लाखों-करोड़ों रुपये के सिलेंडर से भी ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं ये 6 पेड़

0
29
Six Trees Generate Most Oxygen 696x365

भारत में कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। लोग ऑक्सीजन को लेकर काफी भाग-दौड़ मचा रहे है। ऑक्सीजन की कमी हो गयी है। लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। हेल्थ सेक्टर धराशायी हो गया है। लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन लेवल चेक करा रहे हैं और फिर ऑक्सीजन को लेने के लिए अच्छे खासे पैसे भी देने के लिए तैयार हैं।

वहीं अगर आप भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर परेशान है तो आज हम आपको ऐसे 6 पेड़ के बारें में बतायेंगे जिसे लगा करके आप भरपूर ऑक्सीजन पा सकते हैं यह सर्वप्राय है कि पानी से ज्यादा ऑक्सीजन जीवन के लिए जरूरी है।

चूँकि ऑक्सीजन अब फैक्टरी और प्लांट में बनने लगी है लेकिन कई ऐसे प्राकृतिक तरीके हैं जिसकी मदद से आप ऑक्सीजन प्राकृतिक तरीके से पा सकते हैं। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से ऑक्सीजन की भारी कमी हो गयी है इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। आइये आज हम ऐसे 6 पेड़ के बारें में बताएँगे जिसके आसपास होने से कभी भी आपको प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

अर्जुन का पेड़

Arjun Ka Ped33 202006166731

अर्जुन के पेड़ के कई आर्युवेदिक फायदे हैं। इस पेड़ का धार्मिक महत्व भी ज्यादा है। रामायण ग्रन्थ में इस पेड़ की महत्ता बहुत ज्यादा है। इस पेड़ को दूषित गैसों को सोखकर ज्यादा ऑक्सीजन प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है।

जामुन का पेड़

Jamun Ka Ped

जामुन का फल, बीज और लकड़ी बहुत फायदेमंद होती है। लोग बड़े चाव से जामुन को खाते हैं। जामुन को सल्फर और नाइट्रोजन जैसे गैसों को शुद्ध बनाने के लिए जाना जाता है। यही नहीं जामुन का पेड़ ऑक्सीजन को प्रोड्यूस करने के लिए भी जाना जाता है।

अशोक का पेड़

Ashok Tree

अगर आप वातावरण में ज्यादा ऑक्सीजन की मात्रा चाहते हैं तो आपको अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। अशोक का पेड़ भारी मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण करता है। इसके अलावा अशोक का पेड़ दूषित गैसों को भी शुद्ध बनाता है। ऐसा देखा गया है कि कई पार्क में अशोक के पेड़ को लगाया जाता है। इसका यही कारण है कि इस पेड़ की महत्ता बहुत ज्यादा है।

पीपल का पेड़

Peepal Tree In Hinduism

पीपल के पेड़ का हिन्दू में बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। यह पेड़ अन्य पेड़ों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन प्रोड्यूस करता है। यह पेड़ अपने जीवनकाल में इतनी ऑक्सीजन प्रोड्यूस करता है कि उतना कोई प्लांट भी ऑक्सीजन नहीं प्रोड्यूस कर पायेगा। इस पेड़ की लम्बाई 60 से 80 फ़ीट होती है। लोग इस पेड़ की पूजा भी करते हैं।

बरगद का पेड़

Banyan Tree

बरगद के पेड़ को ‘राष्ट्रीय वृक्ष’ कहा जाता है। इस पेड़ की पूजा भी की जाती है। यह पेड़ काफी ऑक्सीजन प्रदान करता है। साथ ही यह भरपूर छाया भी प्रदान करता है। बरगद का पेड़ जितना बड़ा होगा यह उतना ही ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करेगा।

नीम का पेड़

neem-trees-and-flowers

बहुत सारे औषधीय गुणों के लिए नीम का पेड़ मशहूर है। नीम पर्यावरण को शुद्ध करता है। इसे ‘नेचुरल प्यूरीफायर’ कहा जाता है। यह वातावरण में मौजूद गंदिगी को साफ़ करता है। यह हवा में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नीम के पेड़ को लगाने से वातावरण की हवा में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत की 5 ऐसी जगह जहां भारतीयों को ही नहीं मिलती एंट्री, लगा रखा है प्रतिबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here