इसके बाद वह दोबारा पढ़ती हैं लेकिन इस बार उनकी नज़र कैमरे के बजाय कागज़ पर होती है। जिसे देखकर सभी हंस पड़ते हैं। जब साक्षी दो तीन कोशिशों के बाद भी डायलॉग नहीं बोल पाती हैं तो धोनी कहते हैं कि जब तुम देखकर नहीं बोल पा रही हो तो तुम डायलॉग की डिलीवरी कैसे दोगी?


इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया है: “पुरानी यादों का एक धमाका, जब डायरेक्टर को ही डायलॉग डिलीवरी देने के लिए बोला जाता है तो ये होता है। खासतौर पर तब जब वह लगातार कह रहा हो कि ये कितना आसान डायलॉग है, इसे एक टेक में कर देना चाहिए।”

यह भी पढ़े : IPL ने बदल दी इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की जिंदगी, गुमनाम टैलेंटेड खिलाड़ियों को कर दिया मालामाल