राशिफल 9 जनवरी: आज सफला एकादशी के दिन 5 राशियों के जीवन में सफलता के द्वार खोलेंगे भगवान विष्णु

आज साल 2021 की पहली एकादशी है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 9 January 2021

मेष राशि (Aries)

आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। बातचीत में संतुलित रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें अन्यथा आज आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। कही पर आप लम्बी यात्रा करने जाने का आयोजन आप इस दिन बना सकते है। अपनी सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आपके लिए कोई भी फैसला लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परिजनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे खासतौर पर बड़े भाई या बहन का पूरा समर्थन मिलेगा। जहां तक संभव हो किसी को उधार देने से बचें। सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी बढ़ेगी। स्वयं के साथी के साथ ईमानदार होना फलदायी होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शाम के समय किसी को पैसे उधार देने से आपको बचने की जरूत होगी। दिन आपके मानसिक रूप से चिंता का विषय हो सकता है। किसी बात को लेकर परिजन आपको गलत समझ सकते हैं। आपके इरादे चाहे कितने ही नेक क्यों न हो लेकिन उन्हें समझना आपके लिए बहुत ही मुश्किल होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। अगर आप अपने बड़ों की मदद लेंगे तो परिस्थिति में सुधार हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा लेकिन काम को लेकर व्यस्तता के कारण आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज आप अपने घर की जिम्मेदारियों से बहुत ज्यादा परेशान नजर आ सकते है। नौकरी धंधे में आपकी आय बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार आने से जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। आज भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आप दोनों के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का आनंद लेने के लिए दिन अच्छा है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको सुखद परिणाम देगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

तुला राशि (Libra)

आप जिस भी चीज की इच्छा करेंगे वह चीज आपको आसानी से हासिल हो जाएगी। आज माता की ओर से लाभ संभव है। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना आप आसानी से करेंगे। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सेहत परेशानी पैदा कर सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगने की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह जाएंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में मामूली विरोध संभव है किंतु विचलित हुए बिना आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीददारी के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत भी सफल होती दिख रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप किसी के प्रभाव में आकर अपने जीवनसाथी के बारे में राय न बनाएं तो बेहतर होगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। साहित्य और संगीत के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। अपने सुख को त्याग कर लाभ प्राप्ति हेतु प्रयत्न करने होंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपके अंदर काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। अपने पुराने शौक पूरे करने का मन रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कुछ नया करने का मन बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपका अटका हुआ धन मिलने में विलंब हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो किसी खास काम में आपकी मदद करेगाा

कुंभ राशि (Aquarius)

दोस्तों के साथ अच्छे सबंध आपके बनते दिख सकते है। पिछली सभी परेशानियां आज के दिन समाप्त हो जाएगी। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके रिलेशनशिप में आज कोई बदलाव आ सकता है। किसी खास कार्य के लिए आप को विशेषज्ञ की जरूर पड सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। रचनात्मक कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन मिलाजुला रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज आप किसी झगड़ालू व्यक्ति से उलझ सकते हैं। ज्यादा बोलेंगे तो इससे खुद का ही नुकसान होगा। जो जातक अकेले हैं उनकी अपने जैसे किसी व्यक्ति के साथ मुलाकात संभव है।वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके प्रेम जीवन आज रोमांटिक रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की ताकत ने इन 6 आम लोगों को रातों-रात बना दिया सेलेब्रिटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here